Major action by police, 8 accused including illegal weapons and narcotics arrested
नशे के खिलाफ Police की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व नशीले पदार्थों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ Police ने NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी जानकारी Punjab के DGP Gaurav Yadav ने एक्स अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने कहा कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सीमा पार तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया और 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
DGP Gaurav Yadav ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 4.1 किलोग्राम हेरोइन, 3 पिस्तौल, 45 जिंदा कारतूस, 2.07 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 7 वाहन बरामद किए गए हैं। DGP ने कहा कि पंजाब पुलिस Chief Minister Bhagwant Mann के निर्देशों के अनुसार ड्रग नेटवर्क को खत्म करने और राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।








Leave a Reply