Punjab में बड़ी वारदात, Central Jail के बहर खड़े युवक पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, Seriously Injured

You are currently viewing Punjab में बड़ी वारदात, Central Jail के बहर खड़े युवक पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, Seriously Injured

Major incident in Punjab, attackers opened fire on a young man standing outside the Central Jail, seriously injured

Punjab में बड़ी वारदात, Central Jail के बहर खड़े युवक पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, Seriously Injured

 

  • फिरोजपुर : फिरोजपुर केंद्रीय जेल के बाहर शुक्रवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां जेल के बाहर खड़े युवक पर बुलेट सवार 3 आरोपियों ने गोलियां चला दीं। इस गोलाबारी में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान ललित कुमार उर्फ लाली के तौर पर हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए मौके पर खड़क सिंह नाम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके एक साथी की आज जमानत हुई थी, जिसे वह जेल से लेने के लिए आए थे और जेल के बाहर खड़े हुए थे। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर 3 व्यक्ति आए, जिन्होंने ललित कुमार नाम के व्यक्ति पर गोलियां चला दी और गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया है। खड़क सिंह ने बताया कि गोलियां मारने के बाद आरोपी मौके से फिरोजपुर कैंट की ओर बुलेट से फरार हो गए।

मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए ललित कुमार का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा हमलावरों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *