Punjab में बड़ी वारदात, Central Jail के बहर खड़े युवक पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, Seriously Injured
इस संबंधी जानकारी देते हुए मौके पर खड़क सिंह नाम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके एक साथी की आज जमानत हुई थी, जिसे वह जेल से लेने के लिए आए थे और जेल के बाहर खड़े हुए थे। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर 3 व्यक्ति आए, जिन्होंने ललित कुमार नाम के व्यक्ति पर गोलियां चला दी और गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना डीएमसी रेफर कर दिया है। खड़क सिंह ने बताया कि गोलियां मारने के बाद आरोपी मौके से फिरोजपुर कैंट की ओर बुलेट से फरार हो गए।
मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए ललित कुमार का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा हमलावरों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







