उरी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों से मुठभेड़ में 2 दहशतगर्द को किया ढेर

उरी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों से मुठभेड़ में 2 दहशतगर्द को किया ढेर

 

कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है. हालांकि, भारतीय सेना और BSF के जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों की टीम ने दो आतंकियों को LOC के पास मार गिराया है. अभी भी गोलीबारी जारी है.

 

J&K: उरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 2 दहशतगर्द ढेर

जम्मू कश्मीर (सांकेतिक)

कश्मीर के बारामुला जिले के उरी में आतंकियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश हुई है. हालांकि, भारतीय सेना और BSF के जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों की टीम ने दो आतंकियों को LOC के पास मार गिराया है. आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी भी जारी है. दहशतगर्द गोहलान इलाके से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें ढेर किया गया.

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. सर्च ऑपरेशन जारी है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. आतंकियों की मौजूदगी होने की खबर मिलते है सुरक्षाबल की टीम मौके पर पहुंच गई थी, और समय रहते ही आतंकियों को मार गिराया. जानकारी के मुताबिक आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे.

बारामूला में दो आतंकी हुए थे ढेर

बुधवार (19 जून) को भारतीय सेना संयुक्त टीम ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला में दो आतंकवादियों को ढेर किया था. इसके अलावा हमले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था. रियासी हमले के मामले में यह पहली गिरफ्तारी थी. मुठभेड़ में शामिल एक अधिकारी ने बताया था कि हादीपोरा इलाके में मारे गए दो आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *