2 दिन में 11 केस, 10 किलो सोना बरामद, जानिए कैसे होता है तस्करी का खेल

2 दिन में 11 केस, 10 किलो सोना बरामद, जानिए कैसे होता है तस्करी का खेल

 

एयरपोर्ट कमिश्नरेट मुंबई कस्टम्स जोन-III ने 11 मामलों में करीब 10 किलो से ज्यादा मात्रा में सोना जब्त किया है. इसकी कीमत लगभग 6.71 करोड़ रुपये है. ऐसे एक मामला सूरत से भी सामने आया है वहां दुबई जाने वाले एक यात्री को सूरत हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के कर्मियों ने दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के कच्चे हीरे छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया.

सोने की तस्करी का रास्ता अब काफी बदल गया है. इसमें सबसे बड़ा बदलाव सोने की मात्रा में हुआ है. पहले हवाई जहाज से दो से पांच किलो तक तस्कर सोना लाते थें. जिससे वो अमूमन पकड़ लिए जाते थें. लेकिन अब समय बदल गया है, चोर और शातिर हो गए हैं. पकड़ने के डर के कारण वो अब कम मात्रा में सोने की स्मगलिंग करते हैं. इसके तरीके भी अलग है. हालांकि फिर भी तस्कर पकड़ ही लिए जाते हैं. सीएसएम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कमिश्नरेट ने 14 से 16 जून के दौरान तस्करी के कई मामलें सामने आए हैं.

एयरपोर्ट कमिश्नरेट मुंबई कस्टम्स जोन-III ने 11 मामलों में करीब 10 किलो से ज्यादा मात्रा में सोना जब्त किया है. इसकी कीमत लगभग 6.71 करोड़ रुपये है. सोना लाने के ये नए तरीके अपनाते हैं. कभी सोने पीस कर उसे मोम में मिलाकर तस्करी करते हैं तो कभी शरीर के अंदर छुपाकर तस्करी करते हैं. बता दें, कस्टम्स के नियमों के अनुसार 20 लाख रुपए या उससे अधिक का माल बरामद होने पर गिरफ्तारी होती है.

ऐसे होता है तस्करी का खेल

शारजाह से मुंबई और मुंबई से काठमांडू की यात्रा कर रहे दो भारतीय नागरिकों को रोका गया. उनकी तालाशी ली गई तो उनके पास से सोने की धूल मोम में मिली, जिसका कुल वजन 7110.000 ग्राम था. ये मोम यात्री द्वारा पहनी गई पैंट की जेब और शरीर में छिपा हुआ था. इसके बाद दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *