Category: WORLD

  • जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो, दुकान पर चाय भी पी

    जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो, दुकान पर चाय भी पी

     

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंच गए हैं. जयपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. जयपुर में लैंड करने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों आमेर किला पहुंचे और काफी देर तक वहां रहे. इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के साथ जंतर-मंतर से रोड शो किया और टी ब्रेक के दौरान चाय भी पी.

     

    Emmanuel Macron India Tour Live Updates: जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो, दुकान पर चाय भी पी

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को जयपुर पहुंचे. मैक्रों गणतत्रं दिवस पर मुख्य अतिथि भी होंगे. इमैनुएल मैक्रों गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला पहुंचे हुए थे. इसके बाद रोड शो के लिए जंतर-मंतर पहुंचे जहां, पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया. पीएम ने हाथ मिलाया और उन्हें गले भी लगाया. इसके बाद दोनों नेता एक खुली जीप में सवार होकर जंतर-मंतर से रोड शो किया. इस बीच दोनों ही नेताओं ने एक दुकान पर चाय भी पी.

    फ्रांस के राष्ट्रपति को जयपुर पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. मैक्रों-मोदी का रोड शो जंतर-मंतर से शुरू होगा और हवा महल पर हुआ. मैक्रों जंतर-मंतर पर स्थापित सोलर ऑब्जर्वेटरी भी गए थे.

    सोलर ऑब्जर्वेटरी को यूनेस्को ने जुलाई 2010 में विश्व धरोहर घोषित कर रखा है. सोलर ऑब्जर्वेटरी की स्थापना महाराजा सवाई जयसिंह ने करवाई थी. सोलर ऑब्जर्वेटरी को भारत की विशेषज्ञता और वैज्ञानिक प्रगति का प्रदर्शन है. सोलर ऑब्जर्वेटरी सिस्टम 18 उपकरणों का एक सेट है इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्टोन ऑब्जर्वेटरी माना जाता है.

    Emmanuel Macron India Tour Live Updates:

    – रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एक दुकान पर रुककर चाय भी पी. चाय पीने के बाद उसका पेमेंट यूपीआई के जरिए किया गया. पहले तो दुकानदार ने पैसे लेने से इनकार कर दिया, लेकिन पीएम मोदी के कहने के बाद दुकानदार ने दो चाय के दो रुपए मांगे. फिर पीएम मोदी ने उसका पेमेंट किया.

    – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर के जंतर-मंतर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने मैक्रों से हाथ मिलाया और गले भी लगाया. इसके बाद दोनों खुली जीप में सवार होकर रोड शो करने लगे हैं.

    – फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जयपुर के आमेर किले में राजस्थानी चित्रकला की सराहना की और कलाकारों से बातचीत की. इसके-साथ उन्होंने किले में मौजूद भारतीय छात्रों से भी बातचीत की.

    – इमैनुएल मैक्रों फिलहाल आमेर किला पहुंच चुके हैं. उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद है. आमेर किले पर मैक्रों लोगों से हाथ मिलाते हुए भी नजर आए हैं.

  • बलूचिस्तान में एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान हुआ आग बबूला, अपने देश से ईरानी दूत को किया निष्कासित

    बलूचिस्तान में एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान हुआ आग बबूला, अपने देश से ईरानी दूत को किया निष्कासित

    बलूचिस्तान में एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान हुआ आग बबूला, अपने देश से ईरानी दूत को किया निष्कासित

     

    Breakiang News Live Updates: देश दुनिया की तमाम खबरों को जानने के लिए आप चलते रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ…

     पाकिस्तान के पापों का घड़ा भर गया है. भारत के बाद अब ईरान ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है. उसने कई आतंकवादी ठिकानों को खत्म कर दिया है. इससे भड़के पाकिस्तान ने कड़े शब्दों में ईरान की सैन्य कार्रवाई की निंदा की है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान में चेतावनी देते हुए कहा है कि दोबारा ऐसी हिमाकत नहीं होनी चाहिए. ईरान ने हमारे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान ने कहा कि इस एयरस्ट्राइक में दो बच्चों की मौत हो गई है.
  • Delhi-NCR से कश्मीर और पाकिस्तान तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र

    Delhi-NCR से कश्मीर और पाकिस्तान तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र

     

    दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. झटके काफी देर तक महसूस किए गए.

    रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई तीव्रता

    दिल्ली-NCR से कश्मीर और पाकिस्तान तक भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र

    दिल्ली-NCR में लगे भूकंप के झटके

    दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. झटके काफी देर तक महसूस किए गए. भूकंप उत्तर भारत के अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है. भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद रहा है. उज्बेकिस्तान में भी भूकंप के झटके लगे हैं.

  • जानें किस जगह पर हुआ बड़ा आतंकी हमला; 23 लोगों की मौत; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

    जानें किस जगह पर हुआ बड़ा आतंकी हमला; 23 लोगों की मौत; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

     

    पेशावर : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सेना के ठिकाने और एक पुलिस थाने पर मंगलवार को आतंकवादियों ने जोरदार हमला किया। इस अटैक में 23 लोग मारे गए हैं और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। अभी मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। इससे पहले खबर थी कि 4 लोग ही मारे गए हैं, लेकिन अब आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक मरने वाले ज्यादातर लोग हमले के वक्त सो रहे थे। ये सभी लोग सामान्य कपड़े पहने हुए थे और सेना की ड्रेस में नहीं थे। ऐसे में अभी यह कहना मुश्किल हो रहा है कि हमले में कितने सैनिक मारे गए हैं और कितने आम नागरिक निशाना बने हैं।

    पाकिस्तानी एजेंसियों का कहना है कि इस आतंकी हमले को एक आत्मघाती हमलावर ने कुछ अन्य आतंकियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। आत्मघाती हमलावर विस्फोटक से भरी गाड़ी लेकर पुलिस थाने के अंदर चला गया। उसे रोका गया तो फायरिंग शुरू हो गई। इस हमले में आतंकियों ने बमों के अलावा बंदूकों का भी इस्तेमाल किया। इतने बड़े हमले के लिए सेना और पुलिस तैयार नहीं थे। इसलिए बड़ा नुकसान झेलना पड़ गया। आतंकी हमले के तुरंत बाद बड़ी संख्या में सेना को बुलाया गया और उसने पोजिशन लेकर मुठभेड़ शुरू कर दी है।

    यह हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगने वाले जिले डेरा इस्माइल खान में हुआ है। फिलहाल पाकिस्तान की सेना की ओर से इस हमले को लेकर कोई बयान नहीं आया है। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने ली है। हमला तब हुआ, जब एक विस्फोटक से लदी गाड़ी पुलिस स्टेशन के गेट से आकर टकरा गई। इसके बाद कुछ आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई।

  • म्यूनिख से बैंकॉक जा रहे विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग,वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान..

    म्यूनिख से बैंकॉक जा रहे विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर करवानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग,वजह जानकर आप रह जाएंगे हैरान..

     

    नई दिल्ली : म्यूनिख से बैंकॉक जाने वाली लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट (LH772) को बुधवार सुबह दिल्ली डायवर्ट किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट सूत्र ने जानकारी दी कि इस समय दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की वजह से फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया। सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट में एक दंपति आपस में बहस करने लगे और दोनों के बीच विवाद बढ़ने के बाद केबिन क्रू द्वारा फ्लाइट को डायवर्ट करने का फैसला लिया गया।”

    Plane going from Munich to Bangkok made emergency landing at Delhi airport : गौरतलब है कि केबिन क्रू ने सबसे पहले पाकिस्तान से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का अनुरोध मांगा, लेकिन पाकिस्तान की ओर से अनुरोध को ठुकरा दिए जाने के बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दिल्ली हवाई अड्डे की विमानन सुरक्षा ने बताया, “पति-पत्नी के बीच लड़ाई का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन पति-पत्नी के बीच लड़ाई के कारण फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा।” पति-पत्नी को फ्लाइट से उतार दिया गया है। वहीं, फ्लाइट पर बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    कुछ दिनों पहले खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बाधित रहने के कारण विस्तारा की राजधानी आनेवाली दो फ्लाइट्स को दो अन्य जगहों पर डायवर्ट किया गया था। पहली फ्लाइट, जो कोलकाता से दिल्ली आनेवाली थी, उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। वहीं दूसरी फ्लाइट, जो गुवाहाटी से दिल्ली आनेवाली थी, उसे जयपुर डायवर्ट किया गया।

  • अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ हुई बदसलूकी,जानें पूरी खबर..

    अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ हुई बदसलूकी,जानें पूरी खबर..

     

    भारत के राजदूत के साथ अमेरिका में अलगाववादियों ने बुरा व्यवहार किया है. प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस यानी एसएफजे से जुड़े अलगाववादियों ने सिंह को घेरने की कोशिश की है. हालांकि, भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू पूरी तरह सुरक्षित हैं. संधू बदसलूकी की कोशिशों के बाद जल्द ही गुरुद्वारे से निकल गए. इसी साल अमेरिका में भारतीय दूतावास पर हमला भी हो चुका है.

     

    अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ बदसलूकी, खालिस्तानियों ने की धक्का-मुक्की की कोशिश

    अमेरिका में भारत के एम्बेसडर तरनजीत सिंह संधू

    अमेरिका में भारत के एम्बेसडर तरनजीत सिंह संधू के साथ सिख अलगाववादियों ने धक्का-मुक्की की कोशिश की है. ये घटना न्यूयॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारे में हुई. प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े अलगाववादियों ने सिंह को घेरने की कोशिश की. ये सभी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिशों से आक्रोशित थे. इन दोनों घटनाओं का आरोप अलगाववादी भारत पर लगा रहे थे ओर भारतीय राजनयिक से जवाब मांग रहे थे. हालांकि, इस घटना के बाद संधू फौरन गुरुद्वारे से निकल गए.

    हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में पन्नू की हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी थी. हालांकि, इस मुद्दे पर भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. वहीं, इसी बरस जून में कनाडा में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी. बाद में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या मामले में भारत के हाथ होने की बात की थी. भारत सरकार ने कनाडा सरकार के आरोपों को बेबुनियाद बताया था.

    बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया

    राजदूत संधू के साथ धक्का-मुक्की की खबरों पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया आई है. सिरसा ने कहा है कि, ‘भारतीय राजदूत के पिता तेजा सिंह समुंदरी ने आजादी से पहले गुरुद्वारे के लिए चाबी वाला मोर्चा लड़ाई लड़ी थी. उनके साथ इस तरह की बदसलूकी बिल्कुल भी उचित नहीं है और मैं इसकी निंदा करता हूं’

     

  • चीन में फैल रही नई बीमारी से दूसरे देशों में भी चिंता बढ़ी,भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को दिए खास निर्देश

    चीन में फैल रही नई बीमारी से दूसरे देशों में भी चिंता बढ़ी,भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को दिए खास निर्देश

     

    नई दिल्ली : चीन में निमोनिया के बढ़ते मामलों ने भारत में भी चिंता बढ़ा दी है। चीन में बच्चों के बीच एच9एन2 (H9N2) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और कई लोग सांस लेने संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। इसे देखते हुए भारतीय डॉक्टरों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. अजय शुक्ला ने लोगों को सावधान रहने और साफ-सफाई का ध्‍यान रखने की सलाह दी है। उन्‍होंने कहा कि यदि किसी को श्वसन संबंधी बीमारी या संक्रमण है, तो वह सावधान रहें और दूसरे लोगों से दूरी बनाए रखने की कोशिश करे। हालांकि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि भारत में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

    उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल की तैयारियों के उपायों की तुरंत समीक्षा करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय हालात पर करीबी नजर रख रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि किसी भी तरह की चिंता बढ़ाने की जरूरत नहीं है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को ‘कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति के लिए परिचालन दिशानिर्देश’ लागू करने के लिए कहा गया है। ऐसे में जिला एवं राज्य अधिकारी ILI/SARI (इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी/गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) के मामलों पर नजर रखेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि सामान्य कारणों से सांस संबंधी बीमारी में खास तौर से इन्फ्लूएंजा, माइकोप्लाज्मा निमोनिया, SARS-CoV-2 जैसे कारणों से वृद्धि होती है।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट में उत्तरी चीन में बच्चों में श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले सामने आने की जानकारी दी गई है। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चीन में पिछले कुछ सप्ताह से सांस लेने से संबंधी बीमारियों के मामले बढ़े हैं। उसने कहा, ‘बच्चों में श्वसन संबंधी बीमारियों के सामान्य कारणों का पता लगाया गया है और किसी असामान्य रोगजनक या किसी अप्रत्याशित क्लीनिकल स्वरूप की कोई पहचान नहीं की गई है।’

  • भारत-कनाडा के रिश्तों में हो रहा है सुधार, करीब 2 महीने बाद वीजा सर्विस  शुरू हुई

     भारत-कनाडा के रिश्तों में हो रहा है सुधार, करीब 2 महीने बाद वीजा सर्विस  शुरू हुई

     

    भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए फिर से वीजा सर्विस की शुरुआत कर दी है. अब कनाडाई नागरिक भारत की यात्रा कर सकेंगे. दरअसल, निज्जर विवाद के बाद भारत ने 21 सितंबर को वीजा सर्विस पर रोक लगा दी थी. कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ा था. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था.

    पटरी पर लौट रहे भारत-कनाडा के रिश्ते, करीब 2 महीने बाद वीजा सर्विस शुरू

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जस्टिन ट्रूडो

    भारत और कनाडा के रिश्ते पटरी पर लौटते नजर आ रहे हैं. भारत ने करीब दो महीने बाद फिर से कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सर्विस की शुरुआत कर दी है. समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है. निज्जर विवाद के बाद दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई गई थी. भारत ने 21 सितंबर को अगले आदेश तक के लिए वीजा सर्विस पर रोक लगा दी थी.

    कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के एक बयान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई थी. दरअसल, कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ा था. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. बता दें कि आज से जी-20 नेताओं की वर्चुअल बैठक होने जा रही है. इससे पहले भारत ने कनाडाई नेशनल्स के लिए वीजा सर्विस की शुरुआत कर दी.

  • पाकिस्तान ने फिर किया दुःसाहस सीमा पर गोलीबारी, BSF जवान शहीद; सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक आतंकी भी ढेर

    पाकिस्तान ने फिर किया दुःसाहस सीमा पर गोलीबारी, BSF जवान शहीद; सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक आतंकी भी ढेर

     

    जम्मू: जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा गुरुवार को की गई अकारण गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार-गुरुवार रात करीब 12:20 बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ की नारायणपुर चौकी पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

    अधिकारियों ने कहा, बीएसएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गोलीबारी होती रही। पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल लाल फर्न किमा घायल हो गए। उन्हें तुरंत रामगढ़ के एक सामुदायिक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। घायल सैनिक को विशेष उपचार के लिए जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में रेफर किया गया था। गंभीर रूप से घायल जवान ने जीएमसी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पिछले 10 दिनों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा संघर्ष विराम का यह तीसरा उल्लंघन है।

    उधर, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) से जुड़े एक आतंकवादी को मार गिराया गया। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। तलाश जारी है।

    पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को काठोहलान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

  • गाजा में चल रहे युद्ध को रोकने के लिए प्रस्ताव पर UNSC में नहीं बनी असहमति, अमेरिका और ब्रिटेन ने किया विरोध

    गाजा में चल रहे युद्ध को रोकने के लिए प्रस्ताव पर UNSC में नहीं बनी असहमति, अमेरिका और ब्रिटेन ने किया विरोध

     

    संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद एक बार फिर गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक मसौदा प्रस्ताव पर सहमत होने में विफल रही है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा परिषद के 10 गैर-स्थायी सदस्य देशों वाले ई-10 ने प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया था। लेकिन परिषद के स्थायी सदस्य अमेरिका और ब्रिटेन ने सोमवार को यूएनएससी सत्र के दौरान इसका विरोध किया।

    संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के उप राजदूत रॉबर्ट वुड ने कहा, “इस बिंदु पर कोई सहमति नहीं है,” लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यहां मानवीय ठहराव के बारे में चर्चा हुई है। “और हम उस संबंध में बातको आगे बढ़ाने में रुचि रखते हैं।” हालांकि, उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद के भीतर इस बात पर असहमति थी कि क्या यह स्वीकार्य होगा। इस बीच, चीन के संयुक्त राष्ट्र राजदूत जून झांग ने गाजा को मानवीय सहायता पहुंचाने की सुविधा के लिए तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया।

    सीएनएन ने चीनी दूत के हवाले से कहा,“जैसा कि हम बोल रहे हैं, फ़िलिस्तीनी नागरिक लगातार मारे जा रहे हैं। इसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। गाजा बच्चों के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। ” संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राजदूत लाना जकी नुसेबीह ने रेखांकित किया कि परिषद के भीतर चर्चा चल रही है, और राष्ट्र अपने मतभेदों को पाटने के लिए काम कर रहे हैं।

    “हम हमास द्वारा इज़राइल पर सात अक्टूबर को किए गए हमलों की निंदा करते हैं। हमने गाजा पट्टी पर इजराइल के अंधाधुंध हमलों की भी निंदा की। नुसेबीह ने कहा, हम बंधकों की हिरासत पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं और सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप मानवीय व्यवहार की मांग करते हैं।“ बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अधिकारियों ने सुरक्षा परिषद को क्षेत्र की गंभीर मानवीय स्थिति के बारे में जानकारी दी।