Category: WORLD

  • पाकिस्तान में बर्फबारी देखने गए 23 टूरिस्टों की गाड़ियों में जमने से मौत, 1 हजार वाहन फंसे

    पाकिस्तान में बर्फबारी देखने गए 23 टूरिस्टों की गाड़ियों में जमने से मौत, 1 हजार वाहन फंसे

    23 tourists who went to see snowfall in Pakistan died due to freezing in their vehicles, 1 thousand vehicles stuck

    पाकिस्तान में बर्फबारी देखने गए 23 टूरिस्टों की गाड़ियों में जमने से मौत, 1 हजार वाहन फंसे

     

    पाकिस्तानः पाकिस्तान के टूरिस्ट डेस्टीनेशन मर्री शहर में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां भारी बर्फबारी की वजह से 10 बच्चों समेत कम से कम 23 की मौत हो गई है। मरने वालों में से कम से कम 10 की मौत कार में बैठे-बैठे ही जम जाने के कारण हो गई है। बर्फबारी इतनी तेज हो रही थी कि कई वाहन बर्फ में दब गए और आगे नहीं बढ़ पाए। इस दौरान समय पर मदद नहीं मिलने के कारण वाहनों में सवार लोगों ने ठंड और घुटन की वजह से दम तोड़ दिया। बर्फबारी में अब भी 1000 गाड़ियों के फंसे होने की खबर है। इसमें बाहर से आने वाले टूरिस्ट्स के साथ लोकल लोगों की गाड़ियां भी शामिल हैं।

    जानकारी अनुसार, मरने वालों में एक पुलिसकर्मी, उसकी पत्नी और 6 बच्चे भी शामिल हैं। और एक अन्य परिवार के भी 5 लोगों के मरने की खबर है। हालात को संभालने के लिए पाकिस्तानी सेना को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया है। हालांकि भारी बर्फबारी की वजह से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी टूरिस्ट्स बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन शनिवार को वापस लौटते समय सड़कों पर ही फंस गए।

    पाकिस्तानी अधिकारी के अनुसार, अब तक 23 हजार गाड़ियों से लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इलाके में 4 फुट बर्फबारी हो चुकी है। पेड़ गिरने के कारण इलाके की सड़कें बद हो गई हैं। इससे पहले रावलपिंडी के डिप्टी कमिश्नर ने सोशल मीडिया पर 23 हजार गाड़ियों से लोगों को रेस्क्यू किए जाने और अब भी 1000 गाड़ियां फंसी होने की जानकारी शेयर की थी।