Category: WORLD

  • आदमपुर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में हुई मौत, 5 माह पहले हुई थी युवक की शादी

    You are currently viewing आदमपुर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में हुई मौत, 5 माह पहले हुई थी युवक की शादी

    The youth of Adampur died in a road accident in America, the young man was married 5 months ago

    आदमपुर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में हुई मौत, 5 माह पहले हुई थी युवक की शादी

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर के गांव कालरा में उस वक्त शोक की लहर जब गांव के एक युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान साबु प्रहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का विवाह करीब 5 महीने पहले दिसंबर 2021 में हुआ था। कैलिफोर्निया पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है, वहीं हादसे के कारणों का जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर वापस घर लौट रहा था कि कैलिफोर्निया शहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस संबंधी जानकारी देते मृतक के रिश्तेदार आदमपुर निवासी हरविंदर सिंह प्रहार ने बताया कि साबु प्रहार का पांच माह पहले ही विवाह हुआ था और गांव की फुटबाल टीम का पूर्व खिलाड़ी था। वह गांव के हर सामाजिक और धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था। इस हादसे के कारण परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे पीएम मोदी, चांसलर से करेंगे मुलाकात

    You are currently viewing तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे पीएम मोदी, चांसलर से करेंगे मुलाकात

    PM Modi reaches Germany’s capital Berlin for a three-day Europe tour, will meet the Chancellor

    तीन दिवसीय यूरोप यात्रा के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे पीएम मोदी, चांसलर से करेंगे मुलाकात

     

     

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल की अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिले। शाम 4.15 पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। पीएम मोदी से मिलने के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और ‘मोदी—मोदी’, ‘वंदे मातरम’ व ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

    गौरतलब है कि अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले चरण में पीएम बर्लिन में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ छठे भारत-जर्मनी इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशन में शामिल होंगे। फिर शाम को बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने बर्लिन पहुंचते ही ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वह चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से बात करेंगे। इसके अलावा व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक और एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। उन्हें विश्वास है कि यह यात्रा भारत और जर्मनी की दोस्ती को बढ़ावा देगी। उनकी यह यात्रा ऐसे समय होगी, जब यूक्रेन संकट जारी है। पीएम मोदी 50 वैश्विक व्यवसायियों से भी बातचीत करेंगे। पीएम मोदी की इस यात्रा और बैठकों को काफी अहम माना जा रहा है।

    मोदी की यात्रा के दौरान ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक संबंध, टिकाऊ विकास, जलवायु एवं हरित ऊर्जा सहित विविध क्षेत्रों में विस्तृत चर्चा होगी। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा बनाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत के दौरान यूक्रेन का मुद्दा भी चर्चा में उठेगा। विनय क्वात्रा ने कहा कि वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा महत्वपूर्ण है और यूरोपीय देशों के नेताओं के साथ बैठक में यह विषय चर्चा के लिए आएगा।

  • कनाडा में पटियाला के युवक ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से चल रहा था परेशान

    You are currently viewing कनाडा में पटियाला के युवक ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से चल रहा था परेशान

    Patiala youth commits suicide in Canada, was troubled due to financial constraints

    कनाडा में पटियाला के युवक ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से चल रहा था परेशान

     

    पटियालाः पंजाब में हजारों युवा अपने सुनहरे भविष्य को लेकर विदेशों में सैटल होने का खवाब लेकर विदेशों की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं विदेशी धरती पर पहुंच कर कई तरह की तंगियों से उन्हें दो-चार भी होना पड़ता है, जिसके चलते कई युवा टूट जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उस वक्त सामने आया जब एक पंजाबी युवक द्वारा आर्थिक तंगी के चलते कनाडा में आत्महत्या कर ली गई। मृतक युवक की पहचान पटियाला के गांव गग्गा निवासी अर्शदीप वर्मा के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार पटियाला निवासी अर्शदीप मई 2019 में स्टडी वीजा प र कनाडा गया था जहां वह ओटारियो में कैंब्रिज कालेज में पढ़ाई कर रहा था, लेकिन कोरोना काल से ही वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिसके चलते वह डिप्रेशन का शिकार हो गया और उसने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची कनाडा पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। वहीं कनाडा में रहने वाले मृतक युवक के दोस्त उसके शव को भारत भेजने की कोशिशों में जुट गई हैं।

    जिक्रयोग्य है कि कोरोना काल के दौरान कनाडा के कई कालेज बंद हो चुके हैं जिस कारण हजारों पंजाबी युवाओं के लाखों रुपए इन कालेजों में फंस गए हैं, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं ने भारत सरकार से अपील करते कहा कि सरकार दखल देकर कनाडा कालेजों में फंसे युवाओं के पैसे वापस दिलवाने में मदद करे।

  • पाकिस्तान में पीएसजीपी के पूर्व अध्यक्ष मस्तान सिंह व उनके परिवार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    You are currently viewing पाकिस्तान में पीएसजीपी के पूर्व अध्यक्ष मस्तान सिंह व उनके परिवार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    Deadly attack on former PSGP President Mastan Singh and his family in Pakistan, condition critical

    पाकिस्तान में पीएसजीपी के पूर्व अध्यक्ष मस्तान सिंह व उनके परिवार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

     

     

    अमृतसरः ननकाना साहिब में पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पर बीते दिनों जानलेवा हमला हुआ। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं इस हमले में उनके दो बेटे भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी अनुसार पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सिख नेता मस्तान सिंह ननकाना साहिब और उनके दो बेटे उनके परिवार पर हुए घातक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। ननकाना साहिब पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई है, वह ननकाना साहिब के सरकारी अस्पताल में जीवन-मौत की लड़ाई से गुजर रहा है।

    मस्तान सिंह के बेटे दिलावर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में नारे लगाए जा रहे हैं। आजादी आजादी आजादी यहां सिखों के लिए कोई आजादी नहीं, कोई सुरक्षा नहीं, अल्पसंख्यकों को कोई सुरक्षा नहीं जिसके लिए पाकिस्तान में हर दिन सिख-हिंदू परिवारों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों और पुलिस की मिलीभगत से भू-माफिया लोगों की जमीनों पर कब्जा करके दिन-ब-दिन शक्ति हासिल कर रहे हैं और इनमें से कई खतरनाक ग्रुप्स ने लोगों के मर्डर किए हैं जो पुलिस की हिरासत से बाहर हैं।

  • जहां जन्म लिया, वहीं अंतिम सांस ली निशाबर ने, पंजा साहिब गए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, 12 अप्रैल को जत्थे के साथ गए थे पाकिस्तान

    You are currently viewing जहां जन्म लिया, वहीं अंतिम सांस ली निशाबर ने, पाक गए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, 12 अप्रैल को जत्थे के साथ गए थे पाकिस्तान

    Where he was born, Nishabar breathed his last, a devotee who went to Pakistan died of a heart attack, went to Pakistan with the group on April 12

    जहां जन्म लिया, वहीं अंतिम सांस ली निशाबर ने, पंजा साहिब गए श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, 12 अप्रैल को जत्थे के साथ गए थे पाकिस्तान

     

    अमृतसरः अटारी-वाघा सड़क मार्ग से मंगलवार को बैसाखी पर्व मनाने श्री पंजा साहिब पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल एक सिख बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक सिख श्रद्धालु की पहचान हरियाणा जिले के घरौंडा निवासी निशाबर सिंह (83) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात करीब 11 बजे रावलपिंडी रेलवे स्टेशन के पास रेलगाड़ी में उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद उनका निधन हो गया। वह 12 अप्रैल को भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ बैसाखी पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गया था।

    जत्थे में शामिल अन्य सिख श्रद्धालुओं ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और लाहौर स्थित गुरुद्वारा डेहरा साहिब के प्रबंधों को निशाबर सिंह के हार्ट अटैक से निधन होने की सूचना दी। इसके बाद निशाबर सिंह का शव लाहौर के एक अस्पताल में लाया गया। यहां पर जरूरी दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव अटारी सीमा पर भेज दिया गया। यहां पर उनके पुत्र कुलविंदर सिंह व अन्य रिश्तेदारों को नशाबर सिंह का शव सौंप दिया गया। एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के आदेश पर शव को हरियाणा ले जाने के लिए श्री हरिमंदिर साहिब की एंबुलेंस का प्रबंध किया गया था।

    जिक्रोयग्य है कि निशाबर सिंह का जन्म जहां हुआ था, वहीं उनकी मौत भी हुई है। उनके पासपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार निशाबर 1939 में पाकिस्तान स्थित पंजाब के अमोके में जन्मे थे। लेकिन बंटवारे के बाद वह भारत आ गए और करनाल में परिवार के साथ बस गए, लेकिन अब उनकी अंतिम सांसे भी वहीं उसी जगह निकली, (पाकिस्तान स्थित पंजाब) जहां उनका जन्म हुआ था।

  • कोरोना की चौथी लहर की आहट : देश के 29 जिलों में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, दिल्ली-गुजरात और हरियाणा में भी तेजी से बढ़ रहे मामले

    कोरोना की चौथी लहर की आहट : देश के 29 जिलों में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, दिल्ली-गुजरात और हरियाणा में भी तेजी से बढ़ रहे मामले

    कोरोना की चौथी लहर की आहट : देश के 29 जिलों में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, दिल्ली-गुजरात और हरियाणा में भी तेजी से बढ़ रहे मामले

    देश में कोरोना ने फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। ये चौथी लहर की आहट भी हो सकती है। कम से कम आंकड़े तो इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। मंगलवार को  दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंचा। दुनिया के 10 देशों में कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक भी दे दी है। इनमें अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इटली, फ्रांस, जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रिया शामिल हैं।

    अब भारत के आंकड़े भी डरा रहे हैं। पिछले 28 दिनों के अंदर देश में 5,474 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, 40 हजार 866 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि, राहत की बात ये भी है कि इन चार हफ्तों में संक्रमण से 58 हजार 158 लोग ठीक भी हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश 29 जिलों में कोरोना बेकाबू है। यानी, इन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है।

    केरल के 14 जिले, मिजोरम के सात जिलों में हालात खराब
    केरल के 14 जिलों में हालत सबसे ज्यादा खराब है। इन सभी जिलों में 10 प्रतिशत से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। मतलब अगर 100 लोगों की जांच हो रही है, तो उनमें से 10 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसी तरह मिजोरम के सात जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा और तीन जिलों में 5 से 10 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है।

    हरियाणा के गुरुग्राम की स्थिति भी चिंताजनक है। यहां पॉजिटिविटी रेट 5.81% है। इसके अलावा मणिपुर और ओडिशा के एक-एक जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है। अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में तो जितने लोगों की जांच हो रही है, वो सभी संक्रमित पाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में 12.5% की रफ्तार से नए केस मिल रहे हैं।

    कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं।
    गुजरात, हरियाणा और दिल्ली में संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। –
    देश में 11 अप्रैल को कोरोना के 796 नए केस दर्ज हुए, लेकिन तीन राज्यों के आंकड़ों में बड़ा इजाफा हुआ है। इनमें गुजरात, दिल्ली और हरियाणा शामिल हैं। गुजरात में रोज आने वाले मामलों में 42.4%, दिल्ली में 34.9% और हरियाणा में 18.1% का इजाफा हुआ है।

    दादरा और नागर हवेली, लक्षद्वीप में कोरोना ग्रोथ शून्य है, जबकि अन्य सभी राज्यों में निगेटिव ग्रोथ है। मतलब यहां नए मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट पर नजर डालें तो इसमें केरल, मणिपुर, दिल्ली और हरियाणा आगे हैं। केरल में सबसे ज्यादा हर 100 में से 2.3% लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। मणिपुर में  पॉजिटिविटी रेट 1.5%, दिल्ली में 1.4% और हरियाणा में 1.1% है। अन्य यभी राज्यों में ये शून्य से नीचे है।

     

  • पाकिस्तानः सरकार गिरते ही इमरान खान के करीबियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अर्सलान खालिद के घर पर देर रात हुई छापेमारी

    You are currently viewing पाकिस्तानः सरकार गिरते ही इमरान खान के करीबियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अर्सलान खालिद के घर पर देर रात हुई छापेमारी

    Pakistan: Quick action on Imran Khan’s close friends as soon as the government fell, Arslan Khalid’s house was raided late at night

    पाकिस्तानः सरकार गिरते ही इमरान खान के करीबियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अर्सलान खालिद के घर पर देर रात हुई छापेमारी

     

    इस्लामाबादः पाकिस्तान से इमरान खान की सरकार जाते ही उनके करीबियों पर एक्शन शुरू हो गया है। शनिवार देर रात इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होते ही उनके प्रवक्ता डॉ. अर्सलान खालिद के घर पर छापेमारी शुरू हो गई। इस दौरान खालिद के परिवार के सदस्यों के फोन भी छीन लिए गए। खान की पार्टी पीटीआई ने खुद ट्वीट कर अर्सलान खालिद के घर पर छापेमारी की जानकारी दी है।

    पीटीआई ने ट्वीट कर कहा, ‘बेहद परेशान करने वाली खबर, डॉ. अर्सलान खालिद के घर पर छापा मारा गया है और उनके परिवार के सारे फोन ले लिए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कभी किसी को गाली नहीं दी और न ही किसी संस्था पर हमला किया। फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी कृपया इस पर गौर करें।’

    बता दें कि इमरान खान के देश छोड़कर जाने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा इमरान, फवाद चौधरी और शाह महमूद के खिलाफ याचिका दायर करके उनका नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में डाले जाने की मांग की गई है। इस याचिका पर 11 अप्रैल को सुनवाई होगी। वहीं इमरान खान के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है

  • अमेरिका में सिख बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, कुछ दिन पहले ही कनाडा से गए थे अमेरिका

    You are currently viewing अमेरिका में सिख बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, कुछ दिन पहले ही कनाडा से गए थे अमेरिका

    Deadly attack on Sikh elder in America, had gone from Canada a few days ago to America

    अमेरिका में सिख बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, कुछ दिन पहले ही कनाडा से गए थे अमेरिका

     

    न्यूयार्कः न्यूयार्क शहर में रिचमंड हिल क्वींज में एक बुजुर्ग सिख पर एक युवक द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए है। घायल बुजुर्ग की पहचान निर्मल सिंह (75) के रूप में हुई है तथा वह कुछ दिन पहले ही कनाडा से अमेरिका गए थे। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह गुरुघर में सेवा करने के लिए जा रहे थे कि रिचमंड हिल क्वींज में एक व्यक्ति ने उनके मुंह पर मुक्के मारने शुरू कर दिये जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए।

    जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग निर्मल सिंह दो सप्ताह पहले ही कनाडा से अमेरिका में आए थे। वहीं स्थानीय अधिकारियों व मेयर एरिक एडम्ज ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हमला कम गिनती के लोगों से नफरत का नतीजा है। एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी अमेरिका व विदेशों में हो रहे नसली हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

  • यूक्रेन और रूस युद्ध के बीच 7 दिन में 12 हजार भारतीयों को किया गया एयर लिफ्ट, 8000 छात्रों को किया जा रहा रेस्‍क्‍यू

    यूक्रेन और रूस युद्ध के बीच 7 दिन में 12 हजार भारतीयों को किया गया एयर लिफ्ट, 8000 छात्रों को किया जा रहा रेस्‍क्‍यू

    Operation Ganga: यूक्रेन में रूसी हमले के बीच 7 दिन में 12 हजार भारतीयों को किया गया एयर लिफ्ट, 8000 छात्रों को किया जा रहा रेस्‍क्‍यू
    यूक्रेन में रूसी हमले के बीच 7 दिन में 12 हजार भारतीयों को किया गया एयर लिफ्ट

    यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) के हमले के बाद से वहां फंसे भारतीयों (Indian) को वापस लाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं. ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत अब तक 12 हजार भारतीयों को यूक्रेन से निकाला जा चुका है जबकि अभी भी 8 हजार भारतीय यूक्रेन के अलग-अलग बॉर्डर पर फंसे हुए हैं. हालांकि जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक यूक्रेन में फंसे ज्‍यादातर भारतीय अब यूक्रेन के पश्चिमी हिस्‍से की ओर निकलने में कामयाब हो गए हैं. विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया था कि यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय मौजूद थे. इनमें से अब तक 12 हजार भारतीयों को वापस लाया जा चुका है.

    विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने बताया कि जो 8 हजार भारतीय अभी भी यूक्रेन में मौजूद हैं उनमें से 50 प्रतिशत पश्चिमी हिस्‍से की ओर जा चुके हैं जबकि शेष 50 फीसदी खारकीव, सूमी और दक्षिणी हिस्‍से में मौजूद हैं, जो संघर्ष वाले क्षेत्र हैं. उन्‍होंने जानकारी देते हुए कहा था कि यूक्रेन के सबसे संवेदनशील कीव से करीब-करीब सभी भारतीयों को निकाला जा चुका है. विदेश सचिव ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों के दौरान 7700 लोगों ने पश्चिम सीमा क्षेत्र का रुख किया है. इनमें से दो हजार से लोगों को ऑपरेशन गंगा के तहत भारत लाया जा चुका है. यूक्रेन के बॉर्डर पर फंसे अन्‍य भारतीयों को भी वापस लाने की तैयारी तेज कर दी गई है.

    बता दें कि चार मार्च को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से नौ उड़ाने ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत भारतीयों को लेकर भारत पहुंचेंगी. अब तक 16 उड़ानों के जरिए यूक्रेन में फंसे भारतीयों को भारत लाया जा चुका है. सूत्रों ने बताया कि सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की योजना में तेजी लाई है. ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को लाने के लिए कुल फ्लाइटों के फेरों को बढ़ा दिया गया है. 4 मार्च तक, कुल 36 उड़ानें यूक्रेन बॉर्डर पर फंसे भारतीयों को निकालने के लिए निर्धारित हैं. ये उड़ानें एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और स्पाइस जेट के बेड़े की हैं.

    पोलैंड ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी

    पोलैंड के वारसॉ में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सलाह जारी कर कहा कि देश के पश्चिमी हिस्से में ल्वीव और टेरनोपिल से भारतीय, पोलैंड में जल्दी प्रवेश के लिए बुडोमिर्ज़ सीमा से यात्रा कर सकते हैं. पोलैंड में भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, वर्तमान में ल्वीव और टेरनोपिल और पश्चिमी यूक्रेन के अन्य स्थानों में रहने वाले भारतीय पोलैंड में अपेक्षाकृत जल्दी प्रवेश करने के लिए बुडोमिर्ज़ सीमा चेक-पॉइंट के जरिए जल्द से जल्द आ सकते हैं.

  • यूक्रेन में दूसरे भारतीय छात्र की मौत, बीमारी की वजह से गई जान, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

    यूक्रेन में दूसरे भारतीय छात्र की मौत, बीमारी की वजह से गई जान, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

     

    यूक्रेन (Ukraine) में एक भारतीय छात्र (Indian Student) की मौत हो गई है. ये छात्र पंजाब का रहने वाला था, जिसकी मौत (Indian Student death in Ukraine) की वजह स्ट्रोक को बताया गया है. वह काफी समय से अस्पताल में भर्ती था. युद्धग्रस्त यूक्रेन में ये दूसरे भारतीय की मौत है.