आदमपुर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में हुई मौत, 5 माह पहले हुई थी युवक की शादी

You are currently viewing आदमपुर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में हुई मौत, 5 माह पहले हुई थी युवक की शादी

The youth of Adampur died in a road accident in America, the young man was married 5 months ago

आदमपुर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में हुई मौत, 5 माह पहले हुई थी युवक की शादी

 

जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर के गांव कालरा में उस वक्त शोक की लहर जब गांव के एक युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान साबु प्रहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का विवाह करीब 5 महीने पहले दिसंबर 2021 में हुआ था। कैलिफोर्निया पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है, वहीं हादसे के कारणों का जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर वापस घर लौट रहा था कि कैलिफोर्निया शहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस संबंधी जानकारी देते मृतक के रिश्तेदार आदमपुर निवासी हरविंदर सिंह प्रहार ने बताया कि साबु प्रहार का पांच माह पहले ही विवाह हुआ था और गांव की फुटबाल टीम का पूर्व खिलाड़ी था। वह गांव के हर सामाजिक और धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था। इस हादसे के कारण परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *