जालंधऱ मे 15 मई तक हड़ताल पर गए पटवारी, काम करवाने आए लोग मायूस होकर लौटे
जालंधरः राज्यभर में पटवारी यूनियन की हड़ताल के बाद महानगर में भी पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके बाद तहसील कांप्लेक्स में अपने काम करवाने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। जिक्रयोग्य है कि जालंधऱ में पटवारी यूनियन ने यह हड़ताल मालेरकोटला में पटवारी यूनियन के अध्यक्ष दीदार सिंह पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने के विरोध में की है। जिसके बाद अब महानगर में 15 मई तक लोगों को अपने काम करवाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
वहीं बुधवार को पटवारी हड़ताल पर होने के कारण तहसील कांप्लेक्स में अपने काम करवाने आए लोगों में बुजुर्ग तथा दिव्यांग भी खासे परेशान हुए। गांव धीना से पेंशन संबंधी दस्तावेज पटवारी से सत्यापित करने करवाने आए मलकीत सिंह ने कहा कि कागज तैयार करने में करीब 15 दिन लग गए हैं लेकिन अब सत्यापित करने के लिए उन्हें फिर से 15 मई का इंतजार करना पड़ेगा। इसी तरह प्रॉपर्टी के लिए फर्द हेतु आवेदन करने आए मुख्तियार सिंह ने कहा कि प्रशासन को पटवारी हड़ताल के दौरान वैकल्पिक प्रबंध करना चाहिए। उधर सब रजिस्ट्रार एक तथा दो ऑफिस में भी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने वालों की आमद सामान्य से काफी कम रही।
इस संबंध जानकारी देते दि रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश ने कहा कि बिना किसी जांच के मालेरकोटला के पटवारी अध्यक्ष पर मामला दर्ज किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व लंबी में सब रजिस्ट्रार पर आपराधिक मामला दर्ज करके रेवेन्यू अधिकारियों के साथ धक्केशाही की गई। उन्होंने कहा कि अगर यूनियन के अध्यक्ष दीदार सिंह पर दर्ज मामला जल्द निरस्त न किया गया तो 15 मई के बाद संघर्ष की अगली रणनीति तय की जाएगी।








Leave a Reply