Category: WORLD

  • चेतावनियों को नजरअंदाज कर अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान का किया दौरा

    चीन की चेतावनियों को नजरअंदाज कर अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान का किया दौरा

     

     

    चीन की तमाम चेतावनियों को नजरअंदाज कर अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया है। इस दौरान चीन के विमान ताइवान की सीमा में भी घुसे और उसके आसमान के आसपास मंडराते रहे। यही नहीं गुस्साए चीन ने अमेरिकी राजदूत को तलब कर इस हरकत पर ऐतराज जाहिर किया है। साफ है कि अमेरिका और चीन के बीच संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और ताइवान दोनों के बीच झगड़े की जड़ बन गया है। हालांकि इस बीच एक सवाल यह भी उठता है कि क्या यूक्रेन की तरह ताइवान को भी चीन से जंग में अकेला छोड़कर अमेरिका निकल जाएगा? यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले भी अमेरिका की ओर से कई वादे किए गए थे, लेकिन युद्ध होने की स्थिति में उसने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने से इतर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया।

    ताइवान पहुंची नैन्सी पेलोसी ने कहा कि हम ताइवान के साथ हैं और उसे लेकर अपनी प्रतिबद्धता को नहीं छोड़ेंगे। ताइवान की नेता त्साई इंग वेंग ने कहा कि हम शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं पेलोसी ने कहा कि हम ताइवान से किए वादों पर डटे रहेंगे और हर स्तर पर उसके साथ रहेंगे। वहीं संयुक्त राष्ट्र में चीन के प्रतिनिधि झांग जुन ने इसे उकसावे वाली कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि हम देख रहे हैं, यह दौरा बेहद खतरनाक है और उकसाने वाला है। यह चीन की संप्रभुता और अखंडता को नजरअंदाज करने वाला है।’ साफ है कि अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है और ताइवान के युद्ध का मैदान बनने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन शायद ही ताइवान पर हमला करेगा।

     

  • राष्ट्रपति की हत्या में नाकाम जवाहिरी ने दूतावास में बारूदी कारें टकरा खेला था खून खेल..

    राष्ट्रपति की हत्या में नाकाम जवाहिरी ने दूतावास में बारूदी कारें टकरा खेला था खून खेल..

     

    Al-Zawahiri Killed मिस्र राष्ट्रपति की हत्या में गिरफ्तार आतंकी अल-जवाहिरी ने कोर्ट में चिल्लाकर कहा था हमने कई कुर्बानियां दी हैं। हम तब तक कुर्बानी देंगे जब तक इस्लाम की जीत नहीं हो जाती। इसके बाद लादेन के आया था लादेन के संपर्क में।

    Al-Zawahiri Killed: राष्ट्रपति की हत्या में नाकाम जवाहिरी ने दूतावास में बारूदी कारें टकरा खेली थी खून की होली

     

    नई दिल्ली,  ओसामा बिन लादेन (Osama Bin Laden) के बाद आतंकी संगठन अल-कायदा (Al-Qaeda) की कमान संभालने वाला अल-जवाहिरी (Al-Zawahiri) भी अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। लादेन के संपर्क में आने और अल-कायदा में शामिल होने से पहले ही अल-जवाहिरी एक खूंखार आतंकवादी बन चुका था। पहली बार जवाहिरी का नाम तब सुर्खियों में आया, जब उसे मिस्र के राष्ट्रपति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब तक वह अल-कायदा में शामिल नहीं हुआ था। अल-कायदा में शामिल होने और लादेन का करीबी बनने के बाद उसने कई राष्ट्राध्यक्षों पर हमले की साजिश रची। लादेन के दौर में भी अल-कायदा ने जितने बड़े हमले किए, उसके पीछे अल-जवाहिरी प्रमुख चेहरा रहा है।

    1981 – मिस्र के राष्ट्रपति की हत्या

    पेशे से नेत्र सर्जन रहा अल-जवाहिरी, अल-कायदा में शामिल होने से पहले ही कट्टर इस्लामी आतंकवादी बन चुका था। वर्ष 1981 में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल-सादत की हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। तब वह पहली बार अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में आया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अल-जवाहिरी ने अपनी खौफनाक आतंकी सोच जाहिरी की। उसने कोर्ट में चिल्लाकर कहा था, ‘हमने कई कुर्बानियां दी हैं। हम तब तक कुर्बानी देने को तैयार हैं, जब तक इस्लाम की जीत नहीं हो जाती।’ मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल-सादत की हत्या के आरोप में अल-जवाहिरी बरी हो गया था, लेकिन उसे अवैध हथियार रखने के लिए तीन वर्ष की जेल हुई थी। जेल से रिहा होने के बाद अल-जवाहिरी पाकिस्तान चला गया। यहां उसने डॉक्टर के तौर पर उन अफगान लड़ाकों का इलाज किया, जो उस वक्त रूस के खिलाफ युद्ध कर रहे थे। यहीं पर उसकी मुलाकात ओसामा बिन लादेन से हुई। दोनों की आतंकवादी सोच ने बहुत जल्द उन्हें एक-दूसरे का करीबी बना दिया।

    1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर हमले की साजिश

    अमेरिका से अल-कायदा की दुश्मनी बहुत पुरानी है। दोनों एक-दूसरे को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं। वर्ष 1996 में अल-कायदा ने अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (US President Bill Clinton) को बम से उड़ाने की साजिश रची थी। इसकी योजना लादेन ने खुद तैयार की थी। हमले उस वक्त होना था, जब बिल क्लिंटन मनीला में एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए जाने वाले थे। हालांकि बिल क्लिंटन के निकलने से पहले ही खूफिया एजेंसियों को साजिश की भनक लग गई। उन्होंने तुरंत अमेरिकन सीक्रेट सर्विस (US Secret Service) को अलर्ट कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने एक पुल के नीचे लगा बम बरामद कर लिया, जिससे राष्ट्रपति को बैठक में शामिल होने के लिए जाना था।

  • लूट के पश्चात केस को ट्रेस करते-करते बंकर तक पहुंची पुलिस, अंदर जो मिला उसे देख चौंक गई पूरी टीम

    लूट के पश्चात केस को ट्रेस करते-करते बंकर तक पहुंची पुलिस, अंदर जो मिला उसे देख चौंक गई पूरी टीम

    Viral News: कैलिफोर्निया में पुलिस लूट के एक मामले में जांच कर रही थी. जांच करते करते टीम सूनसान पड़े एक अंडरग्राउंड बंकर में जा पहुंची. इस बंकर से पुलिस को 80 लाख रुपये से अधिक कीमत का लूटा हुआ सामान और कई बंदूकें मिलीं.

    Crime: लूट के एक केस को ट्रेस करते-करते बंकर तक पहुंची पुलिस, अंदर जो मिला उसे देख चौंक गई पूरी टीम

    वैसे तो पुलिस अक्सर चौंकाने वाले खुलासे करती रहती है, लेकिन कई बार ऐसा भी हो जाता है जब खुलासे को देखकर खुद पुलिसवाले चौंक जाते हैं. काफी देर तक खुद उस पर भरोसा नहीं होता जिसे उन्होंने ही सुलझाया है. ऐसा ही एक खुलासा अमेरिका के कैलिफोर्निया में पुलिस ने किया. इस खुलासे के बाद पुलिसकर्मी खुद काफी देर तक चौंके रहे. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. चलिए हम आपको बताते हैं इस मजेदार केस के बारे में

    बंकर के पास ही मौजूद था एक बड़ा स्कूल

    लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया में पुलिस लूट के एक मामले में जांच कर रही थी. जांच करते करते टीम सूनसान पड़े एक अंडरग्राउंड बंकर में जा पहुंची. इस बंकर से पुलिस को 80 लाख रुपये से अधिक कीमत का लूटा हुआ सामान और कई बंदूकें मिलीं. पुलिस को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात पर हो रही थी कि बंकर के पास ही फ्रैंकलिन मैक्‍नले स्‍कूल था. ऐसे में स्कूल के पास इतनी मात्रा में हथियार का होना चिंता का विषय था. पुलिस के सामने कई सवाल भी उठ खड़े हुए.

    सेन जोस पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, हमारी टीम 12 जुलाई को कमर्शियल लूट की एक घटना की जांच के लिए वहां गई थी. इस दौरान टीम को Coyote Creek और Wool Creek Drive इलाके में एक बंकर मिला. पुलिस ने बंकर के फोटो भी शेयर किए, इनमें पेटियों में भरा सामान, बंकर की ओर जाने वाला रास्‍ता और बंदूकें दिख रही थीं. अंदर लाइट और पंखे की व्यवस्था भी की गई थी. सेन जोस पुलिस ने कहा कि बंकर के अंदर हुए कंस्ट्रक्शन को देखकर लगता है कि किसी ने इंजीनियर की मदद से इसे बनवाया है.

    असली मालिकों तक जल्द पहुंचाया जाएगा बरामद सामान

    पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. हालांकि, बंकर से जो लूट का माल बरामद हुआ है, उन्हें उनके असली मालिकों तक जल्द ही पहुंचा दिया जाएगा. इतनी भारी मात्रा में कैश और हथियारों की बरामदगी देखकर लोग भी सवाल पूछने लगे. कोई पूछ रहा था कि आसपास भी ऐसे बंकर तो नहीं.

     

  • Virus Alert: कोरोना से भी खतरनाक वायरस ने ली एंट्री, इससे बचना है मुश्किल! WHO हुआ अलर्ट

    Virus Alert: कोरोना से भी खतरनाक वायरस ने ली एंट्री, इससे बचना है मुश्किल! WHO हुआ अलर्ट

    Marburg virus update: दुनियाभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस रफ्तार पकड़ रहा है. इस बीच एक और खतरनाक वायरस ने एंट्री ले ली है.  ऐसा माना जाता है कि जो भी इस वायरस की चपेट में आता है उसकी मौत पक्की है.

    दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. ये वायरस लगातार अपना स्वरूप बदल रहा है. अब तक कोरोना के कई वेरिएंट सामने आ चुके हैं. कोविड-19 से दुनिया जूझ ही रही थी, इस बीच एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है. इस जानलेवा वायरस का नाम मारबर्ग है. मारबर्ग वायरस को सबसे खतरनाक वायरस माना जा रहा है.

    इस देश में सामने आए केस

    जानकारी के मुताबिक, मारबर्ग वायरस के पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना में दो मामले सामने आए हैं. इस वायरस के मामले सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) अलर्ट हो गया है. ऐसा माना जाता है कि जो भी इस वायरस की चपेट में आता है उसकी मौत पक्की है. ये वायरस पहले भी कहर बरसा चुका है. साल 1967 में इस वायरस के सबसे ज्यादा केस सामने आए थे.

    इंसानों के साथ जानवरों को भी है खतरा

    हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि मारबर्ग वायरस इबोला और कोरोना जैसा ही है, जो इंसानों के साथ-साथ जानवरों में भी फैल सकता है. कोरोना वायरस की तरह ही मारबर्ग का वाहक चमगादड़ है. इस जानलेवा वायरस से मौत का खतरा 24 से 88 फीसदी तक होता है. ये खतरनाक वायरस पहले दक्षिण अफ्रीका, अंगोला, केन्या, युगांडा, और कांगो गणराज्य में मिल चुका है.

    नहीं बनी है कोई वैक्सीन

    इस वायरस के बारे में बताते हुए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के पूर्व महानिदेशक एन.के. गांगुली ने कहा कि मारबर्ग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हो सकता है.  इसके लक्षण फ्लू जैसे ही हैं. इसकी पहचान के लिए सैंपल लेकर उनकी सीक्वेंसिग की जाती है, जिससे टीशू कल्चर करके वायरस का पता लगाया जाता है. उन्होंने आगे बताया कि इसकी कोई एंटीवायरल दवा या वैक्सीन भी नहीं है. हालांकि राहत की बात ये है कि मारबर्ग के मामले कभी भी अफ्रीका के बाहर के देशों में नहीं आए हैं.

  • दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

    दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

    अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। SC भी योजना के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर अगले सप्ताह सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ…

    LIVE: दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

    दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक विमान में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी, जिसके चलते कराची में विमान को उतारना पड़ा। फ्लाइट में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट के इस विमान में 150 से ज्यादा यात्री सवार थे। इन सभी को कराची एयरपोर्ट के लॉन्ज में ठहराया गया है। विमान में आई खामी की इंजीनियरों द्वारा जांच की जा रही है और तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के बाद ही उड़ान भरी जाएगी। उड्डयन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इंजीनियरों की ओर से क्लियरेंस रिपोर्ट मिलने के बाद ही फ्लाइट को आगे के सफर के लिए रवाना किया जाएगा
    इस बीच एक अहम जानकारी सामने आई है कि बीते 17 दिनों में यह छठा मौका है, जब स्पाइसजेट के एयरक्राफ्ट में तकनीकी खामी सामने आई है। आज की घटना के साथ ही उड्डयन महानिदेशालय ने पहले हुई 5 घटनाओं की भी जांच शुरू कर दी है। डीजीसीए ने कहा कि स्पाइसजेट का जब बोइंग 737 मैक्स एयरक्राफ्ट दिल्ली से दुबई के सफर में था तो उसके फ्यूल टैंक में गड़बड़ी सामने आई। बाएं फ्यूल टैंक में अचानक ही ईंधन कम बताने लगा और विमान के हवा में होने के चलते पायलटों की चिंता बढ़ गई। ऐसी स्थिति में विमान की कराची एयरपोर्ट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
  • भूकंप के झटकों से हिला अफगानिस्तान, 255 लोगों की मौत, मची भीषण तबाही.. पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing भूकंप के झटकों से हिला अफगानिस्तान, 255 लोगों की मौत, मची भीषण तबाही.. पढ़ें पूरी खबर

    Afghanistan was shaken by the tremors of the earthquake, 255 people died, there was a huge devastation .. read full news

    भूकंप के झटकों से हिला अफगानिस्तान, 255 लोगों की मौत, मची भीषण तबाही.. पढ़ें पूरी खबर

     

    काबुलः बुधवार को अफगानिस्तान में आए भूकंप से भीषण तबाही मच गई है। जिससे करीब 250 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में आया। भीषण भूकंप रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई, जिसके झटका भारत और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्व में था।

    मिली जानकारी के मुताबिक, ये भीषण भूकंप अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में आया है। इस भूकंप के झटके भारत और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस भूकंप के झटके इस्लामाबाद समेत उसके कई राज्यों में महसूस किए गए। राहत कार्य के लिए बचाव दल हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं। खबर मिली है कि इस भूकंप की वजह से अफगानिस्तान में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

    दरअसल पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स होती हैं, जो लगातार घूमती हैं। जब ये प्लेट्स किसी प्वाइंट्स पर टकराती हैं, तो प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और वहां प्रेशर बनने लगता है। ऐसे में जब प्लेट्स टूटने की नौबत आ जाती है तो एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजने लगती है। जिसके बाद भूकंप आता है।

  • पाकिस्तान की इकॉनमी पस्त, केंद्रीय मंत्री ने की चाय कम पीने की अपील

    पाकिस्तान की इकॉनमी पस्त, केंद्रीय मंत्री ने की चाय कम पीने की अपील

     

    पाकिस्तान की इकॉनमी एकदम से पस्त है। शहबाज सरकार चीन, सऊदी अरब जैसे देशों से कर्ज की तलाश में है। इस बीच पाकिस्तान सरकार के केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों से चाय की खपत में कटौती करने की अपील की है।

    पाकिस्तान की इकॉनमी पस्त, केंद्रीय मंत्री ने की चाय कम पीने की अपील
    पाकिस्तान की इकॉनमी एकदम से पस्त है। शहबाज सरकार चीन, सऊदी अरब जैसे देशों से कर्ज की तलाश में हैं। इसके साथ ही इस्लामाबाद अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से भी मदद की आस में है। इस बीच पाकिस्तान सरकार के एक मंत्री ने आम लोगों से चाय की खपत में कटौती करने की अपील की है।

    मीडिया से बातचीत के दौरान एहसान इकबाल ने इकॉनमी को बचाने के लिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैं देश से एक कप चाय कम पीने की अपील करूंगा। बता दें कि एहसान योजना, विकास और स्पेशल इंसेंटिव के प्रमुख हैं।

    6.4 अरब डॉलर का कर्ज चुकाएगी पाक सरकार?

    पाकिस्तान एक आर्थिक तबाही के कगार पर है। पाकिस्तान लंबे वक्त से आतंकवाद से जूझता रहा है और अब आर्थिक संकट भी सामने है। पाकिस्तान का करीबी सहयोगी चीन भी पाकिस्तान को आर्थिक संकट से मुक्ति दिलाने में विफल रहा है। शहबाज सरकार अगले तीन सालों में 6.4 अरब डॉलर का कर्ज चुकाकर अंतररष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा निर्धारित बेलआउट मानदंडों को पूरा करने का प्रयास कर रही है।

    IMF के पास 22 बार पहुंची है पाकिस्तान सरकार

    पाकिस्तान अब तक 22 बार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास बेलआउट का अनुरोध कर चुका है हालांकि वास्तविक सुधार पहलों की कमी रही है। और यही वजह है कि पाकिस्तान को अब तक इस संस्था से कोई मदद नहीं मिल सकी है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी तेजी से घट रहा है और वह पिछले एक साल से भी कम समय में आधे से भी कम रहे गए हैं।

  • अमेरिका में 18 साल के बच्चे ने की 21 लोगों की जान, मरने वालों में 18 बच्चों की उम्र 7 से 10 साल के बीच

    You are currently viewing अमेरिका में 18 साल के बच्चे ने की 21 लोगों की जान, मरने वालों में 18 बच्चों की उम्र 7 से 10 साल के बीच

    In America, an 18-year-old child killed 21 people, among those who died, 18 children aged between 7 and 10 years

    अमेरिका में 18 साल के बच्चे ने की 21 लोगों की जान, मरने वालों में 18 बच्चों की उम्र 7 से 10 साल के बीच

     

     

    टेक्सासः अमेरिका के टेक्सास के एक स्कूल में इस वक्त की सबसे दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक 18 साल के बच्चे ने अंधाधुंध गोलीबारी करके करीब 18 बच्चों सहित 21 लोगों की जान ले ली। सीएनएन के मुताबिक स्कूल में फायरिंग करनेवाले 18 साल के शख्स को पुलिसकर्मियों ने मार गिराया। फायरिंग करनेवाले शख्स का नाम सल्वाडोर रामोस बताया जा रहा है।

    समाचार एजेंसी एपी के अनुसार बंदूकधारी शख्स हैंडगन और राइफल के साथ रॉब एलीमेंट्री स्कूल में दाखिल हुआ और उसने बच्चों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी।बताया जाता है कि फायरिंग में जिन बच्चों की मौत हुई है उनकी उम्र 7 से 10 साल के बीच थी। सभी दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास के छात्र थे। टेक्सास के गवर्नर ने बताया कि टेक्सास के उवाल्डे शहर में गोलीबारी की घटना हुई। उन्होंने बताया कि रॉब एलिमेंट्री स्कूल में 18 साल के एक शख्स ने मासूम बच्चों पर फायरिंग की। यह घटना दोपहर के वक्त हुई। जैसे ही गोलीबारी की खबर स्थानीय प्रशासन को हुई तुरंत मौके पर फोर्स को भेज दिया गया।

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बायडेन ने इस घटना पर दुख जताया और कहा- एक राष्ट्र के रूप में हमें पूछना होगा कि भगवान के नाम पर हम कब बंदूक की लॉबी के खिलाफ खड़े होंगे और हमें क्या करने की जरूरत है?माता-पिता अपने बच्चों को फिर कभी नहीं देखे पाएंगे।

  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

    You are currently viewing ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

    Former Australian cricketer Andrew Symonds died in a road accident, a wave of mourning in the cricket world

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

    मुबंईः ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का शनिवार देर रात कार हादसे में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे विश्व के क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल साइमंड्स को कार के बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि हादसा एलिस नदी पर बने पुल के पास हुआ। उनके असमय निधन की सूचना मिलते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने बताया कि एंड्रयू साइमंड्स को हादसे के दौरान काफी गंभीर चोटें आई थीं। एंड्रयू साइमंड्स के निधन से उनके प्रशंसक भी शोक में डूब गए हैं।

    वहीं साइमंड्स की मौत की खबर से जहां पूरे विश्व क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं बॉलीवुड भी साइमंड्स की असमय मौत पर शोक ग्रस्त है। इस मौके अभिनेता अर्जुन रामपाल ने ट्विटर पर पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “यह बहुत दुखद है, एंड्रयू साइमंड्स कार हादसे की दुखद खबर से नींद खुली। उनके परिवार के लिए प्रार्थना और संवेदनाएं।”

    ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भी ट्वीट करके साइमंड्स के निधन पर दुख जताया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एंड्रयू साइमंड्स के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”एंड्रयू साइमंड्स के ऑस्ट्रेलिया में एक कार हादसे में निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। हमने मैदान के अंदर और बाहर एक अच्छा रिश्ता साझा किया। परिवार के संवेदनाएं और प्रार्थना।”

  • कराची में हुआ जोरदार बम धमाका, एक व्यक्ति की मौत , कई गाड़ियां तबाह, पाक पीएम शहबाज ने जताया शोक

    You are currently viewing कराची में हुआ जोरदार बम धमाका, एक व्यक्ति की मौत , कई गाड़ियां तबाह, पाक पीएम शहबाज ने जताया शोक

    Massive bomb blast in Karachi, one person killed, many vehicles destroyed, Pak PM Shahbaz expressed grief

    कराची में हुआ जोरदार बम धमाका, एक व्यक्ति की मौत , कई गाड़ियां तबाह, पाक पीएम शहबाज ने जताया शोक

     

    कराचीः पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में वीरवार देर रात हुए बम धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी गाड़ियां पूरी तरह से तबाह हो गई। बता दें कि इस बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 13 ले ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल मौतों की संख्या बढ़ सकती है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार बम धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज काफी दूर तक लोगों ने सुनी और आसपास खड़ी गाड़ियां पूरी तरफ तबाह हो गईं। ये धमाका कराची के सदर इलाके में हुआ। विस्फोट के वक्त बाजार में खासी हलचल थी। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ में घटना पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने सिंध प्रांत के सीएम को निर्देश दिया है कि घायलों का खास ध्यान रखा जाए और उन्हें चिकित्सा दी जाए।

    इस संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना भीषण था कि पास की इमारतों और दुकानों के शीशे टूट गए तथा वहां सड़क पर खड़े आठ-दस वाहनों में आग लग गई। बम धमाके के बाद चारों तरफ तबाही के निशान दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि ये बम कूड़ेदान के बगल में खड़ी एक साइकिल में लगाया गया था।

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बम में 2 किलो विस्फोटक का उपयोग किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस बम धमाके में करीब 2 किलो विस्फोटक और करीब आधा किलो बॉल बेयरिंग का इस्तेमाल किया गया था। यह धमाका एक टाइमर से किया गया। वहीं इसकी जिम्मेदारी सिंध और बलूचिस्तान के अलगाववादी गुटों ने ली है। कराची की पुलिस इसे आतंकी हमला बता रही है।