Category: WORLD

  • अंतरिक्ष में फंस गईं सुनीता विलियम्स! एयरक्राफ्ट में खराबी की वजह से वापसी पर मंडराया संकट

    अंतरिक्ष में फंस गईं सुनीता विलियम्स! एयरक्राफ्ट में खराबी की वजह से वापसी पर मंडराया संकट

     

    नई दिल्ली – अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में ले जाने वाले बोइंग स्टारलाइनर को लेकर बड़ी खबर आई है। नासा ने जानकारी दी कि अंतरिक्ष यात्रियों के पहले दल को ले जाने वाले स्टारलाइनर की वापसी को स्थगित कर दिया गया है। नासा ने इसके वापसी की कोई नई तारीख नहीं बताई है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि मिशन के दो अंतरिक्ष यात्री कब लौटेंगे।

    टेस्टिंग और तकनीकी मुद्दों के कारण पहले से ही देरी हुई है। अंतरिक्ष यान की वापसी पहले 26 जून को निर्धारित की गई थी।अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स ने 5 जून को उड़ान भरी थी। 2019 के बाद से इसे दो बार बिना मनुष्यों के अंतरिक्ष में भेजा गया है। इसके थ्रस्टर्स को पांच विफलताओं और पांच हीलियम रिसाव का सामना करना पड़ा है। नासा और बोइंग को खराबी का सामना करना पड़ा और अतिरिक्त परीक्षण करने पड़े, जिससे यह सवाल उठता है कि वास्तव में स्टारलाइनर अपने चालक दल को कब तक वापस ला सकेगा। इसके आलावा इस अंतरिक्ष यान की कई समस्याएं सामने आई हैं।

    बता दें कि स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से इस बार बुच विलमोर और भारतीय मूल की सुनिता विलियम्स आईएसएस पहुंची थीं। स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट का रिटर्न मॉड्यूल आईएसएस के हार्मोनी मॉड्यूल पर रुका है। हालांकि हार्मोनी मॉड्यूल में सीमित ईंधन ही बचा है। वहीं स्टारलाइन में पांच जगहों से हीलियम के रिसाव की वजह से वापसी की यात्रा नहीं शुरू हो पा रही है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक स्टारलाइनर में पांच थ्रस्टर हैं जिन्होंने काम करना बंद कर दिया था।

    इसी बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि स्टारलाइनर से अंतरिक्ष यात्रा बेहद खतरनाक है। अब स्पेस एक्स को अंतरिक्षयात्रियों को वापस लाने के लिए भेजा जाना चाहिए। अंतरिक्ष विज्ञानी जोनाथन मैकड्वेल ने कहा कि अगर कुछ थ्रस्टर काम नहीं भी करते हैं तब भी दोनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर सुरक्षित वापस आ सकते हैं। इन छोटी समस्याओं से लैंडिंग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सबसे बुरा तो यही होगा कि अंतरिक्ष यात्री आईएसएस में मस्क के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का इंतजार करें।

  • उड़ान के दौरान आसमान में हुई दो विमानों की जबरदस्त टक्कर, हादसे में एक पायलट की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

    उड़ान के दौरान आसमान में हुई दो विमानों की जबरदस्त टक्कर, हादसे में एक पायलट की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

     

    आर्को : अमेरिका में भयानक प्लेन हादसा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को दक्षिणी इडाहो के एक हवाई अड्डे के पास फसलों की देखभाल में काम आने वाले हवाई जहाज आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों हवाई जहाज जमीन पर गिर गए। हदसे में एक पायलट की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बट्टे काउंटी शेरिफ़ कार्यालय ने बताया कि दुर्घटना दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई।

    बट्टे काउंटी शेरिफ़ कार्यालय ने बताया कि आर्को में हवाई अड्डे के पास घास और फसलों से ढके क्षेत्र में हादसा हुआ है। आर्को, इडाहो फॉल्स से लगभग 70 मील (113 किलोमीटर) पश्चिम में है। शेरिफ़ कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और संघीय उड्डयन प्रशासन को दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और इसके कारणों की जांच की जा रही है।

    अधिकारियों ने हादसे को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि पायलटों के नाम तब तक के लिए गुप्त रखे गए हैं जब तक कि उनके परिवारों को इसकी सूचना नहीं दे दी जाती है।

  • जालंधर की 2 चचेरी बहनों पर अमेरिका में हुई फायरिंग, एक की मौत; नकोदर का आरोपी न्यूजर्सी से गिरफ्तार

    जालंधर की 2 चचेरी बहनों पर अमेरिका में हुई फायरिंग, एक की मौत; नकोदर का आरोपी न्यूजर्सी से गिरफ्तार

     

    न्यूजर्सी  : अमेरिका के न्यूजर्सी में पंजाब के जालंधर की 2 बहनों पर युवक ने फायरिंग कर दी। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। वारदात को अंजाम देने वाला युवक भी जालंधर के नकोदर का बताया जा रहा है। दोनों चचेरी बहन थी। आरोपी की पहचान गांव हुसैनपुर निवासी गौरव गिल के रूप में हुई है। मरने वाली की पहचान नूरमहल निवासी 29 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है। घटना में जसवीर कौर की 20 वर्षीय बहन घायल हो गई, जिसकी हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।

    पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है। घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार जख़्मी हुए दोनों बहनों को वारदात के बाद तुरंत नेवार्क के एक अस्पताल में ले जाया गया। एक अमेरिकी वेबसाइट से बातचीत में पड़ोसी जोश लेनॉफ ने कहा- वे ड्राइव वे पर ही पड़ी थीं। वे वास्तव में हिल नहीं रही थीं।

    गिरफ्तार किया गया आरोपी गौरव और 20 वर्षीय युवती एक साथ जालंधर में टोफल करते थे। दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों अमेरिका में थे, तो गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर बुधवार को गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार हमले के बाद आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में अमेरिका पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है। आरोपी से पुलिस ने मर्डर वेपन भी बरामद किया है।

  • कुवैत में 40 भारतीयों की मौत पर PM मोदी ने व्यक्त किया शोक, सरकार ने तलाश के लिए Helpline Number जारी

    कुवैत में 40 भारतीयों की मौत पर PM मोदी ने व्यक्त किया शोक, सरकार ने तलाश के लिए Helpline Number जारी

     

    कुवैत : दक्षिणी कुवैत में एक इमारत में लगी भीषण आग में बड़ी संख्या में भारतीयों के जिंदा जलने की खबर सामने आ रही है। इसमें 40 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है और 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। कुवैत के गृह मंत्री शेख फहाद अल-यूसुफ अल-सबा ने इमारत के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इस घटना के बाद भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और मेल आईडी भी जारी की है। इसके जरिए पीड़ित परिवार कुवैत में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

    भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और ये मेल आईडी जारी की

    Embassy Of India In Kuwait

    कुवैत में हुए इस भीषण अग्निकांड में इमारत पूरी तरह से तबाह हो गई। इस इमारत के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें मजदूर रहते थे, जिसमें से अधिकतर भारतीय थे। ऐसे में इस अग्निकांड में मरने वालों में 40 भारतीय भी शामिल हैं। यह आग बुधवार की सुबह लगी थी। इसके लिए वहां की सरकार ने रियल एस्‍टेट ऑनर को जिम्मेदार ठहराया है। यह भीषण अग्निकांड मंजफ शहर में हुई है, जो दक्षिण कुवैत में पड़ता है।

     

    कुवैत में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और लोगों के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किया है। जिस पर बात कर अपने लोगों की जानकारी हासिल की जा सकती है।

    इस घटना को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कुवैत शहर में आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक मौतें हुई हैं और 50 से अधिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारे राजदूत शिविर में गये हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। उन लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना, जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई। जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।

    इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ”कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

  • Alert; 60 से 70 आतंकी पाकिस्तान के बॉर्डर से भारत में घुसपैठ की फिराक में, भारतीय सेना ने कसी कमर

    Alert; 60 से 70 आतंकी पाकिस्तान के बॉर्डर से भारत में घुसपैठ की फिराक में, भारतीय सेना ने कसी कमर

    श्रीनगर  – बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा। सीमा के उस पार नियंत्रण रेखा के पार स्थित लांच पैड पर लगभग 60 से 70 आतंकवादी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि रंजन स्वैन के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर पांच या छह के समूहों में लगभग 60-70 लोग हमारी तरफ भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं। सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच तालमेल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि हम दुश्मन की सफलता को मुश्किल बना देंगे।’ ड्रोन गिराए जाने के मुद्दे पर स्वैन ने कहा कि ये गतिविधियां एक महत्वपूर्ण चुनौती पेश करती हैं क्योंकि ये हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, नकदी और मादक पदार्थों की तस्करी को सुगम बनाती हैं।

  • आस्ट्रेलिया के पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड से मची तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत..

    आस्ट्रेलिया के पापुआ न्यू गिनी में लैंडस्लाइड से मची तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत..

     

    ऑस्ट्रेलिया : आस्ट्रेलिया के पापुआ न्यू गिनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण प्रशांत द्वीप देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर एक गांव में आज तड़के 3 बजे लैंडस्लाइड हुआ। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प से मिली सूचना के आधार पर 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

    वहीं वहां रह रहे निवासियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा हो सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है स्थानीय लोग वहां दबे हुए शवों को बाहर निकाल रहे हैं।

  • इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 28 जून को होंगे इलेक्शन

    इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 28 जून को होंगे इलेक्शन

    Presidential elections announced in Iran after the death of Ibrahim Raisi

    तेहरान  : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत के बाद राष्ट्रपति की सीट खाली हो गई है। इस बीच ईरान की सरकार ने राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान कर दिया है। देश का 14वां राष्ट्रपति चुनाव 28 जून को होगा। रिपोर्ट के अनुसार, न्यायपालिका, सरकार और संसद के प्रमुखों की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख तय की गई। प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।

     ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार को ईरान के उत्तर पश्चिम प्रांत ईस्ट अजरबैजान के पहाड़ी इलाके में लापता हो गया था। सोमवार सुबह उसका मलबा बरामद हुआ। हादसे में राष्ट्रपति और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन समेत टीम के सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के संविधान का अनुच्छेद 131 कहता है कि अगर पद पर रहते हुए किसी ईरानी राष्ट्रपति की मौत होती है तो सबसे पहले शासन चलाने के लिए उपराष्ट्रपति को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पद संभालना पड़ता है। उपराष्ट्रपति के पास मात्र 50 दिन तक ही सत्ता संभालने का अधिकार रहता है। इसी 50 दिन के भीतर ईरान के लिए नए राष्ट्रपति का चुनाव कराना होता है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्यक्रम के आधार पर पंजीकरण 30 मई से 3 जून तक किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को 12 से 27 जून तक चुनाव प्रचार कर सकते हैं। आईआरएनए के अनुसार, संवैधानिक परिषद ने प्रारंभिक रूप से कार्यक्रम पर सहमति दे दी है।

  • हेलिकॉप्टर के साथ हुए हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हुई मौत, विदेश मंत्री की भी गई जान,घंटों की मशक्कत के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा मिला

    हेलिकॉप्टर के साथ हुए हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हुई मौत, विदेश मंत्री की भी गई जान,घंटों की मशक्कत के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा मिला

    हेलिकॉप्टर के साथ हुए हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हुई मौत, विदेश मंत्री की भी गई जान,घंटों की मशक्कत के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा मिला

    Iran’s President Ebrahim Raisi dies in helicopter crash

    तेहरान  : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। इस हादसे में उनके साथ विदेश मंत्री की भी जान चली गई है। ईरानी मीडिया ने दावा किया कि हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में दोनों की मौत हो चुकी है। कई घंटों की मशक्कत के बाद हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है। बता दें अजरबैजान के घने और पहाड़ी इलाके में रविवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसी हेलिकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य अफसर सवार थे।

    ईरानी रेड क्रिसेंट के चीफ ने कहा कि रेस्क्यू टीम दुर्घटनास्थल और हेलिकॉप्टर के मलबे तक पहुंच गई है। उनका कहना है कि हेलीकॉप्टर का पूरा केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त और जल गया है। और उनका कहना है कि फिलहाल साइट पर जीवित बचे लोगों के कोई निशान नहीं हैं। वहीं, ईरान मीडिया के हवाले से खबर है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के दुर्घटनास्थल पर कोई भी जीवित नहीं मिला है।

    यह हादसा तब हुआ, जब राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। तभी हेलिकॉप्टर के हार्ड लैंडिंग की यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा से सटे जुल्फा शहर के निकट हुई।

    दरअसल, हेलिकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत की यह खबर ऐसे समय में आई है, जब राष्ट्रपति रईसी और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान ने पिछले महीने इजराइल पर एक जबरदस्त ड्रोन और मिसाइल हमला किया था। इसके अलावा ईरान का यूरेनियम संवर्धन भी हथियार बनाने के लिए आवश्यक स्तर के करीब पहुंच गया है। रईसी रविवार तड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अजरबैजान में थे। यह तीसरा बांध है, जिसे दोनों देशों ने अरास नदी पर बनाया है।

  • रूस ने अमेरिका को खालिस्‍तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू मामले में लगाई लताड़, कहा- सबूत कहां है?

    रूस ने अमेरिका को खालिस्‍तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू मामले में लगाई लताड़, कहा- सबूत कहां है?

     

    नई दिल्‍ली  : रूस ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू की हत्या की साजिश में भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता के संयुक्त राज्य अमेरिका के दावों को खारिज किया है। रूस ने कहा कि वाशिंगटन ने अब तक कोई विश्वसनीय जानकारी या सबूत नहीं दिया है, जिससे यह साबित हो सके कि गुरपतवंत सिंह पन्‍नू की हत्‍या की साजिश रचने में भारत किसी भी तरह से संलिप्‍त था।

     रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि अमेरिका भारत में आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने और आम चुनावों को जटिल बनाने की कोशिश कर रहा है। मारिया ने कहा, वॉशिंगटन की कार्रवाई स्पष्ट रूप से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है। जहां तक ​​अटकलों का सवाल है, चूंकि कोई सबूत नहीं है, इसलिए यह स्वीकार्य नहीं है। अमेरिका एक देश के रूप में भारत का सम्मान नहीं कर रहा है।

    रूसी अधिकारी ने कई अन्य देशों के खिलाफ गलत आरोप लगाने के लिए अमेरिका की आलोचना की है। मारिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मामलों में वॉशिंगटन से अधिक दमनकारी शासन की कल्पना करना कठिन है। पिछले साल नवंबर में अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर गुरपतवंत सिंह पन्‍नू की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ काम करने का आरोप लगाया था। आतंकवाद के आरोप में भारत में वांछित पन्‍नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। उसे केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है।

  • पाकिस्तान और ईरान ने आतंक के खिलाफ दिखाया कड़ा रुख, दोनों देशों ने आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का किया फैसला

    पाकिस्तान और ईरान ने आतंक के खिलाफ दिखाया कड़ा रुख, दोनों देशों ने आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का किया फैसला

     

    इस्लामाबाद  : पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान और ईरान ने सोमवार को सैद्धांतिक रूप से अपने-अपने देशों में आतंकवादी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। मंत्रालय ने देर रात जारी एक बयान में कहा कि यह निर्णय पाकिस्तानी आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी के साथ उनके ईरानी समकक्ष अहमद वाहिदी और ईरान के न्याय मंत्री अमीन-होसैन रहीमी के बीच एक बैठक में लिया गया।

    Pakistan and iran both countries decided to ban terrorist organizations : मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष आपसी समर्थन में सुधार लाने और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ आतंकवादी खतरे से निपटने के लिए एक संयुक्त कार्य योजना पर सहमत हुए। बयान में कहा गया कि इस संबंध में जल्द से जल्द एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया गया।

    बयान के अनुसार, दोनों पक्ष एक-दूसरे के देश में कैद अपने नागरिकों पर लगाए गए जुर्माने को माफ करने पर भी सहमत हुए। बयान के अनुसार, दोनों देशों ने सीमा प्रबंधन में सहयोग बढ़ाने का भी फैसला किया जिसमें तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कदम उठाना शामिल है। दोनों ईरानी मंत्री, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के नेतृत्व वाले एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो 22 से 24 अप्रैल तक पाकिस्तान की यात्रा पर हैं।