Category: WORLD

  • कनाडा में गुरुद्वारा प्रमुख की गोली मारकर हत्या,जानें पूरी खबर…

     कनाडा में गुरुद्वारा प्रमुख की गोली मारकर हत्या,जानें पूरी खबर…

     

    टोरंटो : कनाडा में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। कनाडा के दक्षिण एडमॉन्टन कार्य स्थल पर दिन के समय हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। गिल बिल्ट होम्स लिमिटेड के मालिक बूटा सिंह गिल उन दो लोगों में से एक थे, जिनकी सोमवार को एडमॉन्टन में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

     जानकारी के अनुसार रेडियो इंडिया के प्रबंध निदेशक मनिंदर सिंह गिल ने बताया कि सरबजीत सिंह, एक सिविल इंजीनियर, जिसे इस घटना में गोली लगी थी, कथित तौर पर अपने जीवन के लिए लड़ रहा है। बूटा सिंह गिल प्रमुख बिल्डर और गुरु नानक सिख गुरुद्वारा के प्रमुख थे। रिपोर्ट के अनुसार मनिंदर गिल ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, जब विवाद हुआ तो निर्माण स्थल पर तीन व्यक्ति मौजूद थे, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय मूल के एक निर्माण श्रमिक ने कथित तौर पर अपनी जान लेने से पहले गिल और सिंह दोनों को गोली मार दी। हालांकि विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है, जांच जारी है।

    एडमॉन्टन जर्नल ने बताया कि अधिकारियों को दोपहर के करीब अपराध स्थल कैवनघ बुलेवार्ड और 30 एवेन्यू एसडब्ल्यू पर बुलाया गया था। एक आवासीय निर्माण स्थल पर दो शव पाए गए। मालूम हो कि बूटा सिंह गिल ने पहले भी 2-3 मौकों पर जबरन वसूली कॉल और धमकियां मिलने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • आसमान से अजीबोगरीब वस्तु गिरने से मची सनसनी, दो मंजिला घर की छत तोड़कर कमरे में फंसी

    आसमान से अजीबोगरीब वस्तु गिरने से मची सनसनी, दो मंजिला घर की छत तोड़कर कमरे में फंसी

     

    फ्लोरिडा  – अमेरिका से रोचक खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि फ्लोरिडा में एक व्यक्ति के घर पर अचानक आसमान से अजीबोगरीब वस्तु गिरी। इस वस्तु के गिरते ही इस दो मंजिली इमारत की छत में छेद हो गया। ये चीज इतनी अजीब है कि नासा इस चीज के बारे में जांच कर रहा है कि आखिर ये है क्या। इस वस्तु की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनसे पता ही चल पा रहा है कि वास्तविक रूप से इस वस्तु का नाम क्या है। कुछ लोग इसे वस्तु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से गिरा कचरा बता रहे हैं। जिस व्यक्ति के घर में यह वस्तु गिरी उसका नाम अलेजांड्रो है और उसे लगता है कि यह नासा द्वारा 2021 में स्पेस स्टेशन पर भेजे गए कार्गो पैलेट की ओल्ड बैटरी है।

  • भारतीय नाैसेना ने दुनिया को एक फिर से दिखाया साहस का जलवा, लुटेरों के चंगुल से छुड़वाया ईरानी पोत और 23 पाकिस्तानी नागरिक

    भारतीय नाैसेना ने दुनिया को एक फिर से दिखाया साहस का जलवा, लुटेरों के चंगुल से छुड़वाया ईरानी पोत और 23 पाकिस्तानी नागरिक

     

    नई दिल्‍ली – भारतीय नाैसेना ने एक बार फिर साहस का परिचय देते हुए न केवल ईरानी पोत को लुटेरों के चंगुल से छुड़ाया, बल्कि चालक दल के 23 पाकिस्‍तानी सदस्‍यों को बचा लिया। यह पूरा आपरेशन कई घंटे चला। दरअसल ईरान की अल-कंबर 786 नाम की पोत अरब सागर में मछली पकड़ने गई थी। इसके चालक दलों में 23 पाकिस्‍तानी नागरिक थे, तभी अचानक से समुद्री लुटेरों ने हमला कर शिप को हाइजैक कर लिया। नौसेना द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, आईएनएस सुमेधा ने एफवी ‘अल कंबर’ को रोका और बाद में अभियान में मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल से जुड़ गया। 12 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के बाद समुद्री लुटेरों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जहाज में करीब नौ समुद्री लुटेरे सवार थे। घटना के दौरान, ईरानी जहाज सोकोट्रा से 90 एनएम दक्षिण पश्चिम में था। भारतीय नौसेना ने कहा कि हम समुद्री सुरक्षा के लिए राष्ट्रीयता की परवाह नहीं करते। हम समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • 28 हजार लोगों को डिपोर्ट कर देश से बाहर निकलेगा कनाडा

    28 हजार लोगों को डिपोर्ट कर देश से बाहर निकलेगा कनाडा

    ओटोवा – कनाडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि कनाडा सरकार करीब 28 हजार लोगों को डिपोर्ट करने जा रही है। ये वो हैं जिन्होंने रिफ्यूसी केस लगाए थे लेकिन इनकी एप्लीकेशन स्वीकार नहीं हुईं। कनाडा बार्डर सर्विसेज एजेंसी के नए आंकड़े बताते हैं कि कनाडा में विफल शरणार्थी दावेदारों के लिए 28145 लोगों के लिए वारंट जारी किए गए हैं। कंजरवेटिव एमपी ब्रैड रेडेकोप की तरफ से पेश किए गए आर्डर पेपर कमीशन के जवाब में बार्डर सर्विस ने देश में विफल शरण मांगने वालों के बारे में बताया। शरण मांगने वाले 8839 दावेदार जिन्होंने आवेदन किया है वो अभी लंबित हैं। 18 हजार से ज्यादा रद्द कर दिए गए हैं।

  • अमेरिका के मशहूर ब्रिज से टकराया कार्गो जहाज,देखते ही देखते पानी मे समा गया  ब्रिज

    अमेरिका के मशहूर ब्रिज से टकराया कार्गो जहाज,देखते ही देखते पानी मे समा गया  ब्रिज

     

    वाशिंगटन – बाल्टिमोर में कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट ब्रिज’ का हिस्सा ढह गया। अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे जहाज पुल से टकरा गया। इसके बाद इसमें आग लग गई और जहाज डूब गया। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां भी पानी में गिर गईं। पुल के गिरने से पहले उसमें आग लग गई थी। इससे कई गाड़ियां नीचे पानी में गिर गईं। भयानक हादसे का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। घटना स्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है।

    बता दें कि सिंगापुर के झंडे वाले इस जहाज का नाम ‘दाली’ है और यह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था। यह जहाज 948 फीट लंबा था। वहीं फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है।

  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में आत्मघाती आतंकी हमला, 6 चीनी नागरिकों की माैत

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा में आत्मघाती आतंकी हमला, 6 चीनी नागरिकों की माैत

     

    इस्लामाबाद  – पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खैबर पख्तूनवा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार चीनी नागरिकों के काफिले में घुसा दी।

    पाकिस्तान के मीडिया हाउस जियो न्यूज के मुताबिक हमला मंगलवार को उस वक्त हुआ जब चीन के इंजीनियरों की गाड़ी बेशम शहर से गुजर रही थी। इसी दौरान विस्फोटकों से भरे आतंकियों के वाहन ने इंजीनियरों की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ और चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। हमले में मारे गए चीनी इंजीनियर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से दासू जा रहे थे, जहां उनके ठहरने के लिए कैंप बना था। इससे पहले भी बीते साल कई हमले पाकिस्तान में हुए थे, जिनमें चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया था। खासतौर पर पाकिस्तान और चीन के संयुक्त प्रोजेक्ट चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का विरोध होता रहा है, जिसके चलते ये हमले हुए हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉस्को आतंकी हमले की निंदा की, रूस के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉस्को आतंकी हमले की निंदा की, रूस के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकी हमले की निंदा की। पीएम मोदी ने रूस के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। इस आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोग मारे गए हैं।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ”हम मॉस्को में जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

    मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने शुक्रवार को लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में कम से कम 60 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए हैं। कथित तौर पर आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

    मॉल शहर की सीमा के ठीक बाहर मॉस्को क्षेत्र में पड़ता है। यहां स्थानीय समय के अनुसार, रात 8 बजे के आसपास हमला किया गया। आरटी की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद वहां अफरा तफरी मच गई।

    हमलावरों ने संगीत समारोह में आए लोगों को निशाना बनाया और घटनास्थल के वीडियो में चारों ओर शव बिखरे हुए दिखाई दिए। उन्होंने कथित तौर पर इमारत में आग लगाने के लिए हथगोले भी फेंके।

    मीडिया ने रूस की जांच समिति (आईसीआर) के हवाले से कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

    रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा, “रूसी विदेश मंत्रालय को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हुई भयानक त्रासदी के बाद दुनिया भर से आम नागरिकों से संवेदना व्यक्त करने वाले फोन आ रहे हैं। वे इस खूनी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं।”

  • पाकिस्तान को मिले 24वें प्रधानमंत्री,जानें पूरी खबर…

    पाकिस्तान को मिले 24वें प्रधानमंत्री,जानें पूरी खबर…

     पाकिस्तान को मिले 24वें प्रधानमंत्री,जानें पूरी खबर…

     

    इस्लामाबाद  – शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। शरीफ को नेशनल असेंबली में 201 सांसदों का साथ मिला। पाकिस्तानी मीडिया ‘द डॉन’ के मुताबिक, PTI समर्थक उम्मीदवार उमर अयूब के लिए 92 सांसदों ने वोट किया। नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक ने नतीजों की घोषणा की। शाहबाज कुछ ही देर में संसद को संबोधित करेंगे।

    शहबाज़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार थे। पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज (72) पाकिस्तान के तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (74) के छोटे भाई हैं। सभी को हैरत में डालते हुए नवाज शरीफ ने गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए शहबाज का समर्थन किया था। बता दें, नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद का चुनाव न लड़ने का फैसला किया है क्योंकि उनकी पार्टी पीएमएल-एन को अपने दम पर सरकार बनाने के लिए आठ फरवरी को हुए चुनाव में पर्याप्त सीटें नहीं मिली हैं।

  • जानें किस जगह भारी बारिश ने बरपाया कहर? 29 लोगों की मौत; कई मकान ढहे

    जानें किस जगह भारी बारिश ने बरपाया कहर? 29 लोगों की मौत; कई मकान ढहे

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पिछले 48 घंटे के दौरान हुई भारी बारिश के कारण कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि बारिश के कारण कई घर ढह गए और भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो गईं, खासकर उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में।

    इसमें कहा गया है कि गुरुवार रात से केपी में बारिश से संबंधित घटनाओं में 23 लोग मारे गए हैं, जबकि दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में तटीय शहर ग्वादर में बाढ़ आने से पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने लगभग 10 हजार लोगों को नावों से निकाला।

    अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आपातकालीन राहत प्रदान की जा रही है और राजमार्गों को अवरुद्ध करने वाले मलबे को हटाने के लिए भारी मशीनें तैनात की गई हैं। उत्तरी गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र के प्रवक्ता फैजुल्लाह फराक के अनुसार, भूस्खलन के कारण पाकिस्तान को चीन से जोड़ने वाला काराकोरम राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में दक्षिण एशियाई देश का लगभग शून्य योगदान होने के बावजूद पाकिस्तान जलवायु परिवर्तन के प्रति 10 सबसे संवेदनशील देशों में से एक है।

  • UAE में भी होगा UPI RuPay Card से भुगतान, अबू धाबी में PM मोदी और राष्ट्रपति नाहयान ने की शुरुआत

     UAE में भी होगा UPI RuPay Card से भुगतान, अबू धाबी में PM मोदी और राष्ट्रपति नाहयान ने की शुरुआत

     

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर हैं। यहां उनका ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम के साथ अबू धाबी के सबसे बड़े हिंदू मंदिर के उद्घाटन का भी कार्यक्रम होना है। ऐसे में यूएई पहुंचे पीएम मोदी की वहां के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात भी हुई और दोनों ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर व्यापक बातचीत की।

    यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें रुपे कार्ड भेंट किया। मतलब साफ है कि अब भारत का रुपे कार्ड नई मंजिलों को छू रहा है। पीएम मोदी से मिलने के बाद यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने यहां यूपीआई रुपे कार्ड सेवा शुरू की। इससे पूरे संयुक्त अरब अमीरात में रुपे की सार्वभौमिक स्वीकृति बढ़ेगी।

    यहां इस रुपे कार्ड की सुविधा का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अपने नाम उभरे हुए एक कार्ड को ‘स्वाइप’ किया।

    इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हम दोनों यूपीआई रुपे कार्ड और आपके जयवान कार्ड की पेशकश के साथ एक नए फिनटेक युग की शुरुआत कर रहे हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इसके जरिए भारत की यूपीआई पेमेंट व्यवस्था और यूएई की एएनआई व्यवस्था को एक साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। इससे दोनों देशों के लोग बिना बाधा के सीमा पार लेनदेन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। पिछले साल जुलाई में हस्ताक्षरित इंटरलिंकिंग भुगतान और मैसेजिंग सिस्टम पर समझौता ज्ञापन का यह परिणाम है।

    वहीं, डेबिट/क्रेडिट कार्डों को आपस में जोड़ने के लिए एक और समझौता हुआ, जिसमें रुपे कार्ड (भारत) के साथ जयवान (यूएई) को जोड़ा जाएगा। जिससे रुपे कार्ड का प्रसार बढ़ेगा। इसके पहले एशिया महादेश के नेपाल, भूटान, सिंगापुर, श्रीलंका और मॉरीशस के अलावा अफ्रीका में रुपे कार्ड लॉन्च किया जा चुका है। इससे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा।