Category: WORLD

  • इजराइल-हमास की खूनी जंग में फंसे है कई भारतीयों ने बयांं की रौंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक कहान

    इजराइल-हमास की खूनी जंग में फंसे है कई भारतीयों ने बयांं की रौंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक कहानी

     

    इजराइल में फिलिस्तीन की ओर से हिंसा और हमले कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार जो हुआ वो कल्पना से परे था. शुरुआत में दक्षिणी इजराइल में एक संगीत समारोह पर हमला हुआ था. तभी से हमें दुखद समाचार सुनने को मिलने लगे. लोगों ने बताया कि यह देश हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहता है और सुरक्षा उपाय तुरंत उठाए जाते हैं.

    इजराइल-हमास की खूनी जंग में फंसे भारतीय, बयांं की रौंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक कहानी

    इजराइल में बर्बादी का मंजर.

    बारूद से बोझल फिज़ा, जलते घर, मरते बच्चे, बूढ़े और जवान, मातम का शोर, आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद इजराइल में बर्बादी के इस मंजर दुनियाभर में हलचल मच गई है. इजराइल के सैंकड़ों मासूम लोग मौत की नींद सो चुके हैं. लेकिन हमास की क्रूरता रुक नहीं रही है. हालांकि इजराइल ने भी फिलिस्तीन पर पलटवार कर दिया है. वहीं अब युद्ध क्षेत्र से जो तस्वीरें सामनें आ रही हैं वो दिल दहला देने वाली हैं.

    बता दें कि इजराइल में कन्नडिगा (कर्नाटक) सहित कई भारतीय हैं, जो यहां के विभिन्न हिस्सों में बसे हुए हैं और उनके परिवार घर पर बेहद परेशान हैं. किसी महिला का पति वहां चला गया है, किसी की बड़ी बहन वहां है, को किसी का बेटा इज़राइल में है. लेकिन राहत की बात यह है कि वे सभी सुरक्षित हैं. वहीं इन लोगों से हमास के इजरायल पर हमले के बाद की ऐसी कहानियां सामने आ रही हैं, जो दिल दहलाने वाली हैं.

    इजराइल से फोन पर दी घटना की जानकारी

    इन लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक अगर बम हमला शुरू हुआ तो उन्हें बंकरों में ले जाया जाएगा. कुछ को होटलों में सुरक्षित रखा गया है और भोजन की व्यवस्था की गयी है. अगर कुछ कमी रह जाए तो तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास का स्टाफ मदद के लिए तैयार है. इन्होंने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी. वहीं बेलूर के परिवार अनुरोध कर रहे हैं कि भारत और कर्नाटक सरकार उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करे.

    उत्तर कन्नड़ जिले के 40 युवक युद्ध भूमि में फंसे

    सैकड़ों कन्नडिगा इजराइल में काम करने गए हैं और युद्ध भूमि में फंस गए हैं. उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर तालुक के कावलाक्की निवासी जेम्स मिरांडा (29) इजराइल के तेलवी के रशीद कोकमा स्ट्रीट में रहते हैं. वह युद्ध क्षेत्र से करीब 70 किमी दूर है. जेम्स पिछले एक साल से इजराइल में होम नर्सिंग में देखभालकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं. 7 अक्टूबर को जिस इलाके में वह रह रहे थे, उससे कुछ ही दूरी पर एक रॉकेट गिरा.

     

    शिरसी की रहने वाली क्रिसोस्टोम पॉल वाज जहां युद्ध हो रहा है, वहां से 150 किलोमीटर दूर एक गांव हैपा में रहती हैं. वह पिछले चार वर्षों से होम नर्स के रूप में काम कर रही हैं. क्रिसोस्टॉम पॉल वाज़ मदकेरी जिले के शिमोगा के युवाओं के साथ रहती हैं. भटकला के 12, मुर्देश्वर के 29, शिरसी के 2 और होन्ना के एक समेत कुल 40 युवा इजराइल में हैं.

    सायरन की आवाज पर बंकर में भागे

    वहीं कारवार के बैथकोला निवासी ऑटो ड्राइवर रोजर लोपेज की पत्नी क्रिसमस पिछले 7 साल से इजराइल के तेलावी में होम नर्सिंग वर्कर के रूप में काम कर रही हैं. उन्होंने बताया है कि हम सुरक्षित हैं और सायरन की आवाज पर बंकर में चले जा रहे हैं. भोजन और सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं है. पति रोजर लोपेज ने कहा कि वो भारतीय दूतावास से संपर्क कर रहे हैं.

     

    बम और रॉकेट की आवाज

    वहीं शांति अल्मेडा जो कोलार जिले के मालूर की रहने वाली हैं, वो इजराइल के रबसा में रहती हैं. वह पिछले 10 वर्षों से होम नर्स के रूप में काम कर रही हैं. इजरायली सरकार द्वारा आपातकालीन सायरन बजाए जाने के बाद उन्होंने वर्तमान में एक बंकर में शरण ली है. इनके पति ग्राशन अल्मेडा मालूर में कार्यरत हैं और पत्नी शांति अल्मेडा इजराइल में अकेली रहती हैं. जिस क्षेत्र में वो हैं वहां कोई खतरा नहीं है. केवल बम और रॉकेट आवाज सुनाई देती है. शांति ने कहा कि वो सुरक्षित हैं.

    इजराइल में बिंदूर के 20 से अधिक लोग

    उडुपी जिले के बिंदूर के 20 से ज्यादा लोग इजराइल में फंस गए हैं. ब्युंदुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक गुरुराज गंतीहोल डेरिया ने कहा कि हम आपको सरकार के माध्यम से आवश्यक सेवाएं प्रदान करेंगे. विधायक गुरुराज गेंटिहोल ने इजराइल के बिंदूर स्थित क्लेरेंस उपुपांडा को वीडियो कॉल किया और वहां की स्थिति के बारे में जानकारी ली.

    उडुपी की नर्स ने साझा किया युद्ध का खौफनाक मंजर

    नर्स प्रमिला प्रभु ने बताया कि 7 अक्टूबर को रात लगभग 8.30 बजे मैंने अपना भोजन खत्म किया ही था कि एक आपातकालीन सायरन बज उठा. उन्होंने बताया कि इसके बाद वह तुरंत अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर बने बंकर में चली गईं. उन्होंने कहा कि शनिवार को हमास और इजराइल के बीच हिंसक संघर्ष शुरू होने के बाद उन्होंने तीन बार ऐसा ही किया. उडुपी जिले की प्रमिला प्रभु (41) तेल अवीव-याफो में रहती हैं और उन्होंने वहां के भयानक युद्ध हालात का विस्तार से खुलासा किया है.

  • पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में हत्या

    You are currently viewing पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में हत्या

    पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में हत्या

    •  वायुसेना के पठानकोट एयरबेस पर 2 जनवरी 2016 को हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड जैश-ए-मुहम्म्द के आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ पाकिस्तान के सियालकोट में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार कर मौत के घाट उतार डाला। शाहिद लतीफ ने ही पठानकोट एयरबेस हमले की सारी साजिश रची थी और 5 आतंकियों को भारत भेजा था।

    पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हथियारों के साथ भारतीय सेना की वर्दी पहनकर घुसे थे। इस हमले में 7 जवान शहीद हुए थे। जांच में पता चला था कि सभी आतंकी रावी नदी के जरिए भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आए थे। भारत में पहुंचकर आंतकियों ने कुछ गाड़ियों को हाईजैक किया। इनके जरिए वह पठानकोट एयरबेस पर पहुंचे थे। इसके बाद सेना आई और 5 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

  • यूरोपीय संघ ने एलन मस्क को दी चेतावनी, कहा ‘एक्स पर इजराइल-हमास जंग को लेकर हो रहे दुष्प्रचार को रोकें’, वरना भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

    यूरोपीय संघ ने एलन मस्क को दी चेतावनी, कहा ‘एक्स पर इजराइल-हमास जंग को लेकर हो रहे दुष्प्रचार को रोकें’, वरना भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

     

    लंदन : यूरोपीय संघ के आयुक्त थिएरी ब्रेटन ने टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को चेतावनी देते हुए कहा है कि इजराइल में हमास के हमलों के बाद उनके एक्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अवैध कंटेंट और गलत सूचना फैलाने के लिए किया जा रहा है। मस्क को संबोधित एक पत्र में, ब्रेटन ने कहा कि हमास द्वारा इजराइल के खिलाफ किए गए आतंकवादी हमलों के बाद, उन्हें संकेत मिले हैं कि आपके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल यूरोपीय संघ में अवैध कंटेंट और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईयू डिजिटल सर्विस एक्ट (डीएसए) कंटेंट मॉडरेशन के संबंध में सटीक दायित्व निर्धारित करता है।

    ब्रेटन ने लिखा, ”आपको इस बारे में बहुत पारदर्शी और स्पष्ट होना होगा कि आपकी शर्तों के तहत किस तरह के कंटेंट की अनुमति है और अपनी नीतियों को लगातार लागू करना होगा। यह विशेष रूप से तब प्रासंगिक होता है जब आपके प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली हिंसक और आतंकवादी कंटेंट सामग्री की बात आती है।” यूरोपीय संघ के आयुक्त ने मस्क से अगले 24 घंटों में उनके अनुरोध पर त्वरित, सटीक और पूर्ण प्रतिक्रिया भेजने के लिए कहा है। ब्रेटन ने जोर दिया, ”सार्वजनिक सुरक्षा और नागरिक विमर्श के जोखिमों से निपटने के लिए आपको सही उपाय करने की आवश्यकता है। सार्वजनिक मीडिया और नागरिक समाज संगठन यूरोपीय संघ में आपके प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली नकली इमेज और तथ्यों के मामलों की व्यापक रूप से रिपोर्ट करते हैं।”

    बता दें कि ईयू ने डिजटल सर्वेसेज ऐक्ट के तहत कुछ नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों का पालन ना करने पर एक्स को अपने रेवेन्यू का 6 फीसदी जुर्माने के तौर पर देना पड़ सकता है या फिर ईयू के अंदर एक्स पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है।

  • हमास के साथ चल रही जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री ने PM मोदी को किया फोन, जानें क्या हुई बात

    हमास के साथ चल रही जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री ने PM मोदी को किया फोन, जानें क्या हुई बात

     

    हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले के बीच एक बार फिर पीएम मोदी और इजराइल के पीएम ने एक दूसरे से बातचीत की है. फोन पर हुई बातचीत में नेतन्याहू ने मौजूदा हालातों के बारे में बताया. वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि इस मुश्किल हालात में सभी भारतीय इजराइल के साथ हैं.

     

    हमास से जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री ने PM मोदी को किया फोन, जानें क्या हुई बात

    पीएम मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री से फोन पर की बात की

    हमास से जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है. इस दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजराइल के मौजूदा हालात की जानकारी दी है. पीएम मोदी ने कहा कि इस मुश्किल समय में सभी भारतीय इजराइल के साथ खड़े हैं.

    इजराइल के प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन करके इजराइल के मौजूदा हालातों की स्थिति के बारे में बताया है. पीएम मोदी ने आगे लिखा कि सभी भारतीय, इस मुश्किल हालात में इजराइल के साथ खड़े हैं. पीएम ने कहा कि भारत किसी भी तरह के आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देता है. वह इजराइल पर हुए इस हमले की निंदा करता है.

    900 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं

    फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने शनिवार सुबह इजराइल पर रॉकेट दाग कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था. हमास के अतंकियों ने इजराइल की सीमा में घुस कर आतंक मचाया था और लोगों की जान ली थी. हमास के अटैक में अब तक 900 से ज्यादा इजराइली लोग मारे जा चुके हैं जिनमें आम नागरिक और सैनिक शामिल हैं.

    गाजा पट्टी में हमास के कई ठिकाने तबाह

    हमास के हमले के बाद से ही इजराइल गुस्से में हैं और लगातार पलटवार कर रहा है. इजराइल डिफेंस फोर्स ने गाजा पट्टी में हमास के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है. इसके अलावा हमलावर आतंकियों को भी इजराइल ने ठिकाने लगा दिया है. इजराइल का दावा है कि उसने अब तक 1500 से भी ज्यादा हमास के आतंकियों को मार गिराया है.

  • भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा ,हम हर हालात के लिए हैं तैयार

     भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा ,हम हर हालात के लिए हैं तैयार

     

     

    इजराइल और हमास में युद्ध के बीच भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि “स्थिति सामान्य नहीं है”, लेकिन इजराइल हर हालात के लिए तैयार है. भारत ने बड़ी मदद की बात की है. कई देशों ने हमें मदद की बात की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सपोर्ट के लिए बोला है. सोशल मीडिया पर भी भारतियों का काफी सपोर्ट मिला है.

    हम हर हालात के लिए हैं तैयार-हमास के साथ युद्ध पर बोले भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन

    Israel War

    इजराइल के खिलाफ गाजा पट्टी से बड़े पैमाने पर हमले के बाद भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि “स्थिति सामान्य नहीं है”, लेकिन इजराइल हर हालात के लिए तैयार है. राजदूत नाओर गिलोन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कल हमास ओर से ओपन फायर किया गया था. 100 से अधिक हमास के आतंकी हमारे इलाके मे आए और हमारे लोगों का मर्डर किया, जिसमें महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा. इसमें 300 से अधिक लोग मारे गए हैं. कुछ लोगों को किडनैप भी किया गया है. कुछ विदेशी नागरिक भी मारे गए हैं. उनमें से भारतीय कोई नहीं है.

    उन्होंने कहा कि इजराइल पर रॉकेट दागे जा रहे हैं. टेरेरिस्ट को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि भारत ने बड़ी मदद की बात की है. कई देशों ने हमें मदद की बात की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सपोर्ट के लिए बोला है.

    उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी भारतियों का काफी सपोर्ट मिला है. हमास सिविलियंस पॉपुलेशन को ढाल बनाने की कोशिश करेगा. हमे पता है कि ईरान मदद कर रहा है. वह उन्हें लॉजिस्टिक्स सपोर्ट दे रहा है. हमें पता है हिजबाला को इसकी बडी कीमत चुकानी पड़ेगी.

    हर हालात के लिए हैं तैयार

    उन्होंने कहा कि हमने बहुत चायलेंज देखे हैं. हम हर सिचुएशन के लिए तैयार हैं. बातचीत का कोई रास्ता नहीं बचा है. हमें पता है कि हमें क्या करना है? कल से आज की बात करें तो हालात बेहतर हैं. कुछ ही जगह पर टेरेरिस्ट बचे हैं. हमारे कुछ लोग गाजा में होस्टेज हैं.

    भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन, “हमें पता है कि अलग-अलग फ्रंट से कैसे डील करना है. लेबनान से कैसे डील करना है. हमें पता है कि ईरान सपोर्ट कर रहा है. हमें इसकी जानकारी है. हमें लगता है कि तीन सौ से अधिक लोगों को मारना यह किसी के स्वीकार्य नहीं होगा.”

    मिसिंग विदेशी नागरिकों की बना रहे हैं लिस्ट

    उन्होंने कहा कि हम विदेशी नागरिकों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं. खासकर जो मिसिंग हैं. सभी जानते हैं कि हमास का ट्रैक रिकार्ड पहले से ही बहुत खराब रहा है. इजराइल के सैनिकों के साथ पहले क्या किया है? यह सबको पता है. सीविलियन को भी बंधक बनाया है. हमास किसी भी हद तक जा सकता है.

    नाओर गिलोन ने कहा कि जहां तक इंटेलिजेंस फेल की बात है यह सभी कर रहें हैं. हम मिस्टेक से सीखने की कोशिश कर रहे है. फिलहाल मौजूदा हालात को नार्मल करना हमारी पहली प्राथमिकता है.

  • कनाडा से रची जा रही भारत विरोधी बड़ी साजिश, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    You are currently viewing कनाडा से रची जा रही भारत विरोधी बड़ी साजिश, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    कनाडा से रची जा रही भारत विरोधी बड़ी साजिश, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    • कनाडा में खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी नापाक कोशिश में जुट गए हैं। वह नौ अक्तूबर को पंजाब में कनाडा धन्यवाद दिवस मनाने की तैयारी में जुटे हैं। यह जानकारी मिलने के बाद पंजाब में केंद्रीय और प्रदेश की खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इसी बीच सांसद सिमरनजीत सिंह मान का कनाडा व निज्जर के साथ पोस्टर वायरल हो रहा है।

    पोस्टर में लिखा है सिख और मानवाधिकार पसंद नौ अक्तूबर को कनाडा के साथ थैंक्स गिविंग-डे मनाएं। यह पोस्टर फतेहगढ़ यूनिट द्वारा रिलीज किया गया है। पोस्टर में जरनैल सिंह भिंडरावाला, सांसद सिरमनजीत सिंह मान, हरदीप सिंह निज्जर, कनाडा के पीएम जस्टिन त्रुदो के अलावा स्थानीय इकाई के नेताओं की तस्वीरें हैं।

    बता दें कि यह कार्यक्रम ऐसे समय में किया जा रहा है जब भारत और कनाडा के बीच संबंधों में दरार आई हुई है। दोनों में आतंकवाद के मुद्दे पर कड़वाहट बनी हुई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित तनेजा का कहना है कि सांसद मान ने लोकसभा में जाने से पहले भारतीय संविधान की कसम खाई थी और अब उसी संविधान के खिलाफ देश के टुकड़े करने की साजिश रच रहे हैं लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होगे। पंजाब में हिंदू सिख भाईचारा सांझ एक मिसाल है।

    वहीं कनाडा खालिस्तान समर्थक अब भारतीय राजनयिकों की हत्या करने के लिए उकसा रहे हैं। सरी स्थित श्री गुरु नानक गुरुद्वारे में पोस्टर लगाकर तीन भारतीय राजनयिकों की हत्या की मांग की है। 

    यह वही गुरुद्वारा है जिसका अध्यक्ष हरदीप सिंह निज्जर था। इसी गुरुद्वारे के सामने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की गई थी। 21 अक्तूबर को खालिस्तानी समर्थकों ने फिर से वैंकूवर में भारतीय दूतावास के सामने ‘किल इंडिया’ जैसे नारों के साथ एक कार रैली का आयोजन करने का कार्यक्रम बनाया है

  • G-20 के सफल आयोजन के बाद अब दिल्ली  P-20 की बैठक के तैयार, 13 अक्टूबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 30 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

    G-20 के सफल आयोजन के बाद अब दिल्ली  P-20 की बैठक के तैयार, 13 अक्टूबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 30 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

    G-20 के सफल आयोजन के बाद अब दिल्ली  P-20 की बैठक के तैयार, 13 अक्टूबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 30 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

     

    P20 Summit: पी-20 शिखर सम्मलेन में जी-20 देशों के अलावा 10 अन्य देश और अंतराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. अफ्रीकी संसद के अध्यक्ष भी पहली बार भारत में हो रहे इस पी-20 कार्यक्रम में शामिल होंगे.

     

    P20 Summit: जी-20 समिट के सफल आयोजन के बाद भारत P20 शिखर समेल्लन का आयोजन कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर को इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. दो दिवसीय इस बैठक का आयोजन द्वारका के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर ‘यशोभूमि’ में आयोजित होगा. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को ‘यशोभूमि’ और इसके आसपास की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की. बता दें कि यह पी-20 का नौवां शिखर सम्मेलन है. इसमें अब केवल छह दिन शेष हैं.

    P20 सम्मलेन का मुख्य विषय ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद’ रखा गया है. इस सम्मलेन में जी-20 देशों के अलावा 10 अन्य देश और अंतराष्ट्रीय संगठन भाग लेंगे. अफ्रीकी संसद के अध्यक्ष भी पहली बार भारत में हो रहे इस पी-20 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. लोकसभा स्पीकर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अबतक 26 स्पीकर, 10 उपाध्यक्षों, 01 समिति अध्यक्ष और IPU के अध्यक्ष सहित करीब 50 संसद सदस्यों और 14 महासचिवों ने इस सम्मेलन में भागीदारी की पुष्टि की है.

    कनाडा संसद के अध्यक्ष भी होंगे शामिल

    सबसे बड़ी व खास बात ये है कि कनाडा की संसद के अध्यक्ष भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि इस सम्मेलन के जरिए भारत का लक्ष्य अधिक समावेशी, शांतिपूर्ण और न्यायसंगत विश्व की दिशा में जटिल वैश्विक मुद्दों का सर्वसम्मति पर आधारित समाधान प्रदान करना है. ओम बिरला ने बताया कि P-20 शिखर सम्मेलन के दौरान चार उच्च स्तरीय सत्रों का आयोजन किया जाएगा.

    चार सत्रों का होगा आयोजन

    • SDG के लिए एजेंडा 2030: उपलब्धियों का प्रदर्शन, प्रगति में तेजी लाना
    • सतत ऊर्जा परिवर्तन: हरित भविष्य के प्रवेश द्वार
    • लैंगिक समानता को मुख्यधारा में लाना: महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के नेतृत्व में विकास
    • सार्वजनिक डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से लोगों के जीवन में परिवर्तन.

    पी-20 सम्मेलन में एक ज्वाइंट डिक्लेरेशन भी लाया जाएगा. इसके जरिए विश्व के तमाम देशों को समानता, भाईचारा और एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की जाएगी.

  • इंग्लैंड में भारतीय दूतावास को घेरने पहुंचे खालिस्तानी

    You are currently viewing इंग्लैंड में भारतीय दूतावास को घेरने पहुंचे खालिस्तानी

    इंग्लैंड में भारतीय दूतावास को घेरने पहुंचे खालिस्तानी

    • विदेश में खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ब्रिटेन के स्कॉटलैंड स्थित गुरुघर में भारतीय दूतावास के अधिकारी पर हमले और उन्हें गुरुघर में जाने से रोकने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब दोबारा फिर से खालिस्तान समर्थक हाथों में झंडे लेकर इंग्लैंड में भारतीय उच्चायोग को घेरने पहुंच गए।

    खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियों से पहले ही जागरूक इंग्लैंड की पुलिस ने उच्चायोग के बाहर सुरक्षा के सारे प्रबंध पूरे कर रखे थे। उन्होंने खालिस्तानी समर्थकों को उच्चायोग से काफी दूर बैरिकेडिंग करके रोके रखा। वहीं से खालिस्तानी भारत के खिलाफ जहर उगल कर अपनी नारेबाजी करके वापस लौट गए। पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।

    खालिस्तानी वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल को जब पंजाब पुलिस ढूंढ रही थी तो इंग्लैंड में उसके समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। खालिस्तानी समर्थकों ने उग्र होते हुए एंबेसी पर हमला बोल दिया था। बिल्डिंग पर लगे भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे तो उतार दिया था और उसकी बेअदबी की थी। जिस पर भारत सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया था।

    NIA को सौंपी थी जांच इस घटना के बाद भारत सरकार ने इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी थी। NIA ने इंग्लैंड में अपनी टीम भेज कर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान के लिए वहां से सारे वीडियो कलेक्ट किए थे। इसके बाद उन्हें पब्लिक डोमेन में डाल कर आरोपियों की पहचान बताने के लिए लोगों का सहयोग मांगा था और उसके बाद कई खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ है।

  • बड़ा हादसा; तीर्थयात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, छह भारतीयों समेत सात लोगों की मौत; 19 घायल

    बड़ा हादसा; तीर्थयात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, छह भारतीयों समेत सात लोगों की मौत; 19 घायल

     

     

    काठमांडू : नेपाल में गुरुवार तड़के बारा के जीतपुर सिमारा उपमहानगर-22 के चुरियामाई मंदिर के पास एक बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मारे गए सभी लोगों की पहचान हो गई है। बस तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी, जिनमें से अधिकांश भारत से थे। जिला पुलिस बारा के प्रवक्ता दधिराम न्यूपाने ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

    बताया जाता है कि बस काठमांडू से जनकपुर जा रही थी। इसी दौरान वह सड़क से उतरकर करीब 15 मीटर नीचे गिर गई। जिला पुलिस कार्यालय, मकवानपुर ने मृतक लोगों की पहचान लोहार पट्टी, महोत्तरी के 41 वर्षीय बिजय लाल पंडित और राजस्थान के बहादुर सिंह (67), मीरा देवी सिंह (65), सत्यवती सिंह (60), राजेंद्र चतुर्वेदी (70), श्रीकांत चतुर्वेदी (65) और बैजंती देवी (67) के रूप में है।

    डीपीओ, मकवानपुर के पुलिस अधीक्षक सीताराम रिजाल के अनुसार, बस में कुल 26 यात्री सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए 17 लोगों का हेटौडा अस्पताल और हेटौडा स्थित सांचो अस्पताल और चुरेहिल अस्पताल और चितवन के ओल्ड मेडिकल कॉलेज, भरतपुर में इलाज किया जा रहा है।

  • चांद पर उतरते ही चंद्रयान के लैंडर ने भेजा ये मैसेज ; भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी…

    चांद पर उतरते ही चंद्रयान के लैंडर ने भेजा ये मैसेज ; भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी…

    चांद पर उतरते ही चंद्रयान के लैंडर ने भेजा ये मैसेज ; भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी…

     

    चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश बन गया है. हिंदुस्तान से पहले चीन, अमेरिका और रूस ऐसा कर चुके हैं. हिंदुस्तान के मून मिशन चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे चांद पर लैंडिंग की. खास बात ये है कि ये साउथ पोल में हुई है जो अब तक कोई देश नहीं कर पाया था.

    भारत के मिशन मून चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की है. 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे चंद्रयान ने इतिहास रचा. चांद पर उतरते ही चंद्रयान-3 के लैंडर ने संदेश भेजा है. उसने कहा कि भारत मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी. ISRO ने ट्वीट करके ये जानकारी दी. इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की. भारतीय समयानुसार शाम 6.04 पर इसने चांद की सतह को छुआ.