हमास के साथ चल रही जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री ने PM मोदी को किया फोन, जानें क्या हुई बात
हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले के बीच एक बार फिर पीएम मोदी और इजराइल के पीएम ने एक दूसरे से बातचीत की है. फोन पर हुई बातचीत में नेतन्याहू ने मौजूदा हालातों के बारे में बताया. वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि इस मुश्किल हालात में सभी भारतीय इजराइल के साथ हैं.
हमास से जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है. इस दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजराइल के मौजूदा हालात की जानकारी दी है. पीएम मोदी ने कहा कि इस मुश्किल समय में सभी भारतीय इजराइल के साथ खड़े हैं.
इजराइल के प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन करके इजराइल के मौजूदा हालातों की स्थिति के बारे में बताया है. पीएम मोदी ने आगे लिखा कि सभी भारतीय, इस मुश्किल हालात में इजराइल के साथ खड़े हैं. पीएम ने कहा कि भारत किसी भी तरह के आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देता है. वह इजराइल पर हुए इस हमले की निंदा करता है.
900 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं
फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने शनिवार सुबह इजराइल पर रॉकेट दाग कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था. हमास के अतंकियों ने इजराइल की सीमा में घुस कर आतंक मचाया था और लोगों की जान ली थी. हमास के अटैक में अब तक 900 से ज्यादा इजराइली लोग मारे जा चुके हैं जिनमें आम नागरिक और सैनिक शामिल हैं.
गाजा पट्टी में हमास के कई ठिकाने तबाह
हमास के हमले के बाद से ही इजराइल गुस्से में हैं और लगातार पलटवार कर रहा है. इजराइल डिफेंस फोर्स ने गाजा पट्टी में हमास के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है. इसके अलावा हमलावर आतंकियों को भी इजराइल ने ठिकाने लगा दिया है. इजराइल का दावा है कि उसने अब तक 1500 से भी ज्यादा हमास के आतंकियों को मार गिराया है.








Leave a Reply