Category: WORLD

  • 3000 कारों को ले रहे जहाज को लगी आग, कई झुलसे

    3000 कारों को ले रहे जहाज को लगी आग, कई झुलसे

     

     

    नई दिल्ली -नीदरलैंड से बड़ी खबर सामने आई है। यहां तट पर तीन हजार कार लदे एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक भारतीय की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए है। हादसे में जान गंवाने वाला भारतीय, जहाज के क्रू का सदस्य था। नीदरलैंड्स के तटरक्षक बलों ने चेतावनी जारी की है कि यह आग अगले कई दिनों तक लगी रह सकती है, जिसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।

    तटरक्षक बल ने बताया कि ‘फ्रीमैंटल हाईवे’ नामक जहाज में आग लगी है, जो जर्मनी से मिस्र की ओर जा रहा था। आग लगने के तुरंत बाद चालक दल के कई सदस्य पानी में कूद गए। नीदरलैंड तटरक्षक बल ने कहा कि बचाव दल ने मौके पर पहुंच जहाज में लगी आग पर काबू पाने का भी प्रयास किया। नीदरलैंड जलमार्ग और लोक निर्माण विभाग के प्रवक्ता एडविन वर्स्टीग ने कहा कि निश्चित रूप से आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है। इसे बुझाना बहुत मुश्किल हो रहा है। इसपर आग बढ़ने की मुख्य वजह जहाज पर मौजूद वाहन हैं।

     

  • Shopping mall में पाइप फटने से भरा खौलता हुआ पानी, चपेट में आने से 4 की मौत

    Shopping mall में पाइप फटने से भरा खौलता हुआ पानी, चपेट में आने से 4 की मौत

     

    मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को के एक शॉपिंग में मॉल में गर्म पानी का पाइप फटने से करीब चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 10 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये हादसा शनिवार को हुआ। रूसी न्यूज एजेंसी तास ने मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन के हवाले से बताया है कि इस हादसे में इस हादसे में तीन और लोगों की मौत हो गई है। मॉस्को के मेयर सोबयानिन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर जानकारी दी कि शॉपिंग मॉल में हुई त्रासदी ने तीन और लोगों की जान ले ली है। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारों और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की है।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि खौलते पानी का पाइप फटने से मॉल के एक हिस्से में गर्मी पानी भर गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। जिसनें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 10 लोगों के घायल होने की खबर है तो कुछ में घायलों की संख्या ज्यादा बताई गई है।

    वहीं 20 लोगों को फंसने की जानकारी सामने आई है। मॉस्को के एक चिकित्सा अधिकारी ने रूसी समाचार एजेंसी तास को बताया कि गर्म पानी का पाइप फटने के कारण कम से कम दस लोग जल गए। इनमें से नौ लोगों को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जांच समिति की प्रवक्ता यूलिया इवानोवा ने न्यूज एजेंसी को शनिवार को बताया कि रूसी जांच समिति अपनी जांच आगे बढ़ा रही है, समूह ने चार लोगों की मौत पर एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। वहीं, आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, बचाव दल ने मौके से चार शव बरामद किया है।

  • गोलीबारी से एक बार फिर से थर्राया अमेरिका; जॉर्जिया में हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

    गोलीबारी से एक बार फिर से थर्राया अमेरिका; जॉर्जिया में हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

     

     

    वाशिंगटन: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से लगभग 45 किमी दूर शनिवार सुबह लगभग 10:45 बजे दक्षिण-पश्चिमी हेनरी काउंटी में हैम्पटन शहर के डॉगवुड लेक्स क्षेत्र में हुई।

    हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पीड़ितों में तीन पुरुष और एक महिला थी। उन्होंने कहा कि पुलिस जासूस कम से कम चार अपराध स्थलों की जांच कर रहे हैं।

    पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने मीडिया को बताया कि गोलीबारी की घटना में शामिल 40 वर्षीय आंद्रे लॉन्गमोर को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अधिकारियों ने पीड़ितों के नाम जारी नहीं किए हैं। बता दें कि इस साल यह अमेरिका में होने वाली गोलीबारी की 31वीं घटना है। इस घटनाओं में अब तक कम से कम 153 लोगों की जान गई है।

  • UAE पहुंचनें पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए द्विपक्षीय वार्ता को उत्सुक

    UAE पहुंचनें पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए द्विपक्षीय वार्ता को उत्सुक

     

    अबू धाबी : फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अबू धाबी पहुंचे और कहा कि वह संबंधों को गहरा करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए उत्सुक हैं। यह पीएम मोदी की यूएई की पांचवीं यात्रा है। अबू धाबी हवाई अड्डे पर यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया।

    मोदी ने अपने आगमन के बाद एक ट्वीट में कहा, “अबू धाबी में उतरा। मैं महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ विचार-विमर्श के लिए उत्सुक हूं, जो भारत-यूएई सहयोग को और गहरा करेगा।” एक अन्य ट्वीट में, प्रधान मंत्री ने कहा, “आज हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए क्राउन प्रिंस एचएच शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभारी हूं।”

    उन्होंने हवाईअड्डे और क्राउन प्रिंस के साथ आमने-सामने की मुलाकात की तस्वीरें भी संलग्न कीं। पेरिस की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, वह बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ शामिल हुए और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया था।

  • जानें भारत के किस पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री की पत्नी का हार्ट अटैक से हुआ निधन

    जानें भारत के किस पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री की पत्नी का हार्ट अटैक से हुआ निधन

     

     

    काठमांडू : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की पत्नी श्रीमती सीता दहल का लंबी बीमारी के बाद बुधवार की सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। उनके परिवार में चार संतान हैं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर किया जाएगा।

    नेपाली प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक (फिजीशियन) प्रो. डाॅ. युवराज शर्मा ने बताया कि पार्किन्सन, मधुमेह उच्च तनाव से पीड़ित श्रीमती दहल को आज सुबह करीब आठ बजे दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। लेकिन काफी कोशिश के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। साढ़े आठ बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में माओवादी आंदोलन की केंद्रीय सलाहकार रहीं श्रीमती दहल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के मुख्यालय में 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रखा जाएगा और दो बजे पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में बागमती नदी के तट पर पशुपति आर्यघाट पर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

  • खालिस्तानियों को करारा जवाब देने हेतू सड़कों पर उतरे भारतीय लोग: लंदन में इकट्ठा हुए खालिस्तानी समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा, कनाडा में गूंजे भारत माता की जय के नारे

    खालिस्तानियों को करारा जवाब देने हेतू सड़कों पर उतरे भारतीय लोग: लंदन में इकट्ठा हुए खालिस्तानी समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा, कनाडा में गूंजे भारत माता की जय के नारे

     

     

    टोरंटो : खालिस्तान समर्थकों ने अलग-अलग जगह विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं ब्रिटेन और अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों का प्रोपेगैंडा कार्यक्रम नाकाम हो गया है। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर थोड़ी संख्या में ही खालिस्तान समर्थक जुटे थे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। अमेरिका में भी भारतीय दूतावास के बाहर सख्त पहरा रहा। इतना ही नहीं टोरंटो में भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन करने वाले खालिस्तानी समर्थकों को मुंह की खानी पड़ गई। यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने इनको मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतवंशियों ने तिरंगा लहराकर आतंकियों का मुकाबला किया।

    इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक तरफ खालिस्तानी समर्थक भारतीय वाणिज्य दूतावास के सामने नारेबाजी कर रहे। वहीं दूसरी ओर, इनका मुकाबले करने के लिए अच्छी खासी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग राष्ट्रीय ध्वज के साथ एकजुट हुए। वह लगातार तिरंगा लहराकर आतंकियों का विरोध करते रहे।

    गौरतलब है, इससे पहले लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर 30-40 खालिस्तानी समर्थकों के इकट्ठा होने की खबर आई थी। मामला स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.30 से 2.30 के बीच का है। मौके पर यूनाइटेड किंगडम पुलिस भी पहुंच गई थी। हालांकि, कुछ देर बाद खालिस्तान समर्थकों ने जगह को खाली कर दिया और वहां से भाग निकले। मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, बल्कि अगल-अलग देशों में खालिस्तानी समर्थक भारतीय उच्चायोग को निशाना बना रहे हैं।

    लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थक समूहों द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शन में बहुत कम लोग शामिल हुए। रैली में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी और बर्मिंघम में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. शशांक विक्रम की तस्वीरों के साथ हिंसा भड़काने वाले विवादास्पद पोस्टरों का इस्तेमाल किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था और रैली बहुत जल्दी खत्म हो गई। इस सप्ताह की शुरुआत में, सोशल मीडिया पर खालिस्तानी चरमपंथियों के भारत विरोधी पोस्टर सामने आने के बाद ब्रिटिश सरकार ने घोषणा की था कि लंदन में भारतीय उच्चायोग पर कोई भी सीधा हमला अस्वीकार्य है।

    राजनयिक परिसरों के बाहर भारत विरोधी तत्वों के दुस्साहस और लंदन में भारतीय राजनयिकों को मिल रही धमकियों के बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने लंदन में भारतीय राजनयिकों को धमकियां मिलने का मुद्दा उठाया है, लेकिन ब्रिटेन के अधिकारी मामले को सिर्फ इसी तरह से देख रहे हैं जैसे कोई सामान्य घटना कहीं किसी जगह हो जाती है। इसकी गंभीरता और इसके पीछे के मकसद पर गौर किया जाना बहुत जरूरी है।

    वहीं, आठ जुलाई को प्रस्तावित खालिस्तान समर्थक रैली के मद्देनजर सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दूतावास के बाहर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि दो जुलाई को खालिस्तान समर्थकों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था। वहीं, वॉशिंगटन डीसी में भी भारतीय दूतावास के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने दूतावास पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

    इससे पहले गुरुवार को अरिंदम बागची ने कहा था कि हमारे राजनयिक परिसर में हिंसा अस्वीकार्य है। हमारे राजनयिकों को धमकाने और पोस्टरबाजी जैसी घटनाओं को भी गंभीरता से ले रहे हैं। हम ऐसी घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हम उम्मीद करते हैं ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • जानें किस जगह हुआ भयानक विमान हादसा; जमीन पर जलता हुआ दिखा प्लेन, 6 यात्रियों की मौत

     जानें किस जगह हुआ भयानक विमान हादसा; जमीन पर जलता हुआ दिखा प्लेन, 6 यात्रियों की मौत

     

     

    मुरिएटा : दक्षिण कैलिफॉर्निया में शनिवार को हुई विमान दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना लॉस एंजिलिस और सैन डिएगो के बीच कैलिफॉर्निया के मुरिएटा शहर में हवाई अड्डे के निकट हुई। ‘केटीएलए’ टीवी स्टेशन की खबर के अनुसार विमान लास वेगास में हैरी रीड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ था।

    संघीय उड्डयन प्रशासन के अनुसार यह सेसना सी550 वाणिज्यिक विमान था। रिवरसाइड काउंटी अग्निशमन विभाग के अनुसार, अधिकारियों को तड़के सवा 4 बजे के बाद जलता हुआ विमान मिला, जिसके तुरंत बाद विमान में सवार छह लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

  • खालिस्तानी समर्थकों ने एक फिर की शर्मनाक हरकत,सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास को लगाई आग

    खालिस्तानी समर्थकों ने एक फिर की शर्मनाक हरकत,सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास को लगाई आग

     

     
     

    सैन फ्रांसिस्को  : खालिस्तानी समर्थक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। देश ही नहीं विदेश में भी खालिस्तानी समर्थक उत्पाद मचा रहे हैं और भारतीयों को निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी। हालांकि, अग्निशमन विभाग ने आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

    सूत्रों के अनुसार इस घटना में कोई बड़ी क्षति या कर्मचारियों को नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थानीय, राज्य और संघीय अधिकारियों को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर पांच महीने में दूसरा हमला है।

    वहीं, खालिस्तानी समर्थकों की इस हरकत की अमेरिका ने कड़ी निंदा की है। अमेरिका ने इसे गंभीर अपराध करार दिया है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के खिलाफ कथित बर्बरता और आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है।

  • जानें किस जगह बेकाबू ट्रक ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदा, 48 की दर्दनाक मौत

    जानें किस जगह बेकाबू ट्रक ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदा, 48 की दर्दनाक मौत

     

     
     

    नैरोबी : केन्या के केरिचो काउंटी के लोंडियानी शहर में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर टॉम ओडेरा ने शुक्रवार को द स्टार समाचार पत्र के हवाले से कहा कि दुर्घटना के बाद कुल 48 शव बरामद किए गए। समाचार पत्र के अनुसार दुर्घटना एक व्यस्त रास्ते पर हुई, जब एक ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ओडेरा ने कहा, बचाव अभियान जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राष्ट्रपति विलियम रूटो सहित केन्याई नेताओं ने दुर्घटना के बाद अपनी संवेदना व्यक्त की। परिवहन मंत्री किपचुम्बा मुर्कोमेन ने ट्विटर पर कहा कि बचाव प्रयासों के बाद दुर्घटना का कारण निर्धारित करने के लिए जांच की जाएगी। केरीचो काउंटी अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर कोलिन्स किपकोच ने कहा कि मुर्दाघर में अब तक 45 शव आए हैं, जबकि अधिक पीड़ितों को अन्य अस्पतालों में ले जाया गया है और बचाव अभी भी जारी है।