Category: PUNJAB

  • एक बार फिर से सुर्खियों में आया खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल, साथियों के साथ डिब्रूगढ़ जेल में शुरू की भूख हड़ताल

    एक बार फिर से सुर्खियों में आया खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल, साथियों के साथ डिब्रूगढ़ जेल में शुरू की भूख हड़ताल

     

     
     

    असम : असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। अमृतपाल सिंह ने डिब्रूगढ़ जेल में उसने साथियों के साथ मिलकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह के साथ 10 लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अमृतपाल सिंह ने जेल में खराब खाना मिलने की शिकायत करते हुए भूख हड़ताल की है।

    भूख हड़ताल से जेल प्रशासन में तहलका मच गया है। जेल में अमृतपाल और उसके साथियों की ओर से भूख हड़ताल करने की जानकारी अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर ने दी। किरणदीप ने कहा कि अब वह भी अपने पति के साथ एकजुटता दिखाते हुए भूख हड़ताल करने वाली हैं।

    किरणदीप ने बताया कि वह हर हफ्ते अपने पति से मिलने के लिए अमृतसर से डिब्रूगढ़ जेल जाती हैं। इस बार मुलाकात के दौरान पता चला कि अमृतपाल समेत सभी सिख कैदी भूख हड़ताल पर हैं। उनकी हड़ताल के पीछे एक कारण यह है कि पंजाब सरकार द्वारा उन्हें अपने-अपने परिवारों से फोन पर संपर्क करने की अनुमति नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि अगर फोन की सुविधा मुहैया करा दी जाए तो एक मुलाकात के लिए 20-25 हजार रुपये एक व्यक्ति को खर्च नहीं करने पड़े।

    उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि फोन की सुविधा नहीं मिलने के कारण वकीलों से भी बात नहीं हो पाती है। इस वजह से वकीलों से न तो कुछ कहा जा सकता है और न ही कुछ पूछा जा सकता है।

  • दिल दहलाने  वाली वारदात: चरित्र पर शक होने पर भाई ने बहन का गला काटकर किया कत्ल

     दिल दहलाने  वाली वारदात: चरित्र पर शक होने पर भाई ने बहन का गला काटकर किया कत्ल

     

     
     

    गिद्दड़बाहा -हलका गिद्दड़बाहा के गांव फरकसर में आज दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां 19 साल के एक भाई ने अपने बहन की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसे बहन के चरित्र पर शक था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

    वारदात के वक्ट कुलविंदर सिंह व उसकी बहन अंजू काैर घर में थे जबकि उनकी छोटी बहन नीशू काैर को कथित दोषी कुलविंदर सिंह किसी परिचित के घर छोड़ आया था। इस दाैरान कुलविंदर सिंह और अंजू काैर के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और कुलविंदर ने किसी तेजधार हथियार से अंजू काैर का गला काटकर कत्ल कर दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार अंजू काैर के चरित्र पर कुलविंदर को शक था। अंजू 10वीं की छात्रा थी।

  • SGPC ने रद्द किया गुरुद्वारा संशोधन बिल एक्ट, एसजीपीसी के अधिकारों एवं स्वतंत्रता के अधिकारों पर हमला करार दिया, मान सरकार के खिलाफ मोर्चा लगाने की चेतावनी

    SGPC ने रद्द किया गुरुद्वारा संशोधन बिल एक्ट, एसजीपीसी के अधिकारों एवं स्वतंत्रता के अधिकारों पर हमला करार दिया, मान सरकार के खिलाफ मोर्चा लगाने की चेतावनी

     

     

    अमृतसर -शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के इजलास में सरकार की तरफ से लाए गए गुरुद्वारा संशोधन बिल को कमेटी ने रद्द कर दिया है। कमेटी ने इस बिल को एसजीपीसी के अधिकारों एवं स्वतंत्रता के अधिकारों पर हमला करार दिया है। इस अवसर पर कमेटी प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान वही बोलते हैं जो दिल्ली कहती है। एडवोकेट धामी ने कहा कि सरकार धार्मिक सत्ता भी हड़पना चाहती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मामलों में सरकार का हस्तेक्षप सहन नहीं किया जाएगा। धामी ने घोषणा की कि अगर मान सरकार ने सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में संशोधन को वापस न लिया तो फिर श्री अकाल तख्त सिंह साहिब पर अरदास करके मोर्चा शुरू किया जाएगा।

  • पंजाब सरकार ने पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल में नए डायरेक्टर की हुई नियुक्ति

    पंजाब सरकार ने पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल में नए डायरेक्टर की हुई नियुक्ति

     

     0 

    चंडीगढ़ -पंजाब सरकार ने आज पंजाब राज बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) एवं पंजाब राज ट्रांसमिशन निगम लिमिटेड (पीएसटीसीएल) के लिए नए निदेशक प्रबंधकीय नियुक्त किए हैं।

    No description available.

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि जसबीर सिंह डायरेक्टर प्रबंधकीय पीएसपीसीएल एवं नेम चंद को डायरेक्टर प्रबंधकीय पीएसटीसीएल नियुक्त किया गया है।

    No description available.

  • बेशर्मी की हदें पार करते हुए नेशनल हाईवे पर युवक-युवती की अश्लील स्टंटबाजी, लड़की को बाहों में लेकर युवक ने दौड़ाई बाइक- पुलिस ने शुरू की जांच

    बेशर्मी की हदें पार करते हुए नेशनल हाईवे पर युवक-युवती की अश्लील स्टंटबाजी, लड़की को बाहों में लेकर युवक ने दौड़ाई बाइक- पुलिस ने शुरू की जांच

     
     

    गाजियाबाद : गाजियाबाद में नेशनल हाईवे पर अश्लील स्टंट का वीडियो सामने आया है। इसमें युवक और युवती एक-दूसरे को बाहों में भरकर बाइक ड्राइव कर रहे हैं। वीडियो 20 जून की रात करीब साढ़े 12 बजे का नेशनल हाईवे-9 का है, जो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से सटा हुआ है। गाजियाबाद के टूर ट्रेवल ऑपरेटर सुधांशु अपनी कार से घर लौट रहे थे। उन्होंने इस वीडियो को शूट किया। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    एडीसीपी (ट्रैफिक) रामानंद कुशवाहा ने कहा, हम इस वीडियो की जांच करा रहे हैं। वीडियो में युवक-युवती हेलमेट पहने हुए नहीं हैं। वे ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन भी कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से बाइक नंबर का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी कई स्टंट बाजी के मामले सामने आए हैं। जिन पर पुलिस ने कठोर कार्रवाई की है इससे पहले भी गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर लगातार स्टंटबाजी और गाड़ी रोककर सेलिब्रेशन के मामले बढ़ते जा रहे थे। जिसको देखकर पुलिस ने वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगवाए हैं। जिनके जरिए गाड़ी के नंबर को ट्रेस कर उन पर चालान और एक्शन किया जा रहा है।

    बाइक पर अश्लील स्टंट का वीडियो को देखकर पुलिस इसकी जांच कर रही है और कठोर कार्रवाई करने की बात भी कर रही है।

  • दर्दनाक: ट्यूशन से लौट रहा था 10वीं का छात्र, हमलावरों में पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया

    दर्दनाक: ट्यूशन से लौट रहा था 10वीं का छात्र, हमलावरों में पेट्रोल छिड़कर जिंदा जलाया

     

     
     

    अमरावती : आंध्र प्रदेश के बापतला जिले में आज 10वीं कक्षा के एक छात्र को कुछ अज्ञात लोगों ने जिंदा जला दिया। हमलावरों ने अमरनाथ (15) पर उस समय पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जब वह ट्यूशन के लिए जा रहा था। गंभीर हालत में उसे गुंटूर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

    घटना आज चेरुकुपल्ली मंडल (ब्लॉक) के राजावोलु गांव में हुई। स्थानीय स्कूल में 10वीं का छात्र अमरनाथ अपनी साइकिल से ट्यूशन जा रहा था, तभी रेडलापलेम के पास कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

    उसके रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आग बुझाने पहुंचे और उसे जीजीएच गुंटूर ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। मरने से पहले अपने बयान में लड़के ने पुलिस को बताया कि वेंकटेश्वर रेड्डी और कुछ अन्य लोगों ने उसे टॉर्चर किया।

    इस बीच, अमरनाथ के दादा रेड्डैया ने कहा कि हत्या के लिए वो लड़का जिम्मेदार है जो उनकी पोती को परेशान कर रहा था। अमरनाथ ने अपनी बहन को परेशान करने के लिए लड़के की खिंचाई की थी। उसने लड़के से उस कॉलेज में घूमने के लिए मना किया था जहां उसकी बहन पढ़ती थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • जालंधर:DMA के प्रेस सचिव पर कातिलाना हमला कर लूटने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ थाना रामा मंडी में एफआईआर दर्ज

    जालंधर:DMA के प्रेस सचिव पर कातिलाना हमला कर लूटने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ थाना रामा मंडी में एफआईआर दर्ज

     

    जालंधर:DMA के प्रेस सचिव पर कातिलाना हमला कर लूटने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ थाना रामा मंडी में एफआईआर दर्ज

     

    *🟦नशा तस्करों के खिलाफ खबरें लगाने पर किया गया था जानलेवा हमला*

    *🟦पत्रकार पर दोबारा हो सकता है जानलेवा हमला, पुलिस कमिश्नर पत्रकार की सुरक्षा के लिए उठाए कड़े कदम – डीएमए*

    जालंधर (13 जून 2023) थाना रामा मंडी की पुलिस ने उजाला केसरी समाचार पत्र के मुख्य संपादक व डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के जिला प्रैस सचिव नीरज जिंदल गोल्डी पर कातिलाना हमला कर लूट करने वालों के खिलाफ एफ. आई. आर नंबर 163 दर्ज किया गया है।

    इस एफ. आई. आर में पुलिस ने 323, 324, 341, 148, 149, 506, 382 IPC के अधीन अमरीक नगर के मुख्य आरोपी साहबी बावा, राजू कश्पय, ललित शर्मा निप्पु, शिवम, विशाल शर्मा, सुदेश शेशा पर अन्य साथियों पर लूटपाट व संगीन धाराओ के तहत हुआ मामला दर्ज कर लिया है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी कुछ राजनीतिक नेताओं की शरण लिए हुए है ताकि बच बचाव हो सके।

    इस मौके नीरज जिंदल ने आरोप लगाया कि चिट्टे व नशा तस्करों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर उन पर हमला किया गया है क्योकि उन की और से 09-06-2023 को एक समाचार में वार्ड नंबर 56 के अलग अलग मुहल्ले में नशा बेचने वालो के खिलाफ आवाज बुलंद की गयी थी और नशा तस्करों के खिलाफ सिंघम बने थाना रामा मंडी के एस. एच. ओ नवदीप सिंह के कार्य का नशा तस्करों, स्नैचरो. चोरो, एन.डी.पी.एस के तस्करों खिलाफ रिपोर्ट कार्ड पेश किया गया था जिस कारण कातिलानआ हमला कर लूटा गया।

    इस बाबत नीरज जिंदल गोल्डी ने कहा कि साहबी व उसके साथियों के पास अवैध हथियार है जो मेरी जान ले सकते है उन्होने माननीय मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान, डी.जी.पी पंजाब, पुलिस कमिशनर जालंधर से सुरक्षा की मांग की है ।

    उन्होंने कहा कि अगर मेरा कोई जान माल का नुक्सान होता है तो उक्त लोग व इनका परिवार जिम्मेदार होगा।

    उन्होने कहा मेरे अखबार की आवाज को नशा तस्कर कभी दबा नही सकते इसके लिए चाहे वोह जो मर्जी यत्न कर लें।

    उन्होने कहा अब तक नशा तस्कर कई हमले कर चुके है लेकिन मेरी और अखबार की कलम को रोक नही सके।

  • मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने हिरासत में लिया तो फूट-फूटकर रोने लगे बिजली मंत्री, अस्पताल में कराया गया भर्ती; देखें VIDEO

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने हिरासत में लिया तो फूट-फूटकर रोने लगे बिजली मंत्री, अस्पताल में कराया गया भर्ती; देखें VIDEO

     

     

    चेन्नई: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी के बाद तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कस्टडी में जब मेडिकल के लिए उन्हें अस्पताल में लाया गया तो इस दौरान वे फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईडी के अधिकारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। (वीडियो साभार: ANI)

    देखें VIDEO-

     

    इससे पहले मंगलवार को ईडी ने सेंथिल बालाजी के घर पर छापा मारा था। ईडी ने इरोड जिले और बालाजी के कार्यालय के अलावा उनके गृह जिले करूर में भी छापेमारी की थी। पांच साल में यह दूसरी बार है जब केंद्रीय जांच एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने सचिवालय के अंदर तलाशी ली। बालाजी पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।

    उन्होंने कहा कि ऐसा करके सत्तारूढ़ भाजपा वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को डराने की कोशिश कर रही है। स्टालिन ने एक बयान में कहा, भाजपा जिन लोगों का राजनीतिक रूप से सामना नहीं कर सकती, उन्हें पिछले दरवाजे से डराने-धमकाने की उसकी राजनीति सफल नहीं होगी। वह समय नजदीक आ रहा है, जब वे खुद ही इसे महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि बालाजी ने जांच में पूरा सहयोग करने का वादा किया था, लेकिन यह समझ नहीं आया कि सचिवालय में मंत्री के कमरे की तलाशी की क्या जरूरत थी।

  • जानें किस जगह कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर धमाका, बिल्डिंग के शीशे टूटे; एक व्यक्ति घायल

    जानें किस जगह कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर धमाका, बिल्डिंग के शीशे टूटे; एक व्यक्ति घायल

     

     
     

    लुधियाना: लुधियाना के न्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर आज उस समय हड़कंप मच गया जब यहां माल गोदाम में धमाका हुआ। धमाके के बाद अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कांच की बोतल में धमाके की बात सामने आई है। इस घटना के दौरान एक सफाई कर्मी घायल हो गया है।

    दरअसल, जिस समय यह धमाका हुआ, उस समय कोर्ट कॉम्प्लेक्स परिसर में बने सदर थाना के माल गोदाम की सफाई चल रही है। आज सुबह यहां एक कर्मचारी सफाई कर रहा था। सफाई कर्मी अकसर कूड़े को आग लगा देते हैं। ऐसा ही आज किया गया। जब कूड़े को आग लगाई गई तो उसमें कांच की बोतल थी, जो तापमान ज्यादा होने कारण फट गई और धमाका हो गया। इसमें सफाई कर्मी के पांव पर कांच लगा, जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा कांच के टुकड़े खिड़कियों में लगने से शीशे टूटे गए हैं।

  • पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार योगराज सिंह का ऐलान, आनंदपुर साहिब से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

    पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार योगराज सिंह का ऐलान, आनंदपुर साहिब से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

     

     

    सुल्तानपुर लोधी – पंजाबी फिल्म अभिनेता योगराज सिंह ने घोषणा की है कि वह 2024 में श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि योगराज ने पार्टी की घोषणा नहीं की है कि वह किस राजनीतिक दल से चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि अपने बेबाक फैसलों एवं स्पष्टवादिता के लिए योगराज सिंह सदैव चर्चा में रहते हैं।

     

    योगराज सिंह ने कहा कि बाबा जी ने उनकी ड्यूटी लगाई है, जो सेवा वह मांग रहे हंै, वह उसे करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी से चुनाव लडऩे के आदेश होंगे, उस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। उल्लेखनीय है कि योगराज सिंह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनके कई प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं।