बेशर्मी की हदें पार करते हुए नेशनल हाईवे पर युवक-युवती की अश्लील स्टंटबाजी, लड़की को बाहों में लेकर युवक ने दौड़ाई बाइक- पुलिस ने शुरू की जांच

बेशर्मी की हदें पार करते हुए नेशनल हाईवे पर युवक-युवती की अश्लील स्टंटबाजी, लड़की को बाहों में लेकर युवक ने दौड़ाई बाइक- पुलिस ने शुरू की जांच

 
 

गाजियाबाद : गाजियाबाद में नेशनल हाईवे पर अश्लील स्टंट का वीडियो सामने आया है। इसमें युवक और युवती एक-दूसरे को बाहों में भरकर बाइक ड्राइव कर रहे हैं। वीडियो 20 जून की रात करीब साढ़े 12 बजे का नेशनल हाईवे-9 का है, जो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से सटा हुआ है। गाजियाबाद के टूर ट्रेवल ऑपरेटर सुधांशु अपनी कार से घर लौट रहे थे। उन्होंने इस वीडियो को शूट किया। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

एडीसीपी (ट्रैफिक) रामानंद कुशवाहा ने कहा, हम इस वीडियो की जांच करा रहे हैं। वीडियो में युवक-युवती हेलमेट पहने हुए नहीं हैं। वे ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन भी कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज से बाइक नंबर का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी कई स्टंट बाजी के मामले सामने आए हैं। जिन पर पुलिस ने कठोर कार्रवाई की है इससे पहले भी गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर लगातार स्टंटबाजी और गाड़ी रोककर सेलिब्रेशन के मामले बढ़ते जा रहे थे। जिसको देखकर पुलिस ने वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगवाए हैं। जिनके जरिए गाड़ी के नंबर को ट्रेस कर उन पर चालान और एक्शन किया जा रहा है।

बाइक पर अश्लील स्टंट का वीडियो को देखकर पुलिस इसकी जांच कर रही है और कठोर कार्रवाई करने की बात भी कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *