Category: PUNJAB

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को अल्टीमेटम, खिलाड़ी से रिश्वत मांगने की डिटेल 31 मई तक जनतक करने को कहा

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को अल्टीमेटम, खिलाड़ी से रिश्वत मांगने की डिटेल 31 मई तक जनतक करने को कहा

     

     
     

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा, 31 मई तक खिलाड़ी से रिश्वत मांगने की सारी डिटेल अपने भतीजे भांजों से लेकर जनतक करो नहीं तो 2 बजे के बाद वह खुद सारी डिटेल जनतक करेंगे। सीएम मान ट्वीट कर कहा कि, आदरणीय चरनजीत चन्नी जी आदर सहित आपको 31 मई 2 बजे तक अपने भतीजे-भांजे द्वारा खिलाड़ी से नौकरी के बदले रिश्वत मांगने संबंधी सारी जानकारी जनतक करने का मौका देता हूं…नहीं तो 31 मई दोपहर 2 बजे मैं फोटो… नाम और मिलने वाली जगह सहित सब कुछ पंजाबियों के सामने रखूंगा।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सीएम मान ने चन्नी पर नौकरी के बदले 2 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया था जिसके बाद चन्नी गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब पहुंचे और उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास कर सफाई देते हुए कहा कि सीएम मान के सारे आरोप झूठे है।

    सीएम मान ने कहा कि वो हाल ही में हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल का मैच देखने गए थे। इस दौरान उनके पास एक पंजाब का खिलाड़ी और उसने बताया कि चन्नी के भानजे ने नौकरी के बदले उससे 2 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। सीएम मान के अनुसार खिलाड़ी ने कहा कि पहले वो नौकरी लेने के लिए पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास गया था, तो कैप्टन ने उन्हें नौकरी देने का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही चरणजीत सिंह चन्नी सीएम बन गए।

    इसके बाद खिलाड़ी ने नौकरी को लेकर सीएम चन्नी से मुलाकात की, तो चन्नी ने उन्हें भानजे से मिलने के लिए कहा। सीएम मान ने बताया कि जब खिलाड़ी चन्नी के भानजे से मिला तो उसने कहा 2 लगेगा। इसपर खिलाड़ी को लगा शायद 2 लाख रुपए के लिए कह रहे है। इसलिए जब वो 2 लाख रुपए लेकर पहुंचा तो चन्नी के भानजे ने खिलाड़ी को गाली देते हुए कहा कि उसके 2 का मतलब 2 करोड़ था।

    पूर्व सीएम चन्नी ने दी सफाई
    सीएम मान द्वारा लगाए गए आरोप पर सफाई देते हुए चन्नी ने कहा कि जब भी वो कुछ करते है उनकी फोटो आ जाती है तो सीएम मान उनके पीछे पड़ जाती है हाल ही में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी PHD की डिग्री मिली तो सीएम मान एक बार फिर उनके पीछे पड़ गए। चन्नी ने कहा सीएम मान द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद है। चन्नी ने कहा कि अगर मैंने किसी से एक भी पैसा लिया है तो मेरे पास कुछ ना रहे। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने मेरे पीछे विजिलेंस लगा रखी है, वो किसी तरह मुझे जेल में बंद करना चाहते है।

  • छात्रों व शिक्षकों को प्राथमिक सहायता संबंधी दी गई ट्रेनिंग

    छात्रों व शिक्षकों को प्राथमिक सहायता संबंधी दी गई ट्रेनिंग

    छात्रों व शिक्षकों को प्राथमिक सहायता संबंधी दी गई ट्रेनिंग

     

    MBD WEB NEWS जालंधर:(सुमेश शर्मा) हादसों के दौरान कीमती जान बचाने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी जालंधर ने आज सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल करारी में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण कैंप लगाया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों को प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी गई।

    इस अवसर पर बोलते हुए जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव इंद्रदेव मिन्हास ने विद्यार्थियों को रैडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक सहायता से हम कीमती जान कैसे बचा सकते है, प्राथमिक सहायता कौन दे सकता है और प्रशिक्षण के लिए कहां संपर्क करें बारे में जानकारी सांझा की। इस मौके पर स्कूल को 20 फुटबाल, मास्क, सैनेटाइजर देने के इलावा जिला रैडक्रॉस ने सेवा कर्मियों को किट भी बांटे।
    इस दौरान लैक्चरार डा. सुरजीत लाल ने समाज द्वारा जरूरतमंदों के लिए की जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर प्राथमिक सहायता को लेकर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बढिया प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर लैक्चरार रिंपल गुप्ता व राजिंदर कौर, सीनियर कोच राजिंदर कुमार, इंजी.राजेश कुमार व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    इस दौरान स्कूली छात्रों ने पर्यावरण जागरूकता साइकिल रैली भी निकाली। मंच का संचालन मास्टर सुरजीत सिंह ने किया।अंत में मुख्य अतिथि को स्कूल की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

  • विजीलैंस ब्यूरो द्वारा हवलदार 2100 रुपए की ऑनलाइन रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार

    विजीलैंस ब्यूरो द्वारा हवलदार 2100 रुपए की ऑनलाइन रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार

     

    विजीलैंस ब्यूरो द्वारा हवलदार 2100 रुपए की ऑनलाइन रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार

    MBDWEB NEWS (सुमेश शर्मा) पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान थाना भारगो कैंप, जालंधर शहर में तैनात हवलदार रघुनाथ सिंह (2824/जालंधर) को 2100 रुपए की रिश्वत दो किश्तों में लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त हवलदार ( हैड कांस्टेबल) को मोहित सिंह निवासी गाँव रायवाला, देहरादून ज़िला, उत्तराखंड की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है, जिसने रिश्वत लेने सम्बन्धी उसके विरुद्ध मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई है।
    अन्य विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उसकी मृतक बहन का विसरा स्टेट केमिकल ऐगज़ामीनर लैबॉरेटरी, खरड़ भेज कर रिपोर्ट लेने के लिए रिश्वत के तौर पर उससे दो किश्तों में 2100 रुपए लिए हैं। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उसे रिश्वत की रकम ऑनलाइन भेजने के लिए कहा और उसने दो किश्तों में 100 और 2000 रुपए फोनपे एप के द्वारा उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।
    प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की जालंधर रेंज ने उक्त शिकायत की जांच की और दोषी पुलिस मुलाज़िम को शिकायतकर्ता से 2100 रुपए की रिश्वत लेने के दोष में मुलजिम पाये जाने के बाद गिरफ़्तार कर लिया।
    इस सम्बन्धी उक्त पुलिस मुलाज़िम के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जायेगा। इस मामले की आगे जांच जारी है।
    —-

  • PSEB ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, 92.47% स्टूडेंट्स पास; सुजान कौर ने किया टॉप

    PSEB ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित, 92.47% स्टूडेंट्स पास; सुजान कौर ने किया टॉप

     

     
     

    चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) आज 24 मई को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र Punjab Board की आधिकारिक वेबसाइट pseb.org पर जाकर ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    PSEB बोर्ड 12वीं में कुल 92.47 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। लड़कियों, लड़कों और ट्रांसजेंडर का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 95.14 प्रतिशत, 90.25 प्रतिशत और 100 प्रतिशत है। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया है।

    दशमेश कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सार्दुलगढ़ (मनसा) की सुजान कौर ने 500/500 स्कोर करके PSEB कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। एमएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बठिंडा की श्रेया सिंगला 99.60 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं।

    पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 3 लाख छात्र शामिल हुए थे। पीएसईबी 12वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए सीधा लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।

    ऐसे चेक कर सकेंगे पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
    – सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
    – इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
    – पर्सनल डिटेल्स दर्द करके सबमिट करें।
    – रिजल्ट आपके सामने होगा।
    – रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

  • धमाकों की धमकी के बाद पंजाब पुलिस ने सुरक्षा को चाकचौबंद…

     धमाकों की धमकी के बाद पंजाब पुलिस ने सुरक्षा को चाकचौबंद…

     

     
     

    बठिंडा  पंजाब के बठिंडा में आने वाले दिनों में धमाके करने की धमकी भरे पत्र कुछ लोगों को मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरनीत खुराना ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि छह लोगों, जिनमें एक पूर्व विधायक शामिल हैं, को दो दिन पहले डाक से यह पत्र आया था। एक पत्र मूल प्रतिलिपि है और बाकी फोटोस्टेट प्रतियां।

    उन्होंने बताया कि पत्र की सामग्री समान है कि आने वाले दिनों में बठिंडा में धमाके करेंगे और लोगों का नुकसान करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्र लेखक को ढूंढने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि यह किसीकी शरारत लगती है पर पुलिस इसे हल्के से नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर एंटी-सबोटेज जांच की गई है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

  • पंजाब के बठिंडा में Bomb Blast की धमकी, पुलिस को मिली 6 चिटि्ठयां में हुआ बड़ा खुलासा , चिठ्ठी में लिखा 7 जून को होंगे धमाके

    पंजाब के बठिंडा में Bomb Blast की धमकी, पुलिस को मिली 6 चिटि्ठयां में हुआ बड़ा खुलासा , चिठ्ठी में लिखा 7 जून को होंगे धमाके

     

     
     

    पंजाब में शरारती तत्वों द्वारा लगातार माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। कुछ दिन पहले अमृतसर में हुए धमाकों के बाद अब बठिंडा में बम विस्फोट के धमकी भरे पत्र राजनेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों को भेजे गए हैं, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को 6 चिटि्ठयां मिली हैं, जिनमें 7 जून को धमाके होने की बात लिखी गई है।

    धमकी भरी चिट्‌ठी की ओरिजिनल कॉपी का दूसरा पेज।

    पत्र में धमकी देने वाले शख्स ने लिखा है कि आपको जानकर बहुत खुशी होगी कि 7 जून 2023 को बठिंडा शहर में कम से कम 10 जगहों पर बम ब्लास्ट होने वाले हैं और सारा सामान पहुंच गया है। अब यह सिर्फ पुलिस और सेना की बात नहीं रह गई है और बठिंडा को अब भगवान ही बचा सकता है। अगर कोई रोक सकता है तो रोक ले। हम पंजाब में हिंदू और मुस्लमान रहने नहीं देंगे। आखिर में उसने लिखा मुझे पकड़ कर दिखाओ। खालिस्तान हमारा मिशन है, जिंदाबाद है और सदा जिंदाबाद रहेगा।

    वहीं इस संबंध में बठिंडा के एस.एस.पी. गुरनीत खुराना ने बताया कि इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूरे जिले के थानों को हाई अलर्ट कर दिया है। चप्पा-चप्पा खंगालने के निर्देश दिए गए हैं। हर एरिया, गाड़ी और शख्स की चैकिंग की जाएगी। हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया था। साथ ही लोगों से अपील की है कि संदिग्ध चीज मिलने पर तुंरत पुलिस को सूचना दें। धमकी देने वाला व्यक्ति जल्द ही पुलिस हिरासत में होगा।

    एस.एस.पी. ने कहा कि धमकी भरे पत्र पोस्टमैन के जरिए मिले हैं, जिनमें अब तक ऐसे 6 पत्र है जो एक असली और बाकी फोटो कॉपी हैं। पत्र में जिन स्थानों का जिक्र किया गया है पुलिस द्वारा वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं।

  • पंजाब में दीवार पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे, चिंता में आया पुलिस प्रशासन

    पंजाब में दीवार पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे, चिंता में आया पुलिस प्रशासन

     

     

     

    बठिंडा: मालवा के प्रसिद्ध मंदिर माता माईसरखाना की दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारों ने एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन को चिंता में डाल दिया है तो वहीं  दूसरी तरफ इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पंजाब का माहौल खराब करने के मकसद से बुधवार की रात को मालवा प्रांतीय ब्राह्मण सभा के मंदिर और स्वर्णकार मंदिर की दीवरों पर अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से ख़ालिस्तानी नारे लिखे गए, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और तुरंत ही इन नारों पर पेंट किया गया।इस मामले को लेकर थाना कोटफत्ता की पुलिस के द्वारा गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है। ज़िक्रयोग्य है कि यह विधानसभा हलका मौड़ के विधायक सुखवीर सिंह माईसरखाना का गांव है और इसी गांव में मालवा के प्रसिद्ध मंदिर पर इस तरह के नारे लिखे जाना पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन को चुनौती देने वाली बात है। अब देखना ये होगा कि पुलिस प्रशासन पंजाब का माहौल खराब करने वाले इन लोगों तक पहुंचने में सफल होता है या नहीं। इस मामले संबंधी जब थाना प्रमुख बलविंदर सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

     

  • चोरी करने के आये चोरों ने बुज़ुर्ग महिला की बेरहमी से की हत्या, गांव में दहशत का माहौल

    चोरी करने के आये चोरों ने बुज़ुर्ग महिला की बेरहमी से की हत्या, गांव में दहशत का माहौल

     

     

    गुरदासपुर: दीनानगर के नज़दीकी गांव अवांखा में एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात घर में अकेली रह रही बुज़ुर्ग महिला की एक चोर ने गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। चोर ने महिला कमला देवी पत्नी करण सिंह की हत्या कर उसके शव को उसके ही घर में फेंक दिया था। इस घटना के कारण गांव में दहशत का माहौल है।

    मौके पर दीनानगर के थाना प्रमुख मेजर सिंह ने बताया कि यह मामला चंद घंटों में सुलझा लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के घर से कुछ ही दूरी पर एक व्यक्ति चोरी के इरादे से घर में घुसा था और उसी ने यह कत्ल किया है।

    पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मित्थन पुत्र ज्ञान चंद वासी अवांखा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक महिला की पुत्री रेनू चौधरी के बयानों के आधार पर आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 460 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज़ कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही मृतक महिला के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • फिलीपींस से भारत लाया गया केटीएफ ऑपरेटिव अर्शदीप डल्ला का करीबी अमृतपाल, NIA ने किया गिरफ्तार

    फिलीपींस से भारत लाया गया केटीएफ ऑपरेटिव अर्शदीप डल्ला का करीबी अमृतपाल, NIA ने किया गिरफ्तार

     

     
     

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कनाडा स्थित गैंगस्टर्स और खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के गुर्गे अर्शदीप डल्ला और सुखखा दुनी के करीबी सहयोगी अमृतपाल सिंह हेयर को हिरासत में लिया है। सूत्र ने कहा कि हेयर को इंटरपोल और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से फिलीपींस से भारत लाया गया है। आतंकवाद संबंधी कई मामलों में वांछित हेयर फिलीपींस में छिपा हुआ था।

    एनआईए सूत्रों ने बताया कि हेयर को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से हिरासत में लिया गया और फिर चंडीगढ़ ले जाया गया।
    सूत्र ने कहा, हेयर फिलीपींस से पूरे ऑपरेशन को संभाल रहा था। हेयर खालिस्तानी टाइगर फोर्स ग्रुप से जुड़ा हुआ है। हेयर पंजाब के मोगा जिले का रहने वाला है और पंजाब में हुई कई हत्याओं में शामिल रहा है।

    एनआईए के अधिकारी अब उनके चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में उनसे पूछताछ करेंगे। सूत्र ने कहा, उनकी पूछताछ से हमें उनके भारतीय नेटवर्क का पदार्फाश करने में मदद मिलेगी। हमें उनसे पूछताछ के बाद कुछ गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

  • पंजाब सरकार की अवैध कब्जे वाली सरकारी जमीन को 31 मई तक खाली करने की अपील, बोले- नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

    पंजाब सरकार की अवैध कब्जे वाली सरकारी जमीन को 31 मई तक खाली करने की अपील, बोले- नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

     

     
     

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पंचायती, शामलात, वन विभाग या अन्य किसी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों से कब्जा छोड़ने की अपील की है। सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, पंजाब में पंचायती, शामलात, वन विभाग या अन्य किसी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों से अपील है कि 31 मई तक अपना कब्जा छोड़ दें.. क्योंकि एक जून से सरकार सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

     

    एक प्रैस वार्ता में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि जिस-जिस ने भी पंचायती जमीन पर कब्ज़ा किया हुआ है वह 31 मई तक छोड़ दे उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। 31 मई के बाद जमीन ना छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 10 जून तक हमने 6000 एकड़ जमीन छुड़वानी है इसके कब्जा वारंट हमने जारी कर दिए हैं। किसी का घर नहीं गिराया जाएगा। जिसने पंचायती जमीन पर घर डाला हुआ है उससे जमीन का रेट डालकर कलेक्टर या मार्किट रेट के आधार पर पैसा ले लिया जायेगा। जो अपने आप जमीन छोड़ देंगे उन्हें जमीन दोबारा ठेके पर दी जाएगी। जो जमीन नहीं छोड़ेगा उससे ठेके से 20 गुणा ज्यादा पैसा रिकवर किया जाएगा।