Category: PUNJAB

  • फतेहगढ़ साहिब में AGTF और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, चली गोलियां, 2 गैंगस्टर काबू

    फतेहगढ़ साहिब में AGTF और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, चली गोलियां, 2 गैंगस्टर काबू

     

     
     

    फतेहगढ़ साहिब : फतेहगढ़ साहिब में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार ये ये मुठभेड़ देर रात को हुई और इसमें 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इन गैंगस्टरों ने 29 मई को बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे पेट्रोल पंप के कारिंदों से 40 लाख कैश लूटा था।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ साहिब में पेट्रोल पंप से लूट करने वाले गैंगस्टर एक आई-20 कार में सवार होकर चंडीगढ़ की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स को दी। AGTF ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से खरड़ में नाकाबंदी कर दी।

    नाके पर जैसे ही आई-20 कार आई तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार में सवार गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इस पर AGTF ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस फायरिंग में गोली लगने से दोनों गैंगस्टर घायल हो गए और उन्हें AGTF ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायल गैंगस्टरों को देर रात मरहम पट्टी के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया था।

  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक दशक से भी कम समय में बदल गया है भारत, वैश्विक व्यवस्था में अहम स्थान: रिपोर्ट

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक दशक से भी कम समय में बदल गया है भारत, वैश्विक व्यवस्था में अहम स्थान: रिपोर्ट

     

     
     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बदल गया है और आज विश्व व्यवस्था में एक स्थान हासिल करने की ओर है। यह बात अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी की रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट में कहा है कि आज भारत एशिया और वैश्विक वृद्धि में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार है। रिपोर्ट कहती है कि भारत को लेकर संदेह, विशेषरूप से विदेशी निवेशकों के मामले में, 2014 के बाद से हुए उल्लेखनीय बदलावों को नजरअंदाज करने जैसा है।

    रिपोर्ट में इन आलोचनाओं को खारिज किया गया है कि दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने और पिछले 25 साल के दौरान सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयर बाजार के बावजूद भारत अपनी क्षमता के अनुरूप नतीजे नहीं दे सका है। रिपोर्ट कहती है कि भारत एक दशक से कम समय में बदल गया है। ‘‘यह भारत 2013 से अलग है। 10 साल के छोटे से अरसे में भारत ने दुनिया की व्यवस्था में स्थान बना लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के पद संभालने के बाद 2014 से हुए 10 बड़े बदलावों का जिक्र करते हुए ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि भारत में कॉरपोरेट कर की दर को अन्य देशों के बराबर किया गया है। इसके अलावा बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके साथ ही माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह लगातार बढ़ रहा है। साथ ही सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के प्रतिशत में डिजिटल लेनदेन बढ़ रहा है, जो अर्थव्यवस्था के संगठित होने का संकेत है।

  • भारतीय समुदाय की शिकायतों के बाद सिडनी ने रद्द किया ये कार्यक्रम

     भारतीय समुदाय की शिकायतों के बाद सिडनी ने रद्द किया ये कार्यक्रम

     

     
     

    मेलबर्न : भारतीय ऑस्ट्रेलियाई समुदाय की तरफ से शिकायतों के बाद सिडनी मेसोनिक सेंटर (SMC) ने सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रचार जनमत संग्रह कार्यक्रम की बुकिंग को रद्द करने का फैसला किया। बता दें 4 जून को यह कार्यक्रम सिडनी मेसोनिक सेंटर में आयोजित किया जाना था।

    मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि जब से सिख फॉर जस्टिस के कार्यक्रम होने की बात सामने आई थी, तब से ही लगातार शिकायतें और धमकियां मिल रही थीं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर कार्यक्रम की बुकिंग रद्द कर दी गई है।

    एक प्रवक्ता ने कहा कि हम बुकिंग के समय इस खालिस्तान घटना की प्रकृति को नहीं समझ पाए। बहुत विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि सिडनी मेसोनिक सेंटर किसी भी घटना का हिस्सा नहीं बनना चाहता है, जो संभावित रूप से समुदाय को नुकसान पहुंचा सकता है।

    इस रिपोर्ट में बताया गया है कि धर्मेंद्र यादव ने सिख फॉर जस्टिस के प्रचार कार्यक्रम द्वारा तैयार किए गए पोस्टर व बैनर में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों की प्रशंसा किए जाने की शिकायत की थी। उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि पिछले पांच दिनों से हर सुबह हिंदू विरोधी नारे वाले बैनर देखने को मिल रहे थे।

    मीडिया ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार चरमपंथी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेगी जो दोनों देशों के बीच मजबूत और गहरे संबंधों को बाधित करना चाहते हैं।

    खालिस्तान संकट के संदर्भ में भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा है कि इस तरह के तत्वों पर नकेल कसने के लिए दोनों सरकारों को जो भी करना होगा, हम करेंगे।

  • ड्रग्स के खिलाफ punjab police ने चलाया ऑपरेशन क्लीन, 2300 स्थानों पर छापेमारी

     ड्रग्स के खिलाफ punjab police ने चलाया ऑपरेशन क्लीन, 2300 स्थानों पर छापेमारी

     

     
     

    चंडीगढ़ : ड्रग्स के खिलाफ पूरे पंजाब में पंजाब पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लॉन्च हुआ है।

    पंजाब के 28 जिलों में 2300 स्थानों पर पंजाब पुलिस की छापेमारी जारी है। पंजाब पुलिस के करीब 5000 पुलिसकर्मी ऑपरेशन क्लीन में शामिल हैं।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत, परिजनों ने हंगामा कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

     संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत, परिजनों ने हंगामा कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    MBD WEB NEWS  (जालन्धर) थाना रामा मंडी के अंतर्गत पड़ते सुच्ची पिंड में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिवार वालों ने इलाके की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान कुलविंदर के रूप में हुई है। मृतक की मां सत्या व बहन जसविंदर ने आरोप लगाया कि गत दोपहर कुलविंदर का उसकी पत्नी सोनिया से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सोनिया ने रामामंडी थाने में पुलिस को शिकायत दी थी।
    इस मामले के बाद गत दोपहर पुलिस कर्मी घर आए और कमरे का दरवाजा बंद कर कुलविंदर के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने कुलविंदर के पेट में लात मारी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और जब उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थाना रामा मंडी की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से इंसाफ की अपील करते हुए कहा कि उक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर थाना इंचार्ज नवदीप सिंह ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, जो भी इस मामले में आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  • ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ‘ਚ ਹੋਈਆਂ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ, ਪੜ੍ਹੋ ਵੇਰਵਾ

    ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ‘ਚ ਹੋਈਆਂ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ, ਪੜ੍ਹੋ ਵੇਰਵਾ

     

    ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਚ ਹੋਈਆਂ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ, ਪੜ੍ਹੋ ਵੇਰਵਾ
    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 29 ਮਈ 2023- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ, ਏਡਿਡ, ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਪਹਿਲੀ ਜੂਨ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ 2 ਜੁਲਾਈ 2023 ਤੱਕ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਐਲਾਨੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ।

    ਹੇਠਾਂ ਪੜ੍ਹੋ ਵੇਰਵਾ

  • खाली पड़े प्लाट से आ रही  बदबू का पीछा करते कुछ अंदर गए लोग, तो लाश को देख उड़ गए सब के होश,सीसीटीवी जांच में जुटी पुलिस…

    खाली पड़े प्लाट से आ रही  बदबू का पीछा करते कुछ अंदर गए लोग, तो लाश को देख उड़ गए सब के होश,सीसीटीवी जांच में जुटी पुलिस…

    Mbd web news जालंधर (शर्मा) : जालंधर के पठानकोट रोड पर स्थित हरगोविंद नगर के पास बने एक खाली प्लाट में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

    दरअसल कुछ लोग वहां से निकल रहे थे। जब वह प्लाट के पास पहुंचे तो उनको बदबू आई जब उन्होंने अंदर जाकर देखा। तो सब के होश उड़ गए। वहां पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी।
    लोगो ने लाश को देख तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

    जिसके बाद लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डेड हाउस में रखवा दिया है।

    पुलिस वहां आसपास लगे cctv कैमरों को खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि इसे कोई यहां फैंक कर गया है। या इसकी वैसे ही मौत हो गई है।

  • लूट की बड़ी वारदात ; पेट्रोल पंप का कैश जमा करवाने जा रहे कर्मियों से 40 लाख लूटे, बेखौफ फायरिंग करते हुए भागे लुटेरे

    लूट की बड़ी वारदात ; पेट्रोल पंप का कैश जमा करवाने जा रहे कर्मियों से 40 लाख लूटे, बेखौफ फायरिंग करते हुए भागे लुटेरे

    पंप के कारिंदे हरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10.40 बजे हुई है। वह पुरानी सरहिंद में स्थित एसबीआई में 40 लाख 80 हजार 146 रुपये जमा करवाने जा रहा था। वह अपनी कार में कैश लेकर रेलवे पुल के नीचे से जा रहे थे। तभी लुटेरों ने उसकी कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया।

    Cash Loot from petrol pump worker in saidpura village of Fatehgarh sahib
    लूट के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
    फतेहगढ़ साहिब के गांव सैदपुरा में सोमवार को दिन दिहाड़े पिस्तौल दिखाकर पेट्रोल पंप के कारिंदे से करीब 40 लाख रुपये कैश लूटने का मामला सामने आया है। लुटेरे लूट के बाद गोलियां चलाते हुए फरार हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार का कैश करीब 40 लाख रुपये जमा करवाने के लिए पेट्रोल पंप के कारिंदे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा में जा रहे थे। इसी दौरान लुटेरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके कैश लूटा और मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलते ही एसएसपी डॉ. रवजोत गरेवाल मौके पर पहुंची और घटना की गहन जांच शुरू की।
    पंप के कारिंदे हरमीत सिंह ने बताया कि घटना सुबह 10.40 बजे हुई है। वह पुरानी सरहिंद में स्थित एसबीआई में 40 लाख 80 हजार 146 रुपये जमा करवाने जा रहा था। वह अपनी कार में कैश लेकर रेलवे पुल के नीचे से जा रहे थे। तभी लुटेरों ने उसकी कार के आगे अपनी कार लगाकर उसे रोक लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सभी लुटेरों ने टोपियां पहन रखी थी और मुंह ढके हुए थे। पेट्रोल पंप के सुरक्षाकर्मी ने अपनी बंदूर लुटेरों पर तानी तो उन्होंने उसकी बंदूक छीन ली और कैश छीनकर बंदूक फेंककर भाग निकले।

    एसएसपी रवजोत गरेवाल ने बताया कि भट्टमाजरा के पास भारत पेट्रोलियम के पंप से कुछ बदमाश आई-20 कार में आए और पिस्तौल दिखाकर 40 लाख से अधिक कैश छीनकर फरार हो गए। पुलिस की विभिन्न टीमें जांच में जुट चुकी हैं।

  • पंजाब के डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं को मान सरकार ने दी राहत, मान सरकार ने लेट पेमेंट पर घटाई ब्याज राशि

    पंजाब के डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं को मान सरकार ने दी राहत, मान सरकार ने लेट पेमेंट पर घटाई ब्याज राशि

     

     

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना जारी की है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि यह योजना सभी वर्गों के उपभोक्ताओं के लिए है, लेकिन विशेष तौर पर​​ औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए जारी रहेगी।

    मान सरकार ने बिजली बिल नहीं भरने वालों के लिए आज OTS योजना की शुरुआत की है। इसके तहत आर्थिक कारणों के चलते जिन किन्हीं उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए या दोबारा नहीं जोड़े जा रहे थे, अब वह लेट पेमेंट पर साधारण आधे ब्याज के साथ बिल की अदायगी कर सकेंगे।

    जानकारी के अनुसार इस ओटीएस योजना की समय सीमा 3 महीने है। इसके अनुसार, लेट पेमेंट पर जहां पहले 18 प्रतिशत ब्याज के साथ रकम वसूली जाती थी, अब केवल 9 प्रतिशत साधारण ब्याज से बिल की अदायगी करनी होगी। पहले फिक्स्ड चार्ज के तहत बिजली कनेक्शन काटे जाने से जोड़ने तक के समय की रकम वसूली जाती थी, लेकिन अब कनेक्शन कटने से जोड़ने तक 6 महीने या उससे कम पर कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।

    CM भगवंत मान ने सभी बिजली उपभोक्ताओं, विशेष रूप से औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं को बिल की अदायगी के लिए किस्त का विकल्प भी दिया है, जबकि पहले ऐसी कोई राहत नहीं थी। लेकिन मान सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को अब एक साल में 4 किस्तों के जरिए बिल की अदायगी का विकल्प दिया गया है।

  • पंजाब बोर्ड आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी, 97.56% स्टूडेंट्स हुए पास; फरीदकोट की गगनदीप कौर ने किया टॉप

    पंजाब बोर्ड आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी, 97.56% स्टूडेंट्स हुए पास; फरीदकोट की गगनदीप कौर ने किया टॉप

     

     
     

    चंडीगढ़ : पंजाब बोर्ड आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। 97.56% परीक्षार्थी पंजाब बोर्ड 10वीं की कक्षा में पास हुए हैं। पंजाब बोर्ड 10वीं में इस साल लड़कियों का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 98.46% रहा है। फरीदकोट की गगनदीप कौर को इस साल 650/650 अंकों के साथ टॉपर घोषित किया गया है। इससे पहले पंजाब बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं।

    ऐसे चेक करें नतीजे
    – सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
    – होमपेज पर, पीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
    – एक लॉगइन विंडो खुलेगी, जहां छात्रों को क्रेडेंशियल दर्ज करने और सबमिट करने की आवश्यकता होगी।
    – पीएसईबी 10वीं कक्षा का परिणाम 2023 प्रदर्शित होगा।
    – डाउनलोड करें और परिणाम पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।