Category: PUNJAB

  • गुंडागर्दी: व्यक्ति को नंगा कर बेसबाल बैट से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

    गुंडागर्दी: व्यक्ति को नंगा कर बेसबाल बैट से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

     

     

     

    अमृतसर: शहर में गुंडागर्दी का ऐसा नंगा नाच हो रहा है कि आपराधिक तत्वों को तो जैसे पुलिस का कुछ भी खौफ नहीं रहा। ऐसा ही एक मामला उस वक्त सामने आया, जब शहीद ऊधम सिंह नगर, गली नंबर 2 इलाके के एक दुकानदार व्यक्ति पर कुछ व्यक्तियों ने हमला कर गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। इसके बाद उसके शरीर के सारे कपड़े उतारकर उसे नंगा करके जमकर मारपीट की गई। इस मारपीट की वहां किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी और वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो गई जिसके चलते पुलिस को मामले में संज्ञान लेना पड़ा।वहां लोगों ने मारपीट कर रहे उक्त व्यक्ति को छुड़वाने की जहमत नहीं उठाई और उनमें से कुछ लोग वीडियो बनाने में मशगूल रहे। इस मामले में थाना बी डिवीजन की पुलिस ने 5 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इस मामले में जुझार सिंह उर्फ बबलू, प्रिंस, बॉबी, राहुल व सोनू पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित गुरमीत सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर आरोपी सोनू विगत कुछ समय से उससे रंजिश रख रहा था। उसने बताया कि वह अपने घर के सामने करियाने की दुकान के पास ग्राऊंड में खड़ा था कि उक्त पांचों आरोपी मोटरसाइकिलों पर आए और मुझे गले से पकड़कर हमला करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी।

    आरोपी मुझे घसीटते रहे और आरोपी राहुल ने मुझ पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद सोनू व प्रिंस ने उसके कपड़े उतार कर नंगा कर दिया और उसके बाद बेसबॉल बैट से मारपीट की। शोर मचाने पर सभी हमलावर अपने मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए। उसकी मां व पत्नी ने उसको अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के लिए छापामारी शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जालंधर के निवासियों को रिटर्न गिफ्ट, विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक ग्रांट राशि देने का किया ऐलान

    मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जालंधर के निवासियों को रिटर्न गिफ्ट, विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक ग्रांट राशि देने का किया ऐलान

     

    Chief Minister Bhagwant Mann announced a big gift to the residents of Jalandhar, giving more than Rs 100 crore as grant for development works.

    जालंधर -जालंधर लोकसभा हलके के निवासियों के लिए बड़े तोहफ़े का ऐलान करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर जि़ले के विकास कामों के लिए 100 करोड़ से अधिक ग्रांट राशि देने का ऐलान किया।

    पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के हक में दिए शानदार जनादेश के लिए वह निजी तौर पर जालंधर संसदीय हलके वोटरों के ऋणी हैं। भगवंत मान ने कहा, च्च्जालंधर निवासियों ने ई. वी. एम. का एक बटन दबा कर उन लोगों के मुँह बंद कर दिए हैं, जो इस मुहिम के दौरान उनके खि़लाफ़ ज़हर उगल रहे थे।ज्ज् भगवंत मान ने कहा कि यह चुनाव नतीजा राज्य सरकार की जन हितैषी और विकास प्रमुख नीतियों के हक में आया है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शहर का विकास करने के लिए 95 करोड़ रुपए नगर निगम जालंधर को भेज भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन फंडों का प्रयोग नगर निगम की तरफ से शहर के अलग-अलग हिस्सों में विकास कामों के लिए किया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि जालंधर शहर को अत्याधुनिक नागरिक सहूलतों के साथ लैस माडल शहर के तौर पर विकसित किया जायेगा।

    इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि 13.74 करोड़ रुपए की लागत के साथ जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सडक़ का कार्य मुकम्मल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अहम प्रोजैक्ट का काम सितम्बर तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। भगवंत मान ने यह भी कहा कि नकोदर से गौराया वाया जंडियाला तक 17.46 किलोमीटर लम्बी सडक़ के निर्माण का काम भी सितम्बर तक मुकम्मल कर लिया जायेगा।

    मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जालंधर के वोटरों ने राज्य सरकार की विकासमुखी नीतियों के हक में जनादेश देकर रिवायती पार्टियों के नकारात्मक और नफऱत भरे झूठे प्रचार को सिर से नाकार दिया है। उन्होंने कहा कि जालंधर लोक सभा हलके वोटरों ने स्कूल आफ एमिनेंस, आम आदमी क्लीनिक, बेमिसाल तरक्की, लोगों की भलाई और अन्य प्रयासों के हक में वोटें डालीं हैं। भगवंत मान ने कहा कि जहाँ उन्होंने विकास के नाम पर वोटें माँगीं थीं, वहीं उनके विरोधियों ने जात-पात और धर्म के नाम पर वोटें माँगीं थीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर के लोगों ने राज्य सरकार के हक में ज़बरदस्त जनादेश देकर विरोधी पक्ष को शांत कर दिया है और अब इसके बदले जालंधर के विकास को यकीनी बनाना उनका फर्ज है। उन्होंने कहा कि देश में खेल के केंद्र के तौर पर जालंधर की पुरातन शान को बहाल किया जायेगा, जिससे जालंधर के खेल उद्योग को काफी बढ़ावा मिलेगा। भगवंत मान ने कहा कि इस शहर की तरक्की और विकास को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा, च्च्इस जीत ने मुझे लोगों की सेवा और भी विनम्रता और समर्पित होकर करने की भावना के साथ भर दिया है।ज्ज् उन्होंने कहा कि चाहे नये चुने गए संसद मैंबर ने अभी शपथ नहीं ली परन्तु उनकी सरकार ने पहले ही जालंधर के सर्वांगीण विकास के लिए व्यापक नक्शा तैयार किया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब फिर पुर्नोद्धार की राह पर है क्योंकि लोगों द्वारा चुनी गई सरकार नये-नये प्रोजैक्ट लोगों को समर्पित कर रही है और उन्होंने कहा कि पहली बार लोगों के साथ सलाह-मश्वरा करके नीतियाँ बनाईं जा रही हैं।
    मुख्यमंत्री कहा कि लोगों ने रिवायती पार्टियों के न-समर्थकी प्रचार को सिरे से नकारते हुये उपयुक्त जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी पार्टियों ने लोगों के भले में लगी जुटी राज्य सरकार के विरुद्ध आपस में हाथ मिला लिया था परन्तु लोगों ने इनको सबक सिखा दिया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी की बचत करने और धान की काश्त के लिए निर्विघ्न सिंचाई को यकीनी बनाने के लिए धान की बुवाई चरणबद्ध ढंग से की जायेगी। पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय सरहद पर कँटीली तार से दूसरी तरफ़ के क्षेत्रों में धान की बुवाई का काम 10 जून से शुरू हो जायेगा, जिसके लिए निरंतर बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में सात जिलों फिऱोज़पुर, फरीदकोट, पठानकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, एस. बी. एस. नगर और तरन तारन में 16 जून से निर्विघ्न बिजली सप्लाई यकीनी बनाई जायेगी। भगवंत मान ने बताया कि तीसरे चरण के अंतर्गत सात जिलों रूपनगर, एस. ए. एस. नगर, कपूरथला, लुधियाना, फाजिल्का, बठिंडा और अमृतसर में 19 जून से धान की फ़सल लगाना यकीनी बनाया जायेगा जबकि बाकी के नौ जिलों पटियाला, जालंधर, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, संगरूर, मलेरकोटला, बरनाला और मानसा में धान की बुवाई 21 जून से शुरू होगी जिसके लिए निर्विघ्न बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जाएगी।

  • पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग ने लगाई कई अहम फैसलों पर मुहर, शिक्षक और पटवारी वर्ग समेत कइयों को होगा लाभ

    पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग ने लगाई कई अहम फैसलों पर मुहर, शिक्षक और पटवारी वर्ग समेत कइयों को होगा लाभ

    Honble cabinet approved many important decisions, including teachers and Patwari class, many will be benefited

    जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट ने गुरू अंगद देव वैटरनरी सायंसज़ यूनिवर्सिटी (गडवासू) के टीचिंग और नान-टीचिंग स्टाफ के लिए यू. जी. सी. स्केल लागू करने की मंज़ूरी दे दी है। इस सम्बन्धी फ़ैसला यहां पी. ए. पी. कम्पलैक्स में मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग में लिया गया।

    यह खुलासा करते हुये आज यहाँ मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस ऐतिहासिक फ़ैसले का उद्देश्य प्रमुख वैटरनरी यूनिवर्सिटी के स्टाफ को अपनी ड्यूटी कुशलता के साथ निभाने के लिए उत्साहित करना है। इस फ़ैसले से जहाँ टीचिंग और नान-टीचिंग स्टाफ की कोशिशों से एक तरफ़ पंजाब के किसानों की तकदीर बदलेगी, वहीं दूसरी तरफ़ पंजाब बाकी राज्यों से अग्रणी बनेगा।
    पंजाब रेवेन्यू पटवारी (ग्रुप 3) सेवा नियम 2023 को मंजूरी
    कैबिनेट ने पंजाब रेवेन्यू पटवारी ( ग्रुप 3) सेवा नियम 1966 को रद्द करने और पंजाब रेवेन्यू पटवारी ( ग्रुप 3 सेवा नियम 2023 के मसौदे को भी मंजूरी के दी। इस फ़ैसले से नये पटवारी अपने परख काल के दौरान ही अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के योग्य होंगे। नये नियमों के मुताबिक पटवारियों के लिए पहले चलते ट्रेनिंग का डेढ़ साल का समय, जिसमें एक साल की पटवार स्कूल ट्रेनिंग और छह महीने की फील्ड ट्रेनिंग होती थी, को अब घटा कर एक साल कर दिया गया है। इसके अंतर्गत अब नौ महीनों की पटवार स्कूल ट्रेनिंग और तीन महीनों की फील्ड ट्रेनिंग होगी।

    कराधान और आबकारी विभाग में एस. ए. एस. काडर के 18 पद सृजित करने की मंज़ूरी
    कैबिनेट ने कराधान और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने के उद्देश्य से विभाग में एस. ए. एस. काडर के 18 पद सृजित करने की मंज़ूरी दे दी। विभाग का मुख्य कार्य जी. एस. टी., वेट, एक्साईज और अन्य टैक्स एकत्रित करना है। विभाग सालाना अंदाजऩ 30 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व एकत्रित करता है परन्तु जी. एस. टी. लागू होने के बाद विभाग को दो कमिशनरेट, पंजाब टैक्सेशन कमिशनरेट और पंजाब एक्साईज कमिशनरेट में बाँट दिया गया है। विभाग के लेखा सम्बन्धी कामकाज को सुचारू और प्रभावशाली तरीके से पूरा करने के लिए एस. ए. एस. काडर के पद सृजित किये गये हैं।
    एस. ए. एस. काडर के 18 नये पद सृजन करने के फ़ैसले से विभाग की कार्यप्रणाली और राजस्व वसूली को और कुशल बनाने में मदद मिलेगी। इस फ़ैसले से एक अतिरिक्त डायरैक्टर (वित्त और लेखा), एक डिप्टी कंट्रोलर (वित्त और लेखा), 2 सहायक कंट्रोलर (वित्त और लेखा) और 14 सैक्शन अफसरों समेत कुल 18 पद मंज़ूर हुये हैं।

    सरकारी आयुर्वैदिक कालेज, अस्पताल और फार्मेसी पटियाला को गुरू रविदास आयुर्वेदा यूनिवर्सिटी होशियारपुर में तबदील करने की मंज़ूरी
    पंजाब कैबिनेट ने सरकारी आयुर्वैदिक कालेज पटियाला/सरकारी आयुर्वैदिक अस्पताल पटियाला और सरकारी आयुर्वैदिक फार्मेसी पटियाला को गुरू रविदास आयुर्वेदा यूनिवर्सिटी होशियारपुर में तबदील करने को हरी झंडी दे दी है। इस फ़ैसले से यूनिवर्सिटी के अधीन इन कालेजों में आयुष से सम्बन्धित अन्य आधुनिक कोर्स शुरू किये जा सकेंगे। इसके इलावा इस फ़ैसले से राज्य में आयुर्वेदा और होम्योपैथी की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को क्लिनीकल खोज, मेडिसनल पौधों के बारे खोज, दवाओं की टेस्टिंग लैब और अन्य सहूलतों में भी मदद मिलेगी।

    582 सिविल वैटरनरी अस्पतालों में वैटरनरी फार्मासिस्टों और सफ़ाई सेवकों जैसे सर्विस प्रोवाईडरों के कार्यकाल में वृद्धि को हरी झंडी
    पशुओं के लिए बेहतर सेहत देखभाल सेवाएं मुहैया करने के उद्देश्य से कैबिनेट ने 582 सिवल वैटरनरी अस्पतालों में वैटरनरी फार्मासिस्टों और सफ़ाई सेवकों जैसे सर्विस प्रोवाईडरों के कार्यकाल में पहली अप्रैल 2023 से 31 मार्च, 2024 तक वृद्धि को भी स्वीकृत कर लिया। यह भी फ़ैसला किया गया कि मेहनतानों में समानता लाने के लिए इन सभी सर्विस प्रोवाईडरों को डी. सी. रेट मुहैया किये जाएँ। जि़क्रयोग्य है कि सरकार ने इन 582 सिविल वैटरनरी अस्पतालों (ग्रामीण वैटरनरी अफसरों की मंज़ूर पदों सहित) को ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधीन जि़ला परिषद के प्रबंधन से हटा कर वापिस पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास के विभाग अधीन कर दिया था।

    कैदियों की जल्द रिहाई केस भेजने की इजाज़त
    मंत्रीमंडल ने राज्य की जेलों में उम्र कैद की सज़ा भुगत रहे चार कैदियों की जल्द रिहाई केस भेजने की भी इजाज़त दे दी है। भारतीय संविधान की धारा के 163 अधीन कैबिनेट की मंज़ूरी मिलने के बाद सज़ा में छूट/जल्द रिहाई के यह केस समीक्षा/ मंजूरी के लिए भारतीय संविधान की धारा 161 के अधीन पंजाब के राज्यपाल को भेजे जाएंगे।

  • पंजाब में टीचरों को मिली मनचाही जगह पोस्टिंग की सुविधा, 19 मई पंजाब पोर्टल पर आवेदन करने की आखिरी तारीख

    पंजाब में टीचरों को मिली मनचाही जगह पोस्टिंग की सुविधा, 19 मई पंजाब पोर्टल पर आवेदन करने की आखिरी तारीख

     

    जालंधर : पंजाब सरकार ने अब टीचरों को मनचाही जगहों पर पोस्टिंग की सुविधा दे दी है। पंजाब शिक्षा विभाग ने टीचरों को पसंदीदा स्टेशन पर ट्रांसफर के लिए आवेदन करने को कहा है। यह आवेदन पंजाब पोर्टल पर 17 मई से 19 मई के बीच ही किए जा सकेंगे। यह भी बताया गया है कि वह सिर्फ जिले के खाली पड़े स्टेशन को ही अपने विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं।

    पंजाब शिक्षा विभाग ने बताया कि अध्यापकों को पंजाब पोर्टल पर लॉग-इन करने के बाद ट्रांसफर में स्टेशन चॉइस लिंक दिखाई देगा। जिले के खाली स्टेशनों की सूची विभाग की वेबसाइट ssapunjab.org पर उपलब्ध है। जो टीचर, कर्मचारी ट्रांसफर कराने में सफल हो जाएंगे, उनका नए स्टेशन पर जॉइन करना अनिवार्य होगा। एक बार ट्रांसफर होने पर किसी भी स्थिति में इसे रद नहीं किया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, पंजाब में बढ़ी हुई बिजली दरों का खर्च उठाएगी पंजाब सरकार

     

    चंडीगढ़ : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के होते ही पंजाब में बिजली महंगी हो गई है। पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के नए टैरिफ चार्ज निर्धारित कर दिए हैं। इनके अनुसार पंजाब में 16 मई से बिजली दरें महंगी होंगी।

    हालांकि सीएम भगवंत मान ने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का खर्चा सरकार वहन करेगी, आम लोगों पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा। CM भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी का खर्चा पंजाब सरकार देगी। इसका आम लोगों पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 600 यूनिट वाली योजना के एक भी मीटर पर असर नहीं पड़ेगा।

    नए टैरिफ के अनुसार, 2 किलोवाट तक लोड वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट के लिए दर 3.49 रुपए से बढ़ाकर 4.19 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है। इसके साथ ही फिक्स चार्ज भी 35 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं। 101 से 300 यूनिट तक दर 5.84 रुपए से बढ़ाकर 6.64 रुपए प्रति यूनिट और 300 से अधिक यूनिट के लिए 7.30 रुपए से बढ़ाकर 7.75 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है।

    इसी प्रकार 2 से 7 किलोवाट तक लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए पहले 100 यूनिट तक दर 3.74 रुपए की जगह अब 4.44 रुपए होगी। 100 से 300 तक 5.84 रुपए के बजाय 6.64 रुपए प्रति यूनिट, 300 से अधिक के लिए 7.30 रुपए की जगह 7.75 रुपए प्रति यूनिट देने होंगे। इस वर्ग के लिए फिक्स चार्ज 60 से बढ़ाकर 75 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं। 7 से 50 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए दरें अब पहले 100 यूनिट 4.64 रुपए की जगह 5.34 रुपए प्रति यूनिट, 100 से 300 के लिए 6.50 रुपए की जगह 7.15 रुपए प्रति यूनिट और 300 से अधिक के लिए 7.50 रुपए की जगह 7.75 रुपए प्रति यूनिट होगी। इस वर्ग के लिए फिक्स चार्ज 95 से बढ़ाकर 110 रुपए प्रति किलोवाट कर दिए गए हैं।

    वहीं 50 से 100 किलोवाट लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए शुल्क 6.43 रुपए की बजाय 6.75 रुपए प्रति यूनिट होंगे। इस श्रेणी के लिए फिक्स चार्ज 115 से बढ़ाकर 130 रुपए प्रति किलोवाट किए गए हैं। 100 किलोवाट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए 6.63 की जगह अब 6.96 रुपए प्रति किलोवाट दर होगी और फिक्स चार्ज 125 रुपए से बढ़ाकर 140 रुपए प्रति किलोवाट किए गए हैं।

  • 17 मई को जालंधर के सर्किट हाउस में होगी पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग, CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

    17 मई को जालंधर के सर्किट हाउस में होगी पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग, CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

    चंडीगढ़ : 17 नई को जालंधर के सर्किट हाउस में CM पंजाब भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की अगली मीटिंग होगी। इसकी जानकारी सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके दी। यह बैठक सुबह 10:30 बजे की जाएगी। इस मीटिंग में जालंधर समेत समूचे पंजाब के विकास कार्यों बारे चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। बता दें, पिछले दिनों लुधियाना के सर्किट हाउस में रखी गई थी।


    CM मान ने अपने ट्वीट की टैग लाइन, ‘सरकार तुहाडे द्वार’ रखी है। उन्होंने लिखा कि पंजाब सरकार अपने वादे के अनुसार 17 मई को जालंधर सर्किट हाउस में सुबह साढ़े 10 बजे कैबिनेट मीटिंग करेगी। इसमें सभी पुराने अधर में लटके मामलों को हल करने पर विचार किया जाएगा। साथ ही तुरंत फैसले लिए जाएंगे।

  • नव निर्वाचित सांसद सुशील रिंकू, CM भगवंत मान के साथ AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात…

    जालंधर की चुनावी जंग जीतने के बाद दिल्ली पहुंचे नव निर्वाचित सांसद सुशील रिंकू, CM भगवंत मान के साथ AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात…

    जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल कर सुशील रिंकू ने इतिहास रचा है। अब इसी जीत से गदगद जालंधर से नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे।

    दिल्ली में वह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके घर पर पहुंचे हैं। आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होने गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी रिंकू ने दिल्ली में ही मुलाकात की।

    जालंधर से सांसद चुने गए सुशील रिंकू मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के साथ पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर जाकर मुलाकात करने के लिए पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद सुशील रिंकू का यह दिल्ली का भी पहला दौरा है और दोनों मुख्यमंत्रियों से मुलाकात भी पहली है।

  • जालंधर में लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में चला ‘झाड़ू’का जादू , AAP उम्मीदवार सुशील रिंकू ने दर्ज की बड़ी जीत; CM मान ने केजरीवाल को गले लगाकर दी बधाई

    जालंधर में लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में चला ‘झाड़ू’का जादू , AAP उम्मीदवार सुशील रिंकू ने दर्ज की बड़ी जीत; CM मान ने केजरीवाल को गले लगाकर दी बधाई

     

    जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। यहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को भारी मात्रा में मिले लोगों के प्यार से बड़ी जीत मिली है। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को बड़े अंतर से हाराया। आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सुशील रिंकू अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी पर लगातार बढ़त बनाए हुए थे।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नतीजों पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये जीत कांग्रेस के गढ़ में मिली है। जनता ने आप सरकार के कामों पर मुहर लगाई है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल को बधाई देने के लिए दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी।

    सुशील कुमार को 34 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आप उम्मीदवार को 3,02,097 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को 2,43,450 वोट मिले। शिरोमणि अकाली दल के सुखविंदर सुक्खी को 1,58,354 वोट मिले।

    जालंधर सीट पर 16,21,800 रजिस्टर्ड वोटर्स हैं, जिसमें से 8,97,154 ने ही वोट डाले. इस तरह वोटर टर्नआउट 54.70% रहा। जिला प्रशासन ने शहर के कपूरथला रोड पर स्थित डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड स्टेट पटवार स्कूल और स्पोर्ट्स कॉलेज कैंपस में काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं।

  • जानें पंजाब में किस जगह जिम के बाहर हुई गैंगवार, हाथापाई के बाद चली गोलियां; 2 लोग गंभीर रूप से घायल

    जानें पंजाब में किस जगह जिम के बाहर हुई गैंगवार, हाथापाई के बाद चली गोलियां; 2 लोग गंभीर रूप से घायल

     

    होशियारपुर : जालंधर रोड पर गांव पिपलांवाला के नजदीक एक जिम के बाहर गैंगवार होने से दो लोगो के गंभीर जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मौके पर पहुंचे थाना माडल टाऊन के प्रभारी ने बताया कि होशियारपुर- जालंधर रोड पर स्थित गांव पिपलांवाला में एक जिम के बाहर कुछ युवकों की बहस के बाद लड़ाई हुई और जिसमें बताया जा रही है गोलियां भी चलाई गई है। इस वारदात के दौरान दो के गंभीर जख्मी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। घायलों की पहचान चन्ना व साजन के रूप में हुई है। फिलहाल अभी तक घायलों की स्थिती के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है और सूत्रों के मुताबिक जो दो गंभीर जख्मी हुए हैं उनकी हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

  • कांग्रेस विधायक हरदेव लाडी शेरोवालिया पर FIR, चुनाव के दौरान रोकी थी आप MLA की गाड़ी

    कांग्रेस विधायक हरदेव लाडी शेरोवालिया पर FIR, चुनाव के दौरान रोकी थी आप MLA की गाड़ी

     

    जालंधर : शाहकोट से कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया समेत 13 लोगों के खिलाफ बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आप विधायक दलबीर सिंह टोंग के ड्राइवर गगनदीप अरोड़ा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    जालंधर उपचुनाव मतदान के दौरान विधायक लाडी शेरोवालिया ने आप विधायक के काफिले को रोक लिया था। आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टोंग के ड्राइवर ने कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के खिलाफ धारा 341,186, 353,148 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। गगनदीप अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस विधायक और उनके साथियों ने अवैध तरीके से उन्हें घेरकर बंधक बना लिया था और धमकी भी दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें छुड़वा कर थाने ले गई थी।

    गगनदीप ने बताया कि वह काम से वहां से गुजर रहे थे कि कांग्रेसी समर्थकों ने काफिले के वाहनों के आगे ट्रैक्टर लगाकर उन्हें रोका। कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया पर भी एस्कॉर्ट वाहन की चाबी चोरी करने का आरोप लगाया गया है।