17 मई को जालंधर के सर्किट हाउस में होगी पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग, CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

17 मई को जालंधर के सर्किट हाउस में होगी पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग, CM मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़ : 17 नई को जालंधर के सर्किट हाउस में CM पंजाब भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की अगली मीटिंग होगी। इसकी जानकारी सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके दी। यह बैठक सुबह 10:30 बजे की जाएगी। इस मीटिंग में जालंधर समेत समूचे पंजाब के विकास कार्यों बारे चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। बता दें, पिछले दिनों लुधियाना के सर्किट हाउस में रखी गई थी।


CM मान ने अपने ट्वीट की टैग लाइन, ‘सरकार तुहाडे द्वार’ रखी है। उन्होंने लिखा कि पंजाब सरकार अपने वादे के अनुसार 17 मई को जालंधर सर्किट हाउस में सुबह साढ़े 10 बजे कैबिनेट मीटिंग करेगी। इसमें सभी पुराने अधर में लटके मामलों को हल करने पर विचार किया जाएगा। साथ ही तुरंत फैसले लिए जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *