Category: PUNJAB

  • लोक सभा मैंबर ने आदमपुर रोड की प्रगति का लिया जायज़ा, प्राजैक्ट को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश  कहा सड़क के मुकम्मल होने से जालंधर, आदमपुर और होशियारपुर में यातायात होगा आसान  अधूरे फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू करवाने का भरोसा भी दिया

    लोक सभा मैंबर ने आदमपुर रोड की प्रगति का लिया जायज़ा, प्राजैक्ट को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश कहा सड़क के मुकम्मल होने से जालंधर, आदमपुर और होशियारपुर में यातायात होगा आसान अधूरे फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू करवाने का भरोसा भी दिया

    लोक सभा मैंबर ने आदमपुर रोड की प्रगति का लिया जायज़ा, प्राजैक्ट को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश

    कहा सड़क के मुकम्मल होने से जालंधर, आदमपुर और होशियारपुर में यातायात होगा आसान

    अधूरे फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू करवाने का भरोसा भी दिया

    MBD WEB NEWS जालंधर: लोक सभा मैंबर सुशील कुमार रिंकू ने आज जालंधर- होश्यारपुर सड़क के निर्माण कार्य की प्रगति का जायज़ा लेते हुए अधिकारियों को सारा काम निश्चित समय में पूरा करने के आदेश दिए, जिससे इस सड़क पर आने- जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    लोगों विशेष कर आदमपुर में दुकानदारों के साथ बातचीत करते हुए सांसद मैंबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इस शहर के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से ख़ुद मई महीने 13. 74 करोड़ रुपए की लागत के साथ इस सड़क के निर्माण का काम शुरू करवाया गया था। उन्होंने शहर निवासियों को भरोसा दिलाया कि इस प्राजैक्ट को समयबद्ध ढंग के साथ पूरा किया जाएगा, जिस संबंधी अधिकारियों को पहले ही ज़रूरी आदेश जारी किए जा चुके है। श्री रिंकू ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पिछले महीने आदमपुर हलके लिए कई प्रोजैक्टों की शुरुआत की गई थी और हर प्राजैक्ट के पूरा होने की निगरानी सीनियर अधिकारियों की तरफ से जा रही है।
    संसद मैंबर ने कहा कि जालंधर- आदमपुर- होश्यारपुर सड़क का निर्माण सरकार की तरफ से प्राथमिकता के तौर पर शुरू किया गया है, क्योंकि इसके बनने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हज़ारों यात्री रोजाना इस सड़क का प्रयोग करते है, जिसके पूरा होने से लोगों को निर्विघ्न सफ़र की सुविधा मिलेगी।
    अधिकारियों को इस सड़क के निर्माण में मानक और गुणवत्ता को यकीनी बनाने के आदेश देते हुए लोक सभा सदस्य ने कहा सड़क की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से इस प्राजैक्ट की रोज़ाना के के आधार पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने जालंधर- आदमपुर- होश्यारपुर रोड पर कारोबार करते दुकानदारों से उनकी प्रतिक्रिया ली और सड़क के काम को जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। साथ ही इलाका निवासियों ने इस सड़क के जल्द निर्माण के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया, जिसके बनने से उनको बड़ी राहत मिलेगी।
    उन्होंने आगे बताया कि आदमपुर में अधूरे पड़े फ्लाईओवर का काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा क्योंकि इस संबंधी अपेक्षित मंजूरी सरकार की तरफ से पहले ही दी जा चुकी है। अब, कुछ ही दिनों में टैंडर जारी हो जाएगा, जिसके बाद इस फ्लाईओवर के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने एन.एच.ए.आई.के अधिकारियों को फ्लाईओवर के काम को शुरू करने के लिए टैंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा।
    इस अवसर पर अन्य के इलावा पंजाब अल्पसंख्यक कमिश्न के मैंबर नासिर हसन सलमानी, सीनियर नेता जीत लाल भट्टी, मार्केट समिति आदमपुर के चेयरमैन परमजीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह सत्तोवाली, हनिन्दर सिंह, कुलविंदर साबी, मंगा सिंह, राकेश कपूर, अजै कुमार, अकाशदीप आशु और रणजीत सिंह आदि भी मौजूद थे।

  • भाजपा में हुए बड़े फेरबदल: सुनील जाखड़ बने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष

    भाजपा में हुए बड़े फेरबदल: सुनील जाखड़ बने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष

     

    नई दिल्ली– भाजपा ने बड़ा फेरबदल करते हुए आज चार राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष बदल दिए हैं। पंजाब की कमान सुनील जाखड़ को साैंपी गई है। पार्टी ने बदलाव पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में किया है। कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को अध्यक्ष बनाया गया है।

  • पीएम मोदी की पाठशाला में पहुंचे राजनीतिक दल ; कई राजनीतिक दल 2024 पर ध्यान केंद्रित कर रहे, सरकार 2047 के विजन पर काम कर रही

    पीएम मोदी की पाठशाला में पहुंचे राजनीतिक दल ; कई राजनीतिक दल 2024 पर ध्यान केंद्रित कर रहे, सरकार 2047 के विजन पर काम कर रही

     

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान के नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को लगभग पांच घंटे तक चली मंत्रिपरिषद की मैराथन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में कई राजनीतिक दल 2024 पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, लेकिन उनकी सरकार 2047 के विजन के साथ अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित भारत बनाने के लिए काम कर रही है।

    उनके इस कथन को विपक्षी एकता की मुहिम चलाने वाले दलों के खिलाफ एक कटाक्ष के तौर पर देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार अगले 25 वर्षों के लिए काम कर रही है और ऐसे में उनकी टीम को अदूरदर्शी नहीं होना चाहिए।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं मंत्रिपरिषद की बैठक की तस्वीरों को शेयर करते हुए ट्वीट किया, ” मंत्रिपरिषद के साथ एक सार्थक बैठक, जहां हमने विभिन्न पॉलिसी संबंधी मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।” प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शेयर की गई बैठक की चार तस्वीरों में से एक में प्रधानमंत्री अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं और दो अन्य तस्वीरों में वे मंत्रियों के साथ बैठकर प्रेजेंटेशन देखते नजर आ रहे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, बैठक में रक्षा सचिव और वित्त मंत्रालय की तरफ से भी प्रेजेंटेशन दिया गया। इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपिटल एक्सपेंडिचर को लेकर भी बैठक में प्रेजेंटेशन दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को 2047 के रोड मैप पर फोकस करने और सभी चल रही परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की भी हिदायत दी।

  • पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध- बलकार सिंह   कैबिनेट मंत्री ने अलग- अलग गांवों में 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की

    पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध- बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री ने अलग- अलग गांवों में 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की

    पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध- बलकार सिंह


    कैबिनेट मंत्री ने अलग- अलग गांवों में 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की

    MBD WEB NEWS: जालंधर:मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से गांवों और शहरों के सर्वपक्क्षीय विकास में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। इन बात पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री बलकार सिंह ने आज विधान सभा हलका करतारपुर के अलग- अलग गांवों में 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए कही।
    इस मौके पर गांव निवासियों की सभा को संबोधन करते हुए स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों को शहरों जैसा आधुनिक बुनियादी ढांचा मुहैया करवा रही है। मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के पास ग्रामीण और शहरी विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने गांवों की पंचायतों को कहा कि गांवों में शुरू हुए विकास कार्यों को समय पर मानक ढंग से पूरा करवा कर नए विकास कार्यों के अनुमान भेजे जाए, ताकि इसके लिए और विकास फंड जारी किए जा सके।
    उन्होंने गांव पत्ती काहनपुर में 9 लाख रुपए और गाँव राऊवाली में 12 लाख रुपए की लागत से सीवरेज के काम की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि गांवों में शुरू किए गए विकास कार्यो को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए अधिकारियों को पहले ही आदेश जारी किए जा चुके है।

  • पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम: मुख्तार अंसारी मामले में कैप्टन अमरिंदर और सुखजिंदर रंधावा को नोटिस जारी

    पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम: मुख्तार अंसारी मामले में कैप्टन अमरिंदर और सुखजिंदर रंधावा को नोटिस जारी

     

     

    चंडीगढ़ -मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं सुखजिंदर रंधावा को नोटिस भेज दिया गया है। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके दी है। उल्लेखनीय है कि जो फाइल रंधावा एवं कैप्टन को मुख्यमंत्री द्वारा पुटअप की गई है, उसका संबंधित हिस्सा भगवंत मान ने शेयर करते हुए अगली कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

    May be an image of ticket stub and text

    मान ने ट्वीट में लिखा आ लओ रंधावा साहब तुहाडे साहब वाला नोटिस, उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर खर्च हुए 55 लाख रुपए के मामले में आम आदमी पार्टी ने सुखजिंदर रंधावा का चैलेंज कबूल करते हुए आज ही नोटिस जारी करने की बात कही था। वहीं रंधावा ने भी कहा था कि मैं ढाई घंटे लेट वाली टिकट बुक करवा ली है, आप नोटिस भेजें, मैं उसका जवाब दूंगा।

  • सूफी गायक कंवर ग्रेवाललूट का शिकार होते होते बचे,पहचानने के बाद लूटेरों का बदला इरादा

     सूफी गायक कंवर ग्रेवाललूट का शिकार होते होते बचे,पहचानने के बाद लूटेरों का बदला इरादा

     
     

    -लुटेरों को 500 रुपए दूध पीने के लिए दिए

    फगवाड़ा/उत्तम हिन्दू न्यूज मशहूर पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल के साथ लूट की कोशिश की गई। वारदात दौरान लुटेरों ने उन्हें पहचान लिया जिसकारण लुटेरों ने उन्हें छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि वह रात को अकेले अमृतसर से वापस आ रहे थे और जब वह फगवाड़ा और गोराया के बीच वाले रास्ते पर पहुंचे तो गोराया के नजदीक नेशनल हाईवे पर डेढ़ से पौने दो के बीच कुछ नौजवानों ने हाथ देकर उनकी गाड़ी रोकी और उनकी कार में बैठ गए।
    गायक ग्रेवाल ने आगे बताया कि मैंने गाड़ी में श्लोक लगाए हुए थे। गाड़ी में बैठने के बाद उनमें से एक युवक मेरी गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठ गया और बाकी के व्यक्ति कार की पिछली सीट पर बैठ गए। थोड़ा आगे जाने पर उन लोगों ने उन्हें कहा कि आप हमें यहीं उतार दो और कहने लगे कि हम लूटने के लिए आपकी गाड़ी में बैठे थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि गाड़ी में कंवर ग्रेवाल हैं। कंवर ग्रेवाल ने उन्हें 500 रुपए देकर उन्हें दूध पीने के लिए कहा और फिर वे पांचों वहां से चले गए। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को मुस्तैद होने की जरूरत है। इस घटना में तो लुटेरों ने कंवर ग्रेवाल को नामी हस्ती होने के चलते छोड़ दिया लेकिन अगर वहीं कोई आम आदमी होता तो उसके साथ लूट की एक बड़ी वारदात हो सकती थी।

  • सुनील जाखड़ को मिल सकती है ? पंजाब भाजपा अध्यक्ष जिम्मेदारी, अटकलों का बाजार गर्म

    सुनील जाखड़ को मिल सकती है ? पंजाब भाजपा अध्यक्ष जिम्मेदारी, अटकलों का बाजार गर्म

     

     

    चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंजाब भाजपा में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। पार्टी को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल सकता है। अश्विनी शर्मा के बाद अब सुनील जाखड़ पार्टी की कमान संभाल सकते हैं। ये घोषणा जल्द हो सकती है और संभव है कि यह चयन आज ही हो जाए।

    पार्टी सूत्रों का कहना है बीते रविवार को भाजपा आलाकमान की पंजाब में भाजपा के नए प्रधान की नियुक्ति को लेकर एक अहम बैठक हुई है। बैठक में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए दिग्गज नेताओं के नाम पर भी चर्चा हुई है। इन नेताओं में सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह और मनप्रीत बादल प्रमुख रूप से शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब में भाजपा के नए प्रधान की नियुक्ति को लेकर सुनील जाखड़ का नाम चर्चा में सबसे से ऊपर है।

  • पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दिया अपने पद से इस्तीफा

    पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दिया अपने पद से इस्तीफा

     

     
     

    चंडीगढ़ -पंजाब भाजपा को आज नया अध्यक्ष मिल सकता है। इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की खबर के बाद अब स्पष्ट हो गया है कि आज नए नेता को पंजाब भाजपा की कमान मिल सकती है। वैसे इस दाैड़ में सुनील जाखड़ का नाम सबसे ऊपर है।

  • जालंधर के सर्किट हाउस में हुई डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की मीटिंग में पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा, बोले – डिजिटल मीडिया को मिलेगा आप सरकार का पूर्ण सहयोग , पत्रकारों की हर समस्या को करेंगे दूर, कंधे से कंधा मिलाकर देंगे पूरा साथ, जल्द करवायेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात

    जालंधर के सर्किट हाउस में हुई डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की मीटिंग में पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा, बोले – डिजिटल मीडिया को मिलेगा आप सरकार का पूर्ण सहयोग , पत्रकारों की हर समस्या को करेंगे दूर, कंधे से कंधा मिलाकर देंगे पूरा साथ, जल्द करवायेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात

    जालंधर के सर्किट हाउस में हुई डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की मीटिंग में पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा, बोले – डिजिटल मीडिया को मिलेगा आप सरकार का पूर्ण सहयोग 

    पत्रकारों की हर समस्या को करेंगे दूर, कंधे से कंधा मिलाकर देंगे पूरा साथ, जल्द करवायेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात

    MBD WEB NEWS :जालंधर (सुमेश शर्मा ) अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की तरफ से एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में सर्किट हाउस में विशेष मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक श्री रमन अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

    इस मौके डीएमए के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट अजीत सिंह बुलंद, चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह संधू,चीफ एडवाइजर जसविंदर सिंह आज़ाद, सीनियर उपाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह,सीनियर उपाध्यक्ष महाबीर सेठ,सीनियर उपाध्यक्ष योगेश सूरी, स्क्रीनिंग कमेटी हेड सुमेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

    इस बैठक में उप प्रधान संदीप वर्मा,पीआरओ धरमिंदर सोंधी, सेक्रेटरी कपिल ग्रोवर मोहित सेखड़ी हेमंत कुमार गोलडी जिंदल, गुरनेक विरदी, पीएस अरोड़ा कल्चरल विंग उप इंचार्ज, महिला विंग से सीनियर उपाध्यक्ष नीतू कपूर और उपाध्यक्ष पुष्पिंदर कौर, जतिंदर शर्मा,साहिल संयुक्त सचिव सुखविंदर सिंह लक्की, करणबीर, सन्नी भगत, पवन कुमार, कोऑर्डिनेटर हनी सिंह, अनुराग कौंडल, संजय सेतिया, सतबीर,रजनीश, राहुल धीर, दिनेश मल्होत्रा, गुरप्रीत सिंह, राकेश चावला, आई टी विंग से जसपाल उप इंचार्ज, वैभव बांसल, दिलबाग सल्लन, विक्रम विक्की, कबीर सोंधी,अंकित विजय पॉल, संजीव कपूर, विजय अटवाल,दीपक लूथरा, विक्की सूरी, दलवीर, बिधि चंद, कुलप्रीत सिंह, हितेश सूरी,अंकित भास्कर, हरीश शर्मा, मनीष वर्मा, विक्रांत, राजिंदर महेंद्रू,रवि पॉल आदि अनेकों पत्रकार शामिल हुए।

    इस मौके MLA रमन अरोड़ा ने कहा कि आज वह डीएमए की मीटिंग में पहुंच कर एक साथ 100 पत्रकारों को मिल बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में पहुंच कर मुझे ऐसा एहसास हो रहा है कि हर पत्रकार में सकारात्मकता उत्साह आपसी प्यार व भाईचारा है। ये सकारात्मकता और आपसी प्रेम ही डीएमए को सफलता की ऊंचाइयों पर ले जा रही है।

    उन्होंने कहा कि आप सब की एकजुटता व आपसी प्रेम व भाईचारे से मिल कर एसोसिएशन के लिए कार्य करना बहुत ही काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि हम डिजिटल मीडिया एसोसिएशन( DMA) के सभी पत्रकारों को विश्वास दिलाते है कि हम आप सब के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

    DMA हमारी जो भी सेवा लगाएगी हम हमेशा पूर्ण सहयोग देंगे, उन्होंने कहा कि आप की सरकार में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की हर मांग को पूरा करने का प्रयास करेंगे और पत्रकारों की हर समस्या को दूर किया जाएगा।

    इस मौके अमन बग्गा प्रदीप वर्मा अजीत सिंह बुलंद महाबीर सेठ, गुरप्रीत सिंह संधू जसविंदर सिंह आज़ाद योगेश सूरी अमरप्रीत सिंह ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का युग डिजिटल मीडिया का युग है और ऐसे में डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को चाहिए कि वह एकजुट होकर DMA के साथ मिलकर कार्य करे।

    उन्होंने कहा कि आज अगर डिजिटल मीडिया के पत्रकारों का सम्मान बढ़ा है तो उस के पीछे एसोसिएशन के पत्रकारों की एकजुटता व आपसी प्रेम ही असली वजह है।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही डीएमए की तरफ से डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों की समस्याओं और मांगो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की जाएगी।

  • पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह का हुआ निधन, पीजीआई में चल रहा था इलाज

     पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह का हुआ निधन, पीजीआई में चल रहा था इलाज

     

     
     

    चंडीगढ़ -पूर्व डिप्टी स्पीकर स. बीर दविंदर सिंह का निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से बीमार थे और पीजीआई चंडीगढ़ में उनका इलाज चल रहा था। इसी माह की 16 तारीख को बीर दविंदर सिंह की फूड पाइप में कैंसर पाया गया था, उनकी तबीयत काफी खराब थी। 2003 में बीर दविंदर सिंह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष बने थे। वह ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के एक सक्रिय नेता रहे चुके हैं।