Category: PUNJAB

  • पुंछ में अचानक आई बाढ़ में पंजाब के जवान सहित दो बहे, अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा बहाल, पैदल यात्रा अभी स्थगित

    पुंछ में अचानक आई बाढ़ में पंजाब के जवान सहित दो बहे, अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा बहाल, पैदल यात्रा अभी स्थगित

     

     

    जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़ में रविवार को सेना के दो जवान बह गए। दोनों जवानों के शव बरामद कर लिये गये हैं। नायब सूबेदार कुलदीप सिंह पुंछ के कठिन इलाके में एरिया डोमिनेशन गश्त के दौरान एक नदी पार कर रहे थे। इस दौरान अचानक आई बाढ़ में वह बह गए। जवान चभल कलां, तरनतारन, पंजाब का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बाढ़ में बहे दूसरे जवान का शव पुंछ में बरामद कर लिया गया है। जवान के बारे में फिलहाल विस्तारपूर्ण जानकारी नहीं प्राप्त है। इस बीच, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने अगले 24 घंटों में कठुआ, सांबा और रामबन, डोडा और उदमपुर जिलों में कुछ स्थानों पर व्यापक बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा रविवार को बहाल कर दी गई लेकिन खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल मार्गों से यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल आधार शिविर में आज सुबह हेलिकॉप्टर सेवा फिर से शुरू कर दी गयी और तीर्थयात्रियों को अब तक पांच उड़ानों में दर्शन के लिए गुफा मंदिर ले जाया गया। उनमें से छह लोग अब तक अमरनाथ गुफा में दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस समय बादल छाए हुए हैं और रास्ते में जगह-जगह फिसलन है, जिससे पैदल यात्रा करना असंभव हो गया है। उन्होंने कहा, “जैसे ही मौसम में और सुधार होगा, यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी। दक्षिण कश्मीर में पारंपरिक नुनवान पहलगाम आधार शिविर से रविवार को रास्ते में फिसलन के कारण किसी भी यात्री को आगे बढऩे की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि बारिश रुक गई है, लेकिन अमरनाथ मार्ग के विभिन्न जगहों पर फिसलन है। एक जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से 86,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने हमशिव लिंग के दर्शन किये हैं।

  • चंडीगढ़ में पहली बार 24 घंटे में 322.2 MM बरसात, सुखना लेक से छोड़ा गया पानी,रिहायशी इलाकों में भरा पानी..

    चंडीगढ़ में पहली बार 24 घंटे में 322.2 MM बरसात, सुखना लेक से छोड़ा गया पानी,रिहायशी इलाकों में भरा पानी..

     

     

    चंडीगढ़: पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। शनिवार की पूरी रात हुई बारिश की वजह से चंडीगढ़ मे सुबह 5:30 बजे सुखना लेक के फ्लडगेट खोले गए हैं। उधर, सेक्टर 26 बापूधाम, धनास के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इन सड़कों को बंद कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से चंडीगढ़ के गांव कॉलोनियों का बुरा हाल है। मनीमाजरा, शास्त्री नगर, भगवानपुरा, धनास, मलोया समेत कई सेक्टरों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। गांव फैदा में हालात ज्यादा बुरे हैं।

    चंडीगढ़ के लोगों को पहली बार ऐसी मूसलाधार बारिश देखने को मिली। चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार 24 घंटे में 322.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। शनिवार सुबह 8:30 बजे से लेकर रविवार सुबह 8:30 बजे तक 322.2 एमएम बारिश हुई है। 24 घंटे में इतनी बारिश चंडीगढ़ में इससे पहले कभी नहीं हुई। उधर, मौसम विभाग ने एक बार फिर चंडीगढ़, रोपड़, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    मानसून की पहली मूसलाधार बारिश में शनिवार को पूरा चंडीगढ़ जलमग्न हो गया था। रविवार को भी शहर की सड़कें तालाब बनी हैं। शहर के लगभग सभी चौराहों पर दो फुट तक पानी भरने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। साइलेंसर और इंजन में पानी भरने से कई गाड़ियां भी बंद हो गईं। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। गनीमत यह है रविवार होने के कारण सड़कों पर ट्रैफिक कम है। बारिश जहां कई इलाकों में आफत लेकर आई वहीं, लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है।

    कई लोगों के मकानों और दुकानों में पानी भर गया है। शहर की सड़कें लबालब हो गईं। गांव और कॉलोनियों की हालत अधिक खराब हैं। गांव में गलियों की गई खुदाई के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। गांव रायपुरखुर्द की हालत बहुत खराब है। लोगों को अपने घरों से से बाहर आना जाना मुश्किल हो गया। यही हालत गांव खुड्डाअलीशेर, मक्खन माजरा व अन्य गांव के हैं। वहीं, शहर के अधिकांश मार्केट में पानी घुस गया।

    शनिवार को सुबह आठ बजे के करीब पूरे चंडीगढ़ में झमाझम बारिश शुरू हुई। बरसात रविवार सुबह तक जारी है। 24 घंटे में हुई भारी बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सेक्टर-9 स्थित मटका चौक, पंजाब यूनिवर्सिटी, सीटीयू वर्कशॉप और मनीमाजरा आदि इलाकों में भारी मात्रा में बारिश का पानी जमा हो गया। हल्लोमाजरा के मकान नंबर 1315, 1356 और 1361 में पानी भर आया।

    सेक्टर-19 स्थित पालिका बाजार में बारिश का पानी भर गया। दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। कई दुकानदारों का सामान भी खराब हो गया। पालिका बाजार के प्रधान नरेश कुमार जैन ने बताया पिछले 25- 30 सालों से यह समस्या बनी हुई है। प्रशासन को बार-बार कहने के बाद भी पालिका बाजार के बरामदों के ऊपर छत डालने की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से कई बार सर्वे किया गया। इसके नक्शे भी पास हो चुके हैं। पालिका बाजार के दुकानदार कई बार अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से मिले हैं लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया।

    उधर, हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से जलस्तर बढ़कर अधिकतम सीमा तक पहुंचने पर कौशल्या डैम के दो गेट खोलकर 600 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। कौशल्या डैम की अधिकतम पानी स्टोरेज की क्षमता 478 मीटर है। अगर पानी का स्तर इस लेवल तक पहुंचता है तो कौशल्या डैम प्रबंधन एहतियातन अधिक पानी को छोड़ना शुरू कर देता है।

    कौशल्या डैम प्रबंधन के सिंचाई विभाग जेई कैलाश शर्मा ने कहा कि ट्राइसिटी और हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश के बाद कौशल्या डैम का जलस्तर बढ़कर शनिवार को अधिकतम सीमा तक पहुंच गया और शाम करीब 7 बजे कौशल्या डैम के दो गेट खोल कर पानी को छोड़ा गया। पानी छोड़ने से पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके अलावा गेट खोलने से दो घंटे पहले कौशल्या डैम के समीप रहने वाले लोगों को सायरन बजाकर सचेत भी किया गया। डैम में पानी अधिक आने से कौशल्या डैम के दो गेट खोल कर 600 सौ क्यूसिक पानी छोड़ा गया। अधिकतम क्षमता सीमा को बनाए रखने के लिए जितना पानी अधिक आ रहा है। उसको रिलीज किया जा रहा है।

  • जंडियाला गुरु बर्तन की दुकान में लगी भयानक आग 

    जंडियाला गुरु बर्तन की दुकान में लगी भयानक आग 

    MBD WEB NEWS जंडियाला गुरु ( प्रदीप जैन) : आज जंडियाला गुरु मैं मुनीम कुलदीप की हट्टी मैं आग लगने की खबर हाहाकार मच गया।देखते देखते बर्तन बाजार में भयानक आग लग गई। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक आग रात करीब एक-दो बजे से भड़की हुई थी, जिसने सुबह करीब छह बजे भयानक रूप ले लिया। नगर काउंसिल जंडियाला गुरु की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि अमृतसर से भी गाड़ियां बुलाई गईं, करीब 14 गाड़ियां जिन्होंने आग पर काबू पाया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान दुकान के मालिक मुनीम कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्हें करीब 30से 35 लाख का नुकसान हुआ है. आग बुझाने में शहरवासियों ने भी मदद की. मौके पर तहसीलदार मैडम इकविंदर कौर, एस पी मैडम जसवंत कौर, एसएचओ जंडियाला गुरु ,आम आदमी पार्टी नेता सरबजीत सिंह ,कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह के भाई सतिंदर सिंह,नरेश पाठक और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। दोपहर करीब दो बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। देर शाम तक भी आग की छोटी छोटी लपटें निकल रही थीं। कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ने भी फोन पर दुकानदार से अपना दुख साझा किया. बाजार में बर्तन दुकानदारों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दीं। बरतन बाजार यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि दुकानदार को अधिकतम मुआवजा दिया जाये.

  • पंजाब सरकार का बड़ा कदम; उद्योगपतियों से फीडबैक लेने के लिए जारी किया व्हाटसएप नंबर 8194891948 

     पंजाब सरकार का बड़ा कदम; उद्योगपतियों से फीडबैक लेने के लिए जारी किया व्हाटसएप नंबर 8194891948

    चंडीगढ़ -राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ ऐतिहासिक पहल करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को राज्य में कारोबारी अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए उद्योगपतियों से फीडबैक मांगने के लिए वटसऐप नंबर 8194891948 और ईमेल आईडी punjabconsultation@gmail.com जारी की ।

    यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर में पंजाब सरकार ही एक ऐसी सरकार है, जो सभी भाईवालों की सलाह अनुसार नीतियाँ बनाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को मुफ़्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक और नहरी पानी की स्कीमों को लागू करने के लिए लोगों के विचार लिए हैं। भगवंत मान ने कहा कि नतीजा सबके सामने है क्योंकि लगभग 90 प्रतिशत लोगों को ज़ीरो बिल आ रहे हैं, लगभग 35 लाख लोग आम आदमी क्लीनिकों में मुफ़्त इलाज का लाभ ले चुके हैं और 40 सालों बाद नहरी पानी टेलों पर पड़ते गाँवों में पहुँचा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को तेज आर्थिक विकास की राह पर डालने के लिए राज्य सरकार ने पंजाब में उद्योग को बढ़ावा देने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को औद्योगिक विकास के केंद्र के तौर पर उभारने के लिए कदम उठाए गए हैं जिससे राज्य के नौजवानों को अधिक से अधिक रोज़गार के मौके मिल सकें। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में उद्योगों के नये प्रोजैक्ट लगाने के साथ-साथ राज्य सरकार मौजूदा औद्योगिक इकाईयों को उद्योग अनुकूल माहौल भी मुहैया करेगी जिससे वह राज्य में अपने कामकाज का विस्तार कर सकें।

    मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को वटसऐप नंबर 8194891948 और ईमेल आई. डी. punjabconsultation@gmail.com पर उद्योग को उत्साहित करने के लिए अपने विचार देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह कीमती सुझाव राज्य सरकार को पंजाब में उद्योग को उत्साहित करने के लिए नीतियाँ बनाने में मदद करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को औद्योगिक विकास में अग्रणी राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है।

  • खालिस्तानी अपनी कायराना हरकतों से बाज आएं: अमरजीत अमरी

    खालिस्तानी अपनी कायराना हरकतों से बाज आएं: अमरजीत अमरी

    मोदी सरकार देशविरोधी ताकतों को कभी भी सिर उठाने नहीं देगी

    MBD WEB NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा ) भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व देहाती प्रधान स. अमरजीत अमरी ने आज खालिस्तानियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी कायराना हरकतों से बाज आएं। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भडक़ाने वाले पोस्टर कभी भी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और अगर खालिस्तानियों को कोई गलतफहमी है कि उनकी इन कायराना हरकतों से भारत सरकार भयभीत हो जाएगी तो इस गलफहमी को सुधार लें क्योंकि मोदी सरकार देशविरोधी ताकतों को कभी भी सिर उठाने नहीं देगी। अमरी ने कहा कि खालिस्तान समर्थकों की ऐसी ओछी हरकतों के कारण विदेश में रह रहे भारतीयों को भी सामना करना पड़ता है। अगर खालिस्तानियों में हिम्मत है तो विदेशी धरती पर वहां की सरकार से अलग देश की मांग करके देखें तो वहां की सरकार उन्हें ऐसी सजा देगी कि ये सारी उम्र भूल नहीं पाएंगे। अमरी ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर, हमें उन लोगों को जगह नहीं देनी चाहिए जो हिंसा की वकालत करते हैं, अलगाववाद का प्रचार करते हैं या आतंकवाद को वैध बनाते हैं। अमरी ने कहा कि आतंकी निज्जर, खंडा, पंजवड़ की हत्या के बाद खालिस्तानी समर्थक बौखला गए इसलिए ओछी हरकतों पर उतर आए हैं।

  • DAV UNIVERSITY ने एमएनसी एसएपी के साथ शुरू किये कोलेबोरेटिव प्रोग्राम   

     DAV UNIVERSITY ने एमएनसी एसएपी के साथ शुरू किये कोलेबोरेटिव प्रोग्राम

    नयी बीटेक सीएसई, एमसीए और एमबीए से बढ़ेंगी जॉब ऑपरच्युनिटीज़

     

    MBD WEB NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा)–  डीएवी यूनिवर्सिटी ने एमएनसी एसएपी के साथ कोलेबोरेटिव प्रोग्राम शुरू करके ऐकडेमिक एक्सीलेंस में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डीएवी यूनिवर्सिटी उत्तर भारत में एसएपी इंटीग्रेटेड बी टेक सीएसई, एमसीए और एमबीए स्पेशलाईज़ड प्रोग्राम शुरू करने वाली पहली यूनिवर्सिटी बन गयी है। ये प्रोग्राम स्टूडेंट्स को प्रतिस्पर्धी जॉब मार्किट में लाभ प्रदान करेंगे। ये प्रोग्राम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप आरम्भ किये गए हैं।

    एसएपी क्लाउड सक्सेस सर्विसेज के उपाध्यक्ष और सेल्स हेड श्री रविंदर अमर और डीएवी यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ. मनोज कुमार ने एक संयुक्त समारोह में इन कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। एसएपी के साथ डीएवी यूनिवर्सिटी का सहयोग शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए एक नया मानक स्थापित करेगा। ये प्रोग्राम स्टूडेंट्स को कैरियर के अवसरों में आगे रहने में सक्षम बनाएंगे।

    श्री रविंदर अमर ने एंटरप्राइज एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में एसएपी के वैश्विक प्रभुत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एसएपी ने 180 से अधिक देशों में इंडस्ट्री  में क्रांति ला दी है। एसएपी की विशेषज्ञता सभी प्रकार के संगठनों को उनके उद्योगों और नौकरी क्षेत्रों में जटिल चुनौतियों पर काबू पाने में सहायता करती है।

    डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि डीएवी विश्वविद्यालय अब एसएपी के साथ बीटेक और एमसीए कार्यक्रम पेश करेगा। इसके अतिरिक्त, सेल्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, फाइनेंस मैनेजमेंट, ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट और एग्री – बिज़नेस में एसएपी एमबीए भी ऑफर की जाएगी। यूनिवर्सिटी ने इन कार्यक्रमों में एसएपी पाठ्यक्रम को इंटीग्रेट किया है। डॉ. मनोज ने कहा, “ये कार्यक्रम छात्रों की भारत और विदेश में प्लेसमेंट की संभावनाओं को बढ़ाएंगे, जिससे उन्हें इन क्षेत्रों में नियमित डिग्री वाले छात्रों की तुलना में निश्चित लाभ मिलेगा।”

    एसएपी क्लाउड सक्सेस सर्विसेज के उच्च शिक्षा प्रमुख श्री फिलिप सैमुअल बाबू ने कहा कि को-ऑप शैक्षणिक कार्यक्रम एम्प्लॉयर्स, डीएवी विश्वविद्यालय और छात्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा देंगे। फिलिप ने कहा, एसएपी से छात्रों को उद्योग के रुझानों की व्यापक समझ हासिल होगी, जिससे उनकी वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए उनकी तैयारी सुनिश्चित होगी।

    इस अवसर श्री कमल स्टीफन, प्रमुख – एसएपी (अर्लियर करियर टैलेंट अट्रैक्शन), श्री ट्राइजॉय सैकिया, ऑपरेशन डायरेक्टर, एसएपी प्रैक्टिस, एचसीएल, श्री कंवर दीप सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर डेलॉइट कंसल्टिंग, श्री पूबलन ए, प्रमुख, हायर एजुकेशन, ईआरपी-लॉजिक, श्री प्रदीप कुमार, मैनेजर स्किलिंग एंड हायर एजुकेशन, ईआरपी-लॉजिक, रजिस्ट्रार, डॉ. केएन कौल, डीन साइंसेज डॉ. आर के सेठ, डीन सीबीएमई, डॉ. गितिका नागरथ और डीन लॉज़ डॉ. कमलजीत कौर, फैकल्टी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • दरार पडऩे की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुँचे,डिप्टी कमिश्नर ने नकोदर में नहर में पड़ी दरार को ठीक करने के काम का लिया जायज़ा

    दरार पडऩे की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुँचे,डिप्टी कमिश्नर ने नकोदर में नहर में पड़ी दरार को ठीक करने के काम का लिया जायज़ा

    दरार पडऩे की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुँचे,डिप्टी कमिश्नर ने नकोदर में नहर में पड़ी दरार को ठीक करने के काम का लिया जायज़ा

    MBD WEB NEWS जालंधर: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज बिसत दुआब नहर की फिल्लौर डिस्ट्रीब्यूट्री में पड़ी दरार को ठीक करने के काम का जायज़ा लेने के लिए गाँव मोहेम का दौरा किया। डिप्टी कमिश्नर नहर में दरार पडऩे की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुँचे।
    उन्होंने दरार को भरने के काम की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की और अधिकारियों को हिदायत की कि ऐसी घटनाओं पर ख़ास तौर पर मानसून के मौसम के दौरान सख़्त नजऱ रखी जाये। उन्होंने ऐसी स्थिति के साथ और अधिक बेहतर तालमेल से निपटने के लिए तहसील स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।
    —————–

  • लुधियाना में दिल दहलाने वाला ट्रीपल मर्डर केस, पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला की तेजधार हथियार काट कर हत्या

     लुधियाना में दिल दहलाने वाला ट्रीपल मर्डर केस, पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला की तेजधार हथियार काट कर हत्या

     

     

    लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लुधियाना के शिमलापुरी एरिया में स्थित न्यू जनकपुरी में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतकों में पति-पत्नी और एक बुजुर्ग महिला शामिल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। ये हत्या रंजिश में या लूट के इरादे से की गई है, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार चमनलाल (50 वर्षीय) अपनी पत्नी सुरेंद्र कौर और माता के साथ न्यू जनकपुरी के घर में रहता था। बुधवार को दूध वाला उनके घर में दूध डालकर चला गया।

    वीरवार को भी वह घर पर दूध डालने आया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। अगले दिन शुक्रवार को जब वह दूध डालने आया तो घर में कोई हलचल नहीं हुई। इस दौरान घर से दुर्गंध आने लगी तो उनसे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • भाजपा नेता गिल पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी काबू , पुलिस पार्टी और गैंगस्टर के बीच चली गोली 

    भाजपा नेता गिल पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी काबू , पुलिस पार्टी और गैंगस्टर के बीच चली गोली 

    भाजपा नेता गिल पर जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी काबू , पुलिस पार्टी और गैंगस्टर के बीच चली गोली 

    MBD WEB NEWS: जंडियाला गुरु( प्रदीप जैन): भाजपा नेता बलविंदर गिल पर 16 अप्रैल 2023 को उनकी रिहायश में उन पर जानलेवा हमला अज्ञात हमलावरों द्वारा किया गया था ।इस मामले की जांच को लेकर एस एस पी देहाती द्वारा अलग अलग टीमें तैयार कर 15 जून 2023 को मामले को ट्रेस कर मुख्य आरोपी जगजीत सिंह उर्फ शंकर उर्फ सोना निवासी तारागढ़ तलावा को ग्रिफ्तार किया गया था । जिसमे यह बात सामने आई कि मनदीप सिंह उर्फ बुद्ध का बलविंदर सिंह के साथ पैसों का लेनदेन था ।जिसके चलते बलविंदर सिंह उर्फ बुधू ने टोनी निवासी नौरंगाबाद का मोटरसाइकिल और अपने से एक 32 बोर पिस्तौल अर्शदीप सिंह उर्फ मास और जगजीत सिंह उर्फ सोना उर्फ शंकर को दिया था और कहा कि बलविंदर सिंह के पास जो उसके पैसे हैं वो लेकर आओ और उसे सबक सिखाओ ।वह भाजपा नेता गिल के घर अंदर जाकर उसको गोली मारी और अर्शदीप सिंह उर्फ मास और जगजीत उर्फ शंकर मोटर साइकिल लेकर फरार हो गए ।
    इसी के चलते आज एक मुखबिर की सूचना पर मनदीप सिंह उर्फ बुधु निवासी तारागढ़ तलावा को ग्रिफ्तार किया गया ।इससे पूछताछ में यह बात सामने आई कि अर्शदीप सिंह उर्फ मास निवासी तारागढ़ तलावा इलाके में घूम रहा है ।एस एस पी देहाती के निर्देश अनुसार स्पेशल नाकाबंदी की गई । इस नाकाबंदी दौरान एस एच ओ जंडियाला पुलिस पार्टी समेत गांव मल्लिया से गांव बालिया मंझपुर चेकिंग कर रहे थे तभी एक मोना युवक बिना नंबरी मोटरसाईकल स्प्लेंडर रंग काला पर सवार होकर मल्लिया से गांव बालिया को आ रहा था ।जिसको रुकने का जब इशारा किया टी उसने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई औऱ गांव बालिया की नहर पटड़ी की ओर मोटरसाईकल भगाकर ले गया ।एस एच ओ जंडियाला द्वारा पुलिस पार्टी के साथ उस का पीछा किया गया ।इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह इंचार्ज सी आई ए स्टाफ देहाती द्वारा भी तुरंत अपनी टीम लेकर पुल नहर की ओर रवाना हुआ और पक्की सड़क गाँव बालिया पर थोड़ा आगे गए तो एक युवक मोटर साइकिल पर तेज़ रफ़्तार के साथ आ रहा था । सी आई ए इंचार्ज देहाती ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई जो सरकारी गाड़ी पर फायर लगा और फिर वह लगातार फायर करता हुआ नहर की पटड़ी की ओर भागा । जवाबी फायर में सी आई देहाती फायर करने पर उसकी बाई टांग घुटने के नीचे लगा औऱ वह गिर गया जिसे पुलिस ने काबू कर लिया ।उसने अपना नाम अर्शदीप सिंह उर्फ मास निवासी तारागढ़ तलावा बताया पुलिस को उससे एक पिस्तौल 30 बोर ,8 ज़िंदा रौंद ,3 खोल 30 बोर बरामद हुए ।देहाती पुलिस को यह बड़ी सफ़लता मिली है ।बता दे कि मनदीप सिंह उर्फ बुधु पर अलग अलग थानों में 7 मामले पहले सी ही दर्ज है।

  • BJP से गठबंधन की चल रही अफवाहों पर सुखबीर बादल ने लगाया विराम, कहा-हमारा सिर्फ BSP से गठबंधन

    BJP से गठबंधन की चल रही अफवाहों पर सुखबीर बादल ने लगाया विराम, कहा-हमारा सिर्फ BSP से गठबंधन

     

     

    चंडीगढ़ – शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल ने भाजपा से गठबंधन की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन सिर्फ बसपा से है। यहां अकाली दल की बैठक के दाैरान सुखबीर बादल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा बसपा से गठबंधन है और किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं है।

    सुखबीर बादल ने कहा कि पानी समेत कई मुद्दों के बारे में भी आज भी बैठक में चर्चा संभव है। सुखबीर बादल के इस बयान के बाद पंजाब में भाजपा और अकाली दल की गठबंधन की चर्चाएं थमती नजर आ रही हैं। वहीं पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं भाजपा की सीनियर लीडरशिप ने अकाली दल के साथ फिलहाल किसी भी गठजोड़ से इनकार कर दिया है। विजय रुपाणी, मनजिंदर सिंह सिरसा व अन्य सीनियर लीडिरों ने साफ कहा कि 2024 में भाजपा सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके बाद भी 117 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा खुद को तैयार कर रही है।