जंडियाला गुरु बर्तन की दुकान में लगी भयानक आग 

जंडियाला गुरु बर्तन की दुकान में लगी भयानक आग 

MBD WEB NEWS जंडियाला गुरु ( प्रदीप जैन) : आज जंडियाला गुरु मैं मुनीम कुलदीप की हट्टी मैं आग लगने की खबर हाहाकार मच गया।देखते देखते बर्तन बाजार में भयानक आग लग गई। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक आग रात करीब एक-दो बजे से भड़की हुई थी, जिसने सुबह करीब छह बजे भयानक रूप ले लिया। नगर काउंसिल जंडियाला गुरु की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि अमृतसर से भी गाड़ियां बुलाई गईं, करीब 14 गाड़ियां जिन्होंने आग पर काबू पाया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान दुकान के मालिक मुनीम कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्हें करीब 30से 35 लाख का नुकसान हुआ है. आग बुझाने में शहरवासियों ने भी मदद की. मौके पर तहसीलदार मैडम इकविंदर कौर, एस पी मैडम जसवंत कौर, एसएचओ जंडियाला गुरु ,आम आदमी पार्टी नेता सरबजीत सिंह ,कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह के भाई सतिंदर सिंह,नरेश पाठक और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। दोपहर करीब दो बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। देर शाम तक भी आग की छोटी छोटी लपटें निकल रही थीं। कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ने भी फोन पर दुकानदार से अपना दुख साझा किया. बाजार में बर्तन दुकानदारों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दीं। बरतन बाजार यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि दुकानदार को अधिकतम मुआवजा दिया जाये.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *