Category: PUNJAB

  • भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने को लेकर लिया BBMB अहम फैसला, जानें क्या ये फैसला…

     

    भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने को लेकर लिया BBMB अहम फैसला, जानें क्या ये फैसला…

    MBD WEB NEWS चंडीगढ़ : पिछले कई दिनों से पंजाब में भारी बारिश के कहर के कारण राज्य में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं तो वहीं इसके परिमाणस्वरूप आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और लोगों को कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि काफी समय से भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने को लेकर बहुत सारी चर्चाएं चल रही थीं लेकिन BBMB द्वारा आज एक अहम मीटिंग की गई,जिसमें फैसला लिया गया कि भाखड़ा डैम से अधिक पानी नहीं छोड़ा जाएगा। अगले 3 दिनों तक भाखड़ा डैम से अधिक पानी नहीं छोड़ा जाएगा और BBMB की अगली बैठक के बाद ही इस संबंधी कोई फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि लोगों के मन में डर बैठा हुआ है कहीं डैम से पानी ज्यादा छोड़ा गया तो लोगो का भारी नुकसान ना हो जाए I

  • सुनील जाखड़ ने आज संभाली पंजाब BJP अध्यक्ष की जिम्मेदारी, बोले- सभी के साथ मिलकर करेंगे जनहित के कार्य

    सुनील जाखड़ ने आज संभाली पंजाब BJP अध्यक्ष की जिम्मेदारी, बोले- सभी के साथ मिलकर करेंगे जनहित के कार्य

     

     

    चंडीगढ़ – पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने आज पंजाब भाजपा प्रधान का पदभार ग्रहण कर लिया। सुनील जाखड़ ने अपने संबोधन के दाैरान कहा कि अकाली दल के साथ गठबंधन करने के बारे में कहा कि छोटे भाई वाला दर्जा मंजूर नहीं। इस दाैरान जाखड़ ने खुद मुख्तयारी होने का भी भाजपा वर्करों से आह्वान किया।

     

    समारोह में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी, सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, भाजपा की प्रदेश सीनियर लीडरशिप सहित सभी जिलों से भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • जिला प्रशासन ने अब तक 200 लोगों को सुरक्षित निकालाः डिप्टी कमिश्नर

    जिला प्रशासन ने अब तक 200 लोगों को सुरक्षित निकालाः डिप्टी कमिश्नर

    जिला प्रशासन ने अब तक 200 लोगों को सुरक्षित निकालाः डिप्टी कमिश्नर

    कहा पंजाब सरकार लोगों को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध

    जिले में स्थिति अभी तक नियंत्रण में, सुरक्षित निकाले गए लोगों को राहत कैंपों तक पहुंचाया गया


     
    MBD WEB NEWS : जालंधर, 11 जुलाई– डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बताया कि जिला प्रशासन ने अब तक बचाव कार्यों के दौरान लगभग 200 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और इन सभी लोगो को राहत कैंपों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार सभी लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी रिलीफ सेंटर्स में सुरक्षित निकाले गए लोगों को हरेक तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नकोदर, फिल्लौर, शाहकोट, और लोहियां ब्लॉक में बाढ़-संवेदनशील इलाकों में मिट्टी व रेत की हजारों बोरियां भरवाकर रखी गई हैं ताकि जरूरत पड़ने पर मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह मेडीकल टीमें भी प्रभावित इलाकों में लोगों तक सेहत सुविधाएं पहुंचा रही हैं।

    डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि सारा प्रशासन मिलकर राहत कार्यों में लगा हुआ है और स्थिति पर दिनरात नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की मुश्किल से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों के अलावा आर्मी व एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।

  • कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को तबीयत बिगड़ने के कारण फरीदकोट के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को तबीयत बिगड़ने के कारण फरीदकोट के अस्पताल में करवाया गया भर्ती

     

     

    बठिंडा : बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की सोमवार देर रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। लारेंस को पिछले कुछ दिनों से बुखार चढ़ा हुआ है और बुखार न टूटने के बाद उसे फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया है। डॉक्टर्स की चुनी हुई टीम लगातार बिश्नोई के आसपास है और उसका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल लॉरेंस की हालत स्थिर बनी हुई है।

    बता दें कि लॉरेंस को कड़ी सुरक्षा के बीच फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। लॉरेंस के आसपास सुरक्षा कड़ी की है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं। इसके चलते पुलिस दिन-रात उस पर निगरानी बनाए हुए है।

  • जालंधर के लोग रहे सतर्क: आज शाम तक बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा,प्रशासन पूरी तरह तैयार..

    जालंधर के लोग रहे सतर्क: आज शाम तक बढ़ सकता है बाढ़ का खतरा,प्रशासन पूरी तरह तैयार..

    सरकार द्वारा जारी किए एमरजेंसी नंबर

     

    MBD WEB NEWS  (फिल्लौर): पंजाब के कई भागों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और पंजाब से निकलने वाले दरियाओं में पानी के ओवरफ्लो के कारण कई इलाके पानी में डूब गए हैं। इस समय की बड़ी खबर सामने आई है जिसमें पता लगा है कि प्रशासन ने शनि गांव फिल्लौर के आस-पास गांवों मो साब तथा मियोंवाल को खाली करवा लिया है जबकि कुछ गांवों में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने एन.डी.आर.एफ. की टीमें लगा दी हैं जिन्होंने मोर्चा संभाल लिया है।
    उधर, इस संबंध में एक बड़ी खबर सामने आई है कि रोपड़ डैम से देर शाम तक 80 हजार क्यूसिक पानी और छोड़ा जा सकता है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण डैम पर लगातार दबाव बढ़ रहा है, जिस कारण पानी छोड़ा जाना जरूरी है। सतलुज दरिया पहले से ही क्षमता से ज्यादा पानी से लबालब है। अगर और पानी छोड़ा जाता है तो सतुलज दरिया के आस-पास लगते जालंधर के कई इलाकों के लिए और खतरा पैदा हो जाएगा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने NDRF को तैनात तो कर रखा है साथ ही आर्मी को भी स्टैंड बॉय पर रखा है।

    मानवता की मिसाल पेश करते हुए सांसद व डिप्टी कमिश्नर ने लुधियाना से कट चुके गांव के लोगों की जान बचाई
     
    आपात स्थिति का संदेश मिलते ही एमपी व डीसी ने लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए सरकारी मशीनरी को तुरंत किया सक्रिय

    कहा अधिकार क्षेत्र से मानवता व लोगों की जानें ज्यादा महत्वपूर्ण

    जालंधर से लोकसभा मेंबर सुशील कुमार रिंकू व डिप्टी कमिश्नर जालंधर विशेष सारंगल ने जरूरतमंद लोगों की सेवा व मानवता की मिसाल पेश करतु हुए लुधियाना जिले के अंतर्गत आने वाले गांव में एक परिवार की जान बचाई।

    संसद मैंबर व डिप्टी कमिश्नर दोनों फिल्लौर सब डिवीजन में बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे थे, जब उन्हें सतलुज के किनारे बसे गांव उच्चा खेड़ा बेट में एक परिवार के फंसे होने के बारे में इमरजेंसी संदेश मिला। उन्हें बताया गया कि जलस्तर तेजी से बढ़ने की वजह से परिवार को जल्द से जल्द बचाने की जरूरत है। इस बीच कुछ अधिकारियों द्वारा मेंबर पार्लियामेंट व डिप्टी कमिश्नर को इस बात से अवगत करवाया गया कि यह गांव लुधियाना में पड़ता है पर क्योंकि यह गांव उक्त जिले से कट गया था, इसलिए दोनों ने कीमती जानों को बचाने के लिए सरकारी तंत्र को तुरंत सक्रिय किया।

    सतलुज में आए उफान में फंसे परिवार को बचाने के लिए सांसद व डिप्टी कमिश्नर खुद एनडीआरएफ की टीम को साथ लेकर किश्ती में गए। जब दोनों मौके पर पहुंचे तो परिवार द्वारा अपना घर छोड़ने से इंकार कर दिया गया। लोकसभा मेंबर व डिप्टी कमिश्नर ने परिवार को उनके साथ किश्ती में सुरक्षित स्थान पर चलने के लिए प्रेरित किया गया क्योंकि परिवार की कीमती जाने बचाना उस वक्त की सबसे बड़ी जरूरत थी।

    इस दौरान लोकसभा मेंबर व डिप्टी कमिश्नर दोनों ने कहा कि यह जिलों के अधिकार क्षेत्र की बात नहीं है, फिलहाल मानवता सबसे पहले है। उन्होंने कहा कि चूंकि गांव लुधियाना से कट गया है और गांव वासियों द्वारा जालंधर प्रशासन के नंबरों पर फोन किया गया है, इसलिए इन परिवारों की मदद करना उनका फर्ज बनता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवान मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनके द्वारा लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए ही यह मुहिम चलाई गई है।

    उन्होंने कहा कि यह मानवता का फर्ज है और वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें इस संकट की घड़ी में लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि जालंधर प्रशासन द्वारा इस मुश्किल घड़ी में लोगों की कीमती जानें बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना यकीनी बनाने के लिए पहले ही व्याप्क सिस्टम स्थापित किया गया है।

  • पंजाब के हरिके हेड वर्क्स से छोड़ा गया 40565 क्यूसेक पानी, इस नदी के किनारे जाना हुआ खतरनाक, अलर्ट हुआ प्रशासन 

    पंजाब के हरिके हेड वर्क्स से छोड़ा गया 40565 क्यूसेक पानी, इस नदी के किनारे जाना हुआ खतरनाक, अलर्ट हुआ प्रशासन

     

    तरनतारन: पंजाब में हो रही वर्षा से भले ही लोगों को थोड़ी राहत रही। परंतु बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित रहा। जिले के दर्जनों गांवों पर ब्यास में बढ़े पानी की मार पड़ी है। हजारों एकड़ फसलों के खराब होने का संदेह है। जगह-जगह राहत कार्य भी जारी हैं। हरिके हेड वर्क्स से रविवार को 40,565 क्यूसिक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया ताकि ब्यास दरिया के साथ लगते गांवों में जलभराव कम हो सके और गांवों में पानी से नुकसान न हो। यह छोड़ा गया पानी पाकिस्तान जाएगा। वर्षा से शहरी क्षेत्रों की सड़कें टूट गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में छप्पड़ों का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।

    वहीं अमृतसर जिले में रावी के किनारे बसे गांव घोनेवाल में नदी के बढ़े जलस्तर के कारण बाढ़ का खतरा है। इसको लेकर किए जाने वाले प्रबंधों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुबह उज्ज दरिया में दो लाख क्यूसिक पानी छोड़ने के बाद मकौड़ा पत्तन के पास दरिया का पानी रावी नदी में प्रवेश कर गया है। इसके बाद जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में रावी के किनारे जाना खतरनाक है। उन्होंने रावी के आसपास रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है।

    तरनतारन जिले में दरिया ब्यास के साथ लगते कस्बा चोहला साहिब, खडूर साहिब, गोइंदवाल साहिब, वैरोवाल के अलावा सभरा, कोटबुड्ढा से लेकर खेमकरण, खालड़ा, घरियाला, वल्टोहा, अलगों कोठी, भिखीविंड, सुरसिंह, झब्बाल, चीमा कलां, जगतपुरा, कसेल, मीयांपुर, नौशहरा ढाला व अन्य गांवों में हजारों एकड़ फसलों पर बरसाती पानी की मार पड़ी। निकासी नालों की समय पर सफाई न होने के कारण खेतों में जलभराव का असर ज्यादा रहा। गांवों के छप्पड़ों का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया है। विधायक कश्मीर सिंह सोहल ने कस्बा झब्बाल में पहुंचकर ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए जेसीबी और क्रेन लगवाकर निकासी नालों से बूटी निकलवानी शुरू की। ग्रामीणों ने प्रशासन का साथ दिया।

    उधर, हरिके हेड वर्क्स पर पहले 23 हजार क्यूसिक पानी की आमद होती थी जो शनिवार की रात को 30,409 क्यूसिक दर्ज की गई। हरिके हेड वर्क्स से राजस्थान को 13,462 क्यूसिक पानी रविवार को छोड़ा गया। फिरोजपुर फीडर में 8512 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। विभाग के मुताबिक यहां कुल 40,565 क्यूसिक पानी डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया है ताकि हरिके पत्तन दरिया को उफान पर आने से रोका जा सके और आसपास के गांवों में नुकसान से बचाव किया जा सके। इस बीच अमृतसर के डीसी अमित तलवाड़ ने जिला प्रशासन और रावी से सटे गांवों के अधिकारियों को सतर्क रहने और बाढ़ की स्थिति में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नंबर 01832229125 पर संपर्क करने को कहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है।

  • पंजाब सरकार ने बारिश को देख 13 जुलाई तक सभी स्कूल किये बंद, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर दी जानकारी

    पंजाब सरकार ने बारिश को देख 13 जुलाई तक सभी स्कूल किये बंद, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर दी जानकारी

     

    पंजाब में कई जिलों में बाढ़ आने के आसार

    MBD WEB NEWS:  जालंधर (सुमेश शर्मा): पंजाब में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने राज्य में 13 जुलाई तक छुट्टी का ऐलान किया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करते हुए दी है।

    शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मानयोग मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देश के मुताबिक राज्य में लगातार बारिश के कारण सुरक्षा के मद्देनज़र पंजाब सरकार की तरफ से तुरंत प्रभाव से राज्य के सभी सरकारी, एडिड, मानता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 13 जुलाई तक छुट्टियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- घबराएं नहीं

     

    पंजाब के CM भगवंत मान ने लिखा- पंजाबियों को मेरी अपील है कि किसी किस्म का कोई घबराहट में न आएं। मैं पंजाब के हर छोटे-बड़े अफसरों से कोने-कोने की जानकारी ले रहा हूं। कुदरती आपदा है, इसका मिल-जुलकर सामना करेंगे। सरकार लोगों के साथ है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

    मुख्यमंत्री जलभराव से प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

    मुख्यमंत्री भगवंत मान प्राकृतिक आपदा को देखते हुए खुद भी फील्ड में उतरेंगे। जानकारी के मुताबिक भगवंत मान आज मोहाली, खरड़, रोपड़ के उन इलाकों का दौरान करेंगे, जहां पर बारिश के कारण जलभराव की दिक्कतें सामने आ रही ही हैं।

  • सतलुज दरिया का बांध टूटने के बाद पंजाब पुलिस एकेडमी में घुसा पानी, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां डूबी

    सतलुज दरिया का बांध टूटने के बाद पंजाब पुलिस एकेडमी में घुसा पानी, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां डूबी

     

    MBD WEB NEWS फिल्लौर, 10 जुलाई (ब्यूरो) : पंजाब में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। सतलुज दरिया के आसपास के गांव खाली करवाए जा रहे हैं। ऐसे में बड़ी खबर सामने आ रही है। सतलुज दरिया के किनारे बने पंजाब पुलिस अकादमी में पानी घुस गया है। जहां 100 से ज्यादा गाड़ियां जलमग्न हो गई हैं

    सतलुज दरिया का मुख्य बांध टूटने से पानी का तेज बहाव पंजाब पुलिस अकादमी में दाखिल हो गया, जिसका हैरान करता वीडियो भी सामने आया है। अकादमी में ट्रेनिंग पर आए पुलिस कर्मचरियों की 100 से ज्यादा गाड़ियां पानी में डूब गई। आखिरकार सभी अधिकारियों ने मिलकर अपने वाहनों को निकालने के लिए मानव श्रृंखला बनाकर रस्सियों के सहारे अपनी डूबी हुई गाड़ियां बाहर निकालने की कोशिश की।

    पानी के तेज बहाव के आगे उनका जोर नहीं चला, वह मात्र 3-4 वाहन ही बाहर निकाल पाए। अधिकारी प्रशासन से कश्तियां मंगवाने का आग्रह करते रहे। हालांकि 10 बजे तक उन्हें अब तक प्रशासन से कोई सुविधा नहीं मिली। फिलहाल पंजाब पुलिस अकादमी अपने स्तर पर बचाव काम में जुट गई है।

  • जालंधर में स्थित सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी ने मंदिरों पर छोटे वस्त्र पहनने पर लगाई पूर्ण पाबंदी

    जालंधर में स्थित सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी ने मंदिरों पर छोटे वस्त्र पहनने पर लगाई पूर्ण पाबंदी

     

    MBD WEB NEWS : जालंधर (सुमेश शर्मा): पंजाब में कई मंदिरों पर छोटे वस्त्र पहनने पर पाबंद लग चुकी है। वहीं अब सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी ने छोटे वस्त्र पहनकर मंदिर आने वाले भक्तों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। कमेटी द्वारा मंदिर ने बैनकर लगाकर जारी किए गए नए निर्देशों के मुताबिक मंदिर में छोटे वस्त्र, हॉफ पेंट, वरमुडा, मिनी स्कर्ट, कटेफटे जीन्स आदि पहनकर आने पर पाबंदी लगाई गई है।
  • पंजाब सरकार ने भारी बारिश व नदियों में आये उफान को देखते हुए जारी किए इमरजेंसी के लिए फोन नंबर

    पंजाब सरकार ने भारी बारिश व नदियों में आये उफान को देखते हुए जारी किए इमरजेंसी के लिए फोन नंबर

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) पंजाब सरकार ने सूबे में हो रही भारी बारिश को देखते हुए सभी जिलों में एमरजैंसी नंबर का ऐलान किया है किसी भी सैलाब से होने वाली परेशानी में आप अपने जिले के इमरजेंसी नंबर पर डायल करके सूचना दे व प्राप्त कर सकते हैं

    जिले में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए सरकार तैयार

    कैबिनेट मंत्री और राज्य सभा मैंबर द्वारा मानसून सीजन के मद्देनजऱ बाढ़ से सुरक्षा सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा


    मानसून के दौरान शहर को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए आपसी तालमेल अपनाने का आह्वान

    कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और राज्य सभा मैंबर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने रविवार को गिद्दड़पिंडी में बाढ़ संभावित इलाकों का तूफ़ानी दौरा किया और मौजूदा मानसून सीजन के मद्देनजऱ बाढ़ निवारक प्रबंधों का जायज़ा लिया।

    कैबिनेट मंत्री और राज्य सभा मैंबर ने किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों का जायज़ा लिया और बाढ़ संवेदनशील गाँवों का दौरा किया, जहाँ उन्होंने गाँव वासियों को लगातार बारिश के मद्देनजऱ सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा सभी ज़रुरी प्रबंध पहले ही किये जा चुके हैं। कैबिनेट मंत्री और राज्य सभा मैंबर ने लोगों से बातचीत की और उनको आश्वासन दिया कि बाढ़ से उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

    उन्होंने बताया कि जि़ला प्रशासन द्वारा जि़ला स्तर पर पहले ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा चुका है और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सारी स्थिति पर नजऱ रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सतलुज नदी के किनारों को मज़बूत करने के लिए सम्बन्धित विभागों द्वारा ज़रुरी सुरक्षा कार्य पहले ही किये जा चुके हैं।

    अधिकारियों ने मंत्री और संसद मैंबर को बताया कि प्रशासन द्वारा इस साल के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्य योजना पहले ही तैयार की जा चुकी है। मानसून के दौरान नदी के पानी के स्तर पर अधिकारियों द्वारा पूरी नजऱ रखी जायेगी, जिससे किसी भी तरह की बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।

    उन्होंने जिले में बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए जालंधर प्रशासन की तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पहले ही पूरी तरह तैयार है।