पंजाब सरकार ने बारिश को देख 13 जुलाई तक सभी स्कूल किये बंद, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर दी जानकारी

पंजाब सरकार ने बारिश को देख 13 जुलाई तक सभी स्कूल किये बंद, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट कर दी जानकारी

 

पंजाब में कई जिलों में बाढ़ आने के आसार

MBD WEB NEWS:  जालंधर (सुमेश शर्मा): पंजाब में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने राज्य में 13 जुलाई तक छुट्टी का ऐलान किया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करते हुए दी है।

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मानयोग मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देश के मुताबिक राज्य में लगातार बारिश के कारण सुरक्षा के मद्देनज़र पंजाब सरकार की तरफ से तुरंत प्रभाव से राज्य के सभी सरकारी, एडिड, मानता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 13 जुलाई तक छुट्टियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- घबराएं नहीं

 

पंजाब के CM भगवंत मान ने लिखा- पंजाबियों को मेरी अपील है कि किसी किस्म का कोई घबराहट में न आएं। मैं पंजाब के हर छोटे-बड़े अफसरों से कोने-कोने की जानकारी ले रहा हूं। कुदरती आपदा है, इसका मिल-जुलकर सामना करेंगे। सरकार लोगों के साथ है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री जलभराव से प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

मुख्यमंत्री भगवंत मान प्राकृतिक आपदा को देखते हुए खुद भी फील्ड में उतरेंगे। जानकारी के मुताबिक भगवंत मान आज मोहाली, खरड़, रोपड़ के उन इलाकों का दौरान करेंगे, जहां पर बारिश के कारण जलभराव की दिक्कतें सामने आ रही ही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *