सतलुज दरिया का बांध टूटने के बाद पंजाब पुलिस एकेडमी में घुसा पानी, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां डूबी

सतलुज दरिया का बांध टूटने के बाद पंजाब पुलिस एकेडमी में घुसा पानी, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां डूबी

 

MBD WEB NEWS फिल्लौर, 10 जुलाई (ब्यूरो) : पंजाब में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। सतलुज दरिया के आसपास के गांव खाली करवाए जा रहे हैं। ऐसे में बड़ी खबर सामने आ रही है। सतलुज दरिया के किनारे बने पंजाब पुलिस अकादमी में पानी घुस गया है। जहां 100 से ज्यादा गाड़ियां जलमग्न हो गई हैं

सतलुज दरिया का मुख्य बांध टूटने से पानी का तेज बहाव पंजाब पुलिस अकादमी में दाखिल हो गया, जिसका हैरान करता वीडियो भी सामने आया है। अकादमी में ट्रेनिंग पर आए पुलिस कर्मचरियों की 100 से ज्यादा गाड़ियां पानी में डूब गई। आखिरकार सभी अधिकारियों ने मिलकर अपने वाहनों को निकालने के लिए मानव श्रृंखला बनाकर रस्सियों के सहारे अपनी डूबी हुई गाड़ियां बाहर निकालने की कोशिश की।

पानी के तेज बहाव के आगे उनका जोर नहीं चला, वह मात्र 3-4 वाहन ही बाहर निकाल पाए। अधिकारी प्रशासन से कश्तियां मंगवाने का आग्रह करते रहे। हालांकि 10 बजे तक उन्हें अब तक प्रशासन से कोई सुविधा नहीं मिली। फिलहाल पंजाब पुलिस अकादमी अपने स्तर पर बचाव काम में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *