Category: PUNJAB

  • स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने की फिल्लौर में सीसीटीवी कैमरों की शुरुआत

    स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने की फिल्लौर में सीसीटीवी कैमरों की शुरुआत

    स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने की फिल्लौर में सीसीटीवी कैमरों की शुरुआत

    लोगों को 76.46 लाख रुपए के विकास कार्य किये समर्पित

    आम आदमी पार्टी की सरकार ने नौजवानों को नौकरियां देकर और कच्चे अध्यापकों को रेगुलर करके किया ऐतिहासिक काम

    MBD WEB NEWS फिल्लौर ( जालंधर), 28 जुलाई: पंजाब के स्थानीक निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज यहां 76.46 लाख रुपए की लागत के साथ मुकम्मल हुए अलग-अलग प्रोजैक्ट लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के हर एक क्षेत्र को अति-आधुनिक सहूलियतें प्रदान करेगी।

    शहर में सीसीटीवी कैमरों की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि फिल्लौर की अहम 61 स्थानों को कवर करते हुए यह कैमरे लोगों के लिए बहुत बड़ी सुविधा साबित होंगे और जान-माल की सुरक्षा को यकीनी बनाने में अहम रोल अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कैमरे शुरू होने साथ अपराधों की असरदार ढंग के साथ रोकथाम की जा सकेगी। स्थानीय नगर कौंसिल में बना पार्क लोगों को समर्पित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे पार्क लोगों को अपनी सेहत संभाल और रोज़मर्रा की सैर करने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे क्षेत्रों में भी लोगों की सुविधा के लिए ऐसे पार्क स्थापित किये जा रहे हैं।

    स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में ज़रुरी विकास कार्य करवा रही है जिस के अंतर्गत फिल्लौर में 76.46 लाख रुपए के कार्य मुकम्मल किये जा चुके हैं और 30 लाख रुपए की लागत वाले काम प्रगति अधीन हैं। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल फिल्लौर से संबंधित सभी वार्डों के लिए 5.50 करोड़ रुपए के कार्यों को मंज़ूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि हाउसिंग फार आल के अंतर्गत 166 लाभपात्रियों के मामलों के लिए 3 करोड़ रुपए मंज़ूर किये गए हैं।
    मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार को 30 हज़ार के करीब नौकरियां देने और 12000 से अधिक अध्यापकों को रेगुलर करने सम्बन्धित उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बेरोज़गार नौजवानों को नौकरियां देकर पिछले डेढ़ दशक से कच्चे अध्यापकों के तौर पर सेवाएं दे रहे अध्यापकों को पक्का करके ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि सूबे के हरेक वर्ग की तरक्की और ख़ुशहाली के लिए पंजाब सरकार पूरी तत्पर है।

    इस मौके पर पंजाब राज कंटेनर और वेयर हाउसिंग निगम की चेयरपरसन राजविन्दर कौर थियाड़ा, आम आदमी पार्टी के नेता प्रिंसिपल प्रेम कुमार के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 12500 कच्चे अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 12500 कच्चे अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

    चंडीगड़  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चंडीगढ़ में 12,500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत शबद कीर्तन से हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने मंच पर जूते उतारकर कीर्तन सरवन किया।

  • जानें किन राज्यों में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक भारी बारिश का जारी किया अलर्ट; यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

    जानें किन राज्यों में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक भारी बारिश का जारी किया अलर्ट; यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

     

     

    नई दिल्ली : देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी देश के बहुत से राज्यों में बारिश का ये सिलसिला जारी रहेगा। IMD ने अगले दो दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, कोस्टल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी।

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट है। बारिश के बीच भूस्खलन के कारण ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है। ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले के पागलनाला में भी लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद हैं। IMD ने अगले 3 तीन राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

    मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, तीन दिनों के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी।

    मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (बुधवार) न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते देश की राजधानी नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। गुरुवार सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.69 मीटर दर्ज किया गया है।

  • नहीं रहे; मशहूर गायक सुरिंदर शिंदा,आज सुबह डीएमसी में हुआ निधन,पंजाब के लोगों में दौड़ी शोक की लहर..

     नहीं रहे; मशहूर गायक सुरिंदर शिंदा,आज सुबह डीएमसी में हुआ निधन,पंजाब के लोगों में दौड़ी शोक की लहर..

     

     

    लुधियानाः मशहूर पंजाबी लोक गायक सुरिंदर शिंदा का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज सुबह 7.30 बजे डीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि पिछले दिनों उनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई थी और उन्हें लुधियाना के माडल टाऊन के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इससे पहले उनके मौत की अफवाह फैली थी पर बेटे ने फेसबुक पर लाइव होकर इन अफवाहों का खंडन किया था।

    कुछ दिन पहले उन्होंने अस्पताल में एक ऑपरेशन करवाया था, जिसके बाद शरीर में इन्फेक्शन बढ़ गया था। शिंदा कई दिन दीप अस्पताल में भी वेंटिलेटर पर रहे। इसके बाद उनकी बिगड़ती हालत के कारण उन्हें DMC शिफ्ट कर दिया गया था।

    अपने करियर में सुरिंदर शिंदा ने कई पॉपुलर गीत लिखे हैं, जिनके फैंस दीवाने हैं। उनके सबसे पॉपुलर गानों में ‘जट जियोना मोर’, ‘पुत्त जट्टन दे’, ‘ट्रक बिलिया’, ‘बलबीरो भाभी’ और ‘काहर सिंह दी मौत’ शामिल हैं।

     

     

  • 13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु पुलिस कमिश्नर श्री कुलदीप सिंह चाहल, डी.सी.पी श्री अंकुर गुप्ता व डी.सी.पी श्री जगमोहन सिंह को दिया निमंत्रण पत्र

    13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु पुलिस कमिश्नर श्री कुलदीप सिंह चाहल, डी.सी.पी श्री अंकुर गुप्ता व डी.सी.पी श्री जगमोहन सिंह को दिया निमंत्रण पत्र

    13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु पुलिस कमिश्नर श्री कुलदीप सिंह चाहल, डी.सी.पी श्री अंकुर गुप्ता व डी.सी.पी श्री जगमोहन सिंह को दिया निमंत्रण पत्र

    *20 अगस्त को लगेगा जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि.) का 13 वां वार्षिक लंगर*

    MBD WEB NEWS जालंधर ( सुमेश शर्मा) 25 जुलाई 2023 जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि.) की और से 13वां विशाल लंगर 20 अगस्त दिन रविवार 2023 को दुर्गा मंदिर मार्केट में लगाया जा रहा है।
    संस्था द्वारा लगने वाले 13वें विशाल लंगर में पुलिस कमिश्नर श्री कुलदीप सिंह चाहल व डी.सी.पी (लॉ एंड ऑर्डर) श्री अंकुर गुप्ता तथा डी.सी.पी श्री जगमोहन सिंह (सिटी एंड हेड क्वार्टर) विशेष अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।
    इस मौके संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर श्री कुलदीप सिंह चाहल व डी.सी.पी (लॉ एंड ऑर्डर) श्री अंकुर गुप्ता तथा डी.सी.पी श्री जगमोहन सिंह (सिटी एंड हेड क्वार्टर) को चुनरी तथा निमंत्रण पत्र भेंट किया।

    इस मौके जय मां चिंतपूर्णी नौजवान सभा (रजि.) के प्रमुख सेवादार नीरज जिंदल गोल्डी, कैशियर सन्नी कुमार, महासचिव रामपाल वर्मा, डाक्टर सुरेश कुमार सेठी, सरवन शमां लाहौरिया, धरमिंदर शर्मा बिट्टू, मनोज कुमार उपस्थित थे।


    संस्था के कैशियर सन्नी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की भांति इस बार भी लंगर को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। संस्था की और से लंगर के दौरान पूरी- छोले, हलवा, कद्दू, कडी – चावल, चपाती-मटर पनीर, दाल मखनी, व कुलफी, आईसक्रीम व ठंडे मीठे जल का विशेष आयोजन किया गया है।

    उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि इस लंगर में जालंधर के मशहूर कैटर हीरा लाल की और से गोल-गप्पे, टिक्की, न्यूडल्स, डोसा, चिल्ला, खट्टे-मिट्ठे लड्डू, पाव-भाजी, पासता, दही भल्ले, क्रीम भल्ला, पापड़ी- चाट, पापकोन व अन्य कई स्वादिष्ट – व्यंजन आकर्षण का केंद्र होगे ।

    संस्था के प्रमुख सेवादार नीरज जिन्दल गोल्डी ने कहा कि आए हुए भक्तजनों को प्रसाद ग्रहण कराने के बाद माता की चुनरी व चित्र भेट कर सम्मानित किया जाएगा।

  • हथियारबंद लुटेरों ने पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से साढ़े 23 लाख  लूटे..

    हथियारबंद लुटेरों ने पंजाब में लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से साढ़े 23 लाख  लूटे..

     

     

     

    फिल्लाैर -लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर से सोमवार को साढ़े 23 लाख रुपए लूट लिए गए। हथियारबंद लुटेरों ने कैशियर सुधाकर की कार घेर ली और हथियारों के दम पर उसे डराना शुरू कर दिया। सुधाकर ने खुद को कार में लाक कर लिया लेकिन लुटेरों ने कार के शीशे तोड़ दिए और कैश वाला बैग लूट ले गए।

    लाडोवाल टोल प्लाजा के कैशियर सुधाकर रोजाना की तरह सोमवार को बैंक में कैश जमा करवाने के लिए बोलेरो गाड़ी में फिल्लौर की तरफ निकले। लुटेरे पहले ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही सुधाकर पैसे लेकर अपने ड्राइवर के साथ निकले, लुटेरों ने पीछा शुरू कर दिया। लुटेरे ब्रिजा गाड़ी में आए थे। फिल्लौर में पुलिस नाका क्रॉस करने के बाद उन्होंने कैशियर सुधाकर की गाड़ी को घेर लिया।

  • भारी बारिश के कारण जालंधर में स्थित सोढल मंदिर की दीवार गिरी …

    भारी बारिश के कारण जालंधर में स्थित सोढल मंदिर की दीवार गिरी …

    भारी बारिश के कारण जालंधर में स्थित सोढल मंदिर की दीवार गिरी …

     

    बाल बाल बचे दीवार के सहारे दुकान लगाने वाले दुकानदार

    MBD WEB NEWS : (सुमेश शर्मा) जालंधर के प्रसिद्ध श्री सोढल मंदिर में दीवार गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आज सुबह से तेज बारिश और हवा के कारण सोढल मंदिर की बाहर वाली दीवार वहां लगे पेड़ के गिरने से धराशाही हो गई हालांकि किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन पेड़ गिरने से रोड ब्लॉक हो गई जिसे जल्द ही खोल दिया गया।

     

    दीवार के चपेट में आई गाड़ी

     

  • बारिश ने एक बार फिर से बढ़ाई लोगों की चिंता; पंजाब में अलर्ट जारी

    बारिश ने एक बार फिर से बढ़ाई लोगों की चिंता; पंजाब में अलर्ट जारी

     

    चंडीगड़ : बाढ़ की मार के बीच बारिश ने फिर चिंता बढ़ा दी है। अमृतसर, गुरदासपुर व डेरा बाबा नानक में सुबह से भारी बारिश हो रही है। डेरा बाबा नानक में भारी बारिश के चलते फिर से रावी दरिया का जल स्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इसी दौरान चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब में अलग-अलग जिलों में भारी हो रही है। जानकारी के अनुसार पंजाब के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आपको बता दें कि हिमाचल में भी भारी बारिश के अलर्ट पर है।

    जिस तरह भारी बारिश हो रही है उससे उन लोगों की चिंता बढ़ गई है जो बाढ़ के बीच अपना सामान लेकर छतों य टैंटों में अपना गुजारा कर रहे हैं। अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। यह बारिश श्री करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी चिंता बनी हुई है कि उन्हें कब राहत मिलेगी।

    वहीं आपको बता दें कि पंजाब के 3 जिलों में शुक्रवार को तेज हवाओं के दौरान बारिश हुई, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहने से लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश होगी।

  • निगम यूनियनों की मांग सुभाष सोंधी को दी जानी चाहिए चेयरमैनी ताकि उनकी बात सीधी पहुंचे सरकार तक : बंटू सभ्रवाल

    निगम यूनियनों की मांग सुभाष सोंधी को दी जानी चाहिए चेयरमैनी ताकि उनकी बात सीधी पहुंचे सरकार तक : बंटू सभ्रवाल

    निगम यूनियनों की मांग सुभाष सोंधी को दी जानी चाहिए चेयरमैनी ताकि उनकी बात सीधी पहुंचे सरकार तक : बंटू सभ्रवाल

     

    MBD WEB NEWS :जालंधर 19 जुलाई ( सुमेश शर्मा) : जालंधर नगर निगम के समूह यूनियन ने आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष सौंधी से मीटिंग कर अपनी मांगें उनके समक्ष रखी। जिन में सेनेटरी सुपरवाइजर यूनियन, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी यूनियन, माली बेलदार यूनियन, फिटर कुली यूनियन के प्रतिनिधि विशेष रूप में उपस्थित हुए। जिन्होंने एक तरफ लंबे समय से चल रही अपनी मांगों को दोहराया और कहा कि आप सरकार से उन्हें अपनी मांगें पूरी होने की उम्मीद है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सुभाष सौंधी उनके समाज से संबंधित हैं और सब अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि हर किसी के दुख सुख में साथ सदा खड़े हुए हैं और जब आज वह उनके साथ मीटिंग कर रहे हैं तो उन्हें अपनी मांगों का हल जल्द ही नजर आ रहा है। उन्होंने अपनी मांगों में पंजाब सरकार आप नेता सुभाष को चेयरमैनी दी जानी चाहिए। जिससे दलित समाज का प्रोत्साहन बड़े और वह उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम बने।
    इस मौके पर विशेष तौर पर आप नेता सुभाष सौंधी ने आप सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की और कहां की आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है और उनकी हर समस्या को हल करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जहां एक और सरकार विकास कार्यों की ओर ध्यान दे रही है वही सरकारी मुलाजिम एवं कर्मचारियों की हर मांग को पूरा करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा यूनियनों की मांगे उनके समक्ष रखी गई है जिन्हें वह निकाय मंत्री बलकार सिंह एवं मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और जल्द से जल्द इन मांगों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह दलित समाज से संबंधित है और हर जनसाधारण की मुश्किल को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने यूनियन के प्रधानो से कहा कि वह अपने काम को और भी निष्ठा एवं तन्मयता से करें। ताकि सरकार से उनकी मांगों को मनवाना उनके लिए और भी आसान हो जाए।
    इस अवसर पर यूनियन नेता बंटू सभ्रवाल, रिम्पी कल्याण, राजन कल्याण, मनीष बाबा, शम्मी थापर, सुनील दत्त बॉबी व अन्य यूनियन नेता एवं सदस्य मौजूद थे।

  • ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਉੱਜ ਅਤੇ ਰਾਵੀ ਦਰਿਆ ਦੇ ਨੇੜੇ ਰਹਿੰਦੀ ਵਸੋਂ ਨੂੰ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਤ ਖੇਤਰ ਤੋਂ ਦੂਰ ਜਾਣ ਅਤੇ ਚੌਕਸ ਰਹਿਣ ਦੀ ਅਪੀਲ

    ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਉੱਜ ਅਤੇ ਰਾਵੀ ਦਰਿਆ ਦੇ ਨੇੜੇ ਰਹਿੰਦੀ ਵਸੋਂ ਨੂੰ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਤ ਖੇਤਰ ਤੋਂ ਦੂਰ ਜਾਣ ਅਤੇ ਚੌਕਸ ਰਹਿਣ ਦੀ ਅਪੀਲ

    ਰਾਵੀ ਦਰਿਆ ਕਿੰਨਾਰੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਧਿਆਨ ਦੇਣ
    7:30 am 19 July 2023 ਦਿਨ ਬੁੱਧਵਾਰ

    ਉੱਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ 171797 ਕਿਊਸਿਕ ਪਾਣੀ ਛੱਡਿਆ

    ਉੱਜ ਦਰਿਆ ਦਾ ਵਧਿਆ ਪਾਣੀ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ 8:00 ਵਜੇ ਮਕੌੜਾ ਪੱਤਣ ਅਤੇ 10:00 ਵਜੇ ਤੱਕ ਧਰਮਕੋਟ ਪੱਤਣ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਜਾਵੇਗਾ

    ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਉੱਜ ਅਤੇ ਰਾਵੀ ਦਰਿਆ ਦੇ ਨੇੜੇ ਰਹਿੰਦੀ ਵਸੋਂ ਨੂੰ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਤ ਖੇਤਰ ਤੋਂ ਦੂਰ ਜਾਣ ਅਤੇ ਚੌਕਸ ਰਹਿਣ ਦੀ ਅਪੀਲ

    MBD WEB NEWS : ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ, 19 ਜੁਲਾਈ  – ਪਹਾੜੀ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੀ ਲਗਾਤਾਰ ਭਾਰੀ ਬਾਰਸ਼ ਕਾਰਨ ਦਰਿਆਵਾਂ ਅਤੇ ਨਾਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਵੱਧ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਉੱਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਅੱਜ 2 ਲੱਖ ਕਿਊਸਿਕ ਪਾਣੀ ਛੱਡਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਡਾ. ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉੱਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਛੱਡਿਆ ਗਿਆ 171797 ਕਿਊਸਿਕ ਪਾਣੀ ਛੱਡਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ 8:00 ਵਜੇ ਮਕੌੜਾ ਪੱਤਣ ਕੋਲ ਰਾਵੀ ਰਦਿਆ ਵਿੱਚ ਆਣ ਮਿਲੇਗਾ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਦੋ ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਕਰੀਬ ਦੁਪਹਿਰ 10:00 ਵਜੇ ਧਰਮਕੋਟ ਪੱਤਣ, ਘੋਨੇਵਾਲ (ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ) ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦਰਿਆ ਉੱਜ ਅਤੇ ਰਾਵੀ ਦੇ ਨੇੜੇ ਰਹਿੰਦੀ ਵਸੋਂ ਨੂੰ ਸਾਵਧਾਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਉੱਜ ਤੇ ਰਾਵੀ ਦਰਿਆ ਦੇ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਤ ਖੇਤਰਾਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿਣ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਆਪਣੇ ਜਾਨਵਰਾਂ ਆਦਿ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਥਾਵਾਂ `ਤੇ ਲੈ ਜਾਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹੜ੍ਹ ਵਰਗੀ ਸਥਿਤੀ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਦੇ ਟੋਲ ਫਰੀ ਨੰਬਰ 1800-180-1852 ਜਾਂ ਫਲੱਡ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਦੇ ਨੰਬਰ 01874-266376 ਉੱਪਰ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਹੜ੍ਹ ਵਰਗੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਥਿਤੀ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਤਿਆਰ ਹੈ।