Category: PUNJAB

  • कृषि मशीनें सब्सिडी पर लेने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में विस्तार-डिप्टी कमिश्नर

    कृषि मशीनें सब्सिडी पर लेने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में विस्तार-डिप्टी कमिश्नर

     

    कृषि मशीनें सब्सिडी पर लेने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में विस्तार-डिप्टी कमिश्नर

    किसान 15 अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल agrimachinerypb.com पर आवेदन कर सकते हैं

    किसानों को योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु किया आमंत्रित

    कृषि कार्यालय या किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 18001801551 पर किया जा सकता संपर्क

    जालंधर, 5 अगस्त:पंजाब सरकार ने राज्य में समैम योजना के तहत कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल agrimachinerypb.com के माध्यम से मांगे गए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने बताया कि जो किसान सब्सिडी पर कृषि मशीनरी प्राप्त करना चाहते हैं, वे 15 अगस्त शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पैडी ट्रांसप्लांटर्स, पीटीओ संचालित बंड फॉर्मर, डी.एस.आर. ड्रिल, ऑयल मिल, आलू प्लांटर (स्वचालित/अर्धस्वचालित), मिनी प्रोसेसिंग प्लांट, ट्रैक्टर संचालित बूम स्प्रेयर, नर्सरी सीडर के अलावा पोर्टल पर दी गई सूची के अनुसार मशीनों पर सब्सिडी दिया जा रहा है।

    सब्सिडी की दर योजना की गाइडलाइन के अनुसार होगी। योजना के तहत एससी किसानों के लिए अलग से धनराशि भी उपलब्ध है।

    जिले के किसान सब्सिडी मशीनों के संबंध में कृषि कार्यालय के किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 18001801551 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा और इस संबंध में किसानों को तकनीकी सहायता के लिए पूरे कृषि विभाग को ब्लॉक स्तर पर किसानों से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

     

  • जानिए किस नगर निगम ने चुनाव के लिए जारी किया नोटिफिकेशन ,वार्डबंदी का काम पूरा

    जानिए किस नगर निगम ने चुनाव के लिए जारी किया नोटिफिकेशन ,वार्डबंदी का काम पूरा

     

     

    लुधियाना  पंजाब में नगर परिषद और नगर निगम चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गई है। नवंबर में निगम चुनाव होने हैं, उससे पहले वार्डबंदी का काम पूरा हो चुका है। लुधियाना आउट के कुल 95 वार्डों के लिए वोटिंग होनी है इनमें से 47 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, इसके अलावा 14 वार्ड एससी सीटों के लिए आरक्षित हैं और बाकी सामान्य सीटें हैं। इसे चंडीगढ़ के उच्च अधिकारियों ने पास कर दिया है। यह जानकारी लुधियाना नगर निगम के एमटीपी और निगम कमिश्नर ने साझा की। उन्होंने कहा कि यदि कोई पूर्व पार्षद या कोई प्रत्याशी कोई सुझाव देना चाहता है तो 7 दिन का समय निर्धारित किया गया है। 7 दिन के अंदर अपने सुझाव दे सकते हैं।

  • जालंधर में लुटेरों के हौंसले बुलंद, घर में घुसकर महिला से चेन छीनकर मौके से फरार

    You are currently viewing जालंधर में लुटेरों के हौंसले बुलंद, घर में घुसकर महिला से चेन छीनकर मौके से फरार

    Robbers in Jalandhar are high, entered the house and snatched the chain from the woman and escaped from the spot

    जालंधर में लुटेरों के हौंसले बुलंद, घर में घुसकर महिला से चेन छीनकर मौके से फरार

     

    • जालंधर: महानगर में लुटेरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ लुटेरे दिन-दिहाड़े घर में घुसकर वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला कैंट के दीप नगर इलाके से सामने आया है। यहां 2 बाइक सवार लुटेरे एक महिला के घर में घुसकर उसकी चैन छीनकर वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी अनुसार, शुक्रवार दोपहर एक महिला एक्टिवा पर बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौटी तो इस दौरान दो बाइक सवार लुटेरे पीछे से आए और उनमें से एक लुटेरा महिला के घर में घुस गया और चेन छीन कर फरार हो गया। महिला ने भाग कर उक्त लुटेरे का पीछा करने की कोशिश की लेकिन तब तक लुटेरों ने अपनी बाइक तेज़ी से भगा ली। इस वारदात की सारी वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। आए दिन लूट की ऐसी वारदातें देख कर ऐसा प्रतीत होता है जैसे लुटेरों के मन में पुलिस का कोई डर नहीं रहा है।

  • जालन्धर के बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग, धूं धूं जलने लगी …

    जालन्धर के बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी आग, धूं धूं जलने लगी …

     

    3 अगस्त (सुमेश शर्मा) जालंधर शहर के बस स्टैंड में बसों में आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के डिपो नंबर 2 में खड़ी सरकारी बसों को आग लग गई है। इस दौरान सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी तुरन्त मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आग पर काबू किए जाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
    मौके पर मौजूद कंडक्टर और ड्राइवरों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। गनीमत यह रही कि बसों में आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई।
  • जानें किस राज्य के राजभवन में भी नहीं होगा टमाटर का इस्तेमाल, राज्यपाल ने लगाई रोक

    जानें किस राज्य के राजभवन में भी नहीं होगा टमाटर का इस्तेमाल, राज्यपाल ने लगाई रोक

     

     

    चंडीगढ़ : टमाटर के दाम एक बार से आसमान छू रहे हैं। दाम में बढ़ोतरी के कारण टमाटर घरों की रसोई से लेकर रेस्तरां से भी गायब हो गए है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अब पंजाब राजभवन में भी टमाटर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगी। टमाटर की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब राजभवन में टमाटर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इस संबंध में पंजाब राजभवन ने बयान जारी कर कहा है कि टमाटर की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते राज्यपाल ने यह रोक लगाई है।

    गौर हो कि कुछ हफ्तों से पंजाब और चंडीगढ़ के लोग टमाटर की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जूझ रहे हैं। टमाटर के बढ़ते दाम की वजह आपूर्ति में आ रही बाधा और जलवायु की परिस्थितियों को माना गया है। पंजाब की जनता से सहानुभूति दिखाने के लिए राज्यपाल ने यह फैसला किया है।

    राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि किसी वस्तु की खपत रोकने या कम करने से उसकी कीमत पर असर पडऩा तय है। मांग कम होने से कीमत अपने आप कम हो जाएगी। मुझे उम्मीद है कि लोग फिलहाल अपने घरों में मौजूद विकल्प पर विचार करेंगे और टमाटर की कीमतों में वृद्धि को कम करने में मदद करेंगे।

  • आदमपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, युवक को गोलियां मारने वाले चार गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार बरामद

    You are currently viewing आदमपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, युवक को गोलियां मारने वाले चार गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार बरामद

    आदमपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, युवक को गोलियां मारने वाले चार गैंगस्टर गिरफ्तार, हथियार बरामद

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर में बीते दिनों युवक को गोलियां मारने के आरोपियों को आज देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल .32 बोर, 13 जिंदा रौंद तथा एक चोरी की बरामद किए है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले एक युवक पर गोलियां चलाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया था।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी मुखविंदर सिहं भुल्लर ने बताया कि महावीर पर हमला बदलाखोरी के चक्कर में हुआ था। जिन लोगों ने महावीर पर हमला किया यह पेशेवर क्रिमिनल हैं। इन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि इनके टारगेट पर 4 लोग और भी थे, लेकिन इन्हें पकड़ लेने के बाद वह सेफ हो गए हैं। पुलिस ने चारों को इस बारे में सूचित भी कर दिया है।

    एसएसपी ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही अमना नामक व्यक्ति को स्पेशल टास्क फोर्स ने नशे के मामले में पकड़ कर जेल भेजा है। उसी ने इन्हें हमला करने के लिए डेढ़ लाख में 3 पिस्तौल उपलब्ध करवाए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हथियारों के लिए लिए पैसा फगवाड़ा के रहने वाले अमर बसरा हाल निवासी इटली ने दिए थे।

  • 1 नवंबर से 15 नवंबर तक होगें पंजाब में नगर कौंसिल के चुनाव, राज्यपाल ने दी मंजूरी

    You are currently viewing 1 नवंबर से 15 नवंबर तक होगें पंजाब में नगर कौंसिल के चुनाव, राज्यपाल ने दी मंजूरी

    City council elections will be held in Punjab from November 1 to November 15, the governor has approved

    1 नवंबर से 15 नवंबर तक होगें पंजाब में नगर कौंसिल के चुनाव, राज्यपाल ने दी मंजूरी

     

    •  जालंधरः पंजाब में नगर कौंसिल व नगर पंचायतों के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा बुधवार देर रात की गई। इस संबंध में पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित द्वारा चुनाव 1 नवंबर से 15 नवंबर तक कराने की मंजूरी दी गई है। पंजाब गवर्नर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, पंजाब की 39 कौंसिल/नगर पंचायत के चुनावों के अलावा 27 वार्डों के उप-चुनाव कराए जाने को भी मंजूरी दे दी गई है।

    जिक्रयोग्य है कि जिला जालंधर में गोराया, भोगपुर, बिलगा, शाहकोट, कपूरथला में बागोवाल, भुलत्थ, ढिल्लवां, नडाला और लुधियाना में मुल्लांपुर दाखा, साहनेवाल, माछीवाड़ा, मलोट में नगर परिषद के चुनाव होने हैं। इसी तरह, बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फरीदकोट, पटियाला, संगरूर, मालेरकोटला, एस.ए.एस. नगर,पटियाला में उपचुनाव होंगे।

  • कमल बिहार में दामाद ने ससुराल परिवार पर किया तेजधार हथियारों से हमला, सास, ससुर सहित पत्नी को पीटा, पत्नी को घसीट कर ले गया साथ

    You are currently viewing कमल बिहार में दामाद ने ससुराल परिवार पर किया तेजधार हथियारों से हमला, सास, ससुर सहित पत्नी को पीटा, पत्नी को घसीट कर ले गया साथ

    In Kamal Bihar, the son-in-law attacked the in-laws family with sharp weapons, beat the wife along with mother-in-law, father-in-law, dragged the wife along

    कमल बिहार में दामाद ने ससुराल परिवार पर किया तेजधार हथियारों से हमला, सास, ससुर सहित पत्नी को पीटा, पत्नी को घसीट कर ले गया साथ

    • जालंधरः बुधवार देर रात महानगर के अंतर्गत आते कमल बिहार में उस वक्तहंगामा हो गया, जब एक दामाद ने अपने 15-20 साथियों सहित ससुराल परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ की जिसके बाद आरोपी पत्नी को जबरन घसीटते हुए अपने साथ ले गया। वहीं, आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना तुरंत पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए पड़ोसियों ने बताया कि हथियारबंद युवकों ने उनके घर में भी तोड़फोड़ की है। उनके बाथरूम में फ्लश तोड़ दी। इसके अलावा उनके घर में सामान की तोड़फोड़ की है। ससुरालियों का आरोप है कि उनका दामाद नशे का आदी है और उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। उनकी बेटी पर अकसर शक करता रहता है। इसी मारपीट और मानसिक तनाव से दुखी होकर वह मायके आ गई थी।

    दामाद के हमले में घायल घर की मालकीन गोल्डी ने कहा कि उनकी बेटी ने लव मैरिज की थी। लेकिन लव मैरिज भी एक तरफा नहीं थी, बल्कि दोनों परिवारों की सहमति के बाद गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज करवाया गया था। शादी के सात-आठ महीने तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद दामाद ने उनकी बेटी को मारना पीटना शुरू कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इसकी पहले भी थाने में शिकायतें दे चुके हैं। परंतु पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

  • हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में जालंधर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

    हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में जालंधर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

    हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में जालंधर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

    MBD WEB NEWS: जालंधर (सुमेश शर्म) हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के विरोध में आज जालंधर के कंपनी बाग के बाहर श्री राम चौक में बजरंग दल जालंधर के द्वारा भारी संख्या में राष्ट्र भक्तों की उपस्थिति में पुतला दहन किया  कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए योगेश धीर ने कहा किस देश में कहीं भी हिंदुओं पर अत्याचार होगा तो बजरंग दल सबसे पहले आकर उनकी सहायता के लिए खड़ा रहेगा।देश के विरुद्ध षड्यंत्र रच कर हिंदुओ को योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओ पर आक्रमण हो रहे है जिनको सहन नही किया जा सकता है सरकार को जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए दोषियों को सजा देनी चाहिए

    *मेवात को नहीं बनने देंगे हिंदुओं का कब्रिस्तान:*

    *2 अगस्त को बजरंग दल का देशव्यापी प्रदर्शन*

    हरियाणा के मेवात में कल जो भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि श्रावण में प्रतिवर्ष किसी भी सोमवार पर मेवात के अंदर भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने के लिए महाभारत कालीन पांच मंदिरों में श्रद्धालु जाते हैं।
    31 जुलाई को लगभग 20 25 हजार लोग पहुंचे हुए थे।अभी यात्रा शुरू हुए 15 मिनट भी नहीं हुए कि, उन पर उपद्रवियों ने गोलियां और पत्थर बरसाने तथा आगजनी शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने जब देखा कि परिस्थिति नियंत्रण से बाहर जा रही है, तो पीछे हटने का प्रयास किया, तो देखा पीछे से भी पत्थर बरस रहे हैं। उन पर पेट्रोल बम फेंके गए, बहुत मुश्किल से कुछ लोग अपनी जान बचाकर नलहड़ महादेव के मंदिर में वापिस पहुँचे । कुछ ही देर हुई थी वहां गए हुए कि उस मंदिर के सामने से भी दंगाई आ गये। कारों, बसों और अन्य वाहनों को आग लगानी और जो सामने दिखा उन पर गोलियां बरसनी शुरू हो गई। दो लोगों को गोलियां लगीं। लगभग सारे वाहन जला दिए या तोड़ दिए गए।

    जब पुलिस आती है तो पुलिस को देखकर उपद्रवी भागते हैं और पहाड़ियों पर चढ़कर तीनों तरफ से मंदिर में शरण लिए हुए महिलाओं, बच्चों और अन्य भक्तों पर गोलियां बरसाना शुरू कर देते है। एक भक्त बलिदान हो जाता है। कुछ अन्य लोगो को भी गोलियां लगती हैं। बहुत मुश्किल से प्रशासन ने उन पर नियंत्रण किया और उसके बाद वहां से निकाल करके पुलिस लाइन में लेकर आए। लेकिन तब तक यह दृश्य लोग देख चुके थे कि पूरा मेवात मानो मिनी पाकिस्तान बन गया है। चारों तरफ से घेराबंदी हो गई है, जगह जगह यात्री घिरे पड़े हैं। कहीं मंदिरों, तो कहीं पुलिस चौकियों में शरण ली और उन मंदिरों में और चौकियों पर भी हमले किए गए।


    अन्य कितने लोग बलिदान हुए है उनका पता लगाया जा रहा है, प्रशासन से भी इस बारे में सही आंकड़े नहीं मिल पा रहे हैं। घायलों की चिंता और उनके उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।लेकिन यह गंभीर आत्म विश्लेषण का अवसर है कि 31 जुलाई नूह में डायरेक्ट एक्शन की तरह का वातावरण बना था।

    इस आतंकी हमले के कारण बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या हुई है और समाज के दो अन्य व्यक्ति भी बलिदान हुए हैं, विश्व हिंदू परिषद की मांग है उन सबके परिवारों को एक एक करोड़ रुपया दिया जाए। जो घायल हुए हैं उनको 20 लाख रुपया तथा जिनकी गाड़ियां और बसें नष्ट हो गई हैं उनको पूरी तरह क्षति पूर्ति की जाए, जिसकी जिम्मेदारी भी सरकार को लेनी चाहिए। पूरे मेवात क्षेत्र को सील करके कांबिंग कराई जाए और एक एक जिहादी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए, तो ही मेवात में चल रहे इस हिंदू विरोधी,राष्ट्र विरोधी आतंक को रोका जा सकता है।


    इस संदर्भ में आज जालंधर महानगर में रोष व्यक्त किया गया जिसमे इंद्रदेव शर्मा विहिप प्रांत उपाध्यक्ष,सुतीक्षण समरोल विहिप प्रांत सह मंत्री,योगेश धीर विहिप प्रांत मठ मंदिर प्रमुखएवं विभाग मंत्री ,एडवोकेट वरुण कुमार सिंह विहिप प्रांत सह प्रमुख विश्व समन्वय विभाग,प्रमोद गुप्ता जिला अध्यक्ष- विहिप जालंधर,राजबीर ठाकुर बजरंग दल जिला संयोजक,इंद्रजीत झा जिला संयोजक विहिप धर्म रक्षा,कपिल बजाज विहिप जिला मंत्री आदि मौजूद रहें !

    सहयोगी संस्थाएँ
    दुर्गा सेना संगठन
    दीनदयाल उपाध्याय मंच
    सर्व हितकारी मंच
    सोडल लंगर सेवा समिति।
    मंदिर सिद्ध बाबा तपस्वी
    निर्धन सेवा समिति।

  • 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में 17 और आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जाएगे: डिप्टी कमिश्नर

    77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में 17 और आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जाएगे: डिप्टी कमिश्नर

     

    77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में 17 और आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जाएगे: डिप्टी कमिश्नर

    आम आदमी क्लीनिक के लिए 4 स्थानों पर पोर्टा केबिन का होगा इस्तेमाल

    MBD WEB NEWS: जालंधर: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में 17 और आम आदमी क्लीनिक शुरू किए जा रहे है, जिनकी तैयारी का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।
    इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रैंस के माध्यम से आयोजित बैठक में भाग लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जालंधर जिले में 17 और आम आदमी क्लीनिक स्थापित करने का काम तेजी से किया जा रहा है, जोकि समय पर पूरा हो जाएगा ।उन्होंने बताया कि जिले में स्थापित किए जा रहे इन केन्द्रों में से 13 केन्द्रों को इमारतों में स्थापित किया जा रहा है, जबकि 4 स्थानों पर आम आदमी क्लीनिक के लिए पोर्टा केबिन का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीड़ वाले इलाकों में, जहां केंद्रों के लिए इमारत उपलब्ध नहीं हैं, वहां पोर्टा केबिन का उपयोग करके स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक से संबंधित सभी इमारतों की आवश्यक मुरम्मत एवं अन्य प्रबंध किए जा रहे है।
    उन्होंने कहा कि नए स्थापित आम आदमी क्लिनिक को समय पर तैयार करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए है साथ ही एसडीएम को काम की व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। ताकि लोगों को जल्द से जल्द बढिया स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का प्रशासन राज्य के लोगों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।
    इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज.) मेजर अमित महाजन, सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा, जिला परिवार कल्याण अधिकारी रमन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।