Category: PUNJAB

  • जालंधर में अवैध तरीके से हो रही है गोमांस की तस्करी, गो हत्या कर मांस बेचने वाली फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, हिंदू संगठनों ने जताया रोष, पूछा और कितने बूचड़खाने चल रहे है पंजाब में..

    जालंधर में अवैध तरीके से हो रही है गोमांस की तस्करी, गो हत्या कर मांस बेचने वाली फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, हिंदू संगठनों ने जताया रोष, पूछा और कितने बूचड़खाने चल रहे है पंजाब में..

     

    जालंधर में गौ मांस बेचने वाली एक फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश

    विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा , गो हत्या करने वाले आरोपियों को मिलनी चाहिए सख्त सजा

    हिंदू संगठन इकट्ठे होकर मौके पर पहुंचे , पुलिस प्रशासन को दिखाया आईना

    कहा ऐसे कितने और बूचड़खाने खाने चल रहे है पंजाब में

    गांव धोगड़ी में गायों के बूचड़खाने का पर्दाफाश हुआ है। यहां अवैध रुप से बनी फैक्ट्री में गायों को काटकर उनका मांस बेचा जाता था। इस बारे में गऊ सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन कीमती भगत ने बताया कि इस मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और सभी के सभी बांग्लादेश से है। कीमती भगत ने बताया कि इस फैक्ट्री के बारे में जानकारी गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीष जी के माध्यम से प्राप्त हुई है और प्रशासन के सहयोग से इस फैक्ट्री पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

    बिहार के युवक ने बताया कि उसे अभी दो दिन पहले ही फैक्ट्री में आए हुए थे। उसे कहा गया था कि वहां पर चिकन पैकिंग का काम है। लेकिन यहां पर मोटा मांस पैक हो रहा था। युवक ने कहा कि यहां पर जानवरों को काटा नहीं जाता। यहां पर कटा हुआ मांस आता है। यह सिर्फ पैकिंग यूनिट है। यहां से मास पैक होकर दिल्ली और अन्य राज्यों में जाता हैं।

    गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही गौ मांस पैकिंग फैक्ट्री में टनों के हिसाब के पैक्ड मांस मिला है। हिंदु संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे पहले राजपुरा में भी गौ मांस की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। उसी से उन्हें जानकारी मिली थी कि जालंधर में भी गौ मांस का धंधा चल रहा है। इसके बाद जब उन्हें लोकेशन मिली तो पहले रेकी की गई। जब सब कुछ कन्फर्म हो गया तो पुलिस को सूचना देकर छापेमारी करवाई।

    गौ रक्षा दल के प्रधान सतीश ने बताया कि जब पुलिस के साथ छापेमारी की गई तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया। जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांद कर फैक्ट्री में गई। मौके पर 13 लोगों को पकड़ा गया जबकि कुछ लोग छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए।

  • जानें किस जगह पर रिश्ते हुए तार-तार, नशेड़ी बेटों ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

    You are currently viewing बरनाला में रिश्ते हुए तार-तार, नशेड़ी बेटों ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

    Relationship soured in Barnala, drug addict sons hacked father to death with an ax

    जानें किस जगह पर रिश्ते हुए तार-तार, नशेड़ी बेटों ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

     बरनाला : जिले के अन्तर्गत आते झलूर गांव उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पिता को अपने बेटों को नशा करने से रोकना महंगा पड़ा और गुस्साए बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी बेटों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान (65) वर्षीय राम सिंह के रूप में हुई है।

    ते थाना सदर बरनाला के एसएचओ करण शर्मा ने मामले की जानकारी देते बताया कि मृतक राम सिंह अपने बेटों को नशा करने से रोकता था और इसी बात से गुस्से में आए दोनों बेटों ने कुल्हाड़ी और गंडासे से पिता की हत्या कर दी। मृतक की बेटी कुलदीप कौर ने बताया कि वह अपने पिता के घर आई हुई थी। इस दौरान उसके भाइयों ने पिता पर कुल्हाड़ी और गंडासे से हमला कर दिया। इसमें उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना की सारी वीडियो वहां लगे सीसीसटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    पुलिस ने मृतक की बेटी कुलदीप कौर के बयानों के आधार पर गुरप्रीत सिंह और अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अमर सिंह खुद घायल होने के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • प्रेमिका ने किया मिलने से इंकार तो हरदीप नगर के युवक ने कर दिया ऐसा कांड की हर कोई रह गया दंग

    You are currently viewing प्रेमिका ने किया मिलने से इंकार तो हरदीप नगर के युवक ने कर दिया ऐसा कांड की हर कोई रह गया दंग

    प्रेमिका ने किया मिलने से इंकार तो हरदीप नगर के युवक ने कर दिया ऐसा कांड की हर कोई रह गया दंग

    जालंधर : थाना रामामंडी के अंतर्गत आते हरदीप नगर में एक युवक द्वारा प्रेमिका के मिलने से इंकार करने के बाद घर में फंदा लगााकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बाबू निवासी हरदीप नगर के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया है कि युवक ने प्रेमिका से दुखी होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    मृतक की बहन चरनजीत कौर ने जानकारी देते बताया कि गुरप्रीत किसी लड़की को प्यार करता था। बीते कुछ दिनों से उसके भाई का उस लड़की के साथ कोई झगड़ा चल रहा था। रविवार को उक्त लड़की ने इसके भाई को कहीं मिलने के लिए बुलाया था। दोपहर को इसका भाई उस लड़की से मिलने के लिए गया और जब शाम को घर आया तो काफी परेशान था। इसके भाई ने बताया था कि लड़की उससे मिलने के लिए नहीं आई। इसके बाद गुरप्रीत अपने कमरे में चला गया। देर शाम तक वह नीचे नहीं आया तो वह उसे बुलाने के लिए ऊपर गई तो कमरे में जाकर देखा तो उसके भाई का शव पंखे पर लगे फंदे से लटक रहा था।

    वहीं मामले की जांच कर रहे थाना रामामंडी के एएसआई रूपलाल ने बताया कि मृतक गुरप्रीत की बहन के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। एएसआई रूपलाल का कहना था कि फिलहाल मृतक के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। वहीं मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • चंडीगढ़ में देर रात विभिन्न जगहों पर दो लोगों की हत्‍या, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing चंडीगढ़ में देर रात विभिन्न जगहों पर दो लोगों की हत्‍या, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

    Two people were murdered at different places in Chandigarh late night, police engaged in investigation of both the cases

    चंडीगढ़ में देर रात विभिन्न जगहों पर दो लोगों की हत्‍या, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

     

    • चंडीगढ़ः बीती देर रात में चंडीगढ़ के विभिन्न इलाकों में दो लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर हत्यारों के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली वारदात चंडीगढ़ के सैक्टर 38 से सामने आई है, जहां एक मोटर मार्केट में बूथ के सामने मारपीट कर युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी वारदात मनी माजरा के एनएसी में से सामने आई है।

    मिली जानकारी के अनुसार पहली वारदात रात करीब 2.20 बजे उस वक्त हुई जब सैक्टर 38 मोटर मार्केट में बूथ के सामने कुछ युवक एक युवक को बुरी तरह से पीट रहे थे, जिसके बाद उक्त युवकों ने चाकू मारकर उसको गंभीर ररूप से घायल कर दिया। जिसके बाद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवायाा जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी मामला मनी माजरा के एनएसी में हुआ यहां बुरी तरह से घायल मिले एक व्यक्ति की जीएमसीएच 32 में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मामलों में पुलिस की जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हत्यारों का पता लगा रही है।

  • जालंधर के छोटा सईपुर इलाके में देर रात चली गोलियां, दहशत का माहौल

    You are currently viewing जालंधर के छोटा सईपुर इलाके में देर रात चली गोलियां, दहशत का माहौल

    जालंधर के छोटा सईपुर इलाके में देर रात चली गोलियां, दहशत का माहौल

     

    जालंधर : पुलिस कमिश्नर के शहर को क्राइम मुक्त करने के दावों की पोल रविवार देर रात उस वक्त खुल गई जब शहर के अंतर्गत आते छोटा सहीपुर इलाके में देर रात गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर गोलियां चला दी। गनीमत रही कि इस गोलीबारी में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ पल्सर गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी अनुसार छोटा सईपुर इलाके में राजा सईपुरिया ने रविवार रात अपने घर के नजदीक गोलियां चला दी। दरअसल एक पक्ष झगड़ा करने के लिए राजा के घर नजदीक इक्ट्ठा हुआ था जिसके चलते राजा ने गोलियां चलाई हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते हैं एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह का कहना है कि गोली चलने की सूचना के बाद वह तुरन्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

    जिक्र योग है कि कुछ दिन पहले ही सीपी कुलदीप सिंह चाहल ने क्राइम मीटिंग करके शहर को क्राइम मुक्त करने का दावा किया था, लेकिन आज इस तरह से खुलेआम फायरिंग की घटना शहर की स्थिति को लेकर कुछ और ही बयां कर रही है।

  • ज्ञानवापी पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ,‘मस्जिद कहना बंद करो, शिव मंदिर है’

    ज्ञानवापी पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ,‘मस्जिद कहना बंद करो, शिव मंदिर है’
     

    छतरपुर : वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे के बीच बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि इसे मस्जिद ना कहा जाए। बाबा बागेश्वर ने कहा कि ज्ञानवापी जब एक शिवमंदिर है इसलिए उसे ज्ञानवापी मस्जिद कहा जाना बंद होना चाहिए। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को अपना लक्ष्य बताने वाले बागेश्वर सरकार ने नूंह पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे देश के लिए दुर्भाग्य बताया।

    बता दें कि ज्ञानवापी परिसर में सोमवार को लगातार चौथे दिन भी ASI ने करीब 4 घंटे तक सर्वे किया गया। सोमवार को सावन का सोमवार होने के चलते ASI की टीम ने कुछ ही घंटे बाद सर्वे का काम किया। इससे पहले रविवार को टीम का फोकस मस्जिद के तीन गुंबदों और उसके नीचे स्थित मुख्‍य हॉल पर रहा। टेंपल आर्किटेक्‍ट की संरचना की हर पहलू से जांच के लिए मैपिंग भी की गई। इसके जरिए ASI मंदिर और मस्जिद के स्‍थापत्‍य का अध्‍ययन करेगा।

    शनिवार को जिस तहखाने में सर्वे हुआ था वहां कई मशीनें लगाकर जांच की गई। उन मशीनों से भी जांच की गई जो ध्‍वस्‍त प्राचीन इमारतों की मलबे के ऊपर से बेहद सटीक मापी करने में सक्षम है। सर्वे को लेकर हिंदू पक्ष के दावों और बयानों पर मुस्लिम पक्ष की कड़ी आपत्ति का असर देखने को मिला। हिंदू पक्ष के वकीलों ने बस इतना कहा कि सर्वे वैज्ञानिक ढंग से सुचारू रूप से चल रहा है।

  • जालंधर पुलिस ने की यूपी में छापामारी, 2.20 लाख कैश चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर पुलिस ने की यूपी में छापामारी, 2.20 लाख कैश चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    Jalandhar police raids in UP, arrests accused of stealing 2.20 lakh cash

    जालंधर पुलिस ने की यूपी में छापामारी, 2.20 लाख कैश चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

     

    • जालंधरः शनिवार को जालंधर पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने बीते दिनों फोक्ल प्वाइंट स्थित एसके मेटल इंडस्ट्री में 2.20 लाख रुपए कैश चोरी करने के आरोपी को यूपी में छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी की पहचान जीवन लाल उर्फ लंबू निवासी गांव कुंदनपुर थाना भंगा जिला सरबती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लंबू की करीब एक माह पहले ही शादी हुई है तथा वह चोरी के बाद अपनी पत्नी सहित यहां से भाग गया था।

    मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री की चाबी लंबू के पास रहती थी, लंबू ने 31 जुलाई की रात को फैक्ट्री में स्थित दफ्तर में शीशा तोड़कर घुसा था और वहां टेबल के दराज से कैश निकाल भाग गया था। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। रोजाना की तरह से लंबू ने 31 जुलाई की रात को पहले 9:15 बजे ताला लगाया और वहां से चला गया। मालिकों को धोखा देने के लिए लंबू पौने घंटे बाद 10 बजकर 50 मिनट पर फिर से अपना मुंह कपड़े से बांध कर फैक्ट्री में घुसा। फैक्ट्री में घुसने के बाद उसने दफ्तर में चोरी की। चोरी करने के बाद वह अगले ही दिन अपनी पत्नी के साथ यूपी भाग गया।

    फैक्टरी मालिकों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लंबू को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी फैक्टरी में दिहाड़ी लगाने आया करता था। मामले की जांच कर रेह चौकी इंचार्ज नरेंद्र मोहन ने बताया कि आरोपी को यूपी से उसके घर में रेड करके गिरफ्तार कर लिया है और 12 बजे पुलिस अधिकारी प्रैस कांफ्रेंस करके इस मामले से पर्दा उठाएगी।

  • सड़क पर घूम रहे आवारा पशु बने काल, पशुओं को बचाते हुए क्रेटा कार पल्टी, ड्राईवर की मौत, 3 गंभीर घायल

    You are currently viewing सड़क पर घूम रहे आवारा पशु बने काल, पशुओं को बचाते हुए क्रेटा कार पल्टी, ड्राईवर की मौत, 3 गंभीर घायल

    Kaal became stray animals roaming on the road, Creta car overturned while saving animals, driver died, 3 seriously injured

    सड़क पर घूम रहे आवारा पशु बने काल, पशुओं को बचाते हुए क्रेटा कार पल्टी, ड्राईवर की मौत, 3 गंभीर घायल

      बरनालाः पंजाब में सरकार जहां काऊ सेस लगाकर लाखों रुपए प्रतिदिन के हिसाब से इकट्ठे कर रही है। परन्तु फिर भी पंजाब की सड़कों पर आवार पशु घूमते नजर आ जाते हैं और कभी-कभी हादसों का कारण भी बनते हैं, जिस कारण कई लोग अपनी जानें गंवा बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार देर रात बरनाला में उस वक्त सामने आया, जब आवारा पशुओं को बचाते हुए एक क्रेटा कार अपनी नियंत्रण खो बैठी, जिससे कार पलट गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार कार में बरनाला के 4 युवक सवार थे जिन में कार चालक गगन की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर को डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया हैं। थाना सिटी दो के प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह बलिंग ने बताया कि पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखवा कर केस की जांच शुरू कर दी हैं।

    वहीं हादसे में गुरजीत, कुलजीत और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल बरनाला पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना भर्ती करवाया गया हैं।

  • लुधियाना में हुई बड़ी लूटः आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर लूटे कारोबारी से 1.25 लाख की नकदी

    You are currently viewing लुधियाना में हुई बड़ी लूटः आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर लूटे कारोबारी से 1.25 लाख की नकदी

    Big robbery in Ludhiana: 1.25 lakh cash from businessman looted by putting chilli powder in eyes

    लुधियाना में हुई बड़ी लूटः आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर लूटे कारोबारी से 1.25 लाख की नकदी

     

     लुधियानाः महानगर में लगातार अपराधों की सिलसिला जारी है और आए दिन लूटपाट और गोलीबारी की घटनाओं से जहां आम लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को उसवक्त सामने आया, जब लुटेरों ने शुक्रवार देर रात घर लौट रहे एक कारोबारी से उसके घर के पास ही उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर कारोबारी से 1.25 लाख की नगदी, एक लैपटाप लूट लिया गया। जाते-जाते लुटेरों ने कारोबारी के सिर पर तेजधार हथियार से हमला करदिया जिससे उसको करीब तीन टांके भी लगे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। पीड़ित कारोबारी की पहचान रोबिन निवासी शेरपुर के रूप में हुई है।

    घटना संबंधी जानकारी देते इलेक्ट्रोनिक शोरूम के मालिक रोबिन ने बताया कि उसका शेरपुर के पास इलेक्ट्रोनिक का कारोबार है। हर रोज की तरह वह शुक्रवार रात अपने घर के बाहर पहुंचा जैसे ही वह गाड़ी से उतरने लगा तो 2 बाइक सवार उसके पास आए। दोनों ने पता पूछने के बहाने बात शुरू की और उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी लेकिन पीड़ित ने बैग नहीं छोड़ा। फिर लुटेरों ने उसके सिर और पीठ पर लोहे की रॉड से वार कर उसे घायल कर दिया। लुटेरे उससे 1.25 लाख की नकदी और लैपटॉप लेकर फरार हो गए।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं, घायल को उपचार के लिए प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर 3 टांके लगे है।

  • अमृतसर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से लाई 28 करोड़ रुपए की हैरोइन बरामद

    You are currently viewing अमृतसर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से लाई 28 करोड़ रुपए की हैरोइन बरामद

    Big success for Amritsar police, heroin worth Rs 28 crore recovered from Pakistan

    अमृतसर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से लाई 28 करोड़ रुपए की हैरोइन बरामद

     

     अमृतसरः बीते दिनों अमृतसर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर के खुलासे के बाद पुलिस ने शनिवार को नशा तस्कर की निशानदेही पर करीब 6 किलो हैरोइन तथा 1.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जालंधऱ के मैहतपुर निवासी शिंदर सिंह के रूप में हुई है। शिंदर मैहतपुर के गांव बूटे दियां छन्ना का निवासी है जिसे अमृतसर पुलिस ने दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। वहीं पकड़ी गई हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 28 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तस्कर को रिमांड पर लेकर जांच की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अतिरिक्त 4 किलो हेरोइन की रिकवरी करवाई है। इस मामले में अभी तक कुल रिकवरी 10 किलोग्राम पहुंच चुकी है और 1.50 लाख रुपए ड्रग मनी भी पहले ही रिकवर की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जालंधर के मैहतपुर के गांव बूटे दियां छना निवासी शिंदर सिंह के रूप में हो चुकी है। आरोपी ड्रग तस्कर है और उस पर पहले से ही एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    ​​​​​​इस संबंधी जानकारी देते एआईजी एसएसओसी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया था कि पाक स्थित तस्करों ने फिरोजपुर सेक्टर में बॉर्डर पर बाढ़ के कारण पैदा हुए हालातों का फायदा उठाकर सतलुज नदी के रास्ते नशीले पदार्थों की खेप की तस्करी की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।