अमृतसर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से लाई 28 करोड़ रुपए की हैरोइन बरामद

You are currently viewing अमृतसर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से लाई 28 करोड़ रुपए की हैरोइन बरामद

Big success for Amritsar police, heroin worth Rs 28 crore recovered from Pakistan

अमृतसर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पाकिस्तान से लाई 28 करोड़ रुपए की हैरोइन बरामद

 

 अमृतसरः बीते दिनों अमृतसर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर के खुलासे के बाद पुलिस ने शनिवार को नशा तस्कर की निशानदेही पर करीब 6 किलो हैरोइन तथा 1.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जालंधऱ के मैहतपुर निवासी शिंदर सिंह के रूप में हुई है। शिंदर मैहतपुर के गांव बूटे दियां छन्ना का निवासी है जिसे अमृतसर पुलिस ने दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। वहीं पकड़ी गई हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 28 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तस्कर को रिमांड पर लेकर जांच की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अतिरिक्त 4 किलो हेरोइन की रिकवरी करवाई है। इस मामले में अभी तक कुल रिकवरी 10 किलोग्राम पहुंच चुकी है और 1.50 लाख रुपए ड्रग मनी भी पहले ही रिकवर की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जालंधर के मैहतपुर के गांव बूटे दियां छना निवासी शिंदर सिंह के रूप में हो चुकी है। आरोपी ड्रग तस्कर है और उस पर पहले से ही एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

​​​​​​इस संबंधी जानकारी देते एआईजी एसएसओसी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया था कि पाक स्थित तस्करों ने फिरोजपुर सेक्टर में बॉर्डर पर बाढ़ के कारण पैदा हुए हालातों का फायदा उठाकर सतलुज नदी के रास्ते नशीले पदार्थों की खेप की तस्करी की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *