Category: PUNJAB

  • संदिग्ध परिस्थितियों में परिवार के 5 सदस्यों ने जहरीली वस्तु निगली

    संदिग्ध परिस्थितियों में परिवार के 5 सदस्यों ने जहरीली वस्तु निगली

    संदिग्ध परिस्थितियों में परिवार के 5 सदस्यों ने जहरीली वस्तु निगली

     

  • नूंह हिंसाः हरियाणा के 8 जिलों में धारा-144 लागू, दिल्ली में VHP निकाल रही रैलियां, पंजाब भर में बजरंग दल करेगा प्रदर्शन…

    नूंह हिंसाः हरियाणा के 8 जिलों में धारा-144 लागू, दिल्ली में VHP निकाल रही रैलियां, पंजाब भर में बजरंग दल करेगा प्रदर्शन…

    नूंह हिंसाः हरियाणा के 8 जिलों में धारा-144 लागू, दिल्ली में VHP निकाल रही रैलियां, पंजाब भर में बजरंग दल करेगा प्रदर्शन…

     

     

    गुरुग्राम : नूंह और गुरुग्राम में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा की आग अब दिल्ली तक पहुंच चुकी है। इस मामले में अब तक कुल 44 एफआईआर दर्ज की गई है और अलग-अलग इलाकों से 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, हिंसा के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) की ओर से दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर रोष रैलियां निकाली जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पर हाई अलर्ट पर चल रहा है। वहीं, बॉर्डरों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है।

    नूंह हिंसा में अभी तक कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 20 कंपनियां और हरियाणा पुलिस की टुकड़ियां लगातार फ्लैग मार्च निकल रही हैं। हरियाणा के आठ जिलों धारा 144 लगाई गई है। बुधवार शाम को 4 बजे मानेसर में एक बड़ी महापंचायत बुलाई गई।

    * जालंधर में विरोध प्रदर्शन*

    बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित *धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा* मेवात के नूंह में हिन्दुओं के आस्था व श्रद्धा के केन्द्र पाण्डव कालीन प्राचीन *नल्लहडं शिव मन्दिर की धार्मिक यात्रा* पर इस्लामिक जेहादियों ने तीर्थयात्रियों पर भारी पथराव, हिंसा, आगजनी और पहाडियों से सीधी गोलियां चलाई गईं हैं, जिसमें सेंकड़ों गाड़ियों क्षतिग्रस्त और आगजनी की भेंट चढी हैं।दो पुलिस के होमगार्ड की मृत्यु हुई है एवं तीर्थयात्री वह बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिसके विरोध में *2 अगस्त 2023,दिन बुधवार, समय शाम 6 बजे, चौक* विश्व हिन्दू परिषद् जालंधर, आतंकवाद के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन करने जा रहा है।

     

  • मालेरकोटला में स्पैशल 26 की तर्ज पर दिया लूट , खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बता घर में घुसे लुटेरे, लाखों की नगदी तथा गहने लूट फरार

    You are currently viewing मालेरकोटला में स्पैशल 26 की तर्ज पर दिया लूट , खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बता घर में घुसे लुटेरे, लाखों की नगदी तथा गहने लूट फरार

    Loot given on the lines of Special 26 in Malerkotla, robbers entered the house pretending to be income tax officers, looted lakhs of cash and jewelry

    मालेरकोटला में स्पैशल 26 की तर्ज पर दिया लूट , खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बता घर में घुसे लुटेरे, लाखों की नगदी तथा गहने लूट फरार

     

    पंजाब में लगातार बढ़ लूटपाट की घटनाओं के कारण जहां लोगों में दहशत पाई जा रही है। वहीं बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मालेरकोटला में मंगलवार दोपहर को उस व क्त सामने आया , जब कुछ लुटेरे एक घर में खुद को इंनकम टैक्स कर्मचारी बताकर छापामारी करने के लिए घर में घुस गए और वहां से लाखों रुपए का कैश तथा गहने लूट कर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के गांव रोडीवाल में मंगलवार को हुआ। इस दौरान 3 लुटेरे बाहर से घर में आते है और खुद को इंकम टैक्स विभाग की ओर से जांच के बारे में कहने लगे। इसके बाद उन्होंने सभी को इकट्ठा किया और सभी के फोन ले लिए ताकि कोई फोन न कर सके। जिसके बाद उन्होंने जांच के लिए घर की अलमारियों और तिजोरियों की चाबियां मांगी। इस दौरान लुटेरों द्वारा परिवार को खूब डराया गया। जिसके बाद वे 10 तोला सोना, 10 तोला चांदी और 3 लाख कैश लेकर भाग गए।

    जिक्रयोग्य है कि 3 लुटेरे फिल्मी स्टाइल में सोना, चांदी और कैश लेकर रफूचक्कर हो गए हैं। गौरतलब है कि सदर थाना अहमदगढ़ के अधीन गांव रोड़ीवाल में एक घर में महिलाएं और बच्चे थे।परिवार ने द्वारा लूट की शिकायत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी देखने के बाद आरोपियों के स्केच तैयार कर सार्वजनिक कर दिए हैं, ताकि मामले का पता चल सके और पुलिस ने उचित इनाम देने की भी बात कही है।

  • माडल हाऊस स्थित स्कूल के छात्रों में हुई खूनी झड़प, एक गंभीर घायल

    You are currently viewing माडल हाऊस स्थित स्कूल के छात्रों में हुई खूनी झड़प, एक गंभीर घायल

    This school located in Model House became a battlefield of students, one seriously injured in the bloody clash

     जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते माडल हाऊस स्थित एक प्राइवेट स्कूल के छात्रों में मंगलवार दोपहर को उस वक्त खूनी जंग हो गई, जब एक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र स्कूल से लौट रहा था तो पीछे से आए उसी स्कूल के 12वीं के 10-15 छात्रों द्वारा मामूली बहसबाजी के बाद उस 11वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं घायल छात्र की पहचान रोबिन शर्मा के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल रोबिन ने बताया कि वह सेंट सोल्जर स्कूल के 11वीं छात्र है स्कूल के 12वीं के छात्र के साथ मिलकर 10-15 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित छात्र ने बताया कि एक बेकरी मालिक का नाम भी लिया जिसकी बेकरी में से हथियार निकाल पर उस पर जानलेवा हमला किया और उसकी एक्टिवा भी बुरी तरह से तोड़ दी। पीडित ने बताया कि जैसे ही वह स्कूल ने निकला। इस दौरान छात्र बाइक पर उसके पीछे आ गए। इस दौरान उसकी कक्षा के छात्र भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उक्त छात्रों ने जानबूझकर उसके साथ झगड़ा किया।

    वहीं इस मामले पर प्रिंसीपल अनुराधा का कहना है कि बच्चों के परिजनों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त छात्रों ने बेकरी से खंडा सहित अन्य हथियार निकाले और उस पर हमला कर दिया। पीड़ित को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने अरमान अस्पाल रैफर कर दिया है।

  • सुरक्षाबलों जैसी वर्दियों व वाहनों के इस्तेमाल पर रोक के आदेश जारी

    सुरक्षाबलों जैसी वर्दियों व वाहनों के इस्तेमाल पर रोक के आदेश जारी

    सुरक्षाबलों जैसी वर्दियों व वाहनों के इस्तेमाल पर रोक के आदेश जारी

     

    MBD WEB NEWS:(सुमेश शर्मा)जालंधर 31 जुलाई:डिप्टी कमिश्नर कम जिला मजिस्ट्रेट विशेष सारंगल ने दंड संहिता की धारा 144 के तहत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में आर्मी, सी.आर.पी.एफ.और बी.एस.एफ. आदि फोर्स की वर्दियों और उलाईव रंग (मिलटरी रंग) के व्हीकल /मोटर साईकलज़ का प्रयोग करने पर पाबंदी लगाई है।

    सोमवार को जारी एक आदेश में उन्होंने कहा है कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ गैर सामाजिक तत्व सुरक्षाबलों जैसी वर्दियां और वाहनों पर सुरक्षाबलों के वाहनों जैसा रंग इस्तेमाल करके किसी भी हिंसक घटना को अंजाम दे सकते हैं इसलिए जनहित में वह सशस्त्र बलों के रंग जैसी वर्दियों और वाहनों पर सुरक्षाबलों कै वाहनों जैसे रंग करने पर पाबंदी लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आदेश 31 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक लागू रहेंगे। उन्होंने पंचायतों और संबंधित एसडीएम को अपने-अपने इलाकों में इन आदेशों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए कहा है।

  • BSF के हाथ लगी बड़ी सफलताः तरनतारन बोर्डर पर पाक की तरफ से आने वाले ड्रोन को मार गिराया, तीन किलो हेरोइन बरामद

    BSF के हाथ लगी बड़ी सफलताः तरनतारन बोर्डर पर पाक की तरफ से आने वाले ड्रोन को मार गिराया, तीन किलो हेरोइन बरामद

     

     

    जालंधर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के तरन तारन जिले के खेमकरण गांव में तीन किलोग्राम हेरोइन सहित एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार की रात सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तरनतारन जिले के व कलश गांव के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु (ड्रोन) के प्रवेश की गूंज सुनी। उन्होंने बताया कि निर्धारित अभ्यास के अनुसार, सैनिकों ने ड्रोन को रोकने का प्रयास किया।

    प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार सुबह पंजाब पुलिस के साथ बीएसएफ ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इलाके की तलाशी दौरान, सैनिकों ने गांव खेमकरण के पास एक खेत से एक ड्रोन के साथ पीले टेप में लिपटी हेरोइन (वजन लगभग तीन किलोग्राम) की एक बड़ी खेप बरामद की। बरामद ड्रोन एक हेक्साकॉप्टर है।

  • मान सरकार कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मोहर, जानें किन फैसलों पर लगी मोहरें

     मान सरकार कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मोहर, जानें किन फैसलों पर लगी मोहरें

     

    चंडीगढ़ -लाभार्थियों को आटा/गेहूं घरों में पहुँचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब कैबिनेट ने राष्ट्रीय ख़ाद्य सुरक्षा एक्ट ( एन. एफ. एस. ए.) के अधीन माडल फेयर प्राइस शॉपस के प्रस्ताव की शुरुआत की मंज़ूरी दे दी।

    इस सम्बन्धी फ़ैसला आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय-1 में मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग में लिया गया। इस संबंधी विवरण देते हुये मुख्यमंत्री दफ़्तर के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने लाभार्थियों के घरों में पैकेज्ड आटा/ पैकेज्ड गेहूँ के वितरण के लिए संशोधित विधि को भी मंजूरी दी। आटा/गेहूं का वितरण खुली मात्रा, सही तोल में, राशन डिप्पूओं से या राशन डीपू होल्डर की तरफ से विशेष सीलबंद पैकटों में लाभार्थियों के घरों के दरवाज़े या नज़दीकी मोटर प्वाइंट पर पहुँचाने की इजाज़त दी गई है। लाभार्थी के लिए पैकेज्ड आटा/पैकेज्ड गेहूँ प्राप्त करने का यह ज़्यादा सम्मानजनक ढंग होगा क्योंकि लाभार्थी को ख़ास तौर पर खऱाब मौसम के हालात में लम्बी कतारों में खड़ा होने की ज़रूरत नहीं रहेगी।

    आटा और गेहूँ देते समय सभी ज़रूरी शर्तों जैसे कि बायो मीट्रिक पड़ताल, लाभार्थी को प्रिंट की वजऩ रसीद और अन्य ज़रूरतों पूरी करनी यकीनी बनाईं जाएंगी। होम डिलीवरी सेवा, माडल फेयर प्राइस शाप की धारणा को पेश करेगी, जो राज्य की शीर्ष सहकारी सभा ‘दी पंजाब स्टेट कोआपरेटिव सप्लाई एंड मार्किटिंग फेडरेशन लिमिटिड’ की तरफ से चलाईं जाएंगी क्योंकि यह अग्रणी सहकारी अदारा होने के साथ-साथ राष्ट्रीय ख़ाद्य सुरक्षा एक्ट के अंतर्गत सहकारी संस्थाओं को प्राथमिकता दी जानी बनती है। पंजाब राज्य सहकारी सप्लाई और मार्किटिंग फेडरेशन लिमिटिड द्वारा चलाए जा रहे माडल फेयर प्राइस शॉपस की तरफ से लाभार्थियों के घर तक पैक किये गेहूं/ पैक किये आटे की सप्लाई करने के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सेवाएं भी शामिल की जाएंगी।

    उपभोक्ताओं को कम दरों पर रेत और बजरी मुहैया करने के लिए करशर नीति 2023 को हरी झंडी

    उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर रेत और बजरी मुहैया करने और इसकी स्पलाई को सुचारू बनाई रखने के लिए कैबिनेट ने पंजाब करशर नीति 2023 को भी मंजूरी के दी। इस नीति के अंतर्गत करशर यूनिटों की दो मुख्य श्रेणियों कमर्शियल करशर यूनिट ( सी. सी. यू.) और पब्लिक करशर यूनिट ( पी. सी. यू.) होंगी। स्क्रीनिंग- कम- वाशिंग प्लांट भी करशर यूनिट की श्रेणी में आऐंगे। पब्लिक करशर यूनिट ( पी. सी. यू.) एक रजिस्टर्ड करशर यूनिट होगा, जो पंजाब ट्रांसपेरैंसी इन पब्लिक प्रोक्युरमेंट एक्ट के अंतर्गत निर्धारित एक ट्रांसपेरैंसी ई-टैंडरिंग प्रक्रिया के द्वारा चुना गया है और करशर यूनिट की तरफ से दर्शाये कम से कम खनिज मूल्य (लोडिंग खर्चा सहित और करशर बिक्री मूल्य से अधिक नहीं) पर आधारित होगा।

    सरकार समय-समय पर करशर बिक्री मूल्य (सी. एस. पी.) निर्धारित करेगी और कोई भी करशर यूनिट इससे अधिक मूल्य पर खनिज की बिक्री नहीं करेगा। सी. एस. पी. में खनिज लागत, माइनिंग साइट से करशर यूनिट तक ढुलाई, प्रोसैसिंग खर्चे और लाभ और परिवहन वाहनों की किसी भी मंज़ूर श्रेणी में खनिज की लोडिंग शामिल होगी। माईनज़ और जियालोजी विभाग की तरफ से करशर यूनिट को रजिस्टर करने के लिए आनलाइन पोर्टल प्रणाली विकसित की जायेगी।

    करशर मालिक विभाग द्वारा तैयार किये आनलाइन पोर्टल के द्वारा अपने यूनिटों को ख़ुद रजिस्टर करेंगे और अगर कोई करशर मालिक चाहेगा तो वह पंजाब राज्य माइनर मिनरल नीति 2023 के अंतर्गत व्यापारिक माइनिंग यूनिटों के लिए बोली में हिस्सा ले सकता है। इस नीति का प्रारंभिक उद्देश्य सरकार की तरफ से उचित मार्किटिंग दखलअन्दाज़ी के ज़रिये खपतकारों को वाजिब दरों पर रेत और बजरी मुहैया करने और इसकी स्पलाई को सुचारू बनाई रखना है।

    ग़ैर-कानूनी माइनिंग रोकने के लिए पंजाब माइनर मिनरल रूल्ज 2013 में संशोधनों की इजाज़त

     

    पंजाब मंत्रीमंडल ने ग़ैर-कानूनी माइनिंग रोकने और राज्य में माइनर मिनरलज़ की सप्लाई बढ़ाने के लिए पंजाब माइनर मिनरलज़ रूल्ज, 2013 में संशोधनों को भी मंजूरी दे दी। राज्य सरकार ने इस साल 13 मार्च को पंजाब माइनर मिनरल नीति, 2023 अधिसूचित की थी। इस नीति के उपबंधों के कारण रियायती ठेके और सार्वजनिक माइनिंग साईटों का वितरण के लिए मौजूदा नियमों में कुछ संशोधनों की ज़रूरत थी। यह संशोधन सालाना रियायत राशि की किश्तों, सार्वजनिक माइनिंग साईटों, माइनिंग साईटों के लिए रियायत की सुपुर्दगी के नियमों और शर्तों और पंजाब माइनर मिनरलज़ रूल्ज, 2013 में एग्रीमेंट फार्म एल-1 से सम्बन्धित हैं।

    प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों के नुकसान सम्बन्धी खेत मज़दूरों को वित्तीय राहत देने के लिए नीति पर मोहर

    मंत्रीमंडल ने प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों के हुए नुकसान से प्रभावित खेत मज़दूरों को राहत देने के लिए नीति पर भी मोहर लगा दी। प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों के नुकसान से सम्बन्धित किसानों को मुआवज़ा देने के लिए डिप्टी कमिश्नरों को राशि जारी कर दी गई थी। इसलिए इस नीति के अंतर्गत खेत मज़दूरों को मुआवज़ा देने के लिए प्रांतीय बजट में से 10 प्रतिशत अतिरिक्त राहत राशि डिप्टी कमीशनरों को मुहैया की जायेगी। यह नीति पहली मई 2023 से लागू होगी और सभी खेत मज़दूर परिवारों, जिनके पास कोई ज़मीन ( रिहायशी प्लाट के इलावा) नहीं होगी, या वह जिनके पास ठेके/ किराए/ काश्त के लिए एक एकड़ से कम जगह होगी, वह सभी मुआवज़ा लेने के योग्य होंगे।

    सरकारी डैंटल कालेज और अस्पताल, अमृतसर और पटियाला के नौ विभागों में टीचिंग फेकल्टी के 39 पद सुरजीत करने का फ़ैसला

    कैबिनेट ने सरकारी डैंटल कालेज और अस्पताल, अमृतसर और पटियाला के नौ विभागों में टीचिंग फेकल्टी की सीधी भर्ती कोटे की मंज़ूरशुदा पदों में से पाँच प्रोफ़ैसर, 10 एसोसिएट प्रोफ़ैसर और 24 सहायक प्रोफैसरों सहित कुल 39 पदों को सुरजीत करते हुए यह पद पंजाब लोक सेवा कमीशन के दायरे में से निकाल कर विभागीय चयन समिति के द्वारा भरने की मंजूरी दे दी। इससे सरकारी डैंटल कालेजों में पढ़ते विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी और साथ ही लोगों को बेहतर सेहत सहूलतें प्रदान की जा सकेंगी।

    पंजाब लीगल सर्विसज़ अथॉरिटी में 11 पद सुरजीत करने की मंज़ूरी

    मंत्रीमंडल ने पंजाब कानूनी सेवा अथॉरिटी में तीन रीडरों, चार जूनियर स्केल स्टैनोग्राफऱों और चार अहलमद समेत 11 पद सुरजीत करने को भी हरी झंडी दे दी। इसके इलावा सेवकों के दो पद आउट सोर्स के द्वारा भरे जाएंगें। इन पदों के सुरजीत होने से पंजाब कानूनी सेवा अथॉरिटी की कार्य-कुशलता में विस्तार होगा, जिससे काम के निपटारे में तेज़ी आयेगी।

  • ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਟੀਮ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ  ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਸੇਵਾ

    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਟੀਮ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ  ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਸੇਵਾ

    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਟੀਮ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ  ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਸੇਵਾ

     

    MBD WEB NEWS : ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਵਲੋਂ ਹੁਣ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ (ਮੰਡੀ) ਵਿਖੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਲਈ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਰਾਸ਼ਨ ਸਮੱਗਰੀ, ਗੱਦੇ,ਪਾਣੀ ਦੀਆਂ ਬੋਤਲਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮਾਨ ਦੇ ਥੈਲੇ ਬਣਾ ਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਤੱਕ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵਕ ਅਤੇ ਉੱਘੇ ਨੇਤਾ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟੀਟੂ ਸੇਵਾਦਾਰਾਂ ਦਾ ਹੌਸਲਾ ਵਧਾਉਣ ਆਏ।

    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਤਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਿੰਕੂ ਅਤੇ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਰੰਗਪੁਰੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਅਮਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ,ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹਰਤਰਮਨ ਸਿੰਘ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਅਤੇ ਅਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (ਇੰਚਾਰਜ ਊਨਾ) ਤੋਂ ਆਪਣੀ ਟੀਮ ਨਾਲ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ ਰਵਾਨਾ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ।
    ਤੇਰਾ ਤੇਰਾ ਹੱਟੀ ਦੀ ਟੀਮ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ,ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ,ਅਮਰਜੀਤ ਕੌਰ,ਸੋਨੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੇਵਾਦਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਰਾਹਤ ਸਮੱਗਰੀ ਦੇ ਥੈਲੇ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਗਈ।

  • नाश्ता करते ही हॉस्टल में क्यों मचगया हाहाकार ?, 48 छात्र अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

    नाश्ता करते ही हॉस्टल में क्यों मचगया हाहाकार ?, 48 छात्र अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

    स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में मची हाहाकार, 48 छात्र अस्पताल में भर्ती

    मोहाली के सैक्टर-63 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में उस समय हाहाकार मच गई, जब खिलाड़ियों की सुबह के समय अचानक सेहत खराब होनी शुरू हो गई। शुरूआती जांच में इस बात का पता लगा है कि हॉस्टल के विद्यार्थियों ने सुबह सवा 7 बजे के करीब नाशते में दलिया लिया।

    इसी दलिया में से छिपकली निकली, जिसके बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद 48 छात्रों को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे डॉक्टर की निगरानी में हैं। एस. एम.ओह डॉ. चीमा का कहना है कि ईश्वर की कृपा से सभी बच्चे ठीक हैं। मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. महेश कुमार और डॉयरेक्टर स्वास्थ्य पंजाब डॉ आदर्श पाल कौर ने सिविल अस्पताल का भी दौरा किया और बच्चों का हाल जाना।

  • आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने पर  विचार कर रही है सरकार : डॉ. बलबीर सिंह

     आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने पर  विचार कर रही है सरकार : डॉ. बलबीर सिंह

     

     

    चंडीगढ़ : सरकार के प्रमुख प्रोगराम आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डा. बलबीर सिंह ने इस बीमा योजना बारे लोगों को जागरूक करने के अलावा सभी योग्य लाभपात्रियों को योजना अधीन कवर करने के लिए आज 7 इन्फार्मेशन एजुकेशन और कम्युनिकेशन (आईईसी) वैनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह योजना प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपए की बीमा कवरेज प्रदान करती है।

    डा. बलबीर सिंह ने पंजाब भवन में वैनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने से पहले पत्रकारों को संबोधन करते हुए कहा कि इस जागरूकता अभियान का उदेश्य ग्रामीण लोगों तक पहुंच को बढ़ाना है, ताकि योग्य व्यक्ति इस फलैगशिप स्कीम का लाभ ले सके। उन्होंने बताया कि पंजाब की 70 प्रतिशत योग्य आबादी को पहले ही इस स्कीम अधीन कवर किया चुका है और इस जागरूकता अभियान के द्वारा पंजाब सरकार का लक्ष्य सौ प्रतिशत योग्य आबादी को कवर करने का है।

    बता दे कि पंजाब में इस योजना अधीन 44 लाख परिवार आते है और राज्य के 900 से अधिक सरकारी और प्राईवेट अस्पताल सूचीबद्ध है जिनमें इस योजना की कवरेज अधीन इलाज के लिए 1579 ट्रीटमैंट पैकेज उपलब्ध है। इसके इलावा इस योजना के लाभपात्री पूरे भारत में कही भी सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज सुविधाएं ले सकते है। डा. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आने वाले समय में इस स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है।

    उन्होंने कहा कि इस योजना का दायरा बढऩे के बाद हर व्यक्ति प्रीमियम के तौर पर कम से कम राशि अदा करके इस बीमा योजना का लाभ ले सकता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय स्मार्ट राशन कार्ड धारक, जे- फार्म धारक किसान, रजिस्टर्ड मज़दूर, छोटे व्यापारी, मान्यता प्राप्त पत्रकार और सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) 2011 अधीन सूचीबद्ध परिवार इस योजना के अंतर्गत कवर है।
    मंत्री ने यह भी बताया कि रजिस्टर्ड कुल 44 लाख लाभपात्री परिवारों में से लगभग 16. 65 लाख परिवार एस.ई.सी.सी. अधीन आते है, जिसका खर्चा केंद्र और राज्य सरकार में 60. 40 के अनुपात में सांझा है, जबकि बाकी 27. 35 लाख परिवारों का सारा खर्चा राज्य सरकार सहन करती है।। उन्होंने आगे बताया कि पिछले 15 महीनों में मार्च 2022 से 730 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 5. 80 लाख ट्रीटमेंट पैकेज प्रदान किए गए है।