पंजाब बोर्ड आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी, 97.56% स्टूडेंट्स हुए पास; फरीदकोट की गगनदीप कौर ने किया टॉप

पंजाब बोर्ड आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट किया जारी, 97.56% स्टूडेंट्स हुए पास; फरीदकोट की गगनदीप कौर ने किया टॉप

 

 
 

चंडीगढ़ : पंजाब बोर्ड आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। 97.56% परीक्षार्थी पंजाब बोर्ड 10वीं की कक्षा में पास हुए हैं। पंजाब बोर्ड 10वीं में इस साल लड़कियों का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 98.46% रहा है। फरीदकोट की गगनदीप कौर को इस साल 650/650 अंकों के साथ टॉपर घोषित किया गया है। इससे पहले पंजाब बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं।

ऐसे चेक करें नतीजे
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
– होमपेज पर, पीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
– एक लॉगइन विंडो खुलेगी, जहां छात्रों को क्रेडेंशियल दर्ज करने और सबमिट करने की आवश्यकता होगी।
– पीएसईबी 10वीं कक्षा का परिणाम 2023 प्रदर्शित होगा।
– डाउनलोड करें और परिणाम पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *