पंजाब में दीवार पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे, चिंता में आया पुलिस प्रशासन

पंजाब में दीवार पर लिखे मिले खालिस्तान के नारे, चिंता में आया पुलिस प्रशासन

 

 

 

बठिंडा: मालवा के प्रसिद्ध मंदिर माता माईसरखाना की दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारों ने एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन को चिंता में डाल दिया है तो वहीं  दूसरी तरफ इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। पंजाब का माहौल खराब करने के मकसद से बुधवार की रात को मालवा प्रांतीय ब्राह्मण सभा के मंदिर और स्वर्णकार मंदिर की दीवरों पर अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से ख़ालिस्तानी नारे लिखे गए, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और तुरंत ही इन नारों पर पेंट किया गया।इस मामले को लेकर थाना कोटफत्ता की पुलिस के द्वारा गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है। ज़िक्रयोग्य है कि यह विधानसभा हलका मौड़ के विधायक सुखवीर सिंह माईसरखाना का गांव है और इसी गांव में मालवा के प्रसिद्ध मंदिर पर इस तरह के नारे लिखे जाना पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन को चुनौती देने वाली बात है। अब देखना ये होगा कि पुलिस प्रशासन पंजाब का माहौल खराब करने वाले इन लोगों तक पहुंचने में सफल होता है या नहीं। इस मामले संबंधी जब थाना प्रमुख बलविंदर सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *