RBI ने किया बड़ा ऐलान; चलन से बाहर होगा 2000 रुपए का नोट,30 सितंबर तक बैंक में करा सकेंगे जमा
नई दिल्ली : केंद्रीय रिजर्व बैंक 2000 रुपए के नोट को चलन से वापस ले लेगा, लेकिन यह वैध मुद्रा बनी रहेगी। आरीबआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी पुष्टि की है। आरबीआई का कहना है कि अब 2 हजार के नए नोट जारी नहीं करेगा। 23 मई से 30 सितंबर तक नोटों की बदली बैंक में की जा सकेगी। उसके बाद यह नोट पूरी तरह से चलन से बाहर हो जाएगा। हालांकि, ये बतौर लीगल टेंडर मनी जारी रहेगा। इसका मतलब है कि यदि किसी के पास दो हजार रुपए का नोट है तो उसकी मान्यता बनी रहेगी।
बता दें कि 8 नवंबर 2016 को केंद्र सरकार ने नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके बाद 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोट बैन हो गए थे। इसके बदले में केंद्रीय रिजर्व बैंक ने 500 रुपये के नए नोट और 2000 रुपये के नोट को चलन में लाया था। हालांकि, कुछ ही साल में 2000 रुपये के नोट का सर्कुलेशन कम होता गया और ज्यादातर एटीएम से ये नोट गायब हो गए। अब रिजर्व बैंक ने वापस लेने का ऐलान कर दिया है।









Leave a Reply