चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा, 31 मई तक खिलाड़ी से रिश्वत मांगने की सारी डिटेल अपने भतीजे भांजों से लेकर जनतक करो नहीं तो 2 बजे के बाद वह खुद सारी डिटेल जनतक करेंगे। सीएम मान ट्वीट कर कहा कि, आदरणीय चरनजीत चन्नी जी आदर सहित आपको 31 मई 2 बजे तक अपने भतीजे-भांजे द्वारा खिलाड़ी से नौकरी के बदले रिश्वत मांगने संबंधी सारी जानकारी जनतक करने का मौका देता हूं…नहीं तो 31 मई दोपहर 2 बजे मैं फोटो… नाम और मिलने वाली जगह सहित सब कुछ पंजाबियों के सामने रखूंगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सीएम मान ने चन्नी पर नौकरी के बदले 2 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया था जिसके बाद चन्नी गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब पहुंचे और उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास कर सफाई देते हुए कहा कि सीएम मान के सारे आरोप झूठे है।
सीएम मान ने कहा कि वो हाल ही में हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल का मैच देखने गए थे। इस दौरान उनके पास एक पंजाब का खिलाड़ी और उसने बताया कि चन्नी के भानजे ने नौकरी के बदले उससे 2 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। सीएम मान के अनुसार खिलाड़ी ने कहा कि पहले वो नौकरी लेने के लिए पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास गया था, तो कैप्टन ने उन्हें नौकरी देने का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ समय बाद ही चरणजीत सिंह चन्नी सीएम बन गए।
इसके बाद खिलाड़ी ने नौकरी को लेकर सीएम चन्नी से मुलाकात की, तो चन्नी ने उन्हें भानजे से मिलने के लिए कहा। सीएम मान ने बताया कि जब खिलाड़ी चन्नी के भानजे से मिला तो उसने कहा 2 लगेगा। इसपर खिलाड़ी को लगा शायद 2 लाख रुपए के लिए कह रहे है। इसलिए जब वो 2 लाख रुपए लेकर पहुंचा तो चन्नी के भानजे ने खिलाड़ी को गाली देते हुए कहा कि उसके 2 का मतलब 2 करोड़ था।
पूर्व सीएम चन्नी ने दी सफाई
सीएम मान द्वारा लगाए गए आरोप पर सफाई देते हुए चन्नी ने कहा कि जब भी वो कुछ करते है उनकी फोटो आ जाती है तो सीएम मान उनके पीछे पड़ जाती है हाल ही में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी PHD की डिग्री मिली तो सीएम मान एक बार फिर उनके पीछे पड़ गए। चन्नी ने कहा सीएम मान द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद है। चन्नी ने कहा कि अगर मैंने किसी से एक भी पैसा लिया है तो मेरे पास कुछ ना रहे। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने मेरे पीछे विजिलेंस लगा रखी है, वो किसी तरह मुझे जेल में बंद करना चाहते है।









Leave a Reply