जानें किस जगह कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर धमाका, बिल्डिंग के शीशे टूटे; एक व्यक्ति घायल

जानें किस जगह कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर धमाका, बिल्डिंग के शीशे टूटे; एक व्यक्ति घायल

 

 
 

लुधियाना: लुधियाना के न्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर आज उस समय हड़कंप मच गया जब यहां माल गोदाम में धमाका हुआ। धमाके के बाद अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कांच की बोतल में धमाके की बात सामने आई है। इस घटना के दौरान एक सफाई कर्मी घायल हो गया है।

दरअसल, जिस समय यह धमाका हुआ, उस समय कोर्ट कॉम्प्लेक्स परिसर में बने सदर थाना के माल गोदाम की सफाई चल रही है। आज सुबह यहां एक कर्मचारी सफाई कर रहा था। सफाई कर्मी अकसर कूड़े को आग लगा देते हैं। ऐसा ही आज किया गया। जब कूड़े को आग लगाई गई तो उसमें कांच की बोतल थी, जो तापमान ज्यादा होने कारण फट गई और धमाका हो गया। इसमें सफाई कर्मी के पांव पर कांच लगा, जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा कांच के टुकड़े खिड़कियों में लगने से शीशे टूटे गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *