Category: PUNJAB

  • पंजाब में कोरोना केसों के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, पढ़ें पूरी खबर…

    You are currently viewing पंजाब में कोरोना केसों के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, पढ़ें पूरी खबर…

    In view of the increasing cases of corona cases in Punjab, the government has issued new guidelines, read the full news …

    पंजाब में कोरोना केसों के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, पढ़ें पूरी खबर…

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में कोरोना केसों के मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए पंजाब सरकार ने वीरवार को एक आदेश जारी कर लोगों को फिर से मास्क पहनने की चेतावनी जारी की हैं। पंजाब सरकार द्दारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि जनतक जैसे कि बस, ट्रेन, एयरक्राफ्ट, टैक्सी समेत सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क पहनना जरूरी है। इसके अलावा सिनेमा घरों, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंट स्टोर जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों और स्कूलों और दफ्तरों में भी मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

    बता दें कि बुधवार को चौबीस घंटे के दौरान पंजाब में कोरोना के 30 मरीज नए मामले सामने आए हैं जो कि चिंता का विषय बन रहे हैं। इन नए मामलों के आने के बाद कोरोना के एक्टिव केसों की गिनती 113 हो गई है। इनमें 4 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। वहीं अब 11 जिलों में कोरोना के केस मिले हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कोरोना की चौथी लहर की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने कोरोना की सैंपलिंग और टेस्टिंग भी बढ़ा दी है। बुधवार को 9812 सैंपल लेकर 9577 टेस्ट किए गए।

    पंजाब में कोरोना के तेजी से बढ़ते केसों को देखते हुए सरकार भी अलर्ट मोड पर है। सेहत मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने सिविल सर्जनों के साथ मीटिंग की। जिसके बाद उन्होंने कहा कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है। फिर भी हमें एहतियात बरतनी जरूरी है। लोग मास्क पहनें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। हालांकि इस मीटिंग में यह भी चर्चा हुई कि अगर केस बढ़ने में तेजी हुई तो फिर सरकार सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाने को अनिवार्य कर सकती है।

  • पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन लेने की तैयारी में मान सरकार, 15 टीमें गठित

    You are currently viewing पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन लेने की तैयारी में मान सरकार, 15 टीमें गठित

    Mann government in preparation to take action on private schools in Punjab, 15 teams formed

    पंजाब में प्राइवेट स्कूलों पर एक्शन लेने की तैयारी में मान सरकार, 15 टीमें गठित

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। पंजाब सरकार द्धारा राज्य के 720 प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए सरकार ने 15 टीमेों का गठन कर दिया हैं। जो जांच के बाद सीएम ऑफिस को रिपोर्ट सौंपेंगी। यह जांच प्राइवेट स्कूलों को फीस न बढ़ाने के आदेश का पालन न करने के मामले में करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्पष्ट शब्दों में कह चुके हैं कि कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों के अभिवावकों पर पुस्तकों की खास दुकान से किताबें और वर्दी खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेगा।

    मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को कड़े निर्देश दिए हैं कि अगर किसी स्कूल में कमी पाई गई तो सख्त एक्शन लिया जाए। कमी पाए जाने पर सरकार द्धारा स्कूलों की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 अप्रैल को ऑर्डर दिया था कि पंजाब में कोई प्राइवेट स्कूल इस बार 1 रुपया भी फीस नहीं बढ़ाएगा। कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों की किताबों और वर्दी किसी खास दुकान से खरीदने के लिए नहीं कहेगा। सरकार इसके लिए पॉलिसी बनाएगी। इसमें अभिभावकों, स्कूल प्रिंसिपल और उनके मालिकों से बैठकर की जाएगी। इसके बाद भी स्कूलों ने आदेश नहीं माने। इसकी सैकड़ों शिकायतें सीएम ऑफिस और शिक्षा मंत्री तक पहुंची हैं।

    मान सरकार प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ पूरी सख्ती की तैयारी में है। इसके लिए प्रति छात्र फीस, कैपिटल फंड, जनरल फंड, फिक्स्ड एसेट, करंट एसेट, कैश इन हैंड और बैंक डिपॉजिट समेत तमाम रिकॉर्ड की जांच होगी। जांच टीम देखेगी कि सीएम के आदेश के बाद किस-किस स्कूल ने ज्यादा फीस वसूली। इसके अलावा इन प्राइवेट स्कूलों की किताबें और यूनिफॉर्म किन-किन दुकानों पर उपलब्ध करवाई गई।

  • पंजाब में दो किसानों ने की खुदकुशी, एक ट्रेन से कटा तो दूसरा पंखे से लटक गया

    You are currently viewing पंजाब में दो किसानों ने की खुदकुशी, एक ट्रेन से कटा तो दूसरा पंखे से लटक गया

    Two farmers commit suicide in Punjab, one was hit by a train and the other hanged from the fan

    पंजाब में दो किसानों ने की खुदकुशी, एक ट्रेन से कटा तो दूसरा पंखे से लटक गया

     

    बठिंडाः बठिंडा में बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गेहूं की फसल कम होने के कारण दो किसानों द्वारा आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसानों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक एक किसान बठिंडा का रहने वाला बताया जा रहा है और दूसरा किसान मानसा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्ताल में भिजवा दिया है।

    जानकारी अनुसार बठिंडा के गांव माइसरखाना के किसान जसपाल सिंह ने ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली और दूसरे किसान गुरदीप सिंह ने पंखे से फंदा लगा लिया। जसपाल सिंह 10-12 एकड़ जमीन का मालिक था और उस पर 9 लाख रुपए कर्ज था। उसने जल्द अपनी बेटी की शादी करनी थी। वहीं गुरदीप सिंह जोकि मानसा का रहने वाला था उस पर चार लाख का कर्ज था।

  • बेअंत सिंह की हत्या के दोषी राजोआना की रिहाई मामले को लेकर ट्वीट कर बोले कांग्रेसी सांसद मनीष तिवारी

    You are currently viewing बेअंत सिंह की हत्या के दोषी राजोआना की रिहाई मामले को लेकर ट्वीट कर बोले कांग्रेसी सांसद मनीष तिवारी

    Congress MP Manish Tewari said by tweeting about the release of Beant Singh’s murder convict Rajoana

    बेअंत सिंह की हत्या के दोषी राजोआना की रिहाई मामले को लेकर ट्वीट कर बोले कांग्रेसी सांसद मनीष तिवारी

     

    चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की रिहाई को लेकर पंजाब में सियासत तेज गई है। जिसे लेकर सुखबीर सिंह बादल व रवनीत बिटू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिटठी लिखी है। इस मामले में अब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राजोआना की रिहाई का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। मनीष तिवारी ने कहा कि एक आतंकवादी पीड़ित होने के नाते मैं अपने सहयोगी रवनीत बिट्टू की पीड़ा को समझता हूं, लेकिन एक वकील और पंजाब के सांसद के रूप में यह मेरा विचार है कि बलवंत सिंह राजोआना ने 26 साल जेल में सजा काटी है। उनकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदला जाए। और उन्हें सीआरपीसी के तहत आदेश पारित करके रिहा कर दिया जाए।

    इससे पहले, बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिटठी लिखकर राजोआना को राहत न देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि राजोआना को रिहाई दी गई तो पंजाब के भविष्य पर विनाशकारी असर पड़ सकता है। बिट्टू ने चिटठी में लिखा था कि एक मुख्यमंत्री के हत्यारे को क्षमादान देने का कोई भी फैसला बहुत ही गलत संदेश देगा। यह देश के दुश्मनों को हमारी मातृभूमि के खिलाफ भयावह साजिशों को अंजाम देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

    इससे पहले, बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिटठी लिखकर राजोआना को राहत न देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि राजोआना को रिहाई दी गई तो पंजाब के भविष्य पर विनाशकारी असर पड़ सकता है। बिट्टू ने चिटठी में लिखा था कि एक मुख्यमंत्री के हत्यारे को क्षमादान देने का कोई भी फैसला बहुत ही गलत संदेश देगा। यह देश के दुश्मनों को हमारी मातृभूमि के खिलाफ भयावह साजिशों को अंजाम देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

    बता दें कि रवनीत बिट्टू की ये चिटठी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के उस चिटठी के बाद
    आई थी, जिसमें बादल ने पीएम मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने और राजोआना की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। इसके बाद रवनीत सिंह बिटू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चिटठी दी जिसमें उन्होंने कहा कि सुखबीर के इरादों की जांच होनी चाहिए कि उनके राजोआना की रिहाई को लेकर क्या मनसूबे हैं।

  • नामी गैंगस्टरों ने मांगी युवक से 1.50 करोड़ की फिरौती, वाट्सएप काल से दी जान से मारने की धमकी… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing नामी गैंगस्टरों ने मांगी युवक से 1.50 करोड़ की फिरौती, वाट्सएप काल से दी जान से मारने की धमकी… पढ़ें पूरी खबर

    Renowned gangsters demanded ransom of 1.50 crores from the young man, threatened to kill him through WhatsApp call… read full news

    नामी गैंगस्टरों ने मांगी युवक से 1.50 करोड़ की फिरौती, वाट्सएप काल से दी जान से मारने की धमकी… पढ़ें पूरी खबर

     

    गुरदासपुरः पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिसके तहत आए दिन वारदातें हो रही हैं वहीं पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। बुधवार को भी गुरदासपुर के युवक से गैंगस्टरों ने वाट्सअप काल के जरिए डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी। न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। जिसके बाद युवक ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित युवक की पहचान सिमरजीत सिंह व गुरदयाल सिंह निवासी संगलवुरा रोड के रूप में हुई है।

    पुलिस को दी शिकायत में सिमरजीत सिंह पुला गुरदयाल सिंह निवासी संगलपुरा रोड गुरदासपुर ने बताया कि तीन दिन पहले उसे गैंगस्टर सुख भिखारीवाल निवासी गांव भिखारीवाल और उसके साथी गैंगस्टर लवदीप सिंह उर्फ लवी निवासी नबीपुर हाल निवासी न्यूजीलैंड की वाट्सएप काल व मैसेज आए थे। जिसमें गैंगस्टरों ने जानी व माली की धमकियां देते हुए उससे एक करोड़ 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। उधर, एसएचओ गुरमीत सिंह ने बताया कि युवक के बयानों के आधार पर दोनों गैंगस्टरों के खिलाफ इंफार्मेशन टेक्नोलाजी 2000 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिसः विपक्षी दलों ने किए यह ट्वीट

    You are currently viewing कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिसः विपक्षी दलों ने किए यह ट्वीट

    Punjab Police reached Kumar Vishwas’s house: Opposition parties made this tweet

    कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिसः विपक्षी दलों ने किए यह ट्वीट

     

     

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास के घर आज पंजाब पुलिस पहुंची है, इस बात की कुमार विश्वास ने खुद ट्वीट के जरिए दी। इस मामले को लेकर सियासी दलों ने आम आदमी पार्टी को धेरना शुरू कर दिया है। वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा ने राजनीतिक बदलाखोरी की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और पारंपरिक पार्टियों में क्या फर्क है। उन्होंने भगवंत मान से अपील की कि राजनीतिक बदले के लिए पंजाब पुलिस का इस्तेमाल न करें।

    जानकारी अनुसार, कुमार विश्वास ने इंटरनेट मीडिया पर पंजाब पुलिस की फोटो डालते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।’ हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस मामले के तहत उनके खिलाफ केस किया गया है।

    जानकारी अनुसार, कुमार विश्वास ने इंटरनेट मीडिया पर पंजाब पुलिस की फोटो डालते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।’ हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस मामले के तहत उनके खिलाफ केस किया गया है।

  • लुधियाना में दर्दनाक हादसा, झुग्गी में लगी आग से बिहार के एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

    You are currently viewing लुधियाना में दर्दनाक हादसा, झुग्गी में लगी आग से बिहार के एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

    Traumatic accident in Ludhiana, 7 people of same family of Bihar burnt alive due to fire in slum

    लुधियाना में दर्दनाक हादसा, झुग्गी में लगी आग से बिहार के एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

     

     

    लुधियानाः लुधियाना में मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ताजपुर रोड़ स्थित कूड़े के डंप के निकट बनी झुग्गी में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय झुग्गी के अंदर एक ही परिवार के सात सदस्य सो रहे थे। आग इतनी भयानक थी कि उसने एक दम झुग्गी को अपनी चपेट में ले लिया और परिवार के सदस्यों को अपनी जान बचाने तक का मौका नहीं मिला।

    जानकारी अनुसार,  यह परिवार बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। मृतकों में पति-पत्नी समेत उनके 5 बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (55) उसकी पत्नी अरुणा देवी (52), बेटी राखी (15), मनीषा (10), गीता (8), चंदा (5) व बेटे 2 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया, जो अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था।

    आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना टिब्बा की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार, आग लगने का कारण या तो शॉर्ट सर्किट हो सकता है या झुग्गी के पास खाना बनाने के लिए बनाया गया चूल्हा। पुलिस के एक अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि झुग्गियों में लाइट की व्यवस्था न होने के कारण कई बार यह लोग बिजली की तारों से सीधी कुंडियां भी लगा लेते हैं, जिस कारण शॉर्ट सर्किट होने के अधिक चांस है। बाकी मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आग कैसे लगी।

  • बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने नहीं दी राहत, बढ़ी न्यायिक हिरासत, अब सुनवाई 4 मई को

    You are currently viewing बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने नहीं दी राहत, बढ़ी न्यायिक हिरासत, अब सुनवाई 4 मई को

    Bikram Majithia’s difficulties increased, the court did not give relief, increased judicial custody, now hearing on May 4

    बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने नहीं दी राहत, बढ़ी न्यायिक हिरासत, अब सुनवाई 4 मई को

     

    मोहालीः करोड़ों रुपये की ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में पटियाला जेल में बंद अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं मंगलवार को ड्रग्स मामले के आरोपी अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पटियाला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी करवाई गई। अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधी संदीप कुमार सिंगला की अदालत ने मजीठिया को कोई राहत न देते हुए इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 मई तक तारीख निश्चित की है।

    उल्लेखनीय है कि मतदान संपन्न हो जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने 23 फरवरी को अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और अब वह पटियाला जेल में बंद हैं। वहीं, राज्य में नई आप की सरकार आने के बाद अब इस मामले के लिए गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को बदल दिया गया था।

  • जालंधर में सोढल रोड पर फिर पिस्तौल लेकर निकले दबंग, ललकारा मारकर लोगों को डराया, जनता की सुरक्षा राम भरोसे…

    You are currently viewing जालंधर में सोढल रोड पर फिर पिस्तौल लेकर निकले दबंग, ललकारा मारकर लोगों को डराया, तलाश में जुटी पुलिस

    Dabang again came out with pistol on Sodhal road in Jalandhar, challenged and scared people, police engaged in search

    जालंधर में सोढल रोड पर फिर पिस्तौल लेकर निकले दबंग, ललकारा मारकर लोगों को डराया, जनता की सुरक्षा राम भरोसे…

     

    जालंधरः महानगर में पुलिस की व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है और आए दिन हो रही वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हथियारों के दम पर आए दिन लुटेरे जहां वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं कई दबंग भी किसी पर भी पिस्तौल तानकर उन्हें डराने की कोशिश करते हैं परन्तु पुलिस सांप निकलने के बाद लकीर पीटती नजर आती है।लोगों का मानना है पुलिस ने उनकी सुरक्षा राम भरोसे छोड़ दी है।

    बीती रात भी शहर में लुटेरों द्वारा गन प्वाइंट पर व्यापारी से क्रेटा कार लूटने तथा उनकी पत्नी को बंधक बनाने की कोशिश का मामला अभी सुलझा भी नहीं कि था कि अब सोढल रोड पर युवकों द्वारा शरेआम हथियार लहराते हुए लोगों को धमकाने का मामला सामने आया है। वहीं लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार सीसीटीवी में एक तीसरा युवक भी दिखाई देता है, लेकिन उसके हाथ में हथियार दिखाई नहीं देता। वह शायद बवाल करने वाले युवकों को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन नहीं मानते और फिर से गाली-गलौज करते ललकारते हुए दहशत फैलाने की कोशिश करते हैं। सीसीटीवी देखने पर ऐसा लगता है कि दहशत फैलाने वाले युवक नशे में धुत्त थे। यह किसी को मारने के लिए आए हुए थे। लोगों ने इस सारे घटनाक्रम की सूचना रात को पुलिस को भी दी। लेकिन देरी के साथ जब तक पुलिस पहुंची तब तक युवक मौके से फरार हो चुके थे।

  • गोइंदवाल थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट हुए बंद, पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग के बाद बिजली संकट गहराया

    You are currently viewing गोइंदवाल थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट हुए बंद, पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग के बाद बिजली संकट गहराया

    Both the units of Goindwal Thermal Plant closed, power crisis deepens in Punjab after increasing demand for electricity

    गोइंदवाल थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट हुए बंद, पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग के बाद बिजली संकट गहराया

     

    पटियालाः पंजाब में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की खप्त भी बढ़ गई है परन्तु पावर काम के पास कोयले की कमी के कारण बिजली की मांग पूरी नहीं की जा रही है। जिसके बाद राज्य के कई इलाकों में अघोषित पावर कट लगाए गए, वहीं गोइंदवाल थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट कोयले की कमी के चलते बंद हो गए हैं।

    इस संबंधी जानकारी देते पावरकाम अधिकारियों ने बताया कि रोपड़ में 11 और लहरा मोहब्बत प्लांट में 6.8 दिन का कोयला स्टाक उपलब्ध है। दूसरी ओर गोइंदवाल साहिब में कोयला उपलब्ध नहीं है। वहीं राजपुरा प्लांट में 21 दिन और तलवंडी साबो में साढ़े तीन दिन का कोयले का स्टाक है। पावरकाम के स्टेट सेक्टर के रोपड़ और लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांटों के कुल आठ यूनिटों में से सोमवार को पांच यूनिट चलाए गए। इनमें से रोपड़ के तीन यूनिटों से 523 मेगावाट और लहरा मोहब्बत के दो यूनिटों से 423 मेगावाट बिजली हासिल हुई। उधर, प्राइवेट सेक्टर के राजपुरा थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट चले और पावरकाम को यहां से 1335 मेगावाट बिजली हासिल हुई।

    तलवंडी साबो के तीन में से दो यूनिटों से 1196 मेगावाट बिजली मिली जबकि गोइंदवाल साहिब के दोनों यूनिट कोयला स्टाक न होने के चलते पूरी तरह से बंद हैं। सोमवार को पावरकाम ने अपने हाइडल प्रोजेक्टों में से रणजीत सागर डैम की दो यूनिटों से 249 मेगावाट बिजली समेत विभिन्न हाइडल प्रोजेक्टों से कुल 542 मेगावाट बिजली हासिल की।