Category: PUNJAB

  • दर्दननाक सड़क हादसाः कंबाइन ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, 1 की मौत

    You are currently viewing फिरोजपुर में दर्दननाक सड़क हादसाः कंबाइन ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, 1 की मौत

    Traumatic road accident in Firozpur: The combine collided with a couple riding a scooty, 1 killed

     दर्दननाक सड़क हादसाः कंबाइन ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, 1 की मौत

    फिरोजपुरः थाना जीरा के अंतगर्त पड़ते शहजादा पेट्रोल पंप के नजदीक वीरवार देर रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। लेकिन वहां अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई। इस मामलें में पुलिस ने महिला के पति के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, सतपाल पुत्र अमर नाथ निवासी आर्य समाज वाली गली मक्खू ने पुलिस को बताया कि जब वह बीते दिन अपनी पत्नी सुनीता रानी के साथ स्कूटी पर सवार होकर मक्खू से जीरा जा रहा था तो रास्ते में शहजादा पेट्रोल पंप जीरा के नजदीक बिना नंबर की कंबाइन के चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में वह और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि जब उसकी पत्नी सुनीता रानी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मामलें की जांच कर रहे थाना जीरा के एएसआइ हरनेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कंबाइन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

  • मरीज को को चढ़ाया एचआइवी संक्रमित खून, पुलिस ने दो लैब टेक्नीशियनों पर दर्ज किया केस

    You are currently viewing मरीज को को चढ़ाया एचआइवी संक्रमित खून, पुलिस ने दो लैब टेक्नीशियनों पर दर्ज किया केस

    HIV infected blood was given to the patient, police filed a case against two lab technicians

    मरीज को को चढ़ाया एचआइवी संक्रमित खून, पुलिस ने दो लैब टेक्नीशियनों पर दर्ज किया केस

     

    बठिंडाः जिले के सिविल अस्पताल में दो लैब टेक्नीशियनों की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति अब जिदंगी और मौत के साथ जूझ रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों टेक्नीशियनों की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा दिया गया जिस कारण वह एचआईवी पाजिटिव हो गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विजिलेंस विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

    जानकारी अनुसार विजिलेंस विभाग पंजाब के संयुक्त डायरेक्टर आकाशदीप सिंह की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट में बताया कि गया कि सात नवंबर 2020 को एक मरीज ने बठिंडा सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक से खून लिया था। खून मरीज को चढ़ाने से पहले ब्लड बैंक के एमएलटी गुरप्रीत सिंह व गुरभेज सिंह ने इसकी जांच नहीं की। बाद में पता चला कि मरीज को चढ़ाया खून एचआइवी पाजिटिव व्यक्ति का था। इसके चलते मरीज भी एचआइवी पाजिटिव हो गया। विजिलेंस विभाग ने जांच के बाद उक्त दोनों एमएलटी के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की। अब थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपित सिविल अस्पताल के एमएलटी गुरप्रीत सिंह व गुरभेज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    करीब एक साल पहले ब्लड बैंक में अक्टूबर व नवंबर के मध्य थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों को एचआइवी संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामला सामने आया था। जांच के बाद सेहत विभाग ने ब्लड बैंक में कार्यरत चार कांट्रेक्ट लैब टेक्नीशियनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

  • राजा वड़िंग ने संभाला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार, सिद्धू ने बनाई स्टेज से दूरी

    You are currently viewing राजा वड़िंग ने संभाला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार, सिद्धू ने बनाई स्टेज से दूरी

    Raja Vading took over the charge of Congress State President, Sidhu made distance from the stage

    राजा वड़िंग ने संभाला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार, सिद्धू ने बनाई स्टेज से दूरी

     

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पीपीसीसी प्रधान बनाया है। जिसके चलते राजा वड़िंग ने आज से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार संभाला है। इसके अलावा उनके साथ वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशु ने कार्यकारी अध्यक्ष का चार्ज संभाला है। राजा वडिंग की ताजपोशी दौरान समागम में नवजोत सिह सिद्धू भी शामिल हुए। मंच पर सभी कांग्रेसी नेताओं ने हाजिरी भरी लेकिन सिद्धू ने मंच से दूरी बनाई रखी। लेकिन दूसरी तरफ पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के अलावा प्रताप बाजवा समेत सभी सीनियर नेता इस मौके पर मौजूद रहे।

    इस मौके कांग्रेस के नए वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस हालत में है, हमें काफी चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस का वर्कर मायूस है। ऐसी कांग्रेस बनाएंगे, जिसमें व्यक्तिगत ब्रांडिंग नहीं होगी। सिर्फ कांग्रेस का झंडा होगा। इसमें लीडरशिप वर्कर के पास पहुंचेगी। प्रधान होने का यह मतलब नहीं कि मनमर्जी से काम करे। साथियों के साथ बातचीत और टीम वर्क बेहद जरूरी है। वड़िंग ने कहा कि हम आखिरी दम तक पार्टी के लिए लड़ेंगे।

  • पिछले दिनों अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे पर हुए हमले के मुख्य आरोपी पंचम व पिंपू के करीबी सुभाना और साहिल केला पुलिस की गिरफ्त में 

    पिछले दिनों अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे पर हुए हमले के मुख्य आरोपी पंचम व पिंपू के करीबी सुभाना और साहिल केला पुलिस की गिरफ्त में 

    पिछले दिनों अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे पर हुए हमले के मुख्य आरोपी पंचम व पिंपू के करीबी सुभाना और साहिल केला पुलिस की गिरफ्त में 

     

    जालंधर 21 अप्रैल (ब्यूरो) : गोपाल नगर गोली कांड में सी.आई.ए. स्टाफ ने पंचम के करीबी सुभाना को हिरासत में ले लिया है। सी.आई.ए .स्टाफ ने वीरवार को उसे घर के नजदीक से उठाया। वहीं इसी केस में नामजद साहिल उर्फ केला की गिरफ्तारी भी हो गई है। बताया जा रहा है कि साहिल को एस.ओ.यू. ने अरेस्ट किया। सुभाना के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज नही किया था लेकिन पंचम का करीबी होने के कारण और पंचम की लोकेशन जानने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं सुभाना के परिवार ने गोली कांड के दिन की सीसीटीवी मीडिया में जारी करके दावा किया कि जिस समय गोली चली तब सुभाना घर मे ही था। बता दें कि गोपाल नगर में पंचम गैंग ने अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु पर जानलेवा हमला कर दिया थ। जब हिमांशु भाग खड़ा हुआ तो पिम्पू नाम के आरोपी ने फायरिंग कर दी थी। गोली हिमांशु को नही लगी लेकिन एक राहगीर के जांघ में लग गई थी। थाना 2 में हिमांशु के बयानों पर पंचम, पिम्पू, मिर्जा, साहिल उर्फ केला, सेठी व कुछ अज्ञात हमलावरों खिलाफ केस दर्ज किया था।

  • मोरिंड में हुआ दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल से गिरी छात्रा ट्राले के नीचे आई, मौके पर ही मौत

    You are currently viewing मोरिंड में हुआ दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल से गिरी छात्रा ट्राले के नीचे आई, मौके पर ही मौत

    A painful accident happened in Morind, the girl student who fell from the motorcycle came under the trolley, died on the spot

    मोरिंड में हुआ दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल से गिरी छात्रा ट्राले के नीचे आई, मौके पर ही मौत

     

    मोरिंडाः शहर के अंतर्गत आते महाराणा प्रताप चौक के पास सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब छात्रा अपनी सहेली के साथ उसके पिता की मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही थी कि रास्ते में गड्ढे में मोटरसाइकिल उछली तो वह नीचे गिर गई और पीछे से आ रहे ट्राले ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच छात्रा के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान परमजीत कौर के रूप में हुई और वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भक्कूमाजरा की छात्रा थी।

    जानकारी अनुसार शुक्रवार को परमजीत कौर अपनी सहेली के साथ उसके पिता सौदागर सिंह की मोटरसाइकिल पर सवार थी। जैसे ही चमकौर साहिब मार्ग पर सड़क पर गड्ढे में से मोटरसाइकिल गुजरा तो गड्ढे के झटके से पीछे बैठी परमजीत कौर उछलकर नीचे गिर पड़ी। उसके गिरने पर ट्राला चालक ने उसे बचाने का प्रयास करते ट्राला मोड़ा लेकिन वह विफल रहा। परमजीत की पिछले टायर के नीचे आने से मौत हो गई। अरनौली के सौदागर सिंह ने बताया कि वो अपनी बेटी व उसकी सहेली परमजीत कौर को अरनौली से भक्कूमाजरा स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। मौके पर लोगों ने ट्रक चालक को काबू कर लिया और पुलिस के सपुर्द कर दिया है।

  • नवजोत सिंह सिद्धू का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, बोले- रबड़ गुड्डा हैं पंजाब के मुख्‍यमंत्री

    You are currently viewing नवजोत सिंह सिद्धू का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, बोले- रबड़ गुड्डा हैं पंजाब के मुख्‍यमंत्री

    Navjot Singh Sidhu’s big attack on the Chief Minister, said – Rubber Gudda is the Chief Minister of Punjab

    नवजोत सिंह सिद्धू का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, बोले- रबड़ गुड्डा हैं पंजाब के मुख्‍यमंत्री

     

    चंडीगढ़ः कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से पंजाब सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने सीएम मान पर निशाना साधते हुए उन्हें रबड़ का गुड्डा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है और आए दिन अपराधों की संख्या बढ़ रही है।

    सिद्धू ने राज्‍यपाल से कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। पुलिस का राजनीतिकरण किया जा रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से अभी तक 40 लोगों की हत्याएं हो चुकी है। उन्‍होंने गेहूं की फसल कम होने के लिए 500 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस देने की मांग की।

    उन्‍होंने राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की और राज्‍य में कानून-व्‍यवस्‍था की हालत सहित विभिन्‍न मुद्दों पर शिकायत की। सिद्धू राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। सिदधू ने बताया कि उन्‍होंने राज्यपाल को मांग पत्र दिया।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, ड्यूटी पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार को देंगे 1 करोड़ रुपए

    You are currently viewing मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, ड्यूटी पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार को देंगे 1 करोड़ रुपए

    मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, ड्यूटी पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार को देंगे 1 करोड़ रुपए

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार चुनावों के दौरान लोगों से किए गए वादों पर अमल कर उनको पूरा कर रहा है। वहीं बीते बुधवार को भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बड़ा लान किया है। जिसके तहत अब पंजाब में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। इस दौरान सीएम ने पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक कर उन्हें संबोधित भी किया।

    जानकारी अनुसार इस बैठक में मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेणु प्रसाद, प्रमुख सचिव (गृह) अनुराग वर्मा और पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वीके भावरा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने सभी रैंकों के 23,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्हें गैंगस्टर, ड्रग्स, आतंकवाद, अवैध खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो रणनीति अपनाने की अपील की।

    बैठक के दौरान सीएम भगवंत मान ने सभी पुलिस अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस के कामकाज में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। उन्होंने पुलिस को पूरे समर्पण और अखंडता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस बल से राज्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिना किसी पक्षपात के कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

  • लुधियाना में हौजरी फैक्ट्री को लगी भयानक आग, करोड़ों रुपए का हुआ नुक्सान, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड

    You are currently viewing लुधियाना में हौजरी फैक्ट्री को लगी भयानक आग, करोड़ों रुपए का हुआ नुक्सान, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड

    A terrible fire broke out in a hosiery factory in Ludhiana, loss of crores of rupees, fire brigade reached the spot

    लुधियाना में हौजरी फैक्ट्री को लगी भयानक आग, करोड़ों रुपए का हुआ नुक्सान, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते दोराहा में एक हौजरी फैक्टरी को आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकासन होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंच भी पहुंच चुकी है और हादसे की जांच कर रही है।

    जानकारी अनुसार लुधियाना जिले में दोराहा में स्थित कोर्सन स्पिनिंग मिल में वीरवार सुबह भीषण आग लग गई। जैसे ही आग लगने का पता कर्मचारियों को चला तो वे अपना बचाव करते हुए तुरंत मिल से बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। हादसा बड़ा होने की वजह से मौके पर एसडीएम दीप जोत कौर पहुंची। करीब 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गईं।

    बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग बुझाने वाला कोई यंत्र नहीं रखा गया था। एसडीएम दीप जोत कौर ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी। आग काफी विकराल थी और सारा सामान जलकर राख हो गया।

  • लुधियाना में हौजरी फैक्ट्री को लगी भयानक आग, करोड़ों रुपए का हुआ नुक्सान, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड

    You are currently viewing लुधियाना में हौजरी फैक्ट्री को लगी भयानक आग, करोड़ों रुपए का हुआ नुक्सान, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड

    A terrible fire broke out in a hosiery factory in Ludhiana, loss of crores of rupees, fire brigade reached the spot

    लुधियाना में हौजरी फैक्ट्री को लगी भयानक आग, करोड़ों रुपए का हुआ नुक्सान, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते दोराहा में एक हौजरी फैक्टरी को आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकासन होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंच भी पहुंच चुकी है और हादसे की जांच कर रही है।

    जानकारी अनुसार लुधियाना जिले में दोराहा में स्थित कोर्सन स्पिनिंग मिल में वीरवार सुबह भीषण आग लग गई। जैसे ही आग लगने का पता कर्मचारियों को चला तो वे अपना बचाव करते हुए तुरंत मिल से बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। हादसा बड़ा होने की वजह से मौके पर एसडीएम दीप जोत कौर पहुंची। करीब 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गईं।

    बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग बुझाने वाला कोई यंत्र नहीं रखा गया था। एसडीएम दीप जोत कौर ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी। आग काफी विकराल थी और सारा सामान जलकर राख हो गया।

  • डेरा सच्चा सौदा के मुखी बाबा राम रहीम की बढ़ी मुशिकलें, फरीदकोट अदालत ने प्रोडक्शन वारंट किया जारी

    You are currently viewing डेरा सच्चा सौदा के मुखी बाबा राम रहीम की बढ़ी मुशिकलें, फरीदकोट अदालत ने प्रोडक्शन वारंट किया जारी

    Dera Sacha Sauda’s Mukhi Baba Ram Rahim’s problems increased, Faridkot court issued production warrant

    डेरा सच्चा सौदा के मुखी बाबा राम रहीम की बढ़ी मुशिकलें, फरीदकोट अदालत ने प्रोडक्शन वारंट किया जारी

     

    चंडीगढ़ः सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुखी बाबा राम रहीम की मुशिकलें एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। जानकारी अनुसार, बरगाड़ी बेअदबी मामले में दर्ज दो केसों में फरीदकोट की अदालत ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। अदालत द्दारा 4 मई के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया है। इस दौरान एसआईटी राम रहीम से पूछताछ करेगी। बता दें कि इससे पहले भी राम रहीम के खिलाफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप चोरी होने की एफआईआर नंबर 63 में प्रोडक्शन वारंट जारी हुआ था। मगर, सुरक्षा कारणों के चलते बाबा की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद एसआईटी ने बाबा से रोहतक की सुनारिया जेल में जाकर पूछताछ की थी।

    राम रहीम के खिलाफ साल 2015 में दर्ज हुए 2 केस में वारंट जारी हुआ है। इसमें पहला केस एफआईआर नंबर 117 का है। जिसमें विवादित पोस्टर लगाने का आरोप है। दूसरा केस एफआईआर नंबर 128 का है, जिसमें श्री गुरू ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप की बेअदबी हुई थी। दोनों केस में पुलिस ने राम रहीम को मुख्य साजिशकर्ता करार दिया है।

    इन दोनों केसों में पुलिस ने बाबा राम रहीम को मास्टरमाइंड बनाया है। सरकार बदलने के बाद बाबा को इन दोनों केसों में नामजद किया गया। पंजाब पुलिस ने इस संबंध में कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी। जिसमें कहा गया कि एफआईआर नंबर 117 में विवादित पोस्टर के मामले के पीछे भी राम रहीम है। इसके अलावा एफआईआर नंबर 128 के बेअदबी मामले में भी वही प्रमुख आरोपी है। इस मामले में बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन अंग गलियों में बिखरे मिले थे।