Category: PUNJAB

  • जालंधर में शरारतीतत्वों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing जालंधर में शरारतीतत्वों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

    In Jalandhar, mischievous elements broke the windows of vehicles parked outside the houses, police engaged in investigation

    जालंधर में शरारतीतत्वों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपारधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन चोरी, लूटपाट जैसी अन्य वारदातें होती रहती हैं जोकि महानगर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा देती हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार दोपहर को पठानकोट बाईपास के नजदीक उस वक्त देखने को मिला जब कुछ शरारतीतत्वों ने लवली आटो के पीछे शीतल अपार्टमेंट में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये और मौके से फरार हो गए। हालांकि गाड़ियों में पड़ा सामान गाड़ी में ही था।

    मामले की जानकारी देते शीतल अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया कि देर रात 2 युवक बाइक पर आए और उनके हाथ में रॉड थीं। युवक अपार्टमेंट में दोआबा चौक की तरफ से घुसे। युवकों ने वहां फ्लैट्स के नीचे खड़ी गाड़ियों के लोहे की रॉड से शीशे तोड़ डाले। गाड़ियों के शीशे टूटने की आवाज जब घरों में लोगों ने सुनी तो वह नीचे उतरे, लेकिन तब तक अराजक तत्व मौके से फरार हो चुके थे।

    वहीं लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई है, लेकिन उसमें भी बाइक का नंबर और युवकों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। लोगों ने बताया कि तोड़फोड़ की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली, लेकिन अभी तक कारों के शीशे तोड़ने वालों का कोई अता-पता नहीं चला है।

  • जालंधर के सुच्ची पिंड के पास हुआ हादसा, टैंकर को लगी आग

    You are currently viewing जालंधर के सुच्ची पिंड के पास हुआ हादसा, टैंकर को लगी आग

    Accident happened near Suchi Pind of Jalandhar, tanker caught fire

    जालंधर के सुच्ची पिंड के पास हुआ हादसा, टैंकर को लगी आग

     

     

    जालंधरः जालंधर में लम्मा पिंड चौक के साथ लगते सुच्ची पिंड के पास सोमवार देर रात उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब तेल से भरे एक टैंकर में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल बिभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब टैंकर सुच्ची पिंड से तेल भरवा कर जा रहा था कि अचानक उसने आग पकड़ ली। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर फायर बिग्रेड समय पर आकर आग पर काबू न पाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    लेकिन दमकल कर्मी सूचना मिलते ही तुरंत अपनी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया। इतना ही नहीं जहां पर टैकर में आग लगी, वहां पर आसपास अन्य टैंकर भी खड़े हुए थे, जो बच गए। आग बुझाने आए कर्मचारियों ने बताया कि टैंकर में अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन संभावना जताई जा रही कि टैंकर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है, जो धीरे-धीरे फैलती चली गई।

  • महानगर में ऑटो में हैरोइन पीते 4 युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

    You are currently viewing महानगर में ऑटो में हैरोइन पीते 4 युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

    4 youth arrested for drinking heroin in auto in metropolis, case registered

    महानगर में ऑटो में हैरोइन पीते 4 युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते गांव लखनपाल में थाना सदर की पुलिस ने सरहाली नहर पुली के पास ऑटो में बैठकर हौरोइन पी रहे 4 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरापियों की पहचान हरिंदर कुमार पुत्र ज्ञान चंद वासी नंगल खेड़ा कपूरथला, सुखविंदर राम पुत्र वीर चंद वासी सरहाला रनुआन नवांशहर, अमृत पाल पुत्र सुरजीत कुमार वासी नंगल खेड़ा कपूरथला व हरप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव बहुआ एसबीएस नगर बहराम के रूप में हुई है। जो सरहाली को जाती पुली नजदीक बैठ हेरोइन पी रहे थे।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह औजला ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान गांव लखनपाल से सरहाली की सड़क पर जा रही थी। तभी पुली के नजदीक एक ऑटो खड़ा दिखाई दिया। इसके नजदीक जाकर देखा तो उसमें चार युवक बैठ हेरोइन का नशा कर रहे थे। पुलिस पार्टी ने युवकों के कब्जे से हैरोइन पीने के लिए प्रयोग किए जाने वाला सामन भी बरामद कर लिया है। और उनका ऑटो भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाप थाना सदर में एनडीपीसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

    वहीं, इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि वह चारों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह हेरोइन वह किस व्यक्ति से लेकर आए थे और कितने रुपये में लिया जिससे और जानकारी प्राप्त कर ऐसे तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • अबोहर में दर्दनाक सड़क हादसाः तेल के टैंकर ने मोटकसाइकिल सवार 3 लोगों को रौंदा, मौत

    You are currently viewing अबोहर में दर्दनाक सड़क हादसाः तेल के टैंकर ने मोटकसाइकिल सवार 3 लोगों को रौंदा, मौत

    Traumatic road accident in Abohar: Oil tanker trampled 3 people on motorcycle, died

    अबोहर में दर्दनाक सड़क हादसाः तेल के टैंकर ने मोटकसाइकिल सवार 3 लोगों को रौंदा, मौत

     

    अबोहरः अबोहर में मलोट मार्ग पर स्थित मोदी पेट्रोल पंप के नजदीक मंगलवार सुबह तेल के टैंकर और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी की इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अबोहर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    जानकारी अनुसार, हनुमानगढ़ निवासी मां और बेटा पूजा और नवीन अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर मलोट रोड से जा रहे थे। जब वह मोदी पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार तेल के टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और तीनों लोग टैंकर के नीचे आ गए, टैंकर के नीचे आने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • लुधियाना में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 की मौत

    You are currently viewing लुधियाना में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 की मौत

    Fierce road accident in Ludhiana, Fortuner car falls in canal, 5 killed

    लुधियाना में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 की मौत

     

    लुधियानाः लुधियाना जिले के कस्बा डेहलों के गांव झंमट पुल के नजदीक बीती रात एक फॉर्च्यूनर कार नहर में गिर गई। नहर में गिरने के कारण कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी की रफ्तार खाली सड़क होने के कारण बहुत तेज हो रखी थी, और गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण कार एक दीवार में लगती हुई सीधी नहर में जा गिरी।

    जानकारी अनुसार, हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। कार में 6 लोग सवार थे, जिनमें 5 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में संदीप सिंह निवासी नगला बाल-बाल बच गया। थाना वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची मलोद पुलिस ने कार को नहर से निकलवाया। वहीं गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की पहचान कुलदीप सिंह (45), जगदीप सिंह (26), जितेंद्र सिंह (40), जगतार सिंह (45), भजन सिंह (42) निवासी रुड़का के रूप में हुई है।

    बता दें कि मरने वाले जगदीप सिंह की आयु करीब 26 वर्ष थी। और वह 3 बहनों का इकलौता भाई था और यह सभी ट्रांसपोर्टर थे और कहीं से गाड़ियां देखकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं, लोगों ने बताया कि जितेंद्र उर्फ हैप्पी 4 दिन पहले ही कनाडा से आया था। सोमवार रात वह आसपास के गांव के कुछ युवकों के साथ किसी समारोह से वापस आ रहा था। जितेंद्र कनाडा में ट्राला चलाता था और उनके दो बच्चे हैं।

  • जालंधरः भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने वाली महिला प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी ने पद से हटाया

    You are currently viewing जालंधरः भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने वाली महिला प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी ने पद से हटाया

    Jalandhar: University removed female professor who made objectionable remarks on Lord Ram

    जालंधरः भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने वाली महिला प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी ने पद से हटाया

     

    जालंधरः पंजाब के फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने भगवान श्रीराम और रावण को लेकर की गई टिप्पणी का आडियो वायरल हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर मामले के तूल पकड़ने के बाद यूनिवर्सिटी ने सहायक प्रोफेसर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

    जानकरी अनुसार, यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम करने वाली गुरसंग प्रीत कौर का बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से अपमानजनक टिप्‍पणी के आरोप में उन्हें पद से हटाने की मांग की जा रही थी। आडियो में महिला प्रोफेसर ने भगवान श्री राम को अपमानित करने वाली बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने रावण के खिलाफ षड्यंत्र रचा था, जो कि उनके अनुसार एक अच्छा इंसान था। अपने आडियो लेक्चर में गुरसंग ने कहा कि हम कैसे तय कर सकते हैं कि कौन अच्छा है। पूरी दुनिया राम की पूजा कर रही है और कह रही है कि रावण बुरा है लेकिन सारी योजना उसने ही बनाई थी। इसमें उन्होंने दावा किया कि भगवान श्री राम ने सीता को फंसाने की योजना बनाई और सीता को संकट में डालकर सारा दोष रावण पर मढ़ दिया।

    बता दें कि यूनिवर्सिटी ने अपने इस फैसले को अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है। अपना पक्ष रखते हुए यूनिवर्सिटी ने कहा, ‘इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई आडियो में उक्त महिला प्रोफेसर के निजी विचार हैं। इसमें किसी भी प्रकार से यूनिवर्सिटी का कोई रोल नहीं हैं। हम हमेशा से एक धर्मनिरपेक्ष विश्वविद्यालय रहे हैं। जहां सभी धर्मों और आस्थाओं के लोगों के साथ प्यार और सम्मान के साथ समान व्यवहार किया जाता है। यूनिवर्सिटी की तरफ से उक्त महिला प्रोफेसर को तत्काल सेवा से मुक्त कर दिया गया है।’ दूसरी तरफ यूनिवर्सिटी की तरफ से लिए गए इस फैसले का भी विरोध होने लगा है।

  • नवजोत सिंह सिद्धू राजपुरा थर्मल प्लांट के बाहर अकेले करेंगे प्रदर्शन, पंजाब प्रधान राजा वड़िंग से दूरी बरकरार

    You are currently viewing नवजोत सिंह सिद्धू राजपुरा थर्मल प्लांट के बाहर अकेले करेंगे प्रदर्शन, पंजाब प्रधान राजा वड़िंग से दूरी बरकरार

    Navjot Singh Sidhu will perform alone outside Rajpura thermal plant, maintains distance from Punjab chief Raja Vading

    नवजोत सिंह सिद्धू राजपुरा थर्मल प्लांट के बाहर अकेले करेंगे प्रदर्शन, पंजाब प्रधान राजा वड़िंग से दूरी बरकरार

     

    पटियालाः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू चुनावों के बाद राजनीति स्तर पर एक्टिव नजर आ रहे हैं जिसके चलते सोमवार को सिद्धू कांग्रेस से नाराज चल रहे पूर्व विधायकों सहित राजपुरा-नाभा थर्मल प्लांट के आगे धरना प्रदर्शन करेंगे। खास बात यह है कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग नहीं होंगे। बता दें कि यह मोर्चा पूर्व पीपीसीसी द्दारा बिजली संकट के मुद्दों को लेकर आप सरकार के खिलाफ लगाया जा रहा है। राजपुरा प्लांट के बाहर इस धरने के मुख्य रूप से आयोजक राजपुरा के पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज हैं। नवजोत सिद्धू के इस धरने में शिरकत संबंधी कंबोज ने कहा कि उन्होंने विशेष रूप से किसी को भी इस धरने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। सिद्धू ने अपनी मर्जी से इस प्रदर्शन में शिरकत की।

    जिक्रयोग्य है कि नवजोत सिद्धू इससे पहले भी राज्यपाल को मिलने अकेले ही चले गए थे। उन्होंने प्रदेश प्रधान वड़िंग या विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा को नहीं बुलाया। वहां भी सिद्धू ने बिजली संकट का मुद्दा उठाया था। सिद्धू ने कहा था कि पंजाब में बिजली संकट है। गांवों में सिर्फ 2 घंटे बिजली मिल रही है। अभी धान की बिजाई के वक्त 15 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत होगी। वह कैसे पूरी होगी?। सिद्धू के रवैये पर पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा समेत कई कांग्रेसियों ने सवाल उठाए थे। हालांकि सिद्धू इन सबको ठेंगा दिखाकर अपनी राजनीति चमकाने में जुटे हुए हैं।

    गौरतलब है कि पिछले दिनों बेपरवाह हाईकमान ने सिद्धू को हटाकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पंजाब का प्रधान बना दिया। इसके बाद से ही सिद्धू के बागी तेवर बरकरार है। पंजाब में पार्टी काे करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही सिद्दू के खिलाफ कई नेताओं ने मोर्चा खोल दिया था।

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल संग दिल्ली के सरकारी स्कूलों का जायजा लेने पहुंचे, बोले- यह एजुकेशन का नेक्स्ट लेवल

    You are currently viewing पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल संग दिल्ली के सरकारी स्कूलों का जायजा लेने पहुंचे, बोले- यह एजुकेशन का नेक्स्ट लेवल

    Punjab Chief Minister Bhagwant Mann arrived with Kejriwal to take stock of Delhi’s government schools, said – this is the next level of education

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल संग दिल्ली के सरकारी स्कूलों का जायजा लेने पहुंचे, बोले- यह एजुकेशन का नेक्स्ट लेवल

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज से 2 दिनों के दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार को भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कालकाजी में स्थित डॉ आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस स्कूल देखने पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूली बच्चों से बात की। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद थे। मान ने कहा कि यह एजुकेशन का नेक्स्ट लेवल है। जिसके बारे में बड़े-बड़े स्कूल सोच नहीं सकते, उसे यहां लागू कर दिया गया है। डिजिटल पढ़ाई चल रही है। मैंने ऐसे स्कूल अमेरिका और कनाडा में देखे हैं। बहुत सारे बच्चे बड़े प्राइवेट स्कूल छोड़कर आए हैं। बड़े-बड़े इन्वेस्टर भी बच्चों से तालमेल कर रहे हैं। प्रैक्टिकल और थ्योरी एक साथ चल रही है।

    बता दें कि स्कूल देखने के बाद भगवंत मान ग्रेटर कैलाश, चिराग एन्क्लेव में मोहल्ला क्लीनिक और कौटिल्य राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय का भी दौरा करेंगे। फिर सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ स्कूल में बने स्विमिंग पूल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मान दिलशाद गार्डन स्थित राजीव गांधी अस्पताल जाएंगे और वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे।

    दरअसल, आप सरकार की तरफ से दिल्ली की तर्ज पर पंजाब का विकास करने का दावा किया है। इसके अलावा गांव और वार्डों में 16 हजार पिंड क्लीनिक बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के प्रचार में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी ने यह वादा किया था।

  • किसानों पर पड़ी महंगाई की मार, डीजल के बाद डीएपी खाद के बढ़े दाम

    You are currently viewing किसानों पर पड़ी महंगाई की मार, डीजल के बाद डीएपी खाद के बढ़े दाम

    Farmers hit by inflation, after diesel, the price of DAP fertilizer increased

    किसानों पर पड़ी महंगाई की मार, डीजल के बाद डीएपी खाद के बढ़े दाम

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में किसानों पर महंगाई की मार पड़ गई है। सरकार एक तरफ तो किसानों को मुआवजा दे रही है वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने डीएपी खाद के रेट बढ़ा दिए हैं। अगले सीजन से किसानों को डीएपी खाद 150 रुपए महंगी मिलेगी। पंजाब में पहले डीएपी खाद की कीमत 1200 रुपए थी, अब इसकी कीमत बढ़कर 1350 रुपए हो गई है। बढ़े हुए दामों को लेकर किसान यूनियनों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितनी कीमत फसल की बढ़ाई जाती है, उतनी ही खाद की भी बढ़ाए जाएं। सरकार तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लें।

    जिक्रयोग्य है कि केंद्र सरकार की तरफ से तर्क दिया जा रहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में रेट बढ़ने की वजह से यह कदम उठाया गया है। पिछली बार भी केंद्र ने रेट बढ़ाए थे। तब किसानों ने विरोध किया तो सब्सिडी दे दी। बता दें कि किसानों को कृषि को लेकर आए दिन किसी न किसी मुसीबत का सामना करना पड़ता है और वह सरकार के आगे गुहार लगाते रह जाते हैं परंतु उनकी सुनवाई नहीं होती। इसी के चलते किसान कभी खुदकुशी तो कभी ऋण लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

    वहीं, किसान नेता हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि सरकार फसल के रेट तो 2.5% मुश्किल से बढ़ाती है। वहीं खाद और बीज के रेट 20 से 25% तक बढ़ा दी जाती है। किसान तो पहले ही कर्जाई है। इतनी महंगी खाद कहां से खरीदेगा?। पहले ही डीजल भी महंगा खरीदना पड़ रहा है। इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

  • कबड्डी खिलाड़ी संदीप नगंल अंबिया के दो और कातिल दिल्ली और यूपी से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    You are currently viewing कबड्डी खिलाड़ी संदीप नगंल अंबिया के दो और कातिल दिल्ली और यूपी से गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Two more murderers of Kabaddi player Sandeep Nangal Ambiya arrested from Delhi and UP, arms recovered

    कबड्डी खिलाड़ी संदीप नगंल अंबिया के दो और कातिल दिल्ली और यूपी से गिरफ्तार, हथियार बरामद

     

    जालंधरः पिछले महीने महानगर के अंतर्गत आते मल्लियां में एक कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या के मामले में जालंधऱ और दिल्ली पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो गैंगस्टरों को काबू किया है, जिनमें से एक को दिल्ली तथा दूसरे आरोपी को यूपी से पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शूटर विकास माहले तथा फौजी के रूप में हुई है। वहीं जालंधर देहात के एसएसपी स्वपन शर्मा ने दो गैंगस्टरों के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक आप्रेशन जारी है।

    बता दें कि इससे पहले इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक हरियाणा के गैंगस्टर कौशल चौधरी, संगरूर जेल में फतेह सिंह व अमित डागर और होशियारपुर जेल में बंद सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार सिंह वासी माधोपुर (यूपी) को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनसे रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों से कुछ पर्सनल नंबर मिले थे, जिनकी मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

    जिक्रयोग्य है कि नकोदर के गांव नीवीं मल्लियां में 14 मार्च को सरेआम गोलियां मार कबड्डी प्लेयर संदीप नंगल अंबिया की हत्या करने वाले गुड़गांव के शॉर्प शूटर विकास माहले और साथी फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शॉर्प शूटर माहले को जालंधर और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम ने दिल्ली और फौजी को रूद्रपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। माहले से अवैध हथियारों की खेप बरामद हुई है। जालंधर की टीम ने दिल्ली की टीम के इनपुट पर आरोपी धरे हैं।