Category: PUNJAB

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली दौरा रद्द, अब अगले 2-3 दिन बाद जाएंगे

    You are currently viewing पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली दौरा रद्द, अब अगले 2-3 दिन बाद जाएंगे

    Punjab Chief Minister Bhagwant Mann’s visit to Delhi canceled, will now go after 2-3 days

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली दौरा रद्द, अब अगले 2-3 दिन बाद जाएंगे

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भवगंत मान का कल होने वाला दिल्ली दौरा रद्द हो गया। बताया जा रहा है कि अब सीएम भगवंत मान 2-3 दिन बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। हालांकि इसके पीछे की वजह को सार्वजनिक नहीं किया गया है। पंजाब में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए, मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ सोमवार को दिल्ली के सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों का दौरा करने जा रहे थे। उनके इस दौरे की जानकारी गत सप्ताह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके पंजाब समकक्ष मान और उनके कर्मचारी शिक्षा में सुधार देखने के लिए दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे।

    जिक्रयोग्य है कि विधानसभा चुनाव के वक्त आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि पंजाब में वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाएंगे। दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप सरकारी स्कूल देखने आई थी। इसी तरह पंजाब में भी कनाडा से लोग सरकारी स्कूल देखने आएंगे। इसके लिए आप ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की ही मिसाल दी थी।

    अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के वक्त कहा था कि पंजाब में 16 हजार पिंड और वार्ड क्लीनिक बनाए जाएंगे। इन्हें दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर बनाया जाएगा। सेहत को लेकर आप ने सभी नागरिकों को मुफ्त सेहत सुविधाओं के साथ सभी सरकारी अस्पतालों के सिस्टम में भी सुधार करने का भरोसा दिया था।

  • मैराथन की दौड़ लगाते-लगाते जिंदगी की दौड़ हार गया जम्मू कश्मीर का प्रणब, श्री आनंदपुर साहिब में हुई हार्ट अटैक से मौत

    You are currently viewing मैराथन की दौड़ लगाते-लगाते जिंदगी की दौड़ हार गया जम्मू कश्मीर का प्रणब, श्री आनंदपुर साहिब में हुई हार्ट अटैक से मौत

    Pranab of Jammu and Kashmir lost his life while running marathon, died of heart attack in Sri Anandpur Sahib

    मैराथन की दौड़ लगाते-लगाते जिंदगी की दौड़ हार गया जम्मू कश्मीर का प्रणब, श्री आनंदपुर साहिब में हुई हार्ट अटैक से मौत

     

    आनंदपुर साहिबः जम्मू-कश्मीर से मैराथन में भाग लेने के लिए गुरुनगरी श्री आनंदपुर साहिब आये युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान आरएस पुरा, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले प्रणब महानज (42) के रूप में हुई है तथा वह बीएसएनल की एक्सचेंज में काम करते थे। प्रणव अपने दोस्तों के साथ श्री आनंदपुर साहिब में हुई सुपर सिख मैराथन में भाग लेने के लिए आए थे। इस मैराथन में एक हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    जानकारी अनुसार जम्मू-कश्मीर से आए धावक प्रणव महाजन ने मैराथन में इक्कीस किलोमीटर दौड़ में शिरकत की। वह दौड़ लगाकर वापस विरास- ए- खालसा में पहुंच गया था। दौड़ पूरी होने के बाद वह बाहर गए। लगभग एक घंटे बाद वापस आए तो विरासत-ए-खालसा के गेट के पास चक्कर आने पर गिर पड़े। उनके साथी तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।

    मैराथन का आयोजन करवाने वाले डा. जससिमरन सिंह कहल ने बताया कि प्रतिभागी ने इक्कीस किलोमीटर दौड़ एक घंटे पचास मिनट में पूरी की थी। प्रणव ने सुबह सात बजक पचास मिनट पर दौड़ पूरी की। इसके बाद वह घूमते रहे, फोटो खिंचवाते रहे, खाते पीते रहे और बाहर घूमने चले गए। जब दोबारा वापस आए तो उनके साथ दो साथी और भी थे।

  • गुरदासपुर में सत्ता के नशे में चूर नेता की दंबगाई, कंपनी के कारिंदे से 50 हजार छीने, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing गुरदासपुर में सत्ता के नशे में चूर नेता की दंबगाई, कंपनी के कारिंदे से 50 हजार छीने, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

    Drunk leader of power in Gurdaspur rioted, 50 thousand snatched from the company’s servant, incident caught in CCTV, police engaged in investigation

    गुरदासपुर में सत्ता के नशे में चूर नेता की दंबगाई, कंपनी के कारिंदे से 50 हजार छीने, घटना सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस

    गुरदासपुरः गुरदासपुर के अंतर्गत आते श्री श्री हरगोबिंदपुर में चार लोगों द्वारा एक कंपनी कारिंदे के उनके कार्यालय में आकर सत्ता की धौंस दिखाते हुए करीब 50 हजार रुपए लूट लिये। हालांकि यह पूरा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, वहीं कंपनी के मालिक द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ट्रेडर्स के मालिक अनिल कोछड़ ने बताया कि चार लोग उनके कार्यालय में आये जोकि खुद को सत्ताधारी पार्टी के नेता हुए कंपनी के कारिंदे से 50 हजार रुपए छीन लिए। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कंपनी मालिक ने आरोप लगाया कि आरोपी जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकियां भी देकर गए हैं। वहीं पुलिस ने विक्रम ट्रेडर्स के मालिक अनिल कोछड़ की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। विक्रम से संबंधित घटना का सीसीटीवी फुटेज मंगवा लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है।

    हालांकि अभी तक आरोपियों की अभी तक पहचान सामने नहीं आई है, परन्तु पुलिस कंपनी मालिक की शिकायत पर मामवे की जांच कर रही है।

  • अवैध रेत खनन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को भी तलब कर सकती है ईडी!

    You are currently viewing अवैध रेत खनन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को भी तलब कर सकती है ईडी!

    ED may also summon former Chief Minister’s son in illegal sand mining case!

    अवैध रेत खनन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को भी तलब कर सकती है ईडी!

     

    जालंधरः अवैध रेत खन्न और तबादलों के मामले में जहां पूर्व मुख्यंमत्री चरणजीत सिंह चन्नी से साढ़े चार घंटे लंबी पूछताछ की गई है। वहीं अब ईडी की टीम पूर्व मुख्यंमत्री के बेटों से भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की कुछ माह पहले ही शादी हुईई है।

    बता दें कि बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ईडी के समक्ष पेश हुए थे, जहां उनसे अवैध खन्न और तबादलों के मामले में लगातार चार घंटे तक पूछताछ की की गई थी। वहीं, शनिवार को चन्नी के भांजे भूपिंदर सिंह हनी और उनके सहयोगी कुदरतदीप सिंह लवी की जमानत याचिका पर जालंधर की विशेष पीएमएलए अदालत ने सुनवाई 20 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है। करीब दो हफ्ते पहले दोनों के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कपूरथला जेल में बंद हनी और कुदरतदीप ने जमानत अर्जी दाखिल की थी, जिस पर शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुपिंदरजीत चहल की अदालत में सुनवाई हुई। ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक पेश हुए और सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया।

    जिक्रोयग्य है कि चुनावों से पहले ईडी ने इसी साल जनवरी में भूपिंदर सिंह हनी के मोहाली स्थित घर पर छापामारी की थी। जांच एजेंसी को उसके पास से करीब 8 करोड़ रुपये कैश मिला था। इसके बाद हनी के सहयोगी के घर से भी 2 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इसके बाद फरवरी में ईडी ने हनी को गिरफ्तार कर लिया था।

  • टोरंटो की टिकट के नाम पर फगवाड़ा की फर्म ने ठगे एक लाख रुपए, पठानकोट के कारोबारी ने दर्ज करवाया केस

    You are currently viewing टोरंटो की टिकट के नाम पर फगवाड़ा की फर्म ने ठगे एक लाख रुपए, पठानकोट के कारोबारी ने दर्ज करवाया केस

    Phagwara’s firm cheated one lakh rupees in the name of Toronto ticket, Pathankot businessman filed a case

    टोरंटो की टिकट के नाम पर फगवाड़ा की फर्म ने ठगे एक लाख रुपए, पठानकोट के कारोबारी ने दर्ज करवाया केस

     

    पठानकोटः पठानकोट के मामून निवासी एक युवक ने फगवाड़ा की फर्म पर टोरंटो की टिकट के नाम पर एक लाख की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है। थाना मामून की पुलिस को दी शिकायत में साहिल महाजन निवासी माडर्न संदीपनी स्कूल पठानकोट ने बताया कि उसने टोरंटो जाने के लिए फगवाड़ा की फर्म से टिकट बुक करवाई थी। इस आफिस से इमीग्रेशन सर्विस, वर्क और स्टडी वीजा, टूर पैकेज और टिकटिंग का काम किया जाता है।

    उसकी बंगा निवासी हरप्रीत सैनी केयर आफ सैनी ट्रैवल नियर बसरा पैलेस बंगा रोड फगवाड़ा के साथ दो टिकटें टोरंटो के लिए बुक करवाने संबंधी 1 लाख 48 हजार रुपये प्रति टिकट की बातचीत हुई थी। उसने 26 नवंबर, 2021 को अपनी फर्म के खाते से हरप्रीत सैनी के खाते में कुल 2.50 लाख रुपये आनलाइन ट्रांसफर किए। उस व्यक्ति ने उसे कहा कि टिकटें एक जनवरी, 2022 तक कंफर्म हो जाएंगी, लेकिन तय समय पर टिकटें नहीं दीं।

    जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो पर कुल रकम से डेढ़ लाख रुपये ही वापस किए गए। बाकी एक लाख रुपये नहीं दिए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपित ने टोरंटो की दो टिकटें बुक करने के लिए ढाई लाख रुपये लेकर टिकटें बुक न करके और एक लाख वापस न करके ठगी की है। जिसके बाद मामून कैंट पुलिस ने हरप्रीत सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से श्री हनुमान जन्मोउत्सव पर शुरू किया गया मासिक लंगर

    पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से श्री हनुमान जन्मोउत्सव पर शुरू किया गया मासिक लंगर

    पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से श्री हनुमान जन्मोउत्सव पर शुरू किया गया मासिक लंगर।

    प्रथम मासिक लंगर के मुख्य अतिथि बनें विधायक रमन अरोड़ा

    जरूरतमंदों की सेवा ही नर और नारायण सेवा ( रमन अरोड़ा)

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा ) पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ से एक नया आयाम स्थापित करते हुए कुष्ठ आश्रम जालंधर में मासिक लंगर की शुरुआत की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य संपादक श्रीमती नीतू कपूर ने कहां की जो भी सदस्य या पारिवारिक सदस्य समाचार पत्र के साथ जुड़े है उन सभी के दिल में प्रभु ने लगन लगाई की समाचार पत्र की तरफ से लंगर की शुरुआत होनी चाहिए। तो सब ने आज मिलकर श्री हनुमान जन्मोउत्सव पर हर महीने लगने वाले लंगर की शुरुआत की है जो की अगले महीने से हर दूसरे शनिवार शाम को कुष्ठ आश्रम में लगाया जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक श्री रमन अरोड़ा ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की और कहाँ की ऐसी सेवा की भावना बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है क्योंकि लंगर में जरूरम्मद लोगों को बना हुआ खाना खिलाना अपने आप में ही नर और नारायण सेवा के बराबर है। उन्होंने पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार की तरफ से शुरू किये गए लंगर की सब को मुबारक देते हुए कहाँ की वो हमेशा ही इस कार्य के साथ जुड़े रहेंगे और लोगों की सेवा करते रहेंगे, उनकी तरफ से भी लंगर में गुप्त दान दिया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में आये डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के चेयरमैन श्री अमन बग्गा एवं महा सचिव अजीत सिंह बुलंद ने भी लंगर में सेवा की और लंगर में होने वाले पूण्य के बारे में बताते हुए कहां की पत्रकारिता के क्षेत्र में पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने एक नया आयाम स्थापित किया है ,इसके साथ उन्होंने बाकी पत्रकारों को भी इस पुण्य के काम मे जुड़ने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर पंजाब रिफ्लैक्शन परिवार की तरफ से श्री सुनील कपूर, श्री संजीव कपूर, श्रीमती अंजू कपूर श्री नमन कपूर ने भी लोगों को लंगर की महत्ता के बारे में बताया। इस मौके एक दानी सज्जन ने अपना नाम न लेने की शर्त पर इस लंगर में 2100 रु की सेवा दे। श्री कपिल मल्होत्रा ने 1100 रु की राशि का दान दिया । प्रमुख समाज सेवक श्री राजीव छाबड़ा ने इस मौके पर 1100 रु की लंगर सेवा की। बाकी कुछ सज्जनो द्वारा 500-500 रु का गुप्त दान भी दिया गया। फोटोग्राफी की सेवा भी फोटोग्राफर अश्वनी अरोड़ा द्वारा की गई।इस मौके पर हितेश चड्ढा,पार्षद रोनी ने भी आये हुए सभी सज्जनों के साथ लंगर की सेवा की जिनमे श्री नरिंदर मल्होत्रा, जय देव मल्होत्रा, श्री केवल कृष्ण,सुमेश आनंद, भरत अरोड़ा,डॉ ज्योति खन्ना, वंदना मेहता,राधा चौहान,रामपाल भगत,हरीश शर्मा,सतपाल सेतिया, संदीप कुमार,सौरव वर्मा,विजयपाल सिंह, गुरसेवक सिंह उपस्थित थे।

  • ब्रेकिंग न्यूजः जालंधर में फिर चली गोली, अपने भाई को स्कूल से लेने जा रहे युवक को बाईक सवारों ने मारी गोली

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः जालंधर में फिर चली गोली, अपने भाई को स्कूल से लेने जा रहे युवक को बाईक सवारों ने मारी गोली

    जालंधरः पंजाब में जहां लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ी जा रही है, वहीं जालंधर में भी आए दिन चल रही गोलियों के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। महानगर के तलहन रोड पर शनिवार को बाइक सवार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
    जालंधर में अवैध हथियारों की भरमार, इन्ही हथियारों के बदौलत गैंगस्टर दे रहे है वारदातो को अंजाम
    अभी एक केस के सुराग जुटाने में जुटी थी पुलिस,अपराधियों ने दे दिया एक वारदात को अंजाम 

    ब्रेकिंग न्यूजः जालंधर में फिर चली गोली, अपने भाई को स्कूल से लेने जा रहे युवक को बाईक सवारों ने मारी गोली

     

     

    जालंधरः पंजाब में जहां लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ी जा रही है, वहीं जालंधर में भी आए दिन चल रही गोलियों के बाद लोगों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है। महानगर के तलहन रोड पर शनिवार को बाइक सवार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार तलहन रोड पर स्थित गांव पूरनपुर गेट के पास धनोआ रिजॉर्ट के बाहर बाइक सवार तीन युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते अपने भाई को स्कूल से लेने जा रहे 18 वर्ष के युवक को गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल युवक की पहचान परमेश कुमार निवासी तल्हन के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते घायल ने बताया कि वह अपने भाई के साथ उसे स्कूल से लेकर वापस घर जा रहा था कि रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोका व झगड़ा करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालते हुए उस पर गोली चला दी जो उसके जांग पर लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों में विवाद हुआ है जिसके चलते एक युवक घायल हुआ है जिसे प्राइवेट हॉस्पिटल उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। घायल के बयान पर मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पार्टी को फिर से एकजुट करने में जुटे पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान राजा वडिंग राजिंदर बेरी के घर पहुंच की मुलाकात, पार्टी को मजबूत करने की कवायद में लाई तेजी…

    You are currently viewing जालंधऱ में राजिंदर बेरी के घर पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, पार्टी को मजबूत करने की कवायद शुरू

    Punjab Congress President Raja Vading reached Rajinder Beri’s house in Jalandhal, the exercise to strengthen the party started

    पार्टी को फिर से एकजुट करने में जुटे पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान राजा वडिंग राजिंदर बेरी के घर पहुंच की मुलाकात, पार्टी को मजबूत करने की कवायद में लाई तेजी…

     

    जालंधरः पंजाब में बिखरी कांग्रेस को एक बार फिर से एकजुट करने की क्वायद के तहत पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शनिवार को जालंधर सेंट्रल से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी के घर पहुंचकर उनसे व उनके परिजनों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

    इससे पहले शनिवार को जालंधर में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रधान वड़िंग का जिला कांग्रेस कमेटी ने भी पुष्प गुच्छ देकर जालंधर में नए प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। सारे कार्यक्रम में पार्टी जिला प्रधान बलराज ठाकुर नजर नहीं आए। वड़िंग ने सेंट्रल हलके के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को सुना।

    जानकारी अनुसार पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रदेश में लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर उनकी नाराजगी दूर कर रहे हैं। इससे पहले वह बीते दिन अमृतसर में थे और शनिवार को इसी कड़ी में उन्होंने जालंधर में दस्तक दी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के नए प्रधान के साथ कार्यकारी प्रधान भारतभूषण आशु, पूर्व विधायक कुलवीर जीरा समेत अन्य प्रदेश स्तर के पदाधिकारी रहे।

    जानकारी अनुसार पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रदेश में लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर उनकी नाराजगी दूर कर रहे हैं। इससे पहले वह बीते दिन अमृतसर में थे और शनिवार को इसी कड़ी में उन्होंने जालंधर में दस्तक दी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के नए प्रधान के साथ कार्यकारी प्रधान भारतभूषण आशु, पूर्व विधायक कुलवीर जीरा समेत अन्य प्रदेश स्तर के पदाधिकारी रहे।

    बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, उपनेता प्रतिपक्ष राजकुमार चब्बेवाल, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह, विधायक लाडी शेरोवालिया जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू के घर पर भी पहुंचे थे। उन्होंने भी वहां पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर शिकायतों को सुना था।

  • अगले 4 दिनों तक नहीं मिलेगी पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत, लू के साथ तेज आंधी का भी करना पड़ेगा सामना

    You are currently viewing अगले 4 दिनों तक नहीं मिलेगी पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत, लू के साथ तेज आंधी का भी करना पड़ेगा सामना

    For the next 4 days, the people of Punjab will not get relief from the heat, along with heat, they will also have to face strong storms.

    अगले 4 दिनों तक नहीं मिलेगी पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत, लू के साथ तेज आंधी का भी करना पड़ेगा सामना

     

    चंडीगढ़ः अगले चार दिनों तक पंजाब वासियों को मौसम में राहत मिलती नजर नहीं आ रही है, पारा चढ़ने के कारण लोगों जहां गर्मी सताएगी, वहीं तेजहवाओं के साथ धूलभरी आंधी का भी सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक लोगों को तेज हवाओं के साथ-साथ लू का भी सामना करना पड़ेगा। हालांकि पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है।

     

  • सांसद हरभजन सिंह का बड़ा ऐलान, राज्यसभा से मिला वेतन किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई पर करेंगे खर्च

    You are currently viewing सांसद हरभजन सिंह का बड़ा ऐलान, राज्यसभा से मिला वेतन किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई पर करेंगे खर्च

    MP Harbhajan Singh’s big announcement, salary received from Rajya Sabha will be spent on education and well being of farmers’ daughters

    सांसद हरभजन सिंह का बड़ा ऐलान, राज्यसभा से मिला वेतन किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई पर करेंगे खर्च

     

    चंडीगढ़ः पूर्व क्रिकेटर एवं पंजाब से राज्यसभा सांसद बने हरभजन सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा से मिलने वाली सैलरी को किसानों की बेटियों की शिक्षा और भलाई के लिए खर्च करेंगे। सांसद ने अपनी फेसबुक पोस्ट और ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि वह राष्ट्र बेहतरी के लिए सांसद बने हैं और उनसे जो बन पड़ेगा, करेंगे। बता दें कि हरभजन सिंह कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी से पंजाब से राज्यसभा के सांसद चुने गए हैं।

    जानकारी अनुसार, जालंधर के रहने वाले हरभजन सिंह की पहले भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। यहां तक कि पंजाब चुनाव में उन्हें सीएम फेस बनाने की तैयारी थी। हालांकि पंजाब में हालात देख भाजपा इससे पीछे हट गई। इसके बाद पंजाब कांग्रेस के तत्कालीन प्रधान नवजोत सिद्धू भज्जी से मिले। तब पूरी उम्मीद थी कि भज्जी कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। इसके बाद अचानक वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और आप ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा भेज दिया।