Category: PUNJAB

  • लुधियाना में पजामा बनाने वाली सिद्धक गारमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing लुधियाना में पजामा बनाने वाली सिद्धक गारमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    Massive fire broke out at Siddhak Garment Factory, which makes pajamas in Ludhiana, salmon worth lakhs burnt to ashes

    लुधियाना में पजामा बनाने वाली सिद्धक गारमेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    लुधियानाः लुधियाना में जनकपुरी की गली नंबर 3 में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यहां पजामा बनाने की सिद्धक गारमेंट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पड़ोसियों ने धुंआ उठता देखकर फैक्टरी मालिक को इसकी सूचना दी, और इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड देरी से आई इससे पहले लोगों ने अपनी-अपनी छतों से पानी के पाइप लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था।

    घटना की सूचना मिलने के बावजूद करीब पौने घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया। 4-5 घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन, आग लगने से लाखों की मशीनरी और अन्य कच्चा माल जल कर राख हो गया था। आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पा रहा।

    जानकारी अनुसार, जनकपुरी की गली-3 में पजामा बनाने की फैक्ट्री सिद्धक गारमेंट के नाम से है। फैक्ट्री के मालिक रविंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात वे काम खत्म करवा फैक्ट्री बंद करके गए था। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने फोन पर सूचना दी कि उनकी फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई है। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि उनके मौके पर पहुंचने तक आग ज्यादा भड़क चुकी थी। वहीं, हादसे के कुछ देर बाद इलाका जनकपुरी से एएसआई गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः 1 जुलाई से हर घर में मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, मान सरकार ने जारी किया 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

    You are currently viewing पंजाबः 1 जुलाई से हर घर में मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, मान सरकार ने जारी किया 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

    Punjab: 300 units of free electricity will be available in every house from July 1, Mann government has issued 30 days report card

    पंजाबः 1 जुलाई से हर घर में मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, मान सरकार ने जारी किया 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में भगवंत मान सरकार को सत्ता में आए आज एक महीना पूरा हो गया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है। यहां 1 जुलाई से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इस ऐलान के बाद आप सरकार ने अपना पहला चुनावी वादा पूरा कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें कोई कैटेगिरी नहीं होगी। गरीब से लेकर अमीर परिवारों को 2 महीने में 600 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। जिस परिवार का बिल 2 महीने में 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च होगी, उन्हें पूरा बिल देना पड़ेगा। वहीं, सरकार व्यवसायिक और औद्योगिक बिजली के रेट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं करेगी। किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी भी जारी रहेगी।

    हालांकि पहले से 200 यूनिट छूट ले रहे एससी, बीसी और गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल परिवारों को अब प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। उसके ऊपर वह जो बिजली खर्च करेंगे, सिर्फ उसी का बिल देना होगा। उन्हें पूरा बिल नहीं चुकाना होगा। भगवंत मान ने कहा कि इनका उदे्श्य आने वाले कुछ सालों में पंजाब में 24 घंटे बिजली की सप्लाई देना है और पंजाब में सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध करवाना है।

    इस मुद्दे के बारे में आप के पंजाब प्रदेश प्रवक्ता नील गर्ग ने अखबारों में दिए इश्तेहारों के हवाले से जानकारी दी है। इसके अलावा मान सरकार ने पंजाब के हर अखबार में पंजाब सरकार का 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया है। इसमें सरकार द्वारा बीते एक महीने में किए गए कामों का जिक्र है। अपने रिपोर्ट कार्ड में मान सरकार ने जिक्र किया है कि उन्होंने एंटी करप्शन लाइन की शुरुआत की और 25 हजार नई सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

  • होशियारपुर की लड़की ने की दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से कूद कर आत्महत्या, नौकरी जाने से परेशान थी युवती

    You are currently viewing होशियारपुर की लड़की ने की दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से कूद कर आत्महत्या, नौकरी जाने से परेशान थी युवती

    Hoshiarpur girl committed suicide by jumping from Delhi’s metro station, she was upset about losing her job

    होशियारपुर की लड़की ने की दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से कूद कर आत्महत्या, नौकरी जाने से परेशान थी युवती

     

     

    होशियारपुर/नई दिल्लीः दिल्ली में रह रही होशियारपुर की युवती ने दिल्ली के मेट्रो स्टेशन की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि वह अपनी नौकरी छूट जाने की वजह से परेशान चल रही थी। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। वहीं स्टेशन प र खड़े सीआईएसएफ के जवानों ने युवती की जान बचाने की कोशिश की परन्तु उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार होशियारपुर निवासी दीया (25) दिल्ली में नौकरी कर रही थी तथा वह सून और बोल नहीं सकती थी और अपनी नौकरी छूट जाने की वजह से परेशान चल रही थी जिस कारण उसने यह कदम उठाया। वहीं अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ के हेडकांस्टेबल नरेश ने बताया कि वह सुबह साढ़े 7 बजे ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने देखआ कि युवती स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 की छत्त पर खड़ी है उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी शिफ्ट इचार्ज एसआई हीराराम व अन्य कर्मचारियों को दी। जिसके बाद उन्होंने युवती को बचाने का प्रयास किया परन्तु युवती के पैरजमीन पर टकरा गए और उसे पैरों और कमर पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद युवती को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    वहीं मेट्रो स्टेशन के डीएसपी जितेन्द्र मणि ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया ह कि वह गुरुग्राम में काम करती थी और हाल ही में उसने नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है और न ही युवती के पास से कोई सुसाईड नोट बरामद हुआ है। आखिर युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत देखेगें दिल्ली के स्कूल, सीएमं अरविंद केजरीवाल ने दिया निमंत्रण

    You are currently viewing पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत देखेगें दिल्ली के स्कूल, सीएमं अरविंद केजरीवाल ने दिया निमंत्रण

    Punjab Chief Minister Bhagwant will see Delhi’s schools, CM Arvind Kejriwal invites

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत देखेगें दिल्ली के स्कूल, सीएमं अरविंद केजरीवाल ने दिया निमंत्रण

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब सरकार लगातार शिक्षा में सुधारों का प्रयास कर रही है। जिसके तहत सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अधिकारियों के साथ दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। इस बात की जानकारी खुद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीरवार को ट्वीट कर दी। दरअसल, भगवंत मान का यह दौरा तब हो रहा है जब हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई।

    गौरतलब है कि दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी स्कूलों में इतना सुधार किया है कि दुनियाभर के लोग इन बदलावों को देखने आ रहे हैं। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नील गर्ग ने ट्वीट के जरिए दी।

    उन्होंने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप भारत की यात्रा के दौरान दिल्ली सरकार के स्कूल देखने आई थीं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। अभी हाल में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी हमारे स्कूल देखने आए थे। सोमवार 18 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने कई अधिकारियों के साथ सरकारी स्कूलों को देखने आएंगे। वे यह देखने आ रहे हैं कि ऐसे सुधार किस प्रकार किए गए, क्योंकि उन्हें भी पंजाब के स्कूलों में ऐसा सुधार करना है।

  • जालंधर में बढ़ती गैंगवार वारदतों के कारण आम जनता का जीना हुआ मुश्किल , सहमे सहमे लोग, बेखौफ अपराधी…

    जालंधर में बढ़ती गैंगवार वारदतों के कारण आम जनता का जीना हुआ मुश्किल , सहमे सहमे लोग, बेखौफ अपराधी…

     

    शहर में लूट ,चोरी की वारदातों के साथ साथ अब अवैध लगातार गोली चलने की वारदातें भी तेजी से बढ़ने लगी है।

    गोपाल नगर गोलीकांड में पुरानी रंजिश का मामला आया सामने…

     
     

    जालंधर के गोपाल नगर में बीती रात युवक पर सरेआम गोली चलाने के मामले में पुलिस में पंचम,सुभाना,केला,पिपू के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

     

    पुलिस को दिए गए बयानों में जालंधर के नेता सुभाष सोंधी के बेटे हिमांशु सोंधी के साथ कुछ साल पहले झगड़ा हुआ जिसका राजीनामा भी हो चुका था पर फिर भी पंचम गैंग के सदस्यों नें उसी पुरानी रंजिश के चलते हिमांशु सोंधी पर गोली चलाई थी परंतु गोली हिमांशु की जगह

    हरमेश नामक राहगीर को जा लगी। हिमांशु के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी लेने तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थीl

  • महर्षि वेदव्यास मंदिर एक पुराणिक ऐतिहासिक तपस्थली पर डीएमए के वाइस प्रेसिडेंट संदीप वर्मा हुए नतमस्तक

    महर्षि वेदव्यास मंदिर एक पुराणिक ऐतिहासिक तपस्थली पर डीएमए के वाइस प्रेसिडेंट संदीप वर्मा हुए नतमस्तक

    महर्षि वेदव्यास मंदिर एक पुराणिक ऐतिहासिक तपस्थली पर डीएमए के वाइस प्रेसिडेंट संदीप वर्मा हुए नतमस्तक

     

    जालन्धर : माहर्षि वेद व्यास कुंड सभा रजिस्टर्ड ब्रास बैंड जिला जालंधर में मासिक सक्रांति के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन व्यास पिंड में किया गया इस मौके पर रुद्र सेना सगठन के उपचेयरमैन व कमेटी के महासचिव मोहित शर्मा
    के साथ माहर्षि वेद व्यास जी की तपस्थली में दर्शन करने व आशीर्वाद लेने का मौके मिला गया इस मौके पर कमेटी की तरफ से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट संदीप वर्मा को सन्मानित भी किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि महर्षि वेदव्यास मंदिर एक पुराणिक ऐतिहासिक तपस्थली है इसके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है लेकिन अब इस स्थान के बारे में और इसके जीर्णोद्धार के लिए कार्य शुरू हो गया है और वही शर्मा से हमें यह उम्मीद है कि वह इस कार्य में पूरा योगदान देंगे और ही इस स्थान की महत्वता को पूरे देश में लेकर जाएंगे बातचीत में मोहित शर्मा ने बताया कि वह अपने आप को सुबह के चली मानते हैं कि महर्षि वेदव्यास कुंड सभा कमेटी ने उन्हें इस काबिल समझा और एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है जिससे वह पूरे तन मन धन से निर्वाह करेंगे मोहित ने बताया कि गुरुवार योग गुरु का प्रतीक है और प्रत्येक गुरुवार को श्रद्धालु वहां पर नतमस्तक होना शुरू हो गए हैं उनके लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी मंदिर में कर दी गई है और साथ ही मासिक सक्रांति के दिन वहां पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग महर्षि वेदव्यास तपस्थली के दर्शन कर सकें ज्ञात हो कि यह ऐतिहासिक स्थान इसका वर्णन महाभारत में भी आता है और यह बिपाशा नदी जिसे हम व्यास नदी किस नाम से जानते हैं यहीं से प्रवाह होती थी और इसी स्थान पर बैठकर महर्षि वेदव्यास ने तप किया और वेदों पुराणों महाभारत के साथ-साथ गीता की रचना की पंजाब की यह पवित्र धरती महाभारत काल के इतिहास को संजो कर रखी हुई है इस मंदिर के साथ नजदीकी अलावलपुर में भीष्म सर एक स्थान है जहां पर भीष्म ने गंगा माता को अवतरित किया था और ऐसी मान्यता है कि जो लोग हरिद्वार नहीं जा सकते वह भीष्म सर पर भी अस्थियां प्रवाह कर सकते हैं पठानकोट रोड पर चालान के पास एक कल्याणपुर गांव है जहां पर जन्मेजय का किला जो खंडहर के रूप में तब्दील हो चुका है सुबह में गगन का टीला नामक स्थान है यह सभी सारे स्थान महाभारत में विराट का क्षेत्र के नाम से जाने जाते थे जहां पर पांडवों ने अपना आखिरी वनवास का वर्ष बिताया था मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थान के जीर्णोद्धार के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं पठानकोट चौक से 15 किलोमीटर दूरी के ऊपर यह पवित्र स्थान स्थित है जहां पर आसानी से जाया जा सकता है। इस मौके पर कमेटी के प्रधान अश्विनी शर्मा महासचिव मोहित शर्मा कैसियर कमल ऋषि और, करण गंडोत्रा विकास भारद्वाज कुणाल अग्रवाल रितेश गुप्ता विवेक कुमार अश्विनी शर्मा करण कालिया राजकुमार शर्मा डीएमए के वाइस प्रधान संदीप वर्मा,अश्विन कुमार, कमल रिषि, कमल किशोर,विजय पराशर,अजय पराशर,राजा पराशर, मोहन सिंह, राम लुभया, सोनिया शर्मा,मदु वाला,रतन रिषि, सुदेश कुमारी,रजनी बाला,सुदेश रिषि उपस्थित रहे

  • जालंधर वालों हो जाओ तैयार, हरलीन वाटर पार्क में कल लगेगा वीकैंड रिपोर्ट का वैसाखी मेला

    जालंधर वालों हो जाओ तैयार, हरलीन वाटर पार्क में कल लगेगा वीकैंड रिपोर्ट का वैसाखी मेला

    जालंधर वालों हो जाओ तैयार, हरलीन वाटर पार्क में कल लगेगा वीकैंड रिपोर्ट का वैसाखी मेला

    रियायती दरों में टिकटें लेने के लिए 9417313252 और 90413 90514 पर करें संपर्क

    जालंधर : भीषण गर्मी में अगर आपको पानी में परिवार और दोस्तों के साथ पंजाबी गायकों के गीतों के बीच मस्ती करने का अवसर मिले तो क्या आप उस अवसर को खोना चाहेंगे, बिल्कुल खोना नहीं चाहेंगे। तो फिर वो अवसर आपके पास आ गया है। तारीख है 16 अप्रैल और दिन शनिवार। वीकैंड रिपोर्ट की तरफ से होशियारपुर रोड पर जंडूसिंघा के पास कपूर पिंड में स्थित हरलीन वाटर पार्क में वैसाखी मेला करवाया जा रहा है। इस मेले में हारवी संधू, पेजी शाहकोटी, जग्गी सिंह जैसे नामचीन कलाकार और संगीत जगत से जुड़ी शख्सीयतें आपका मनोरंजन करेंगी। इस वैसाखी मेले में भाग लेने और रियायती टिकटें लेने के लिए आप 9417313252 और 90413 90514 पर संपर्क कर सकते हैं।   लाइव म्युजिक, लक्की ड्रा, रैन डांस इस मेले में आकर्षण का केंद्र होंगे

  • पंजाब में फ्री 300 यूनिट  बिजली देने का AAP का वादा अभी फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में, PSPCL ने खड़े किए हाथ

    पंजाब में फ्री 300 यूनिट  बिजली देने का AAP का वादा अभी फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में, PSPCL ने खड़े किए हाथ

    आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, जिसे लागू करने में अब मुश्किल आ रही है. (File Pic)

    आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, जिसे लागू करने में अब मुश्किल आ रही है.

    बढ़ते तापमान के साथ पंजाब में बिजली की खपत पहले ही 8,000 मेगावाट तक पहुंच गई है. अगले एक महीने में गेहूं की कटाई और धान की बुवाई का मौसम शुरू होने के साथ बिजली की मांग 15,000 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है.

    दौरान जनता को आम आदमी पार्टी द्वारा 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा फिलहाल के लिए ठंडे बस्ते में पड़ता नजर आ रहा है. इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों से जो फीडबैक मिला है, उसके मुताबिक भगवंत मान सरकार फिलहाल पंजाब के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की हालत नहीं है. मान सरकार यदि लोगों से किए गए अपने चुनावी वादे को पूरा करती है तो उसे 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा.

    इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के अधिकारियों ने आम आदमी पार्टी की सरकार को राय दी है कि बिजली फ्री करने के वादे को गर्मी के मौसम में लागू करने की बजाए मानसून में लागू किया जाना चाहिए. कोयले की कमी के कारण पंजाब में बिजली संकट कभी भी गहरा सकता है. हालांकि मान सरकार से जुड़े सूत्रों ने संकेत दिया कि ‘आप’ मुफ्त बिजली के अपने वादे से पीछे हटने को तैयार नहीं है और वह 73.39 लाख उपभोक्ताओं को किसी भी कीमत पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना चाहती है.

    गर्मी में मुफ्त बिजली योजना लागू करना नामुमकिन: PSPCL
    आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता मुफ्त बिजली के वादे को परवान चढ़ाने के लिए दृढ़ हैं, लेकिन कर्ज में डूबी पीएसपीसीएल ने संदेश दिया है कि गर्मी का मौसम बीतने के बाद ही इसे स्कीम को लागू किया जाना चाहिए. बढ़ते तापमान के साथ पंजाब में बिजली की खपत पहले ही 8,000 मेगावाट तक पहुंच गई है. अगले एक महीने में गेहूं की कटाई और धान की बुवाई का मौसम शुरू होने के साथ बिजली की मांग 15,000 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है. सूत्रों के अनुसार पीएसपीसीएल ने भगवंत मान सरकार को इससे अवगत करा दिया है कि अब बिजली के अंधाधुंध प्रयोग से मांग में वृद्धि हो सकती है.

    पंजाब के बिजली संयंत्र कर रहे अपनी क्षमता से कम उत्पादन
    कोयले की कमी के कारण चार तापीय इकाइयां बंद होने से राज्य में 1400 मेगावाट बिजली का उत्पादन कम हो रहा है. जीवीके थर्मल प्लांट की दो इकाइयां बंद हैं, जबकि मानसा में तलवंडी साबो पावर लिमिटेड की एक इकाई तकनीकी खराबी के कारण बंद है. रोपड़ में गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट की एक इकाई वार्षिक रखरखाव के लिए बंद है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएसपीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि बिजली मुफ्त दिए जाने के निर्णय का फिलहाल आकलन करने की जरूरत है. इस तरह की स्कीम को लागू करने के लिए गर्मी का मौसम​ बिल्कुल भी मुफीद समय नहीं है, इसे मानसून के दौरान लागू किया जा सकता है.

    सरकारी खजाने पर आएगा 5000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ
    मुफ्त बिजली के वादे को लागू करने में नौकरशाही की अनिच्छा के पीछे भारी सब्सिडी बिल है, जिसे राज्य को वहन करना होगा. पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज पहले से ही चढ़ा है. मुफ्त बिजली योजना लागू करने में राज्य सरकार के खजाने पर 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा. वर्तमान में पंजाब कृषि परिवारों को मुफ्त बिजली और सभी अनुसूचित जातियों, पिछड़ी जातियों और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों (2016 में शुरू की गई एक योजना) के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करता है. वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य का कुल बिजली सब्सिडी बिल 10,668 करोड़ रुपये था. इसमें से 7,180 करोड़ रुपये किसानों को और 1,627 करोड़ रुपये एससी, पिछड़ी जातियों और बीपीएल परिवारों को सब्सिडी के रूप में दिए गए हैं.

    सौजन्य : न्यूज़ 18

    Latest update

    वही अभी अभी जालंधर में संबोधित करते मुख्यमंत्री मान ने कहा हम लोग इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रहे है पार्टी जल्द ही जनता को तोहफा देने की कोशिश में जुटी है जल्द ही इस पर फैसला लिया जायेगा।

  • लुधियाना में पिस्तौल के बल पर मनी एक्सचेंजर से 60 हजार की नगदी लूटी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

    You are currently viewing लुधियाना में पिस्तौल के बल पर मनी एक्सचेंजर से 60 हजार की नगदी लूटी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

    In Ludhiana, robbed 60 thousand cash from money exchanger on the strength of pistol, incident caught in CCTV camera

    लुधियाना में पिस्तौल के बल पर मनी एक्सचेंजर से 60 हजार की नगदी लूटी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

     

    लुधियानाः पंजाब ढिली पड़ रही कानून व्यव्स्था के कारण बेखौफ लूटेरे वारदातों को आए दिन अंजाम दे रहे हैं। वहीं वीरवार को भी महानगर के अंतर्गत पड़ते शिमलापुरी में एक मनी एक्सचेंजर से लुटेरों ने पिस्तौल की नौक पर 60 हजार की नगदी लूट कर फरार हो गए। लूट की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    घटना की जनकारी देते दुकान मालिक अरुण कुमार ने बताया कि शिमलापुरी में उनकी योगेश इंट्रप्राइजेज के नाम से मनी एक्सेंज की दुकान है, जहां पर वह रुटीन का काम कर रहे थे, कि तभी दो नकाबपोश युवक अंदर आए और उन पर पिस्तौल तान कर उनकी गल्ले से नकदी निकाली और बाहर खड़े मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

    अरुण ने बताया कि वह शोर मचाता वह मोटरसाइकिल लेकर फरार हो चुके थे। घटना के बाद उसने इसकी सूचना थाना डाबा पुलिस को दी। थाना डाबा प्रभारी इंसपेक्टर नरदेव सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसके बाद वो मामले की जांच में जुट गए है।

  • जालंधर में आपस में भिड़े बसपा नेता, हाथापाई के बाद हुआ जोरदार हंगामा, धरने पर बैठा एक गुट… पढ़ें क्या है मामला

    You are currently viewing जालंधर में आपस में भिड़े बसपा नेता, हाथापाई के बाद हुआ जोरदार हंगामा, धरने पर बैठा एक गुट… पढ़ें क्या है मामला

    BSP leaders clashed with each other in Jalandhar, after the scuffle, there was a huge uproar, a group sitting on a dharna… read what is the matter

    जालंधर में आपस में भिड़े बसपा नेता, हाथापाई के बाद हुआ जोरदार हंगामा, धरने पर बैठा एक गुट… पढ़ें क्या है मामला

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते डा. बीआर अंबेदकर चौक पर अंबेडकर जयंती पर बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ और बात हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थित को संभाला। मिली जानकारी अनुसार अंबेडकर जयंती पर नकोदर चौक में बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वहां पर इकट्ठा हुए थे। उन्होंने वहां पर भारत रतन बाबा साहेब भीम राम अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करने थे, लेकिन इसी बीच किसी बात को लेकर पार्टी के अपने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

    जिसके बाद एक गुट वहां पर बीच सड़क में धरना लगाकर बैठ गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बहुत समझाने की कोशिश की। लेकिन जब नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग करते हुए वहां से भीड़ को हटाया गया। इसी बीच पुलिस का विरोध करते हुए बहुजन समाज पार्टी के नेता और करतारपुर से प्रत्याशी रहे बलविंद्र सिंह एक पुलिस वाले का डंडा छीन लाए और अपने समर्थकों के साथ सड़क पर बैठ गए। वह इस बात का विरोध कर रहे थे कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं पर बल कैसे प्रयोग किया। इसी बीच वहां पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे।