Category: PUNJAB

  • पंजाब के इस जिले में बम मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, इलाका सील, फाइबर केबल बिछाने का चल रहा था काम

    You are currently viewing पंजाब के इस जिले में बम मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, इलाका सील, फाइबर केबल बिछाने का चल रहा था काम

    In this district of Punjab, there was a stir due to the bomb, the police reached the spot, the area was sealed, the work of laying fiber cable was going on

    पंजाब के इस जिले में बम मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, इलाका सील, फाइबर केबल बिछाने का चल रहा था काम

     

     

    तरनतारनः तरनतारन के अंतर्गत आते भिखीविंड में उस वक्त सनसनी फैल गई जब फाइवर केबल बिछाने के लिए चल रही खुदाई के दौरान एक बम मिला, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने इलाके को सील कर दिया बम को 10 फीट गहरे गड्ढे में दबा दिया है।

    जानकारी अनुसार भिखीविंड-खेमकरण हाईवे पर निजी कंपनी द्वारा इंटरनेट के लिए तार बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान तार बिछाने के लिए खुदाई की गई। खुदाई के दौरा मोर्टार मिला। कंपनी के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थाना भिखीविंड के एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को खाली करवाया गया। मोर्टार काफी खस्ता हाल में था।

    इस संबंधी जानकारी देते एसएचओ ने कहा कि इसकी सूचना डीजीपी पंजाब को दे दी गई है। मोर्टार को डिफ्यूज करने के लिए टीम जालंधर से बुधवार तरनतारन पहुंच जाएगी। उसके बाद इसकी जांच होगी और उसे डिफ्यूज कर दिया जाएगा। तब तक के लिए बम को सुरक्षित स्थान पर दस फीट गहरे गड्‌ढे में दबा दिया गया है।

  • केजरीवाल ने बुलाई पंजाब के अफसरों की बैठक, 300 यूनिट फ्री बिजली पर आ सकता है कोई फैसला, विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

    You are currently viewing केजरीवाल ने बुलाई पंजाब के अफसरों की बैठक, 300 यूनिट फ्री बिजली पर आ सकता है कोई फैसला, विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

    Kejriwal called a meeting of officers of Punjab, a decision may come on 300 units of free electricity, the opposition targeted the government

    केजरीवाल ने बुलाई पंजाब के अफसरों की बैठक, 300 यूनिट फ्री बिजली पर आ सकता है कोई फैसला, विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब में लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने के वायदे के बाद सत्ता में भगवंत मान के नेतृत्व में आई आम आदमी पार्टी की सरकार की पंजाब में बिजली के मुद्दे को लेकर खूब किरकिरी हो रही है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्य सचिव, ऊर्जा सचिव और पावरकाम के अध्यक्ष के बैठक करके फ्री बिजली देने के बारे में चर्चा की।

    मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को 3:00 बजे निशुल्क बिजली को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की होने वाली बैठक में 300 यूनिट फ्री बिजली के संबंध में कोई फैसला आ सकता है।

    वहीं कांग्रेस के पंजाब प्रधान सहित वरिष्ठ नेताओं ने अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के अधिकारियों के साथ बैठक करने पर तंज कसा है और कहा कि दिल्ली में हुई पंजाब के अधिकारियों के साथ बैठक में न तो मुख्यमंत्री शामिल थे और न ही कोई बड़ा नेता शामिल रहा। राजा वड़िंग ने मान सरकार पर निशाना साधते मुख्यमंत्री मान से जवाब भी मांगा है कि दिल्ली में हुई बैठक में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा भी मौजूद थे परन्तु पंजाब के मुख्यमंत्री सहित कोई बड़ा नेता इस बैठक में शामिल नहीं था।

    जिक्रोयग्य है कि सोमवार को दिल्ली में हुई बैठक में पंजाब के मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, ऊर्जा सचिव दिलीप कुमार और पीएसपीसीएल चेयरमैन बलदेव सिंह सरन के साथ प्रदेश में निशुल्क बिजली देने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। उनके साथ दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा इस बैठक में मौजूद रहे।

  • अब लुधियाना में चली गोली, जन्मदिन पार्टी कर रहे युवकों ने लोगों पर कर दी गोलियों की बौछार, एक घायल

    You are currently viewing अब लुधियाना में चली गोली, जन्मदिन पार्टी कर रहे युवकों ने लोगों पर कर दी गोलियों की बौछार, एक घायल

    Now bullets fired in Ludhiana, youths doing birthday party fired bullets at people, one injured

    अब लुधियाना में चली गोली, जन्मदिन पार्टी कर रहे युवकों ने लोगों पर कर दी गोलियों की बौछार, एक घायल

     

     

    लुधियानाः पंजाब में अब गोलियां चलना आम बात हो गई है, चाहे फिर गोली जश्न मनाने के लिए चलाई हों या फिर किसी वारदात में चली हो, जिससे लोगों में खौफ पैदा हो गया है। ऐसा ही एक मामला बीती रात लुधियाना में सामने आया, जहां जन्म दिन पार्टी मना रहे कुछ युवकों द्वारा शरेआम फायरिंग कर दी गई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बावजूद भी हुल्लड़बाज युवकों द्वारा मोल्ले में खड़ी गाड़ियों की तोड़फोड़ की गई है। लोगों ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात कुछ युवक विजय नगर में सड़क पर जन्म दिन मना रहे थे। इन युवकों में से कुछ हुल्लड़बाजी करने लगे। मोहल्ले में शोर शराबा सुन लोग घरों से बाहर निकलकर उन्हें समझाने के लिए गए। इस दौरान हुल्लड़बाजी कर रहे युवकों ने लोगों से बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद मामला बढ़ गया। युवकों ने लोगों पर सरेआम फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

    युवकों ने इस कदर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी के लोगों को अपना बचाव करने के लिए इधर-उधर भागना पड़ गया। इसी बीच मोहल्ले के एक युवक की बाजू को छूती हुई गोली निकल गई। इसके बाद उन्होंने मोहल्ले में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। लोगों ने घरों में छिप कर अपनी जान बचाई। इलाका निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि उसके घर के सामने कर्मसर कॉलोनी और पुनीत नगर पड़ता है। देर रात कुछ युवक जन्मदिन पार्टी मना हुल्लड़बाजी कर रहे थे।

     

  • ठगीः आनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसी दिलवाने के नाम पर जालंधर के दंपति ने ठगे साढ़े 5 लाख… पढ़ें क्या है मामला

    You are currently viewing ठगीः आनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसी दिलवाने के नाम पर जालंधर के दंपति ने ठगे साढ़े 5 लाख… पढ़ें क्या है मामला

    Cheating: Jalandhar couple cheated 5 and a half lakhs in the name of getting online distribution agency… read what is the matter

    ठगीः आनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसी दिलवाने के नाम पर जालंधर के दंपति ने ठगे साढ़े 5 लाख… पढ़ें क्या है मामला

     

     

    कपूरथलाः कपूरथला के अंतर्गत आते गोपाल पार्क निवासी से जालंधऱ के एक दंपति द्वारा आनलाईन बिजनेस की एजेंसी दिलवाने के बहाने साढ़े 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीडित द्वारा पुलिस को शिकायत देकर उक्त दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की गई है। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    वहीं इस संबंधी एक शिकायत व्यवसायी महिंद्रपाल गुप्ता निवासी गोपाल पार्क ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह आनलाइन बिजनेस शुरू करना चाहता था। इसी का लाभ उठाकर कंवलजीत और उसकी पत्नी ने उसे झांसे में लेकर साढ़े पांच लाख ठग लिए। जिसके बाद जालंधर निवासी दंपती पर आनलाइन बिजनेस एजेंसी दिलाने के बहाने पांच लाख 50 हजार की ठगी मारने के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल दंपती की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गोपाल पार्क निवासी व्यवसायी महिंद्रपाल गुप्ता ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह आनलाइन बिजनेस शुरू करना चाहता था।

  • चंडीगढ़ः परिवार के साथ खाना खाने आए रोपड़ के व्यक्ति पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, पीजीआई में भर्ती

    You are currently viewing चंडीगढ़ः परिवार के साथ खाना खाने आए रोपड़ के व्यक्ति पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, पीजीआई में भर्ती

    Chandigarh: The miscreants opened fire on the person of Ropar who came to eat food with family, admitted in PGI

    चंडीगढ़ः परिवार के साथ खाना खाने आए रोपड़ के व्यक्ति पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, पीजीआई में भर्ती

     

     

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ से सटे मोहाली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां रविवार देर रात फेज-पांच मार्केट में परिवार के साथ खाने खाने आए रोपड़ के एक व्यक्ति को गोली मारकर तीन लोग उसकी आई-20 कार लूट कर फरार हो गए। आरोपियों ने छह राउँड फायरिंग की, जिसमें व्यक्ति के सीने में तीन गोलियां लगी हैं। हालत नाजुक होने के कारण उसे चीमा अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान हरविंदर सिंह निवासी रोपड़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी विवेकशील सोनी और कई थाने की पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, रोपड़ का यह व्यक्ति अपने परिवार के साथ मोहाली फेज 5 में डिनर करने के लिए आया था। यहां देर रात उस पर पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने तीन रांउड फायर कर दिए। रात करीब 10.15 बजे यह घटना घटी। हमलावर व्यक्ति की कार भी साथ ले गए। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हुंडई आई-20 कार में डिनर के लिए आए था। जब परिवार बार्बेक्यू नेशन में खाना खा रहा था तो हरविंदर को कॉल आई और वह पार्किंग की तरफ गए, जहां गोली चली। इसके बाद हमलावर कार में सवार होकर भाग गए।

    हमलावरों ने करीब आधा दर्जन फायर किए थे। इनमें से हरविंदर के पेट में तीन गोलियां लगी थीं।  पुलिस के अनुसार, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुए झगड़े का नतीजा है या कार स्नैचिंग का केस है। पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद लूटी गई आई-20 कार को शाहीमाजरा से बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बोले पंजाब के डीजीपी भवरा, राज्‍य में अपराध और हिंसा की घटनाएं नहीं बढ़ीं

    You are currently viewing लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बोले पंजाब के डीजीपी भवरा, राज्‍य में अपराध और हिंसा की घटनाएं नहीं बढ़ीं

    Punjab DGP Bhawra said about law and order, said- incidents of crime and violence did not increase in the state

    लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बोले पंजाब के डीजीपी भवरा, राज्‍य में अपराध और हिंसा की घटनाएं नहीं बढ़ीं

     

    चंडीगढ़़ः पंजाब में हिंसा और अपराध की घटनाओं में वृद्धि के सियासी दलों के आरोपों के बाद आज राज्‍य के डीजीपी वीके भवरा का कानून व्यवस्था को लेकर बयान सामने आया है उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में पिछले वर्षों के मुकाबले इस बर्ष अपराध और हिंसा की घटनाओं में कमी आई है। इस वर्ष पंजाब में 158 मर्डर हुए हैं, एक महीने में 50 मर्डर हुए हैं। आपसी लड़ाई कत्ल के 9 मामलों में गैंगस्टर एगल नहीं हैं। जबकि इस दौरान 2021 में पंजाब में 724 मर्डर हुए थे। हम चाहते हैं कि हत्‍या की घटनाओं में कमी आए और इसके लिए प्रयासरत हैं।

    उन्‍होंने लोगों से अपील की कि लाईसेंसी हथियारों का इस्‍तेमाल खुद की रक्षा के लिए होता है परंतु आजकल इसका इस्तेमाल आपसी झगड़ों के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि आपसी लड़ाई में 9 मर्डर हुए हैं। इसके अलावा अपहरण, हत्या होने से पहले पुलिस ने सुरक्षा की है। डीजीपी ने कहा कि हमें हम चाहते हैं कि राज्‍य में मर्डर घट जाए और इसकी कोशिश जारी है। उन्‍होंने कहा की राज्‍य में अपराध बढ़ा नहीं है। इस साल 158 केस हुए हैं। इसमें गैंगस्टर का एंगल सिर्फ छह मामलों में ही देखे गए हैं। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में अब 24 गैंगस्‍टर गिरफ्तार हो चुके हैं। अब तक अपराध की घटनाओं में शामिल सात कार और सात पिस्‍तौल पकड़ी गई है।

    भवरा ने कहा कि 4 सीरियस गैंगस्टर क्राइम मामले में पहला एक्शन लिया गया है। इनके लिए एंटी गैंगस्‍टर टास्‍कफोर्स बनाई गई है। इस टास्कफ़ोर्स का खास काम है और यह गैंग

  • जालंधऱ में फिर हथियारों के बल पर लूट, एक युवती और 2 युवकों ने रिवाल्वर दिखा लूटा क्रेटा गाड़ी देखें

    You are currently viewing जालंधऱ में फिर हथियारों के बल पर लूट, एक युवती और 2 युवकों ने रिवाल्वर दिखा लूटा क्रेटा गाड़ी देखें

    In Jalandhal, looted again on the strength of weapons, a young woman and 2 youths showed revolvers, looted Creta car

    जालंधऱ में फिर हथियारों के बल पर लूट, एक युवती और 2 युवकों ने रिवाल्वर दिखा लूटा क्रेटा गाड़ी देखें

     

    जालंधरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और आए दिन लगातार अपराधों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। वहीं पुलिस सांप निकलने के बाद लकीर पीटती नजर आती है। सोमवार को महानगर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पहले क्रेटा सवार को रोका और फिर उसके साथियों ने हथियारों के बल पर गाड़ी छीन ली और मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहंची पुलिस ने मामला दर्ज करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार थाना गोराया के गाँव दोसांझ कलां के एनआरआई जरनैल सिंह ने बताया कि वह अपनी कार में नजदीकी गाँव लादियां से नैनो मजारा रोड पर जा रहा था। आगे से 2 नौजवान और 1 युवती ने गाड़ी रोकने के लिए कहा। जब मैंने गाड़ी रोकी तो उन्होंने पिस्तौल की नोंक पर धमकियां देते हुए गाड़ी की चाबी छीनने लगे। उन्होंने मेरे साथ हाथापायी की और फिर गाड़ी लेकर फरार हो गए। जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी मेरा आईफोन भी ले गए थे लेकिन काला पिंड रोड पर फोन उन्हें मिल गया। मौके पर डीएसपी फिल्लौर हरलीन सिंह, एसएचओ गोराया मंजीत सिंह व चौकी प्रभारी दोसांझ कलां पहुंचे। डीएसपी हरलीन सिंह ने बताया कि पुलिस की 5 टीमें बनाकर इलाके की सीसीटीवी फूटेज चेक की जा रही है। जल्द ही लूटेरों को काबू किया जाएगा।

  • फिरोजपुर में पेड़ से बंधी मिली 5 करोड़ रुपए की हेरोइन, खेतों में काम कर रहे 3 किसान हिरासत में लिए

    You are currently viewing फिरोजपुर में पेड़ से बंधी मिली 5 करोड़ रुपए की हेरोइन, खेतों में काम कर रहे 3 किसान हिरासत में लिए

    Heroin worth Rs 5 crore found tied to a tree in Ferozepur, 3 farmers working in the fields detained

    फिरोजपुर में पेड़ से बंधी मिली 5 करोड़ रुपए की हेरोइन, खेतों में काम कर रहे 3 किसान हिरासत में लिए

     

    फिरोजपुरः बीएसएफ द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम को सोमवार को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब बीएसएफ ने सर्च आप्रेशन के दौरान एक पेड़ से बंधी 5 करोड़ की हैरोइन को बरामद किया है। जिसके बाद बीएसएफ द्वारा वहां काम कर रहे 3 किसानों को हिरास्त में ले लिया है और उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

    जानकारी अनुसार बटालियन-136 को तीन किसानों की कुछ हरकत दिखाई दी, जिसके बाद उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पेड़ के साथ 4 पैकेट दिखाई दिए, जिसमें हेरोइन थी। बीएसएफ ने जब उसे चेक किया तो उसमें से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 5 करोड़ रुपए है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

    घटना फिरोजपुर सेक्टर की है। बीएसएफ के जवान गश्त पर थे। दोपहर के समय बॉर्डर पार से हेरोइन की तस्करी की सूचना जवानों को मिली। प्लानिंग के साथ फिरोजपुर सेक्टर में जांच शुरू कर दी गई। सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

  • पंजाब में कोयले की कमी के कारण बिजली संकट: थर्मल प्लांट्स में कोयले की हुई भारी कमी, लोग कर रहे करीब 2 घंटे के पावर कट का सामना

    पंजाब में कोयले की कमी के कारण बिजली संकट: थर्मल प्लांट्स में कोयले की हुई भारी कमी, लोग कर रहे करीब 2 घंटे के पावर कट का सामना

    बिजली की मांग में हुई 40% की वृद्धि (फोटो आभार Twitter)

    बिजली की मांग में हुई 40% की वृद्धि

     

    पंजाब में बिजली संकट (Power Crisis in Punjab) गहराता जा रहा है. कोयले की भारी कमी की वजह से थर्मल प्लांट्स में बिजली उत्पादन ठप होने की आशंका लगातार बनी हुई है. ऐसे में लोग बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं, मगर पीएसपीसीएल (Punjab State Power Corporation Limited) का का दावा है कि राज्य में पावर कट नहीं हो रहा है. मगर सच्चाई कुछ और ही है.

     

    चंडीगढ़: पंजाब में थर्मल प्लांट्स में कोयले कमी (Shortage of Coal in Thermal Plants in Punjab) के कारण पूरे राज्य में बिजली संकट के बादल मंडराने लगे हैं. दरअसल, पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को पिछले साल की तुलना में बिजली की मांग में 40 प्रतिशत की वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है. 85 प्रतिशत से अधिक के प्लांट लोड फैक्टर पर काम करते हुए सभी 5 थर्मल प्लांट्स की दैनिक कोयले की आवश्यकता लगभग 75 मीट्रिक टन है. कम क्षमता पर चलने के बावजूद पंजाब में ताप संयंत्रों को दैनिक कोयले की आवश्यकता का आधा भी नहीं मिल पा रहा है. इसलिए सभी थर्मल प्लांट्स में बिजली का उत्पादन घट गया है. किसानों और ग्रामीणों का दावा है कि उन्हें हर दिन 30 मिनट से लेकर एक-दो घंटे तक की कटौती का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि पीएसपीसीएल ने कोई कटौती करने से इनकार किया.

    इसके अलावा पीएसपीसीएल को जून से शुरू होने वाले धान की बुवाई के मौसम के दौरान खेतों को 8 घंटे की आपूर्ति का वादा पूरा करने के लिए कटौती का सहारा लेने के लिए बिजली नियामक से मंजूरी मिल गई है. बिजली मंत्री हरभजन सिंह (Harbhajan Singh, Power Minister) ने कहा कि धान सीजन में बिजली की मांग 15,000 मेगावाट से अधिक हो सकती है. उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से 9 अप्रैल तक लगभग 16,085 लाख यूनिट (एलयू) उपलब्ध कराए गए थे. यह पिछले साल की इसी अवधि के दौरान उपलब्ध कराई गई बिजली की तुलना में 43 प्रतिशत अधिक था.

    मार्च के बाद से तापमान में भारी वृद्धि के कारण बिजली की मांग में उछाल आया है. पीएसपीसीएल ने 2021 में खरीदे गए 186 एलयू की तुलना में इस साल पावर एक्सचेंज से 655 एलयू खरीदे हैं. बिजली मंत्री ने कहा कि पीएसपीसीएल अन्य राज्यों के साथ बिजली के अधिकतम आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. नवंबर 2021 से ‘बैंकिंग’ के लिए बिजली की आपूर्ति की गई है ताकि आगामी धान के मौसम के दौरान 2,300 मेगावाट बिजली प्राप्त की जा सके.

    उन्होंने कहा कि झारखंड में पीएसपीसीएल की पछवाड़ा कोयला खदान 2015 से चालू नहीं है. निगम अब इसे जल्द से जल्द फिर से शुरू करना चाहता है. हरभजन सिंह ने कहा कि खदान में पानी निकालने का काम पिछले सप्ताह से किया जा रहा है और जून के अंत तक खनन शुरू हो जाएगा. यह धान के मौसम के लिए पर्याप्त कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा.

  • पंजाब के गुरदासपुर में 4 साल की मासूम छात्रा के रेप केस में स्कूल प्रबंध निदेशक गिरफ्तार,सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्स एसोसिएशन (सीएएसए) ने  विरोध में राज्य के सभी निजी शिक्षण संस्थान बंद

    पंजाब के गुरदासपुर में 4 साल की मासूम छात्रा के रेप केस में स्कूल प्रबंध निदेशक गिरफ्तार,सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्स एसोसिएशन (सीएएसए) ने  विरोध में राज्य के सभी निजी शिक्षण संस्थान बंद

    निजी शिक्षण संस्थान से जुड़े संगठनों ने एमडी को रिहा करने की मांग की है (सांकेतिक तस्वीर- आभार twitter)

    निजी शिक्षण संस्थान से जुड़े संगठनों ने एमडी को रिहा करने की मांग की है

    पिछले महीने पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक प्राइवेट स्कूल के परिसर में एक 4 साल की मासूम छात्रा के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया था. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया. लोग इस निजी स्कूल के प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. लिहाजा पुलिस ने स्कूल के प्रबंध निदेशक को अपनी गिरफ्त में ले लिया. मगर राज्य के निजी शिक्षण संस्थान गिरफ्तारी को गलत बता रहे हैं.

    चंडीगढ़:  4 साल की छात्रा से कथित बलात्कार के मामले में पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक प्राइवेट स्कूल के प्रबंध निदेशक (एमडी) की गिरफ्तारी के विरोध में राज्य के सभी निजी शिक्षण संस्थान आज बंद है. बंद का आह्वान निजी स्कूल से जुड़े संगठनों ने किया है. पिछले महीने स्कूल परिसर में मासूम छात्रा के साथ बलात्कार की घटना हुई थी. वैसे सभी सभी संगठनों ने इस घटना की निंदा की है, मगर साथ में यह भी कहा है कि स्कूल प्रबंधक की गिरफ्तारी उचित नहीं है.

    इस मामले में सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्स एसोसिएशन (सीएएसए) के अध्यक्ष अनिल चोपड़ा (Anil Chopra, CBSE Affiliated Schools Association) का कहना है कि यह हमारे समाज के लिए बहुत शर्म की बात है कि जहां बच्चे भी हिंसा से सुरक्षित नहीं हैं. वहीं पंजाब के कन्फेडरेशन ऑफ अनएडिड स्कूल एंड कॉलेजिज (Confederation of Unaided Schools and Colleges, Punjab) के प्रतिनिधियों ने  भी इस वारदात को जघन्य घटना बताया है और दोषियों को मौत की  सजा देने की मांग की है. साथ ही कहा है कि निर्दोश प्रबंध निदेशक को भी न्याय मिलना चाहिए.

    प्रतिनिधियों ने दावा किया है कि गुरदासपुर एसएसपीको स्कूल के एमडी और अन्य प्रशासकों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है और उनकी गिरफ्तारी जनता के दबाव में की गई है. इस कार्रवाई को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता है. संगठन ने पुलिस से कैमरे के फुटेज और अन्य सबूतों की सही तरह से जांच करने की मांग की है ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके.