Category: PUNJAB

  • जालंधर में सरकारी आदेशों का हुआ असर, रविवार को भी खुले सेवा केंद्र, लोगों ने करवाए अपने काम… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing जालंधर में सरकारी आदेशों का हुआ असर, रविवार को भी खुले सेवा केंद्र, लोगों ने करवाए अपने काम… पढ़ें पूरी खबर

    Government orders had an effect in Jalandhar, service centers open even on Sunday, people got their work done… read full news

    जालंधर में सरकारी आदेशों का हुआ असर, रविवार को भी खुले सेवा केंद्र, लोगों ने करवाए अपने काम… पढ़ें पूरी खबर

     

    जालंधरः पंजाब सरकार द्वारा आदेशों के बाद जालंधऱ में रविवार को भी सेवा केंद्रों में सेवाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। जिसके तहत रविवार को लोगों ने सुविधा केंद्रों में पहुंच कर अपने काम करवाए। हालांकि इन केंद्रों में लोगों की संख्या बेहद कम दिखी क्योंकि अभी लोगों को इस संबंध में अधिक जानकारी व जागरूकता नहीं है।

    जानकारी अनुसार जिला प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेशों के बाद रविवार को सभी सेवा केंद्र खुले, जहां उनसे जुड़ी तमाम सेवाओं का लाभ दिया गया। दोपहर 12 बजे तक गिने चुने लोग ही केंद्रों में लाभ लेने के लिए पहुंच रहे थे, जबकि सुविधा केंद्र में जहां आम दिनों में 1500 से दो हजार लोग पहुंचते हैं। छुट्टी के दिन केंद्र खुलने पर अभी तक केवल 34 लोग ही पहुंचे हैं।

    जिक्रोयग्य है कि जालंधर जिले में कुल 35 सेवा केंद्रों में 26 शहरी तथा नौ ग्रामीण इलाकों में चल रहे हैं। इन केंद्रों में आधार कार्ड, जन्म तथा मौत सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, शादी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, एनआरआई सेल व दस्तावेजों को सत्यापित करने से लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित 332 तरह की सेवाएं प्रदान की जा रही है

  • बरनाला में हुई दिल दहलाने वाले वारदात, युवक ने की सास की हत्या, पत्नी की दूसरी शादी से खफा था युवक

    You are currently viewing बरनाला में हुई दिल दहलाने वाले वारदात, युवक ने की सास की हत्या, पत्नी की दूसरी शादी से खफा था युवक

    Shocking incident in Barnala, young man killed mother-in-law, young man was upset with wife’s second marriage

    बरनाला में हुई दिल दहलाने वाले वारदात, युवक ने की सास की हत्या, पत्नी की दूसरी शादी से खफा था युवक

     

    बरनालाः जिले के अंतर्गत गांव गहल में रविवार सुबह एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने बड़ी बेरहमी से अपनी सास की हत्या कर दी। जिसके बाद लोगों न आरोपी को घटनास्थल पर काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगरूप सिंह निवासी चोहानके खुर्द के रूप में हुई है। जबकि मृतक महिला की पहचान मुख्तयार कौर (68) के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार जगरूप का अपनी पत्नी से पंचायती तलाक के बाद अपने ससुरालियों से खफा था। जिसके बाद वह रविवार सुबह करीब 9 बजे गहल अपनी पूर्व ससुराल आया। तब घर में मुख्तयार कौर अकेली थी।जगरूप सिंह ने मुख्तयार कौर पर चाकू से कई वार किए। शोरागुल सुन करपड़ोसन महिला कुलवंत कौर उनको छुड़ाने आई तो आरोपित ने उस पर भी चाकू से कई वार किए। मुख्तयार कौर की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि कुलवंत कौर को सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया हैं।

  • अमृतसर में राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में लगी सेंध, कंटीली तारें पार करके अंदर पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसर में राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में लगी सेंध, कंटीली तारें पार करके अंदर पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    A breach in the security of Rajasansi Air Force Station in Amritsar, the person reached inside by crossing the barbed wire, the police arrested

    अमृतसर में राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में लगी सेंध, कंटीली तारें पार करके अंदर पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में उस वक्त बड़ी सेंध लगी, जब एक व्यक्ति एयरफोर्स स्टेशन की कंटीली तारों को पार करके अंदर घुस गया जिससे एयरफोर्स पर तैनात कर्मियों ने तुरंत पकड़ लिया और आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है तथा वह पिछले दो दिनों से घर से लापता था।

    वहीं एयरफोर्स अधिकारियों ने मामले की सूचना विजय नगर पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है, जिसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरास्त में ले लिया था। वहीं पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उसकी पहचान बटाला रोड स्थित मुर्गीखाने वाली गली निवासी रामकिरण (30) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर स्थित आलापुर का रहने वाला है। 7 अप्रैल की सुबह से घर से गायब हो गया था।

    इस संबंधी जानकारी देते उक्त व्यक्ति के भाई रामपाल ने बताया कि 7 अप्रैल की सुबह रामकिरण घर से गायब हो गया। इस बाबत उसके परिवार ने उसकी काफी तलाश की और विजय नगर पुलिस चौकी में शुक्रवार को रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। रामपाल ने भी पुलिस को बताया था कि उसका भाई रामकिरण दिमागी रूप से परेशान है। फिलहाल रामकिरण से पूछताछ की जा रही है। एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने रामकिरण को रात दो बजे के करीब हिरासत में लिया है।

  • पंजाब में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई, 12 भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर गिरी गाज

    You are currently viewing पंजाब में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई, 12 भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर गिरी गाज

    Big action on police department in Punjab, 12 corrupt and negligent police officers and personnel were punished

    पंजाब में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई, 12 भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर गिरी गाज

     

    लुधियानाः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद जहां पंजाब में भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है जिसके बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसके तहत 12 भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर गाज गिरी है और उन्हें सस्पैंड कर दिया गया और साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिये गए हैं।

    जानकारी अनुसार बीते शनिवार को लुधियाना रेंज के 3 जिलों के 9 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में कोताही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है वहीं, सभी को सस्पेंड करने के साथ इनको कारण बताओ नोटिस भी विभाग ने थमाए हैं। वहीं दूसरी फरीदकोट रेंज के मोगा जिले में एक एसएचओ और 2 एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर रिश्वत लेने से लेकर गैंगस्टर पेंटा के मामले में मिलीभगत के आरोप हैं। भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस कर्मियों पर एकाएक शुरू हुई कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। अभी कईयों पर और गाज गिरने वाली है।

    लुधियाना ग्रामीण से 3 एनजीओ रैंक के अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। इंस्पेक्टर प्रेम सिंह जो कि दाखा में थाना प्रभारी थे, को पॉलिटिकल दबाव के चलते महिला की अस्पताल में जाकर स्टेटमेंट रिकॉर्ड न करने के आरोप में सस्पेंड किया है। जोधां थाने में कार्यरत एएसआई ने कई लोगों को दिसंबर 2021 तक विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया, लेकिन कोर्ट में किसी का फाइनल चालान पेश नहीं किया। इस लापरवाही के लिए गुरमीत सिंह को एसएसपी ग्रामीण ने सस्पेंड किया है।

  • पंजाब पुलिस ने शुरू की गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई, 14 राइफल्स और पिस्टल सहित 16 गिरफ्तार

    पंजाब पुलिस ने शुरू की गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई, 14 राइफल्स और पिस्टल सहित 16 गिरफ्तार

    
मुख्तमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के सदस्य (फाइल फोटो)

    मुख्तमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के सदस्य (फाइल फोटो)

    Anti-Gangster Task Force: गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात एक विशेष अभियान चलाया गया और अमृतसर जिले के पिंडी औलख गांव के पंजाबी गायक और गीतकार सोहल को हथियारों और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया.

    चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए राज्य भर में व्यापक स्तर पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में अमृतसर पुलिस ने हथियारों सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, बताया जा रहा है इनमें चार नामी गैंगस्टर भी शामिल हैं. इन लोगों से पुलिस ने 7 राइफल्स और 7 पिस्टल बरामद किए हैं. जिन चार गैंगस्टरों को पुलिस ने काबू किया हे वे जेल से जमानत पर बाहर थें.

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि ये लोग ब्यास के समीप एक ढाबे पर रुके हुए थे. जहां मौके पर पहुंच कर हथियार सहित इन लोगों का गिरफ्तार किया गया.

    उधर बीते शुक्रवार को मोहाली पुलिस ने खरड़ कस्बे से कुख्यात गैंगस्टर जयपाल सिंह भुल्लर के साथी हरबीर सिंह सोहल को गिरफ्तार किया है. मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात एक विशेष अभियान चलाया गया और अमृतसर जिले के पिंडी औलख गांव के पंजाबी गायक और गीतकार सोहल को हथियारों और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि उसका सहयोगी अमृतपाल सिंह फरार हो गया.

    पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ साहिब के हरबीर सोहल और अमृतपाल सिंह उर्फ ​​सट्टा खरड़ में छिपे हुए हैं. यह दोनों गैंगस्टर आस्ट्रेलिया स्थित अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अरश डल्ला और गुरजंत सिंह के निर्देशों पर काम रहे थे. सोहल और अमृतपाल विदेश में स्थित अपने आकाओं की ओर से रंगदारी वसूल कर रहे थे. दोनों आरोपियों के खिलाफ खरड़ थाने में धारा 384 व 34 आईपीसी व 25 उपधारा 7,8 गोला बारूद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इनसे दो .30-कैलिबर चीनी पिस्टल, तीन मैगजीन, 50 कारतूस के साथ चार 9-एमएम पिस्टल मैगजीन बरामद की है

  • राजा वड़िंग बने पंजाब कांग्रेस के प्रधान, प्रताप सिंह बाजवा बने नेता प्रतिपक्ष, आशु कार्यकारी अध्यक्ष

    You are currently viewing राजा वड़िंग बने पंजाब कांग्रेस के प्रधान, प्रताप सिंह बाजवा बने नेता प्रतिपक्ष, आशु कार्यकारी अध्यक्ष

    Raja Vading became the President of Punjab Congress, Pratap Singh Bajwa became Leader of Opposition, Ashu Working President

    राजा वड़िंग बने पंजाब कांग्रेस के प्रधान, प्रताप सिंह बाजवा बने नेता प्रतिपक्ष, आशु कार्यकारी अध्यक्ष

     

    चंडीगढः पंजाब कांग्रेस में लगातार चल रही अंतर्कल्ह पर विराम लगता नजर आ रहा है। जिसके तहत कांग्रेस पार्टी ने शनिवार देर रात पंजाब कांग्रेस प्रधान के नाम का ऐलान कर दिया है, जिसके तहत पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कमान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सौंपी गई है, वहीं प्रताप सिंह बाजवा को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इसी के साथ पार्टी ने भारत भूषण आशू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मौके पर राजावडिंग ने पार्टी हाईकमान का आभार जताते कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी मेहनत के साथ निभाएंगे।

    जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले ही पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा ले लिया था जिसके बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के नामों पर विचार चल रहा था। वहीं डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को डिप्टी सीएलपी लीडर बनाया गया है। कांग्रेस हाईकमान के फैसले के बाद निवर्तमान प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने राजा वड़िंग को बधाई दी।

    बता दें कि चुनाव में हार के बाद पिछले दिनों अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की प्रधान सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा मांग लिया था। इस्तीफे बाद सिद्धू कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गए थे। वह जहां-जहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले हुए, वहां-वहां गए। महंगाई को लेकर कांग्रेस के धरनों को लीड किया। उन्हें उम्मीद थी कि शायद उनका इस्तीफा मंजूर नहीं होगा, लेकिन अचानक सोनिया गांधी ने सिद्धू के इस्तीफे पर मंजूरी की मुहर लगा दी

  • अब तरनतारन में 50 रुपए के लिए युवक की ईटें मारकर बेरहमी से हत्या, मामला दर्ज

    You are currently viewing अब तरनतारन में 50 रुपए के लिए युवक की ईटें मारकर बेरहमी से हत्या, मामला दर्ज

    Now in Tarn Taran, a young man was brutally murdered by bricks for 50 rupees, case registered

    अब तरनतारन में 50 रुपए के लिए युवक की ईटें मारकर बेरहमी से हत्या, मामला दर्ज

     

     

    तरनतारनः थाना भिखिविंड के अधीन आते गांव कलसिंयां में 50 रुपए के लेन-देन को लेकर एक नौजवान की ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरसाहिब सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।

    पुलिस को दी शिकायत में मृतक गुरसाहिब सिंह के परिवार ने बताया कि गुरसाहिब सिंह जिन मजदूरों के साथ काम पर जाता था उनके साथ मजदूरी के 50 रुपए को लेकर विवाद हो गया। जिस दौरान कुछ लोगों ने गुरसाहिब सिंह को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर जसवंत सिंह भट्टी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम लिए पट्टी सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक गुरसाहिब सिंह के परिवार के बयानों

    मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवार ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाए हैं। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने गांव के ही कुलदीप सिंह व 4 अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • बड़ी दुर्घटना: करतारपुर में शार्ट-सर्किट से जिम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    You are currently viewing करतारपुर में शार्ट-सर्किट से जिम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    Fire in gym due to short-circuit in Kartarpur, goods worth lakhs burnt to ashes

    बड़ी दुर्घटना: करतारपुर में शार्ट-सर्किट से जिम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

     

    करतारपुरः जिला जालंधर के अंतर्गत आते करतारपूर में स्थित एक जिम में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की यह घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है।

    जानकारी अनुसार करतारपुर में गोशाला रोड पर स्थित करव जिम में शुक्रवार तड़के चार बजे बिजली के शार्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। इससे जिम में रखा 80 फीसद तक सामान जलकर राख हो गया। जिम के मालिक जस्सी चाहल ने बताया कि वीरवार रात 10 बजे के करीब जिम बंद करके घर चले गए थे। वीरवार सुबह लगभग चार बजे के करीब मोहल्ले के लोगों ने उनको घटना की जानकारी दी। इसके बाद फायर बिग्रेड विभाग को सूचित किया गया।

    फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और जिम का शटर खोलकर देखा तो कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। उनके आफिस में पांच एसी, चार एलसीडी, फ्रिज और लाखों रुपये की कसरत करने वाली विदेशी मशीनें आग लगने से पिघल गई, जिनकी कीमत 40 लाख रुपये के करीब है।

  • अमृतसर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लूटपाट करने वाले गिरोह के वाले 16 सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    You are currently viewing अमृतसर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लूटपाट करने वाले गिरोह के वाले 16 सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    Amritsar Police got a big success, 16 members of the robbery gang arrested, a huge amount of weapons recovered

    अमृतसर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, लूटपाट करने वाले गिरोह के वाले 16 सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

     

    अमृतसरः जिले के अंतर्गत आते ब्यास की पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब पुलिस ने एक लुटेरा गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 7 राइफलें, 14 मैगजीन और तीन कारें सहित भारी मात्रा में राउंड बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए एसपी मनोज ठाकुर और एसपी जगजीत सिंह वालिया को सूचना मिली थी कि लूटपाट करने वाले गिरोह के 16 के करीब युवक कलानौरी ढाबा जीटी रोड पर बैठे हुए हैं। उनके पास काफी अधिक मात्रा में हथियार भी हैं। सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसके बाद ब्यास थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने छापामारी करते हुए उक्त सभी आरोपितों को कलानौरी ढाबे के पास काबू कर लिया है।

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान सठियाला गांव निवासी बलविंदर सिंह, सैरों बागा गांव निवासी प्रभजोत सिंह, जवंदपुर गांव निवासी जर्मनजीत सिंह, सठियाला गांव निवासी जगदीप सिंह, बल सरां निवासी गुरप्रीत सिंह, कोट महताब निवासी नवदीप सिंह, फाजिलपुर निवासी रूपिंदर सिंह धरदेओ गांव निवासी मनजिंदर सिंह, सठियाला गांव निवासी रंजीत सिंह, टांगरा निवासी गगनदीप सिंह, चंबल गांव निवासी मनप्रीत सिंह, सठियाला गुरप्रीत सिंह, वेरका रविंदर सिंह, मानावाला कलां गांव निवासी मनप्रीत सिंह, बथूनगढ़ निवासी बेअंत सिंह और अबोहर निवासी विजय कुमार के रूप में हुई।

    एसपी जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि उक्त हथियारों की खेप आरोपितों ने कहां से और कितने में खरीदी थी।

  • पंजाब में फल- सब्जियों के बढ़े दामों ने निचोड़ी जनता की जेब, हर घर का बिगड़ रहा बजट

    पंजाब में फल- सब्जियों के बढ़े दामों ने निचोड़ी जनता की जेब, हर घर का बिगड़ रहा बजट

    फल और सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी से सब परेशान हैं. ( फाइल फोटो)

    फल और सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी से सब परेशान हैं. ( फाइल फोटो)

    पंजाब में इन दिनों फल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछली दफा जब सब्जियों के दाम काम थे तो ₹500 में हफ्ते भर की सब्जी आ जाया करती थी लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से ₹500 में महज 2 दिन की सब्जी ही आ पा रही है.

    पंजाब में इन दिनों फल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछली दफा जब सब्जियों के दाम काम थे तो ₹500 में हफ्ते भर की सब्जी आ जाया करती थी लेकिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से ₹500 में महज 2 दिन की सब्जी ही आ पा रही है. उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में नींबू पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है और इस समय नींबू के दाम ढाई सौ से 300रुपए किलो हो गए हैं. व्‍यापारियों का कहना है कि महंगाई का सीधा असर फल-सब्जियों पर हो रहा है. डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से सब्जियां महंगी हैं. फल-सब्जियों की बढ़ी कीमतों ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है.

    फल- सब्जियों के दाम इतने ज्‍यादा बढ़ गए हैं कि आम आदमी की बजट से बाहर होते जा रहे हैं. नींबू , करेला, ब्रोकली, मिर्च, शिमला मिर्च सबके दाम आसमान पर पहुंच गए. पहले जिन सब्जियों की डिमांड कम होती थी, अब वो भी महंगी हो गई हैं. लोगों का कहना है कि अब वे सब्जियां कम मात्रा में खरीद रहे हैं. जिस सब्जी को पहले 1-1 किलो ले जाते थे अब वो सब्जी महज 250 ग्राम खरीदी जा रही है. इसका असर केवल उपभोक्‍ता पर नहीं है, बल्कि मंडी के थोक और फुटकर व्‍यापारी भी परेशान हैं. इनके अलावा सब्‍जी मंडी में काम करने वाले और सब्‍जी-फलों को अपने वाहनों से लाने वाले भी महंगाई से त्रस्‍त नजर आए.