बरनाला में हुई दिल दहलाने वाले वारदात, युवक ने की सास की हत्या, पत्नी की दूसरी शादी से खफा था युवक

You are currently viewing बरनाला में हुई दिल दहलाने वाले वारदात, युवक ने की सास की हत्या, पत्नी की दूसरी शादी से खफा था युवक

Shocking incident in Barnala, young man killed mother-in-law, young man was upset with wife’s second marriage

बरनाला में हुई दिल दहलाने वाले वारदात, युवक ने की सास की हत्या, पत्नी की दूसरी शादी से खफा था युवक

 

बरनालाः जिले के अंतर्गत गांव गहल में रविवार सुबह एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने बड़ी बेरहमी से अपनी सास की हत्या कर दी। जिसके बाद लोगों न आरोपी को घटनास्थल पर काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगरूप सिंह निवासी चोहानके खुर्द के रूप में हुई है। जबकि मृतक महिला की पहचान मुख्तयार कौर (68) के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार जगरूप का अपनी पत्नी से पंचायती तलाक के बाद अपने ससुरालियों से खफा था। जिसके बाद वह रविवार सुबह करीब 9 बजे गहल अपनी पूर्व ससुराल आया। तब घर में मुख्तयार कौर अकेली थी।जगरूप सिंह ने मुख्तयार कौर पर चाकू से कई वार किए। शोरागुल सुन करपड़ोसन महिला कुलवंत कौर उनको छुड़ाने आई तो आरोपित ने उस पर भी चाकू से कई वार किए। मुख्तयार कौर की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि कुलवंत कौर को सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *