जालंधर में सरकारी आदेशों का हुआ असर, रविवार को भी खुले सेवा केंद्र, लोगों ने करवाए अपने काम… पढ़ें पूरी खबर
जालंधरः पंजाब सरकार द्वारा आदेशों के बाद जालंधऱ में रविवार को भी सेवा केंद्रों में सेवाएं मिलनी शुरू हो गई हैं। जिसके तहत रविवार को लोगों ने सुविधा केंद्रों में पहुंच कर अपने काम करवाए। हालांकि इन केंद्रों में लोगों की संख्या बेहद कम दिखी क्योंकि अभी लोगों को इस संबंध में अधिक जानकारी व जागरूकता नहीं है।
जानकारी अनुसार जिला प्रशासन की तरफ से जारी किए गए आदेशों के बाद रविवार को सभी सेवा केंद्र खुले, जहां उनसे जुड़ी तमाम सेवाओं का लाभ दिया गया। दोपहर 12 बजे तक गिने चुने लोग ही केंद्रों में लाभ लेने के लिए पहुंच रहे थे, जबकि सुविधा केंद्र में जहां आम दिनों में 1500 से दो हजार लोग पहुंचते हैं। छुट्टी के दिन केंद्र खुलने पर अभी तक केवल 34 लोग ही पहुंचे हैं।
जिक्रोयग्य है कि जालंधर जिले में कुल 35 सेवा केंद्रों में 26 शहरी तथा नौ ग्रामीण इलाकों में चल रहे हैं। इन केंद्रों में आधार कार्ड, जन्म तथा मौत सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, शादी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, एनआरआई सेल व दस्तावेजों को सत्यापित करने से लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित 332 तरह की सेवाएं प्रदान की जा रही है








Leave a Reply