फिरोजपुर में पेड़ से बंधी मिली 5 करोड़ रुपए की हेरोइन, खेतों में काम कर रहे 3 किसान हिरासत में लिए
फिरोजपुरः बीएसएफ द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम को सोमवार को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब बीएसएफ ने सर्च आप्रेशन के दौरान एक पेड़ से बंधी 5 करोड़ की हैरोइन को बरामद किया है। जिसके बाद बीएसएफ द्वारा वहां काम कर रहे 3 किसानों को हिरास्त में ले लिया है और उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
जानकारी अनुसार बटालियन-136 को तीन किसानों की कुछ हरकत दिखाई दी, जिसके बाद उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पेड़ के साथ 4 पैकेट दिखाई दिए, जिसमें हेरोइन थी। बीएसएफ ने जब उसे चेक किया तो उसमें से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 5 करोड़ रुपए है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
घटना फिरोजपुर सेक्टर की है। बीएसएफ के जवान गश्त पर थे। दोपहर के समय बॉर्डर पार से हेरोइन की तस्करी की सूचना जवानों को मिली। प्लानिंग के साथ फिरोजपुर सेक्टर में जांच शुरू कर दी गई। सर्च ऑपरेशन चलाया गया।








Leave a Reply