पंजाब में दो किसानों ने की खुदकुशी, एक ट्रेन से कटा तो दूसरा पंखे से लटक गया

You are currently viewing पंजाब में दो किसानों ने की खुदकुशी, एक ट्रेन से कटा तो दूसरा पंखे से लटक गया

Two farmers commit suicide in Punjab, one was hit by a train and the other hanged from the fan

पंजाब में दो किसानों ने की खुदकुशी, एक ट्रेन से कटा तो दूसरा पंखे से लटक गया

 

बठिंडाः बठिंडा में बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गेहूं की फसल कम होने के कारण दो किसानों द्वारा आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसानों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक एक किसान बठिंडा का रहने वाला बताया जा रहा है और दूसरा किसान मानसा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्ताल में भिजवा दिया है।

जानकारी अनुसार बठिंडा के गांव माइसरखाना के किसान जसपाल सिंह ने ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली और दूसरे किसान गुरदीप सिंह ने पंखे से फंदा लगा लिया। जसपाल सिंह 10-12 एकड़ जमीन का मालिक था और उस पर 9 लाख रुपए कर्ज था। उसने जल्द अपनी बेटी की शादी करनी थी। वहीं गुरदीप सिंह जोकि मानसा का रहने वाला था उस पर चार लाख का कर्ज था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *