Category: PUNJAB

  • जालंधर के चिकचिक चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 1 की मौत

    You are currently viewing जालंधर के चिकचिक चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 1 की मौत

    Tragic road accident in Jalandhar’s Chikchik Chowk, speeding truck hit the motorcycle, 1 killed

    जालंधर के चिकचिक चौक में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 1 की मौत

     

    जालंधरः महानगर में वीरवार सुबह चिकचिक चौंक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक मे मोटरसाइकिल सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतका की पहचान बस्ती शेख के संत नगर की रहने वाली के रूप में हुई है।

    जानकारी अनुसार, बस्ती शेख के न्यू संत नगर की रहने वाली महिला अपने बच्चे और सास-ससुर के साथ वीरवार सुबह आदर्श नगर स्थित पार्क में सैर करने के लिए आई हुई थी। सैर करने के बाद वे मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे। अभी वे चिकचिक चौक पर ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद चारों लोग सड़क पर गिर गए।

    ट्रक चालक ने ब्रेक लगाने की बजाय सड़क पर गिरी महिला के ऊपर से ट्रक निकाल दिया। महिला ट्रक के पहियों में फंस गई, लेकिन चालक ने ब्रेक नहीं लगाई। और महिला को वह करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। महिला के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में महिला की सास-ससुर औऱ तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है, और घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवा दिया है।

  • पंचम व पिंपू की तलाश में मैकलोडगंज में की गई सीआईए स्टाफ की रेड पर उठे सवाल

    पंचम व पिंपू की तलाश में मैकलोडगंज में की गई सीआईए स्टाफ की रेड पर उठे सवाल

    पंचम व पिंपू की तलाश में मैकलोडगंज में की गई सीआईए स्टाफ की रेड पर उठे सवाल

    MBD NEWS जालंधर (वरिंदर ) : अकाली नेता सुभाष सोंधी के बेटे हिमांशु सोंधी पर जानलेवा हमले करने के आरोपी गैंगस्टर पंचम व पिंपू और साथियों की तलाश जारी है। पंचम की तलाश में सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा हिमाचल के मैकलोडगंज में छापा मारा गया लेकिन पंचम वहां से भाग निकला। हालांकि होटल मालिक अरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस रेड पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर अगर पंचम की गाड़ी कब्जे में ले ली गई तो वह कैसे पुलिस के हाथ से निकल गया। कहीं इसमें कोई सैटिंग का खेल तो नहीं। अब अगर वह गाड़ी से नहीं भागा तो फिर क्या सीआईए स्टाफ के सामने वह पैदल ही भाग गया और अगर पैदल भागा भी है तो कितनी दूर तक भागा होगा। उसे आसानी से पकड़ा जा सकता था। सीआईए स्टाफ अगर होटल मालिक को पकड़कर लाई है तो होटल मालिक अरुण को पता ही होगा कि कौन सा रास्ता किधर जाता है इसलिए थोड़ी सी सख्ती से की गई पूछताछ पंचम तक पुलिस को ले जा सकती थी। लेकिन लगता है कि सब सैटिंग का खेल है। इसी बीच खबर ये भी है कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज भगवंत सिंह का तबादला करके सुखजीत सिंह को कमान दे दी गई है।

  • आदमपुर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में हुई मौत, 5 माह पहले हुई थी युवक की शादी

    You are currently viewing आदमपुर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में हुई मौत, 5 माह पहले हुई थी युवक की शादी

    The youth of Adampur died in a road accident in America, the young man was married 5 months ago

    आदमपुर के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में हुई मौत, 5 माह पहले हुई थी युवक की शादी

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर के गांव कालरा में उस वक्त शोक की लहर जब गांव के एक युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान साबु प्रहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का विवाह करीब 5 महीने पहले दिसंबर 2021 में हुआ था। कैलिफोर्निया पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है, वहीं हादसे के कारणों का जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर वापस घर लौट रहा था कि कैलिफोर्निया शहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस संबंधी जानकारी देते मृतक के रिश्तेदार आदमपुर निवासी हरविंदर सिंह प्रहार ने बताया कि साबु प्रहार का पांच माह पहले ही विवाह हुआ था और गांव की फुटबाल टीम का पूर्व खिलाड़ी था। वह गांव के हर सामाजिक और धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता था। इस हादसे के कारण परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • जालंधऱ मे 15 मई तक हड़ताल पर गए पटवारी, काम करवाने आए लोग मायूस होकर लौटे

    You are currently viewing जालंधऱ मे 15 मई तक हड़ताल पर गए पटवारी, काम करवाने आए लोग मायूस होकर लौटे

    Patwaris went on strike in Jalandhal till May 15, people who came to get work returned disappointed

    जालंधऱ मे 15 मई तक हड़ताल पर गए पटवारी, काम करवाने आए लोग मायूस होकर लौटे

     

    जालंधरः राज्यभर में पटवारी यूनियन की हड़ताल के बाद महानगर में भी पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके बाद तहसील कांप्लेक्स में अपने काम करवाने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। जिक्रयोग्य है कि जालंधऱ में पटवारी यूनियन ने यह हड़ताल मालेरकोटला में पटवारी यूनियन के अध्यक्ष दीदार सिंह पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने के विरोध में की है। जिसके बाद अब महानगर में 15 मई तक लोगों को अपने काम करवाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

    वहीं बुधवार को पटवारी हड़ताल पर होने के कारण तहसील कांप्लेक्स में अपने काम करवाने आए लोगों में बुजुर्ग तथा दिव्यांग भी खासे परेशान हुए। गांव धीना से पेंशन संबंधी दस्तावेज पटवारी से सत्यापित करने करवाने आए मलकीत सिंह ने कहा कि कागज तैयार करने में करीब 15 दिन लग गए हैं लेकिन अब सत्यापित करने के लिए उन्हें फिर से 15 मई का इंतजार करना पड़ेगा। इसी तरह प्रॉपर्टी के लिए फर्द हेतु आवेदन करने आए मुख्तियार सिंह ने कहा कि प्रशासन को पटवारी हड़ताल के दौरान वैकल्पिक प्रबंध करना चाहिए। उधर सब रजिस्ट्रार एक तथा दो ऑफिस में भी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने वालों की आमद सामान्य से काफी कम रही।

    इस संबंध जानकारी देते दि रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश ने कहा कि बिना किसी जांच के मालेरकोटला के पटवारी अध्यक्ष पर मामला दर्ज किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व लंबी में सब रजिस्ट्रार पर आपराधिक मामला दर्ज करके रेवेन्यू अधिकारियों के साथ धक्केशाही की गई। उन्होंने कहा कि अगर यूनियन के अध्यक्ष दीदार सिंह पर दर्ज मामला जल्द निरस्त न किया गया तो 15 मई के बाद संघर्ष की अगली रणनीति तय की जाएगी।

  • बटाला में हुआ भयानक हादसा, आग की चपेट में आई स्कूल बस, कई बच्चे झुलसे, तीन गंभीर, गेहूं की नाड़ को लगा रखी थी आग

    बटाला में हुआ भयानक हादसा, आग की चपेट में आई स्कूल बस, कई बच्चे झुलसे, तीन गंभीर, गेहूं की नाड़ को लगा रखी थी आग

    A terrible accident happened in Batala, the school bus came under fire, many children were scorched, three serious, the wheat pulse was set on fire

    बटाला में हुआ भयानक हादसा, आग की चपेट में आई स्कूल बस, कई बच्चे झुलसे, तीन गंभीर, गेहूं की नाड़ को लगा रखी थी आग

     

    बटालाः गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आते बटाला में उस वक्त एक भयानक हादसा घट गया, जब वहां खेतों में गेहूं की नाड़ को लगाई आग की चपेट में एक स्कूल बस आ गई। जिस कारण कई बच्चे घायल हो गए, वहीं इनमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार बटाला के श्री गुरु हरराय पब्लिक स्कूल, किला लाल सिंह की स्कूल बस खेतों में लगी आग की चपेट में आई। किसानों की ओर से गेहूं की नाड़ को आग लगाई गई थी जो बेकाबू होकर सड़क तक जा पहुंची। बस में कुल 41 बच्चे सवार थे। आग की चपेट में आने से कई बच्चे झुलस गए हैं। 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब में किसानों की ओर से खेत में गेहूं की नाड़ में आग लगाने से राह चलते लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाता है जिस कारण आज छोटे-छोटे बच्चों की जान पर बन आई है। वहीं प्रशासन द्वारा किसानों से गेहूं व पराली के खेतों में आग न लगाने की बार-बार अपील की जाती है और इस संबंधी कड़े कदम भी उठाए जा रहे हैं, परन्तु कुछ किसान अपने फायदे के लिए दूसरों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं।

  • जालंधर में रेलगाड़ी के नीचे आने से महिला की मौत, कानों पर लगा रखे थे हेडफोन

    You are currently viewing जालंधर में रेलगाड़ी के नीचे आने से महिला की मौत, कानों पर लगा रखे थे हेडफोन

    Woman dies after coming under train in Jalandhar, headphones were put on her ears

    जालंधर में रेलगाड़ी के नीचे आने से महिला की मौत, कानों पर लगा रखे थे हेडफोन

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते डीएवी कालेज के पास स्थित रेलवे लाइनों को क्रास करते हुए एक युवती की मौत हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ने कानों पर हेडफोन लगा रखे थे। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस के अनुसार महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

    जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 2 डीएवी कालेज के पास स्थित रेलवे लाइनों को क्रास करते हुए एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ड्राईवर ने महिला को लाइनें क्रास करते देख हार्न भी बजाए परन्तु महिला ने कानों पर हेडफोन लगा रखे थे, जिस कारण उसे ट्रेन के आने का आभास नहीं हुआ और उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

    वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक महिला के पास कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक महिला की उम्र करीब 40-45 साल बताई जा रही है। पुलिस ने उसके शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जांच कर महिला की शिनाख्त की कोशिशें की जा रही हैं।

  • मुश्किलों में घिरे नवजोत सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीटर पर लिखा- अपने खिलाफ बातें बड़ी खामोशी से सुनता हूं, जवाब वक्त देगा

    You are currently viewing मुश्किलों में घिरे नवजोत सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीटर पर लिखा- अपने खिलाफ बातें बड़ी खामोशी से सुनता हूं, जवाब वक्त देगा

    Navjot Sidhu, who was in trouble, broke his silence, wrote on Twitter – I listen very quietly against myself, time will give an answer

    मुश्किलों में घिरे नवजोत सिद्धू ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीटर पर लिखा- अपने खिलाफ बातें बड़ी खामोशी से सुनता हूं, जवाब वक्त देगा

     

    अमृतसरः कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से पार्टी से बर्खास्तगी की सिफारिश के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसका उत्तर टि्वटर पर अपने शायराना अंदाज में दिया है। सिद्धू ने ट्विटर पर लिखा, “अपने खिलाफ बातें मैं अक्सर खामोशी से सुनता हूँ, जवाब देने का हक, मैंने वक्त को दे रखा है।”उनके इस ट्वीट में पंजाब प्रदेश ईकाई के खिलाफ बगावत दिख रही है।

    नवजोत सिंह सिद्धू ने इस ट्वीट के बाद स्पष्ट कर दिया है कि वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ चलने को तैयार नहीं है। वहीं बीते कुछ दिनों से वह कुछ समर्थकों के साथ प्रदेशभर में घूम रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिल भी रहे हैं। हरीश चौधरी ने दो दिन पहले हाईकमान को लिखे खत में कहा है, ‘हमने इस बात की सिफारिश की है कि नवजोत सिद्धू से सफाई मांगी जाए। उनसे पूछा जाए कि क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।’

    बता दें कि एक दिन पहले अमृतसर में नवजोत सिद्धू ने हरीश चौधरी की ओर से उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की संतुति पर पूछे गए प्रश्न पर चुप्पी साध ली थी। तब उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘गपोड़ शंख’ बताया था। सिद्धू ने कहा था कि पंजाब में रेत के दाम आसमान छू रहे हैं क्योंकि रेत खनन बंद हो गया है। अरविंद केजरीवाल ने रेत खनन से 20,000 करोड़ रुपये की रिकवरी की बात कही थी लेकिन अब लोगों को घर बनाने के लिए भी रेत नहीं मिल रहा है।

  • बटाला में ठेका इंचार्ज पर युवकों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, गाड़ी में छिपकर बचाई जान

    You are currently viewing बटाला में ठेका इंचार्ज पर युवकों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, गाड़ी में छिपकर बचाई जान

    In Batala, youths fired bullets on contract in-charge, saved their lives by hiding in the car

    बटाला में ठेका इंचार्ज पर युवकों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, गाड़ी में छिपकर बचाई जान

     

    बटालाः पंजाब में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए गिन पंजाब में गोली चलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला बटाला के पोश इलाके धर्मपुरा कालोनी से सामने आया है यहां मंगलवार देर रात गाड़ी में जा रहे शराब ठेके के मैनेजर पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उन्होने तुरंत वारदात ती सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के पास से दो खोल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को जानकारी देते ठेके के मैनेजर सर्बजीत सिंह ने बताया कि वह राउंड पर जा रहा था इस दौरान हमलावारों की तरफ से उनकी गाड़ी पर तीन फायर किए गए परंतु इस फायरिंग में कोई जख्मी नहीं हुआ। उन्होंने गाड़ी में नीचे झुककर अपनी जान बचाई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो खोल बरामद कर लिए हैं और गाड़ी पर गोलियों के निशान भी हैं।

    मैनेजर ने पुलिस को जानकारी दी कि इलाके में रहने वाले बलदेव सिंह नामक व्यक्ति ने उन पर गोलियां चलाई हैं। वह अवैध शराब बेचने का काम करता है। कई बार उसे रोका गया है और उस पर कार्रवाई भी की गई है। इसी रंजिश में आकर बलदेव ने उन पर गोलियां चलाई।

  • महर्षि वेद व्यास तपस्थली पिंड व्यास में रुद्र सेना संगठन द्वारा लगवाया गया दूसरा रक्तदान कैप

    महर्षि वेद व्यास तपस्थली पिंड व्यास में रुद्र सेना संगठन द्वारा लगवाया गया दूसरा रक्तदान कैप

    महर्षि वेद व्यास तपस्थली पिंड व्यास में रुद्र सेना संगठन द्वारा लगवाया गया दूसरा रक्तदान कैप

    MBD WEB NEWS जालन्धर (सुमेश शर्मा) महर्षि वेद व्यास तपस्थली पिंड व्यास, जिला जालंधर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे युवाओं और महिलाओं ने 98 यूनिट रक्त दान किया रक्तदान शिविर में ब्यास पिंड के स्थानीय लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।जालंधर शहर से रुद्र सेना संगठन द्वारा यह दूसरा विशाल शिविर लगाया गया महाऋषि वेद व्यास कुंड सभा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि इस यह बहुत खुशी और सौभाग्य के क्षण है कि हमे महर्षि वेद व्यास जी की तपस्थली पर रक्तदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है।रुद्रसेना के प्रधान दिनेश ने कहा आज युवाओं को जरूरत है सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करना और संगठन इस दूरदर्शिता से निरंतर काम कर रहा है। मौके पर बाबा महिंदर सिंह ने इस प्राचीन स्थान की महत्वता बताई की यहां पर वेद व्यास जी ने तप किया और कई शास्त्रों की रचना की महात्मा विदुर ने महाभारत के युद्ध के बाद इसी स्थान पर व्यास जी की सेवा करते हुए अपना शरीर छोड़ा। आज इस विशाल रक्तदान शिविर की जानकारी से इस स्थान के बारे बहुत से लोगों को पता लगा और दूर दूर से लोग यहां पर माथा टेकने के लिए पहुंच रहे है।ब्यास पिंड के सरपंच संजीव मड़हर और समूह पंचायत ने महर्षि वेद व्यास कुंड सभा की सराहना की और कहा कि पिंड ब्यास में रक्तदान शिविर से गांव वासियों का मनोबल बढ़ा है और पूरे गांव में खुशी का मौहाल है।

    पठानकोट से भी आये श्रद्धालु रक्तदान करने पहली बार रक्तदान करने वाले में रजनी बाला, सरु शर्मा, आशु कुमार, कन्नू कुमार ने उत्साह के साथ रक्तदान किया भयंकर गर्मी के बावजूद कम नही हुआ उत्साह,गर्मी में बच्चों के लिए विशेषतौर पर कुल्फी का स्टाल लगाया गया। शिविर के उपरान्त महासचिव मोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि उनके द्वारा की गई कोशिश सफल हुई साथ ही बताया कि ब्यास पिंड के किसी भी वासी को जब कभी रक्त की जरूरत हो तो वह महर्षि वेद व्यास कुंड सभा से संपर्क कर सकते है।तपस्थली का जीर्णोद्धार जल्द ही शुरू होने जा रहा है जिसकी योजना शुरू कर दी गयी है और मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। मीडिया कर्मियों ने भी किया रक्तदान, कमेटी द्वारा सिरोपा देकर किया सम्मान

    डॉक्टर बी आर अम्बेडकर ब्लड डोनर एसोसिएशन से जतिन मट्टू, कश्मीरा, हरीश गोस्वामी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान अश्वनी शर्मा, महासचिव मोहित शर्मा, संदीप निज्जर, राजा पराशर, कमल ऋषि,कमल किशोर, राम कुमार, सोनिया शर्मा, मधु ऋषि, रजनी बाला, ममता शर्मा, सुदेश ऋषि, कृष्णा देवी, बब्बी प्रधान, पंडित दिनेश शास्त्री, लाल किताब वास्तु विशेषज्ञ आशु मल्होत्रा ने भी किया रक्तदान किया।

    रुद्रसेना संगठन से दयाल वर्मा, दिनेश कुमार, करन गंडोत्रा, विवेक कुमार, कुणाल अग्गरवाल, दिनेश शर्मा, वीरेंदर कुमार, आशीष गौतम, विकास भारद्वाज, विक्की ढल्ल, बंटी ढल्ल, अरुण जोशी, गौरव क्वात्रा, मनोज दुग्गल, शिवम शर्मा, योगेश सहजपाल, चेतन वर्मा, लक्की बेदी, विशाल शर्मा, अमन पंडित, राहुल राजपूत, गविष भंडारी, हिमांशु राजपाल, कुमोद कुमार सहित सैंकड़ो साथी उपस्थित रहे।

  • पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दी कुमार विश्वास को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    You are currently viewing पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दी कुमार विश्वास को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

    Punjab-Haryana High Court gives big relief to Kumar Vishwas, ban on arrest

    पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दी कुमार विश्वास को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

     

     

    चंडीगढ़ः मशहूर कवि कुमार विश्वास को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। बता दें कि रोपड़ में दर्ज की गई एफआईआर पर सुनवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि चुनावों से पहले कुमार विश्वास ने आप सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देकर केजरीवाल की पोल खोलने का दावा किया था और उनपर काफी संगीन आरोप लगाए थे। इस बयान को लेकर रोपड़ में आप के एक समर्थक द्वारा कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी और उसी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर एफआईआर की गई थी। कुमार के खिलाफ रोपड़ में केस दर्ज हुआ है। कुमार पर आरोप है कि उन्होंने केजरीवाल के खालिस्तान से संबंध के गलत आरोप लगाए। एचसी के इस फैसले से आम आदमी पार्टी और पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार को बड़ा झटका लगा है।

    जानकारी अनुसार, आम आदमी पार्टी के रूपनगर के एक नेता ने कुमार विश्‍वास नपर कथित तौर पर आम आदमी पार्टी के कन्‍वीनर और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खालिस्‍तानी आतंकियों से संबंध होने को लेकर बयान देने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी शिकायत में इस नेता ने कहा था कि कुमार विश्‍वास के इस बयान के कारण आम आदमी पार्टी के नेताओं की छवि प्रभावित हुई है और लोग खालिस्‍तान को लेकर उन पर ताने तक दे रहे हैं।

    जिक्रयोग्य है कि इसी मामले में कांग्रेस नेता अलका लांबा पर भी केस दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भी इंटरव्यू और सोशल मीडिया के जरिए केजरीवाल के संबंध में गलत आरोप लगाए। अलका लांबा जांच में शामिल होने रोपड़ भी आई थी। हालांकि पुलिस ने यह कहकर लौटा दिया कि केस की फाइल एचसी गई हुई है।